पिछले कुछ समय में फुली ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन की डिमांड काफी बढ़ी है और इसमें भी 8kg की वॉशिंग मशीन सबसे ज्यादा पसंद की जाती है। इसका कारण यह है कि 8kg की वॉशिंग मशीन छोटी और मिड साइज फैमिली के लिए उपयुक्त होती है। वहीं फुली ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन में मौजूद एडवांस और स्मार्ट फीचर्स आपके कपड़े धोने के समय को बचाती है, क्योंकि इस मशीन में आपको केवल कपड़े डालने होते हैं और बाकी काम ये मशीन खुद करती है। तो अगर आपने भी मन बना लिया है फुली ऑटोमैटिक 8kg Washing Machine लेने का, तो यहां हम आपको टॉप 5 विकल्प दिखाने जा रहे हैं। इन विकल्पों के माध्यम से हम आपको समझाएंगे कि कैसे ये वॉशिंग मशीन्स आपके लिए बेहतर हो सकती है, ताकि आप भी हाउस ऑफ एप्लाइंसेस में आने वाली इन वॉशिंग मशीन्स में से अपने लिए एक चुन सकें।
मिड साइज फैमिली के लिए क्यों बेहतर है 8KG वॉशिंग मशीन?
जैसा कि हमने आपको पहले भी बताया कि 8KG वॉशिंग मशीन की डिमांड मार्केट में काफी ज्यादा देखी जाती है। इसका सबसे बड़ा कारण यह है कि छोटी और मिड साइज फैमिली के लिए ये सबसे उपयुक्त होती है, क्योंकि इसमें 3 से 6 लोगों के कपड़े आसानी से साफ किए जा सकते हैं। इस साइज के वॉशिंग मशीन बड़े कपड़ों का भार भी आसानी से हैंडल कर लेते हैं। जैसे सर्दियों के कपड़े थोड़े भारी होते हैं, लेकिन इन 8KG वॉशिंग मशीन में आप इन भारी कपड़ों को भी आसानी से साफ कर सकते हैं। हालांकि, छोटी मशीनों में सर्दियों के कपड़े धोना थोड़ा मुश्किल हो जाता है। वहीं आजकल 8KG की वॉशिंग मशीन में आपको इन्वर्टर तकनीक और स्मार्ट सेंसर जैसी सुविधा भी मिलती है। ये फीचर्स कपड़ों के वजन अनुसार पानी और बिजली की खपत करते हैं। इससे पानी की बर्बादी भी कम होती है और बिजली बिल में बचत भी कर सकते हैं। वहीं अगर 8KG का फुली Automatic Washing Machine लेते हैं, तो उसमें आपको और भी कई एडवांस व स्मार्ट फीचर्स मिलते हैं, जिनसे आप ना केवल पानी और बिजली बल्कि समय की बचत भी कर सकते हैं।
Top Five Products
Haier 8 kg 5 Star Powered by AI-DBT Fully Automatic Washing Machine
हायर की यह वॉशिंग मशीन एडवांस तकनीक से लैस है। इस मशीन में एक बड़ा ड्रम मौजूद होता है, जो सुपर ड्रम तकनीक के साथ आता है। इसमें आप एक बारे में काफी कपड़े धो सकते हैं और इसकी सुपर ड्रम तकनीक कपड़ों की सेफ्टी के साथ-साथ उनकी बेहतर धुलाई करने में मदद करती है। 8kg के इस वॉशिंग मशीन में प्योर स्टीम तकनीक शामिल होती है। यह तकनीक धुलाई के दौरान एक गर्म भाप छोड़ती है, जिससे कपड़ों में मौजूद 99.9% बैक्टीरिया हटते हैं। इसमें Deodorizes फीचर शामिल होता है, जो कपड़ों से आने वाली बदबू को पूरी तरह से हटाता है। इससे कपड़े धुलाई के बाद खुशबूदार और फ्रेश रहते हैं। 5 स्टार रेटिंग वाली इस वॉशिंग मशीन में आपको 15 से ज्यादा वॉशिंग प्रोग्राम्स मिलते हैं, जिन्हें आप अपनी जरूरत और कपड़ों के फैब्रिक अनुसार इस्तेमाल कर सकते हैं। इस वॉशिंग मशीन में LED डिस्प्ले लगा होता है, जिससे आपको एक यूजर-फ्रेंडली इंटरफेस मिलता है और इस मशीन को इस्तेमाल करना आसान हो जाता है।
इस हायर वॉशिंग मशीन के स्पेसिफिकेशन
- कलर - व्हाइट
- क्षमता - 8kg
- विशेष सुविधा - सुपर ड्रम
