दुल्हन के श्रृंगार में चार चांद लगा देंगे ये Rajasthani Matha Patti, देखें शानदार डिजाइन!

क्या आप भी अपनी शादी में रजवाड़ा लुक चाहती हैं, तो इसके लिए Rajasthani Matha Patti देख सकती हैं? इन राजस्थानी माथा पट्टी में कुंदन, जड़ाऊ, मीनाकारी, मोती और पारंपरिक बोरला जैसे खूबसूरत डिजाइन मिलते हैं, जिन्हें आप अपनी पसंद अनुसार चुन सकती हैं।
राजस्थानी माथा पट्टी डिजाइन
राजस्थानी माथा पट्टी डिजाइन

क्या शादी के दिन आप भी चाहती हैं कि आपका ब्राइडल लुक सबसे अलग और शाही नजर आए? तो आप Rajasthani Matha Patti के खूबसूरत डिजाइन्स को देख सकती हैं। आजकल ये काफी ट्रेंड में भी है, जो आपके लुक में चार-चांद लगा देंगे। इन राजस्थानी माथा पट्टी या शीशफूल में बारीक कुंदन वर्क, मोतियों की लड़ियां और गोल बोरला टिक्का मिलता है, जो माथे को खूबसूरती से फ्रेम करता है। हल्के गोल्ड-प्लेटेड बेस से लेकर मल्टी-लेयर जड़ाऊ पैटर्न तक, ये डिजाइन हर तरह के ब्राइडल लहंगे पर खूबसूरती से मैच करते हैं।

जांचे गए विकल्पजांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।

Sanjog Embellished Stone Rajputi Rajasthani Borla Matha Patti

राजपूती और ब्राइडल लहंगे के साथ शाही लुक पाने के लिए यह शीशफूल स्टाइल बोरला माथा पट्टी काफी खूबसूरत लगेगी। गोल्ड-टोन बेस पर गुलाबी और सफेद स्टोन्स की जड़ाई के साथ मोतियों की बारीक किनारी इसे आकर्षक बनाती है। 30 सेमी लंबाई वाला यह हेडपीस निकल-फ्री और लेड-फ्री मटेरियल से बना है,जिससे त्वचा पर एलर्जी का डर नहीं रहता। दोनों सिरों पर लगे हुक की मदद से इसे बालों में आसानी से सेट किया जा सकता है। हल्का और टिकाऊ होने के कारण यह शादी की रस्मों के दौरान दुल्हन को आरामदायक लग सकता है।

कैसे हेयरस्टाइल के साथ करें पेयर? 

इसे बीच की मांग निकालकर लो बन और गजरे के साथ पेयर कर सकती हैं। इसके दोनों सिरों के हुक बालों के पिछले हिस्से में आसानी से छिप जाते हैं और राजपूती बोरला माथे पर बिल्कुल सीधा टिका रहता है।

01

Ethnic Peacock Design Attached Mang Tika

अगर आप बिना पिन लगाए जल्दी तैयार होना चाहती हैं, तो यह हेयरबैंड स्टाइल माथा पट्टी आपके लिए बढ़िया रहेगी। इसके गोल मोटिफ्स के अंदर बारीक मोर की मीनाकारी और चारों ओर सफेद मोतियों की बॉर्डर दी गई है, जो माथे को खूबसूरत फ्रेम देती है। गोल्ड-प्लेटेड फिनिश के साथ जुड़े बोरला टिक्का इसे शादी समारोहों के लिए खास बनाता है। हेयरबैंड बेस होने से यह खुले बालों या जूड़े पर बिना खिसके टिका रहता है। हल्का वजन होने के कारण दुल्हन इसे लंबे समय तक बिना भारीपन महसूस किए पहन सकती है।

कैसे हेयरस्टाइल के साथ करें पेयर? 

हेयरबैंड स्टाइल होने के कारण यह सॉफ्ट कर्ल्स वाले खुले बालों या हाफ-अप हाफ-डाउन हेयरस्टाइल के साथ सबसे अच्छा लगता है। यह बिना किसी पिन के आगे के बालों को संभालते हुए क्राउन जैसा लुक देगा।

02

हमारे मूल मूल्यहमारे मूल मूल्य

सटीक समीक्षाएं

हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।

सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स

हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।

क्वालिटी और डील्स पर जोर

हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।

Traditional Hairband With Attached Borla Gold-Plated Mang Tika

शादी के दिन राजस्थानी बोरला और हेयरबैंड की सुविधा एक साथ चाहने वाली दुल्हनों के लिए यह डिजाइन बढ़िया रहेगा। इसके चौकोर और गोल खंडों पर लाल-हरे रंग का काम, चमकदार स्टोन और मोतियों की सुंदर सजावट की गई है। बीच में लटकता हुआ बोरला टिक्का माथे पर शाही अंदाज देता है और साड़ी या लहंगे के साथ खूब जचेगा। गोल्ड-प्लेटेड से बना यह हेडबैंड आसानी से सिर पर फिट हो जाता है। बार-बार खिसकने की परेशानी के बिना यह ब्राइडल हेयरस्टाइल को और आकर्षक बनाए रखेगा।

कैसे हेयरस्टाइल के साथ करें पेयर? 

