स्टेनलेस स्टील मटेरियल से बने जार के साथ आने वाले प्रीति मिक्सर ग्राइंडर भारतीय रसोईघरों के लिए सही पसंद माने जाते हैं। इनकी खासियत है कि ये प्लास्टिक की तुलना में ज्यादा मजबूत होते हैं और लीकप्रूफ लिड की वजह से चीजें बाहर की तरफ नहीं गिरती हैं। अगर बात की जाए Preethi Mixer Grinder के प्रदर्शन की तो इनकी तेज स्पीड वाली मोटर और धारदार ब्लेड तरह-तरह की चीजों को आसानी से पीसने में मदद करते हैं और साथ ही समय की बचत भी होती है। इसी के साथ इनमें वोल्टेज प्रोटेक्शन और सेफ्टी लॉक जैसी सुविधाएं भी होती हैं जो इन्हें इस्तेमाल करने के लिए पूरी तरह से सुरक्षित बनाती हैं।
चटनी हो या मसाला Preethi Mixer Grinder के स्टेनलेस स्टील जार में हर चीज पिसेगी आसानी से!

जांचे गए विकल्प
हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।
Preethi Crown MG-205 500-Watt Mixer Grinder
आपकी रसोई के लिए क्यों है अच्छा?
- चाहे मसाले हों या साउथ इंडियन डिशों का घोल, यह मिक्सर ग्राइंडर हर चीजज़ को आसानी से पीसने का काम करता है। इसकी 500 Watts की मोटर पिसाई के काम को तेजी से करते हुए समय की बचत करती है और रोज़ाना इस्तेमाल करने पर भी बिजली का लंबा बिल नहीं आता।इसके तीन अलग-अलग क्षमता वाले जार में लगे ढक्कन पिसाई के दौरान चीजों को बाहर नहीं गिरने देते हैं, जिससे मिक्सर की बॉडी और रसोई का काउंटर दोनों ही साफ रहते हैं।
- वहीं, Preethi का यह मिक्सर ग्राइंडर इस्तेमाल के लिए सुरक्षित भी है। अगर कभी अचानक से वोल्टेज बढ़ता है तो पावर सप्लाई अपने आप रुक जाती है, जिसके कारण मोटर सुरक्षित बनी रहती है। इसके स्टेनलेस स्टील ब्लेड सख्त-से-सख्त चीज को अच्छी तरह से पीस देते हैं और साथ ही उनकी धार भी लंबे समय तक खराब नहीं होती है
किनके लिए होगा सही पसंद?
कॉम्पैक्ट साइज वाला यह मिक्सर ग्राइंडर उन लोगों के लिए काफी अच्छा रहेगाहै जिन्हें रोजाना बहुत ज्यादा चीजें पीसने की जरूरत नहीं होती है। इसकी सीमित क्षमता के साथ सामान्य मसाले व चटनी आसानी से पिस जाते हैं और साथ ही इसका रखरखाव भी काफी आसान है।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड- Preethi
- वोल्टेज- 230 Volts
- वॉटेज- 500 Watts
- शोर स्तर- 80 Decibels
- स्पीड- 3
खासियतें
- शॉकप्रूफ बॉडी
- 3 अलग-अलग क्षमता वाले जार
- मशीन ग्राउंड
कमी
- ज्यादा शोर स्तर।
तरह-तरह के उपकरणों की जानकारी के लिए कीजिए हाउस ऑफ एप्लाइंसेस का रुख
01Preethi Boltz 1000 Watts Mixer Grinder
आपकी रसोई के लिए क्यों है अच्छा?
- इस प्रीति मिक्सर ग्राइंडर के साथ घर पर ही ताजे फल-सब्जियों का जूस आसानी से तैयार किया जा सकता है। चाहे अनार हो या संतरा, और करेला हो या लौकी, इसकी मदद से तरह-तरह के जूस आसानी से बनाए जा सकते हैं और उन्हें छानने के लिए भी अलग से मेहनत नहीं करनी पड़ती है।
- 1000 Watts की तेज मोटर लगातार इस्तेमाल के बावजूद आसानी से गर्म नहीं होती है और इसका प्रदर्शन बिना रुकावट शानदार बना रहता है। अगर कभी वोल्टेज में उतार-चढ़ाव होता है तो इसका सुरक्षा स्विच तुरंत चालू हो जाता है और पूरी सुरक्षा बनी रहती है।
- इसके मजबूत क्वालिटी वाले जार रोजाना इस्तेमाल के बावजूद टिकाऊ बने रहते हैं और उनमें आसानी से ज़ंग लगने की समस्या नहीं आती है। अगर कभी इस्तेमाल के दौरान जार गिर भी जाते हैं तो उनके टूटने का डर नहीं रहता है।
किनके लिए होगा सही पसंद?