- साइकिल ऑप्शंस - डीप क्लीनिंग
- वोल्टेज - 220 वोल्ट
इस हायर वॉशिंग मशीन की खूबियां
- इस हायर वॉशिंग मशीन में इन्वर्टर मोटर शामिल होती है, जो कपड़ों के वजन अनुसार मोटर की स्पीड को कम या ज्यादा करती है। इससे मोटर पर कम लोड पड़ता है और बिजली की खपत भी कम होती है। इसके अलावा यह मोटर बहुत कम शोर करता है, जिससे आप बिना शोर के किसी भी समय कपड़े धो सकते हैं।
- इस वॉशिंग मशीन में इन-बिल्ट हीटर भी होता है, जो वॉशिंग मशीन में मौजूद पानी को सही तापमान पर गर्म करता है। गर्म पानी में कपड़े धोने से बैक्टीरिया व जिद्दी दाग आसानी से साफ हो जाते हैं।
कमी
- अभी तक यूजर्स को इस वॉशिंग मशीन में कोई खास कमी देखने को नहीं मिली है।
01
Samsung 8 kg 5 Star Digital Inverter Fully-Automatic Front Load Washing Machine
सैमसंग की यह वॉशिंग मशीन फुली ऑटोमैटिक है, जिसमें आपको केवल कपड़े डालने होते हैं और वॉशिंग प्रोग्राम सेट करना होता है। इसके बाद बाकी काम यह मशीन खुद करती है। इस वॉशिंग मशीन में मौजूद फीचर्स की बात करें, तो इसमें हाइजीन स्टीम टेक्नोलॉजी शामिल है। यह तकनीक मशीन के अंदर एक गर्म भाप छोड़ती है, जिससे कपड़ों में मौजूद 99.9% बैक्टीरिया और वायरस खत्म होते हैं। यह मशीन 1400 RPM की स्पीड के साथ कपड़ों को सुखाती है। इसमें आपको 9 वॉशिंग प्रोग्राम्स मिलते हैं, जिन्हें आप कपड़ों के फैब्रिक और अपनी जरूरत अनुसार इस्तेमाल कर सकते हैं। इस Samsung Washing Machine में डिजिटल इन्वर्टर मोटर शामिल है, जो बिजली की खपत कम करता है और बहुत कम शोर के साथ कपड़ों की धुलाई करता है। यह सैमसंग वॉशिंग मशीन इन-बिल्ट हीटर के साथ आता है, जो मशीन में मौजूद पानी को सही तापमान पर गर्म करता है। इससे कपड़ों में लगे बैक्टीरिया और जिद्दी दाग आसानी से साफ होते हैं।
इस सैमसंग वॉशिंग मशीन के स्पेसिफिकेशन
- कलर - व्हाइट
- क्षमता - 8 किलोग्राम
- विशेष सुविधा - डिजिटल इन्वर्टर
- साइकिल ऑप्शंस - दैनिक धुलाई, नाजुक कपड़े
- वोल्टेज - 230 वोल्ट
इस सैमसंग वॉशिंग मशीन की खूबियां
- इसमें आपको चाइल्ड लॉक की सुविधा भी मिलती है, जिससे आप वॉशिंग मशीन की सेटिंग्स को लॉक कर सकते हैं, ताकि आपका बच्चा वॉशिंग मशीन का इस्तेमाल नहीं कर सके।
- इस वॉशिंग मशीन में Red LED Display लगी होती है, जिससे इसे इस्तेमाल करना बेहद आसान होता है।
कमी
- अभी तक यूजर्स को इस वॉशिंग मशीन में कोई कमी देखने को नहीं मिली है।
02
LG 8 Kg 5 Star AI Direct Drive Technology Fully-Automatic Washing Machine
बड़े परिवार के लिए यह 8kg की क्षमता वाला वॉशिंग मशीन काफी बढ़िया ऑप्शन हो सकता है। इसमें इन्वर्टर डायरेक्ट ड्राइव तकनीक शामिल होती है। यह तकनीक कपड़ों के भार के अनुसार मोटर की स्पीड को कम या ज्यादा करती है। इससे मोटर पर कम दबाव पड़ता है और बिजली की खपत कम होती है। वहीं यह मोटर शोर भी बहुत कम करती है, जिससे आप किसी भी समय बिना शोर के कपड़े धो सकते हैं। इस वॉशिंग मशीन में आपको स्टीम वॉश फीचर मिलता है। यह फीचर कपड़ों में एक गर्म भाप छोड़ता है, जिससे बैक्टीरिया और वायरस खत्म होते हैं। यह मशीन 1200 RPM की हाई स्पिन स्पीड के साथ आता है, जिससे इस मशीन में कपड़े तेजी से सूखते हैं। इसमें आपको चाइल्ड लॉक की सुविधा भी मिलती है। इस फीचर की मदद से आप वॉशिंग मशीन की सेटिंग्स को लॉक कर सकते हैं, जिससे छोटे बच्चे मशीन का इस्तेमाल नहीं कर सकते हैं। इस मशीन में स्मार्ट डाग्नोसिस सिस्टम भी शामिल होता है, जो मशीन में होने वाली खराबी के बारे में आपको पहले जानकारी देता है। इससे आप समय रहते अपने वॉशिंग मशीन को ठीक करवा सकते हैं।
