बड़े परिवार में रोज-रोज हाथ से कपड़े धोना आसान काम नहीं है। ऐसे में आप 8KG की क्षमता वाली ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन ले सकते हैं। आप IFB, सैमसंग और Bosch के अलावा Haier और LG जैसे भरोसेमंद ब्रांड्स की Washing Machines का चयन कर सकते हैं। इनके कई मॉडल्स की RPM स्पीड भी 700 से 1400 के बीच है। वहीं 8 से 21 वॉश प्रोग्राम्स हैं यानी कपड़े धुलने के बाद चमक जाएंगे और अच्छे से ड्राई भी हो सकते हैं। इन उपकरणों की खास बात यह है कि इन्हें 5 स्टार एनर्जी रेटिंग मिली हुई है यानी ये वॉशिंग मशीन मॉडल्स ऊर्जा की खपत भी कम करेंगे।
जागरण स्मार्ट चॉइस पर पढ़ें ऐसे ही और लेख।
8 किलो की क्षमता वाले वॉशिंग मशीन मॉडल्स:-
IFB 8 Kg Fully Automatic Top Load Washing Machine
डीपक्लीन तकनीक से लैस इस फुली ऑटोमैटिक और AI-पावर्ड वॉशिंग मशीन को आप रोजाना के इस्तेमाल के लिए चुन सकते हैं। इसमें बार-बार धुलने के बाद भी कपड़ों की चमक बरकरार रहती है। आपके कपड़े 30 प्रतिशत तक ज्यादा टिक सकते हैं। यह IFB Washing Machine ऊर्जा की खपत भी कम करती है। आप इस टॉप लोड मशीन में भारी या डेलिकेट कपड़े भी आसानी से धो सकते हैं। इसमें कॉटन, एक्सप्रेस 30, टब क्लीन समेज 11 वॉश प्रोग्राम्स मौजूद हैं। इसमें आप गंदी बेडशीट्स और पर्दे भी 30 मिनट के अंदर धो सकते हैं। साथ ही इसकी 720 RPM की हाई स्पिन स्पीड तेजी से गीले कपड़ों को सुखाने में सक्षम है।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड- IFB
- मॉडल- TL801MG1
- क्षमता- 8 किलोग्राम
- प्रोडक्ट के डायमेंशन्स- 57.5D x 54.3W x 94.6H सेंटीमीटर
- आइटम का वजन- 31 kg
खूबियां
- ऑटो लोड सेंसिंग
- 360 डिग्री डीप क्लीनिंग
कमी
- स्पिन साइकिल के दौरान मशीन तेज आवाज करती है।
01
Haier 8 Kg, Fully Automatic Top Load Washing Machine
आप टॉप लोड वाली वॉशिंग मशीन लेना चाहते हैं तो 8 किलो की कैपेसिटी वाली Haier ब्रांड की फुली ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन का चुनाव कर सकते हैं। इसमें स्टेनलेस स्टील का बना ड्रम लगा है, जो कि काफी मजबूत है और लंबे समय तक काम करने के लिए कारगर है। इसमें ऑटो-रीस्टार्ट का विकल्प भी मौजूद है यानी कपड़ों की धुलाई करते समय अगर पावर कट हो जाए तो लाइट आने के बाद आपको मशीन को फिर से चालू नहीं करना पड़ेगा बल्कि यह खुद ही अधूरा काम पूरा करने में सक्षम है। वोल्टेज ऊपर-नीचे होने के कारण यह खराब नहीं होती है। नॉर्मल या हल्के फैब्रिक वाले कपड़ों को धोने के लिए और टब क्लीनिंग जैसे काम के लिए इसमें 8 वॉश साइकिल के विकल्प मौजूद हैं।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड- Haier
- मॉडल- WM
- क्षमता- 8 किलोग्राम
- प्रोडक्ट के डायमेंशन्स- 54D x 52W x 93.5H सेंटीमीटर
- आइटम का वजन- 28 kg
खूबियां
- मैजिक फिल्टर
- नियर जीरो प्रेशर
कमी
- पैनल पर डिजिटल टच पैड नहीं लगा है।
02
हमारे मूल मूल्य
सटीक समीक्षाएं
हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।
सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स
हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।
क्वालिटी और डील्स पर जोर
हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।
Samsung 8 kg, Fully-Automatic Front Load Washing Machine