इसे हल्के पफ वाले मेसी बन या चोटी के साथ पेयर कर सकते हैं। पफ के ठीक आगे हेयरबैंड सेट करने से इसका चौकोर मीनाकारी काम उभर कर दिखता है और बोरला टिक्का माथे पर खूबसूरत लग सकता है।

03

Jewar Mandi borla rakhri tika Fashion Design Rajasthani Matha Patti

भारी राजवाड़ा ब्राइडल लुक पसंद करने वाली दुल्हनों के लिए यह मल्टी-चेन पोलकी स्टोन ब्राइडल माथा पट्टी बढ़िया रहेगी। इसके बीच में मोतियों से घिरा गोल बोरला और नीचे चांद के आकार की लटकन दी गई है, जो माथे की शोभा बढ़ाती है। दोनों तरफ की पट्टियों के साथ लटकती महीन सुनहरी लड़ियां बालों को सुंदर रूप से सजाती हैं। पोलकी और गुलाबी-सफेद स्टोन्स की चमक इसे शादी के लिए बढ़िया विकल्प बनाती। मजबूत हुक क्लोजर के साथ यह लंबे समय तक सुरक्षित रूप से टिकी रहती है।

कैसे हेयरस्टाइल के साथ करें पेयर?

इस भारी मल्टी-चेन माथा पट्टी को स्लीक मिडिल-पार्टेड बन या लंबी परांदा चोटी के साथ पेयर कर सकती हैं।

04

DIVAART Gold Plated Rajasthani Borla Matha Patti

यह कुंदन और मीनाकारी कारीगरी का सुंदर मेल, जो दुल्हन के श्रृंगार को क्लासिक रूप दे सकती है। इसके गोल मोटिफ्स में तारे जैसा पैटर्न, लाल-हरे मीनाकारी रंग और चारों तरफ सफेद मोतियों की बारीक बुनाई देखने को मिलती है। हेयरबैंड स्टाइल फ्रेम और लटकते हुए बोरला पेंडेंट के कारण इसे पहनना और संभालना बेहद आसान रहता है। उच्च गुणवत्ता वाले अलॉय और गोल्ड-प्लेटेड फिनिश से बना यह पीस टिकाऊ और हल्का है। यह शादी, रिसेप्शन और उत्सवों में ब्राइडल आउटफिट को अधिक आकर्षक बनाने में मदद करेंगे।

कैसे हेयरस्टाइल के साथ करें पेयर?

इसे साइड-स्वेप्ट कर्ल्स या लूज फिशटेल ब्रेड के साथ पेयर किया जा सकता है। हेयरबैंड फ्रेम होने की वजह से यह ढीले हेयरस्टाइल पर भी फिसलता नहीं है और दुल्हन को मॉडर्न लुक दे सकता है।

05

इस तरह के लेख के लिए स्टाइल स्ट्रीट पर क्लिक कर सकते हैं।

Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • राजस्थानी माथा पट्टी और सामान्य मांग टीका में क्या अंतर होता है?
    +
    मांग टीका केवल माथे के बीचों-बीच एक लड़ी के साथ लगता है, जबकि राजस्थानी माथा पट्टी में बीच के टिक्के या बोरले के साथ दोनों तरफ हेयरलाइन पर जाने वाली सजावटी लड़ियां भी जुड़ी होती हैं।
  • छोटे माथे वाली दुल्हनों के लिए किस तरह की राजस्थानी माथा पट्टी सही रहती है?
    +
    छोटे माथे वाली दुल्हनों को सिंगल-लेयर, पतली चेन या छोटे पेंडेंट वाली हल्की माथा पट्टी चुननी चाहिए, ताकि माथा पूरी तरह ढका हुआ न लगे और चेहरे के फीचर्स उभर कर दिखें।
  • बोरला स्टाइल माथा पट्टी किन ब्राइडल आउटफिट्स के साथ सबसे अच्छी लगती है?
    +
    गोल बोरला टिक्का वाली राजस्थानी माथा पट्टी पारंपरिक राजपूती पोशाक, बंधेज दुपट्टे और भारी लाल या मैरून रंग के ब्राइडल लहंगे के साथ सबसे शाही लुक देती है।
  • भारी राजस्थानी माथा पट्टी को बालों में सुरक्षित तरीके से कैसे टिकाएं?
    +
    माथा पट्टी को मजबूती से टिकाने के लिए साइड की लड़ियों के सिरों पर लगे हुक को बॉबी पिन्स की मदद से बालों में क्रॉस करके फंसाएं और बीच के हिस्से पर हल्का आईलैश ग्लू या फैशन टेप इस्तेमाल करें।
  • आर्टिफिशियल या गोल्ड-प्लेटेड राजस्थानी माथा पट्टी की चमक लंबे समय तक कैसे बनाए रखें?
    +
    इस्तेमाल के बाद माथा पट्टी को मुलायम सूखे कपड़े से पोंछकर एयर-टाइट बॉक्स या जिप-लॉक पाउच में रखें और इसे परफ्यूम, हेयरस्प्रे व पानी के सीधे संपर्क से बचाएं।