इस एलजी वॉशिंग मशीन के स्पेसिफिकेशन
- कलर - ब्लैक
- क्षमता - 8kg
- विशेष सुविधा - इन्वर्टर, हाइजीन स्टीम
- साइकिल ऑप्शंस - एक्टिव स्टीम, नाजुक कपड़े, बेबी वियर
- वोल्टेज - 230 वोल्ट
इस एलजी वॉशिंग मशीन की खूबियां
- इस वॉशिंग मशीन की ड्रम पूरी तरह से स्टेनलेस स्टील की बनी होती है, जो मजबूत और टिकाऊ होती है और इसमें जंग लगने की समस्या भी नहीं रहती है और कपड़े भी सुरक्षित रहते हैं।
- इसमें वॉटरप्रूफ टच पैनल इन-बिल्ट होता है, जिससे आप एक टच के साथ मशीन की सेटिंग्स और वॉशिंग प्रोग्राम को एडजस्ट कर सकते हैं।
कमी
- अभी तक यूजर्स को इस वॉशिंग मशीन में कोई खास कमी देखने को नहीं मिली है।
03
IFB 8 Kg 5 Star Fully Automatic Front Load Washing Machine
अगर आपका परिवार बड़ा है, तो आप IFB के इस 8KG वॉशिंग मशीन को चुन सकते हैं। इस वॉशिंग मशीन में 9 Swirl Wash तकनीक शामिल है, जो 9 अलग-अलग तरह से कपड़ों की धुलाई करता है। इससे कपड़े बेहतर साफ होते हैं। इस वॉशिंग मशीन में इको इन्वर्टर मोटर शामिल है, जो कपड़ों के भार अनुसार मोटर की स्पीड को कम या ज्यादा करता है। इससे मोटर पर कम लोड पड़ता है और बिजली की खपत कम होती है। इस वॉशिंग मशीन में शामिल AI स्मार्ट मोशन तकनीक कपड़ों के भार और फैब्रिक अनुसार अपने आप वॉशिंग प्रोग्राम को बदलता है और उसी अनुसार पानी का इस्तेमाल भी करता है। इससे पानी की बर्बादी कम होती है और समय की बचत भी होती है। इस वॉशिंग मशीन में Wifi कनेक्टिविटी की सुविधा मिलती है, जिससे आप इस मशीन को अपने स्मार्टफोन से कनेक्ट कर सकते हैं और अपने फोन से वॉशिंग मशीन की सेटिंग्स व प्रोग्राम को घर से बाहर रहकर भी बदल सकते हैं।
इस आईएफबी वॉशिंग मशीन के स्पेसिफिकेशन
- क्षमता - 8kg
- कलर - स्लेटी
- विशेष सुविधा - इको इन्वर्टर मोटर, 9 स्विरल वॉश
- साइकिल ऑप्शंस - एक्टिव स्टीम, टब क्लीन
- वोल्टेज - 220 वोल्ट
- आइटम का वजन - 71000 ग्राम
इस आईएफबी वॉशिंग मशीन की खूबियां
- इस वॉशिंग मशीन में एलेक्सा और गूगल असिस्टेंट सपोर्ट भी मिलता है, जिससे आप इस वॉशिंग मशीन को केवल अपनी आवाज से कंट्रोल कर सकते हैं।
- इसमें शामिल 2x पावर स्टीम कपड़ों में गर्म भाप छोड़ता है, जिससे कपडों में मौजूद बैक्टीरिया और वायरस खत्म होते हैं।
कमी
- कुछ यूजर्स को इस वॉशिंग मशीन में वॉटर लीकेज की समस्या का सामना करना पड़ा है।
04
Bosch 8 kg 5 Star Fully-Automatic Front Loading Washing Machine
बॉश की यह वॉशिंग मशीन 5 स्टार एनर्जी रेटिंग के साथ आता है, जो यह बताता है कि यह वॉशिंग मशीन बिजली की कम खपत करता है, जिससे आप बिजली बिल में बचत कर सकते हैं। इस फुली ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन में आपको एक बड़ी ड्रम मिलती है, जिससे आप काफी कपड़े धो सकते हैं। इसकी इको साइलेंस ड्राइव तकनीक बेहद कम शोर के साथ कपड़े धोती है, जिससे आप किसी भी समय बिना शोर के कपड़े धो सकते हैं। इसमें एलर्जी प्लस तकनीक