आज के समय में लोग बिजली बचत करने में सहायक मानी जाने वाली 5 स्टार अप्लायंसेज को प्राथमिकता देने लगे हैं। चाहे एसी हो, फ्रिज हो या फिर वॉशिंग मशीन, लोग अक्सर कम बिजली खपत वाले 5 स्टार प्रोडक्ट्स का ही चुनाव करते हैं। ऐसे में, नई वॉशिंग मशीन लेते समय, आप ब्यूरो ऑफ एनर्जी एफिशिएंसी यानी BEE द्वारा प्रमाणित 5-स्टार ऊर्जा कुशल वॉशिंग मशीन का चयन कर सकते हैं। हालांकि, सबसे बेहतर वॉशिंग मशीन का चुनाव बजट के आधार पर, जरूरत को ध्यान में रखकर और क्षमता देखकर किया जाता है। ऐसे में भारत में मौजूद बेहतर 5 स्टार Washing Machines कौन-सी हैं, इस बात का चुनाव मुश्किल हो जाता है। यहां पर हम सेमी ऑटोमेटिक से लेकर फुली ऑटोमेटिक वॉशिंग मशीन का कलेक्शन लेकर आए हैं। ये सभी टॉप ब्रांड्स की हैं और कई तरह जरूरतोंं को पूरा भी करती हैं। होम सॉल्यूशन एंड इलेक्ट्रॉनिक्स के तहत यहां हम 5 स्टार वॉशिंग मशीन की खासियत के बारे में विस्तार से जानने वाले हैं।
भारत में उपलब्ध शीर्ष 5-स्टार वॉशिंग मशीन ब्रांड कौन-से है?
भारत में 5 स्टार वॉशिंग मशीन के टॉप ब्रांड्स का चुनाव थोड़ा सा मुश्किल हो जाता है। क्योंकि हर वॉशिंग को अलग जरूरत को पूरा करने के लिए बनया गया है। ऐसे में आपको अपनी जरूरत के हिसाब से बेहतरीन वॉशिंग का चयन करन चाहिए। यहां पर हम आपको 5 टॉप ब्रांड्स की मुख्य खासियतों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनके आधार पर आप अपने लिए बेस्ट 5 स्टार वॉशिंग मशीन का चुनाव कर सकते हैं।
- एलजी वॉशिंग मशीन- LG वॉशिंग मशीन को कपड़ों की बेहतर देखभाल और जबरदस्त धुलाई के लिए जाना जाता है। इसके लिए इनमें AI डायरेक्ट ड्राइव टेक्नोलॉजी और स्टीम वॉश जैसे कई फीचर्स मिलते है।
- व्हर्लपूल वॉशिंग मशीन- इस कंपनी की वॉशिंग मशीन में मैजिक क्लीन तकनीक मिलती है, जो दाग-धब्बों को प्रभावी ढंग से हटाती है। ये वॉशिंग मशीन बिजली के कम इस्तेमाल में कपड़ों की जबरदस्त सफाई देती है।
- हायर वॉशिंग मशीन- इस ब्रांड को बजट रेंज में बेहतरीन वॉशिंग मशीन मुहैया करवाने के लिए जाना जाता है। Haier की वॉशिंग मशीन में आपको ओसियनस वेव ड्रम तकनीक मिलती है, जो कपड़ों बेहतरीन सफाई देती है और फैब्रिक को सॉफ्ट रखने मे मददगार मानी जाती है।
- गोदरेज वॉशिंग मशीन- गोदरेज ब्रांड की वॉशिंग मशीन किफायती दाम में बेहतर फीचर्स देने के लिए जानी जाती है। इनकी सेमी-ऑटोमेटिक वॉशिंग मशीन की डिमांड भी लोगों में खूब दखने को मिलती है। ये एक्टिव सोक तकनीक के साथ भारी कपड़ों की भी अच्छी है और चमकदार सफाई दे सकती है।
- पैनासोनिक वॉशिंग मशीन- पैनासोनिक ब्रांड की वॉशिंग मशीन एक्टिव फोम वॉश टेक्नोलॉजी गहरी सफाई दे सकती है। जिससे कपड़ों के फैब्रिक के बीच में जमा मैल भी आसानी से साफ हो जाती है।