यह Preethi Mixer उन घरों के लिए काफी अच्छी पसंद है जहां ज्यादा मात्रा में चीजों को पीसने की जरूरत होती है। इसे वे लोग भी आसानी से इस्तेमाल कर सकते हैं जो घर पर ही तरह-तरह के मसालों को पीसते हैं।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड- Preethi
- मोटर- 1000 Watts
- वोल्टेज- 230 Volts
- क्षमता- 1.5 लीटर
- मटेरियल- प्लास्टिक व स्टेनलेस स्टील
खासियतें
- स्टेनलेस स्टील ब्लेड
- ओवरलोड प्रोटेक्शन
- एंटी स्किड बेस
कमी
- कमजोर क्वालिटी।
02Preethi Titan 1000 Watts Mixer Grinder
आपकी रसोई के लिए क्यों है अच्छा?
- इस मिक्सर ग्राइंडर के साथ 0.5 लीटर का चटनी जार, 1.0 लीटर का ड्राई जार और 1.5 लीटर का वेट जार मिलता है। ऐसे में तरह-तरह की चीजों को आसानी से पीसने में सुविधा होती है। अगर कभी कोई जार गंदा भी है तो उसे तुरंत धोए बिना ही किसी दूसरे जार का उपयोग करके पिसाई की जा सकती है।
- इसके धारदार और बढ़िया क्वालिटी वाले ब्लेड हल्दी, काली मिर्च और मिर्च जैसी अन्य सख्त सामग्री को आसानी से पीस सकते हैं। वहीं, लगातार इस्तेमाल के बावजूद इनकी क्वालिटी खराब होने की चिंता नहीं रहती।
- इस प्रीति मिक्सर ग्राइंडर की खासियत है कि तेज गति पर काम करते समय भी यह अपनी जगह पर टिका रहता है और एंटी-स्किड बेस इसे गिरने से बचाता है। इस सुविधा की वजह से सुरक्षित इस्तेमाल सुनिश्चित होता है।
किनके लिए होगीगा सही पसंद?
तेज स्पीड वाला यह मिक्सर ग्राइंडर हर उस रसोईघर के लिए सही रहेगा जहां अक्सर सारा काम जल्दी में होता है। यह सिर्फ 90 सेकेंड समय तक के समय में मसाले से लेकर चटनी तक को आसानी से पीस सकता है। वहीं, इसकी क्वालिटी भी लंबे समय तक टिकाऊ बनी रहती है।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड- Preethi
- वोल्टेज- 230 Volts
- कंट्रोल- नॉब
- प्रोडक्ट डायमेंशन- 36D x 28W x 30H सेंटीमीटर
- कलर- ब्लैक
खासियतें
- 3D एयर कूलिंग टेक्नोलॉजी
- ओवरहीट प्रोटेक्शन
- 1000 Watts मोटर
कमी
- लीकेज की समस्या।
03Preethi Diamond 750 Watts Mixer Grinder
आपकी रसोई के लिए क्यों है अच्छा?
- इस मिक्सर ग्राइंडर के सभी जार में हैंडल लगा हुआ है जिस वजह से उन्हें पकड़ने में काफी सुविधा होती है। इस वजह से इस्तेमाल के दौरान ये आसानी से फिसलते नहीं हैं। साथ ही सभी जार मजबूत क्वालिटी के भी हैं और पानी या लगातार इस्तेमाल के बावजूद उनमें जंग नहीं लगती है।
- इस 750 Watts मिक्सर ग्राइंडर की खासियत है कि इसके साथ फ्लेक्सी लिड मिलती है। इसका मतलब है कि इसे लगाकर किसी भी जार की क्षमता आसानी से बढ़ाई जा सकती है। अगर कभी ज्यादा मात्रा में चटनी पीसनी है तो इसे चटनी जार पर लगाइए या अधिक मसाले पीसने के लिए ड्राय जार पर।
- सेफ्टी लॉक की वजह से जार मिक्सर की बॉडी पर सही तरह से लॉक न होने पर मोटर काम नहीं करती, जिसके चलते पूरी सुरक्षा बनी रहती है और मोटर व जार भी खराब नहीं होते हैं।
किनके लिए होगा सही पसंद?
यह मिक्सर ग्राइंडर काफी मल्टीपर्पस है जिसमें चटनी, मसाले, दाले और अन्य चीजों को आसानी से पीस सकते हैं। बढ़िया क्वालिटी की मोटर से लैस यह मॉडल हर भारतीय रसोई के लिए अच्छा है जिसके साथ कुकिंग की तैयारी काफी आसानी से होती है।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड- Preethi
- मोटर- 750 Watts
- कंट्रोल- नॉब
- वोल्टेज- 230 Volts
- वजन- 4.800 किलोग्राम
खासियतें
- लीकप्रूफ
- तीन स्पीड कंट्रोल
- मजबूत बॉडी
कमी
- ज्यादा शोर स्तर।
04Preethi Zodiac Glitter 750 Watts Mixer Grinder
आपकी रसोई के लिए क्यों है अच्छा?