शामिल होती है। यह तकनीक कपड़ों में मौजूद बैक्टीरिया, वायरस और एलर्जी को पूरी तरह से हटाने में मदद करता है। इसकी Anti Tangle तकनीक कपड़ों को आपस में उलझने से रोकती है। इस मशीन में आपको अलग से एक Detergent Tray मिलता है, जिसमें आप डिटर्जेंट पाउडर को डाल सकते हैं। इससे क्लीनिंग ज्यादा बेहतर होती है। यह मशीन 1400 RPM हाई स्पिन स्पीड के साथ काम करती है, जिसमें कपड़े तेजी से सूखते हैं। इसमें आपको 15 वॉशिंग प्रोग्राम्स मिलते हैं, जिन्हें आप अपनी जरूरत और कपड़ों के फैब्रिक अनुसार चुन सकते हैं।
इस बॉश वॉशिंग मशीन के स्पेसिफिकेशन
- कलर - सिल्वर
- क्षमता - 8kg
- विशेष सुविधा - चाइल्ड लॉक, हाइजीन स्टीम
- साइकिल ऑप्शंस - वाटर प्लस, स्पीड ड्राई, हैवी ड्यूटी
- वोल्टेज - 240 वोल्ट
- आइटम का वजन - 76.5 किलोग्राम
इस बॉश वॉशिंग मशीन की खूबियां
- इसमें इन-बिल्ट हीटर मौजूद होता है, जो वॉशिंग मशीन में मौजूद पानी को सही तापमान पर गर्म करता है। इसमें कपड़े बेहतर साफ होते हैं और उनमें लगे जिद्दी दाग भी आसानी से हट जाते हैं।
- इस वॉशिंग मशीन की क्विक वॉश तकनीक काफी उपयोगी होती है। अगर आपके पास कम समय है, तो आप इस तकनीक की मदद से जरूरी कपडों को कम समय में साफ कर सकते हैं।
कमी
- कुछ यूजर्स को इंस्टॉलेशन में समस्या देखने को मिली है।
05
फुली ऑटोमैटिक वॉशिंग में मिलने वाले एडवांस फीचर्स और इनकी खासियत
आजकल फुली ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन की बढ़ती डिमांड का सबसे बड़ा कारण उसमें मिलने वाले एडवांस फीचर्स हैं। ये वॉशिंग मशीन्स थोड़ी महंगी जरूर होती है, लेकिन इसके बावजूद इसकी डिमांड मार्केट में काफी ज्यादा है। जैसा कि हमने अभी आपको बताया कि फुली ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन में बहुत-सी एडवांस तकनीक शामिल होती है, जिसमें सबसे पहले तो इन्वर्टर तकनीक है। फुल ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन में आने वाले यह इन्वर्टर तकनीक कपड़ों के वजन अनुसार मोटर की स्पीड को एडस्ट करता है। इसका फायदा यह होता है कि मोटर पर कम लोड पड़ता है और बिजली की खपत भी कम होती है। इससे मशीन की परफॉर्मेंस बेहतर होती है और मशीन की लाइफ बढ़ती है। वहीं कुछ फुली ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन में AI कंट्रोल वॉश तकनीक शामिल होती है। यह तकनीक कपड़ों की मात्रा को समझती है, उसके फैब्रिक को समझती है और फिर उसी अनुसार वॉशिंग मोड चुनती है। इससे कपड़े बेहतर साफ होते हैं और आपको इसमें कोई मेहनत भी नहीं करनी पड़ती है। वहीं कुछ में तो आपको स्मार्ट कनेक्टिविटी जैसे - Wifi सुविधा, Alexa और गूगल असिस्टेंट सपोर्ट भी मिलता है, जिससे आप घर से बाहर रहकर अपनी वॉशिंग मशीन की सेटिंग्स को बदल सकते हैं और उसे ऑन या ऑफ कर सकते हैं। वहीं वॉयस कमांड्स देकर भी वॉशिंग मशीन को कंट्रोल कर सकते हैं। इसके अलावा भी आपको ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन में काफी फीचर्स मिलते हैं, जैसे - स्टीम वॉश तकनीक (यह कपड़ों पर भाप छोड़ता है, जिससे बैक्टीरिया और वायरस खत्म होते हैं।), Child Lock (इसमें आप वॉशिंग मशीन की सेटिंग्स को लॉक कर सकते हैं।), आदि।
इन्हें भी पढ़ें:
Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।