शादी का माहौल हो, चारों तरफ रौनक हो और आप अपने खूबसूरत आउटफिट में एंट्री करें, तो भला कोई तारीफ कैसे नहीं करेगा। आखिर हर महिला चाहती है कि किसी भी वेडिंग फंक्शन में उसका लुक सबसे अलग, स्टाइलिश और खूबसूरत नजर आए। लेकिन इसके लिए हर बार महंगे डिजाइनर कपड़ों पर हजारों रुपये खर्च करना जरूरी नहीं है। सही ड्रेस, खूबसूरत फैब्रिक और थोड़ी-सी स्मार्ट स्टाइलिंग से भी आप एकदम रॉयल और लग्जरी लुक पा सकती हैं। अगर आप भी किसी शादी में बतौर गेस्ट शामिल होने वाली हैं और समझ नहीं आ रहा कि क्या पहनें, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। यहां आपको 5 स्टाइलिश Wedding Dress के विकल्प मिल जाएंगे, जिन्हें पहनकर आप न सिर्फ बेहद खूबसूरत दिखेंगी, बल्कि अपने फैशन सेंस से हर किसी का ध्यान भी खींच सकती हैं।
देखें 5 खूबसूरत विकल्प यहां-
जागरण स्मार्ट चॉइस पर अन्य कैटेगरी के बारे में पढ़ें।
piludi Wine Purple Sequins Embellished Lehenga Choli Set with Shrug
क्या आप भी अपनी सहेली या दूर की बहन की शादी में जाने की तैयारी कर रही हैं, लेकिन बिना ज्यादा खर्च के ही स्टाइलिश दिखना चाहती हैं, तो इस क्रॉप टॉप और स्कर्ट के सेट को ट्राई कर सकती हैं। वाइन रंग में आने वाला यह सेट शाम की शादी या रिसेप्शन की लाइटिंग में बहुत ही खिलकर सामने आएगा। आपको बता दें, इस Women Dress पर किया गया सीक्विन काम इसे परफेक्ट पार्टी-वियर लुक देता है, जिससे आपको अलग से बहुत भारी ज्वेलरी पहनने की जरूरत नहीं पड़ेगी। पारंपरिक दुपट्टे की जगह इसके साथ दिया गया श्रग इसे एक ट्रेंडी इंडो-वेस्टर्न लुक देता है जो आपको भीड़ से अलग दिखा सकता है और दुपट्टे को बार-बार संभालने के झंझट से भी बचा सकता है।
01
Sequin Embroidered Women's Kurta Palazzo Set with Dupatta
शादी के समारोह घंटों चलते हैं, जहां नाचना, बैठना और चलना-फिरना पड़ता है। टाइट चूड़ीदार या भारी लहंगे के मुकाबले इसका चौड़े घेरे वाला प्लाज़ो आपको पूरे दिन पूरी तरह रिलैक्स और फ्री रखने में मदद करेगा। वहीं, फॉक्स जॉर्जेट फैब्रिक में बने होने की वजह से यह वजन में बहुत हल्का है और शरीर पर इसकी फिटिंग काफी अच्छी आएगी जिससे हर बॉडी टाइप की महिला इसे आराम से पहन सकती हैं। यह 3-पीस सेट पारंपरिक कुर्ता-दुपट्टा और आधुनिक प्लाज़ो का परफेक्ट कॉम्बिनेशन है। इसके साथ मिलने वाला हल्का शीयर दुपट्टा आपके पूरे लुक में चार चांद लगाने में मदद कर सकता है। साथ ही, इसपर की गई सीक्विन की कढ़ाई शादी की लाइटिंग में खूबसूरत तरीके से चमकने में मदद करेगा।
02
हमारे मूल मूल्य
सटीक समीक्षाएं
हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।
सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स
हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।
क्वालिटी और डील्स पर जोर
हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।
OXDX Elegant Anarkali Gown with Dupatta
क्या आप भी उन महिलाओं में से हैं जिन्हें अनारकली पहनना काफी पसंद है। तो लाल और नारंगी रंग में आने वाला यह अनारकली गाउन आपके लिए बढ़िया चॉइस हो सकता है जिसे पहनकर आप शादी में गेस्ट के तौर पर शामिल हो सकती हैं। इसका लंबा घेरा और इस Anarkali Suit पर की गई कढ़ाई आपको शाही लुक देने में मदद कर सकती है, जिसकी वजह से इसे शादी वाले दिन भी आराम से पहना जा सकता है। इसके साथ मैचिंग दुपट्टा भी दिया गया है, जिससे आपको अलग से दुपट्टा ढूंढने की जरूरत नहीं पड़ेगी। आप दुपट्टे को अलग-अलग तरीकों से ड्रेप करके अपने लुक में बदलाव ला सकती हैं। वहीं, जॉर्जेट फैब्रिक में बने होने की वजह से यह हवादार और हल्का भी है।
03
MOKOSH Womens Silk Embroidered Peplum Kurta Sharara with Dupatta
आपको बता दें, पेप्लम कुर्ता और शरारा का कॉम्बिनेशन आजकल काफी ट्रेंड में है, जिसे आप आराम से वेडिंग गेस्ट के तौर पर पहनने के लिए चुन सकती हैं। पेप्लम स्टाइल कमर के पास से खूबसूरत शेप देता है और शरारा का घेर चलने या डांस करने पर खूबसूरत लगता है। शादियों में आमतौर पर लोग लाल, पीला या हरा पहनते हैं। ऐसे मेंआप इस बैंगनी रंग के शरारा सूट को चुन सकती हैं जो आपको भीड़ से अलग दिखाने में मदद करेगी। सिल्क फैब्रिक से बने होने की वजह से यह न सिर्फ एक खूबसूरत चमक देगा बल्कि काफी हल्का और आरामदायक भी रहेगा, जिससे आप घंटों तक बिना थके शादी का आनंद ले सकती हैं। दिसंबर-जनवरी की शादी में भी इसे आराम से पहना जा सकता है क्योंकि यह फुल स्लीव्स के साथ बना हुआ है। यह एक पूरा 3-पीस सेट है जिसमें कुर्ता, शरारा और दुपट्टा शामिल है, इसलिए आपको अलग से मैचिंग बॉटम या दुपट्टा ढूंढने की मेहनत नहीं करनी पड़ेगी।
04
AKHILAM Women's satin Saree for Woman
आप भी साड़ी पहनने की शौकीन है लेकिन इसे पहनने नहीं आता। तो अब चिंता करने की जरूरत नहीं है क्योंकि यह एक प्री-ड्रेप साड़ी है जिसमें प्लेट्स और पल्लू पहले से बने हुए है और आप इसे मिनटों में फटाफट से पहन सकती हैं। यह रेडी-टू-वियर Saree Design शादी की भागदौड़ में मिनटों में तैयार होने के लिए एक खूबसूरत विकल्प बन सकती है। मैरून और और सैटिन फैब्रिक में आने की वजह से यह पार्टी में दूर से ही चमकने का काम करेगी और आप इसके साथ गोल्ड ईयरिंगस पहनकर क्लासी लुक पा सकती हैं। यह बिना किसी भारी कढ़ाई के साथ आती है जिससे इसे संभालना आसान हो जाएगा और आप शादी में बिना किसी परेशानी के आराम से चल-फिर सकती हैं और खुलकर डांस कर सकती हैं।
05
स्टाइल स्ट्रीट पर इस प्रकार के अन्य लेख पढ़ सकते हैं।
Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।