- यह मल्टीपर्पस मिक्सर ग्राइंडर सिर्फ चीजों को पीसने में ही नहीं बल्कि सब्जियां काटने, आटा गूंधने या मीट का कीमा बनाने जैसे कामों को भी आसानी से करने में मददगार है। Preethi के इस Food Processor के साथ खाना पकाने की लगभग हर तैयारी आसानी से हो जाती है।
- चाहे अदरक-लहसुन का पेस्ट बनाना हो या सब्जी के लिए मसालों को दरदरा पीसना हो; इसकी तीन स्पीड और पल्स सेटिंग्स के साथ ये काम आसानी से हो जाते हैं। वहीं, इसमें 2 मिनट तक में पिसाई हो जाती है।
- अगर कभी वोल्टेज का उतार-चढ़ाव होता भी है तो सेफ्टी इंडिकेटर पर तुरंत लाल लाइट जल जाती है और पावर सप्लाई रुक जाती है। इस वजह से मोटर खराब होने का डर नहीं रहता है।
किनके लिए होगा सही पसंद?
यह मिक्सर ग्राइंडर हर उस शख्स के लिए उपयोगी है जो खाने की तैयारी करने के लिए ज्यादा मेहनत नहीं करना चाहते हैं। यह हर रसोईघर में काफी काम आता है और इसमें सारे काम फटा-फट किए जा सकते हैं।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड- Preethi
- जार की संख्या- 5
- वोल्टेज- 230 Volts
- शोर स्तर- 80 Decibels
- प्रोडक्ट डायमेंशन- 42D x 31W x 30H सेंटीमीटर
खासियतें
- जूसर जार
- लॉकिंग सिस्टम
- 750 Watts मोटर
कमी
- ज्यादा टिकाऊ नहीं है।
स्मार्ट चॉइस पर देखिए गैजेट, होम एप्लाइंसेस, फैशन व लाइफस्टाइल से जुड़े अलग-अलग प्रोडक्ट्स
05
हमारे मूल मूल्य
सटीक समीक्षाएं
हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।
सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स
हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।
क्वालिटी और डील्स पर जोर
हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।
जानें इन 5 विकल्पों के बीच का अंतर
स्टेनलेस स्टील जार से लैस इन प्रीति मिक्सर ग्राइंडर में से किसी का भी चयन अपनी जरूरत, पसंद और बजट के हिसाब से कर सकते हैं। यह तालिका इनके बीच के अंतर को आसानी से समझन में मदद करेगी।
|
मॉडल |
जार की संख्या |
खासियत |
|
Preethi Crown MG-205 500-Watt Mixer Grinder |
3 |
हीट कट-ऑफ |
|
Preethi Boltz 1000 Watts Mixer Grinder |
4 |
3D एयर कूलिंग |
|
Preethi Titan 1000 Watts Mixer Grinder |
3 |
कटिंग एज ब्लेड डिजाइन |
|
Preethi Diamond 750 Watts Mixer Grinder |
3 |
फेल्क्सी लिड |
|
Preethi Zodiac Glitter 750 Watts Mixer Grinder |
5 |
सेफ्टी इंडीकेटर |
इन्हें भी पढ़ें:
Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।
Faq's
- स्टेनलेस स्टील जार वाले प्रीति मिक्सर ग्राइंडर को भारतीय रसोईघरों में क्यों पसंद किया जाता है?+प्रीति मिक्सर ग्राइंडर अपनी मजबूत मोटर, टिकाऊपन और बेहतरीन प्रदर्शन के लिए जाने जाते हैं। स्टेनलेस स्टील जार न केवल भोजन को सुरक्षित रखते हैं बल्कि ज़ंग से भी सुरक्षित रहते हैं और साफ करने में आसान भी होते हैं।
- क्या इनकी मोटर क्वालिटी अच्छी होती है?+हां, इनमें 500 Watts, 750 Watts और 1000 Watts वाली बढ़िया क्वालिटी की मोटर होती है जो प्रदर्शन को भरोसेमंद बनाती है। अपनी तेज स्पीड के साथ ये चीजों को कम समय में अच्छी तरह से पीसने का काम करती हैं।
- क्या प्रीति मिक्सर ग्राइंडर इस्तेमाल करने में सुरक्षित होते हैं?+हां, इनमें वोल्टेज ओवरलोड प्रोटेक्शन, सेफ्टी लॉक और स्कशन फीट जैसी सुविधाए होती हैं जो संचालन को सुरक्षित बनाती हैं। इनके साथ मोटर खराब होने, बॉडी पर खरोंच लगने या करंट लगने का खतरा नहीं रहता है।
- प्रीति मिक्सर ग्राइंडर के स्टेनलेस स्टील जार को कैसे साफ करें?+गर्म पानी और सामान्य साबुन का इस्तेमाल करके जार को धोएं। ब्लेड को सावधानी से साफ करें। जिद्दी दागों के लिए, नींबू का रस और बेकिंग सोडा के मिश्रण का इस्तेमाल करें।
- ये मिक्सर ग्राइंडर किस बजट रेंज में आते हैं?+Preethi के किसी भी मिक्सर ग्राइंडर की कीमत मॉडल, क्षमता और सुविधाओं के हिसाब से अलग-अलग होती है। ये आमतौर पर ₹2,000 से लेकर ₹10,000 तक की रेंज में आसानी से मिल जाते हैं। हालांकि, कीमत इससे ऊपर भी जा सकती है।
You May Also Like