ईको-बबल और बबल सोक तकनीक वाली सैमसंग ब्रांड के इस वॉशिंग मशीन मॉडल में ढेर सारे फीचर्स हैं। इसमें रोजाना कपड़े धोने के बावजूद भी आप 70% तक ऊर्जा की बचत कर सकते हैं। दरअसल, इसमें डिजिटल इन्वर्टर तकनीक है, जिसके कारण यह एनर्जी एफिशिएंट है। यह Samsung Washing Machine हाइजीन स्टीम फीचर की मदद से 99.9% तक जर्म्स को कपड़ों से निकालने में सक्षम है। आज के समय में टाइम की कमी के कारण जल्दी कपड़े धुल कर सूख सकें, इसके लिए जरूरी है कि वॉशिंग मशीन की स्पिन स्पीड तेज हो। बता दें कि कपड़े धोने वाली इस मशीन की RPM 1400 है, जो कि काफी बढ़िया है। साथ ही इसमें एक्टिववियर, बच्चों के कपड़े, बेडशीट आदि धोने के लिए कुल 21 वॉश प्रोग्राम्स हैं।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड- Samsung
- मॉडल- WW80T504DAX1TL
- क्षमता- 8 किलोग्राम
- प्रोडक्ट के डायमेंशन्स- 55D x 60W x 85H सेंटीमीटर
- आइटम का वजन- 20 kg
खूबियां
- डायमंड ड्रम
- रस्ट प्रूफ बॉडी
कमी
- यह वॉशिंग मशीन पानी की खपत ज्यादा करती है।
03
Bosch 8 kg 5 Star Fully Automatic Top Load Washing Machine
कपड़े धोने के बाद अक्सर वॉशिंग मशीन में कपड़े के रेशे या रुए फंस जाते हैं और इस वजह से मशीन में दिकक्त आती है तो आप पुरानी वाली वॉशिंग मशीन को बदलकर Bosch की Fully Automatic वॉशिंग मशीन का चयन कर सकते हैं। इसमें डुअल लिंट फिल्टर लगा है, जो कि दोगुना तेजी से लिंट को इकट्ठा करने और कपड़ों की बेहतर सफाई करने में कारगर है। यह ग्रीस, ग्रेवी या पेंट के जिद्दी दाग-धब्बों को हटाने के साथ-साथ फैब्रिक की केयर करने में भी मददगार है। इसके वेरियो ड्रम में कपड़े अच्छे से धुल सकते हैं क्योंकि बॉश की इस वॉशिंग मशीन के ड्रम का बूंदों के आकार का सरफेस और पैडल्स कपड़ों की ऐसी धुलाई करते हैं मानो रगड़-रगड़कर साफ किए गए हों।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड- Bosch
- मॉडल- WOE80AH0IN
- क्षमता- 8 किलोग्राम
- प्रोडक्ट के डायमेंशन्स- 56.5D x 54W x 95H सेंटीमीटर
- आइटम का वजन- 31 kg
खूबियां
- डुअल लिंट फिल्टर
- स्टेनलेस स्टील ड्रम
कमी
- कपड़े ड्राई होने में समय लगता है।
04
LG 8 Kg Fully Automatic Top Load Washing Machine
बड़ी फैमिली के कपड़े धोने के लिए ऐसी वॉशिंग मशीन लेना चाहते हैं जो काम भी पूरा कर दे और बिजली का बिल भी ना बढ़ाए तो आप भरोसेमंद ब्रांड LG के इस वॉशिंग मशीन मॉडल को लेने के बारे में सोच सकते हैं। इस Top Load Washing Machine मशीन का ढक्कन बंद होते वक्त तेज आवाज भी नहीं करता है। इसमें इन्वर्टर मोटर और स्मार्ट वॉश तकनीक कपड़ों को बढ़िया तरीके से धोने में सक्षम है, वो भी लंबे समय तक खराब हुए बिना। आपको साड़ी धोनी हो या ऊनी कपड़े या फिर जीन्स की धुलाई करनी हो, आपका फैब्रिक खराब भी नहीं होगा और कपड़े की ढंग से धुलाई भी हो जाएगी।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड- LG
- मॉडल- RD
- क्षमता- 8 किलोग्राम
- प्रोडक्ट के डायमेंशन्स- 56D x 54W x 92.5H सेंटीमीटर
- आइटम का वजन- 31 kg
खूबियां
कमी
- क्विक साइकिल को पूरा करने में भी ज्यादा वक्त लगता है।
05
8 किलो की कैपेसिटी वाले बढ़िया वॉशिंग मशीन मॉडल्स:-
वॉशिंग मशीन के किस मॉडल में कितनी स्पिन स्पीड है, कितने वॉश प्रोग्राम मौजूद हैं और क्या खास फीचर है, ये नीचे दी गई तालिका की मदद से जानें
इसी तरह के लेख पढ़ने के लिए हाउस ऑफ एप्लाइंसेस पर क्लिक करें।
Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।