ओपन किचन में खाना बनाने के दौरान अगर कभी तेज तड़का लग जाए या मसालेदार खाने या व्यंजनों को तलने के दौरान धुआँ उठने पर वो पूरे गहर में फैल जाता है, जिससे पूरे घर में किचन के मसालों की खुशबू फैल जाती है। साथ ही फेस्टिव सीजन आ रहा है और इस मौके पर पकोड़े और कचोड़ियां सहित अन्य तले-भूनें व्यंजन बनते हैं, जिससे किचन में सभी ओर चिकनाई हो जाती है और त्योहार पर चाहे कितनी बार भी किचन साफ कर लो, चिकनाई बनी रहती है। इन सभी समस्याओं का एक सरल समाधान है ज्यादा सक्शन पावर वाली वाली Chimneys जो आपके किचन में उठने वाले धुएं को पूरी तरह खींच लेते हैं। साथ ही साथ तलने के दौरान चिकनाई भी जमा नहीं होती है। यहां ओपन किचन के लिए Hindware और Glen जैसे ब्रांड्स की हाई सक्शन पावर वाली बढ़िया चिमनी देख सकते हैं।
Hindware और Glen जैसी ब्रांड्स की Kitchen Chimney ज्यादा सक्शन पावर के साथ ओपन किचन में मसालों के धुएं से देंगी मुक्ति

जांचे गए विकल्प
हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।
Glen hood Selena BLDC Kitchen Chimney
दीवार पर टांगने वाला यह एक आधुनिक किचन चिमनी है, जो इस फेस्टिव सीजन आपके किचन को साफ और फ्रेश रखने में मदद करते हैं। इसमें शक्तिशाली BLDC मोटर दी गई है, जो अधिक प्रभावी रूप से धुएं और मसाले एवं तेल की चिकनाई को खींचती है। साथ ही यह कम शोर करती है, इस तरह आप आवाज से परेशान नहीं होती हैं। 90 Cm की यह Glen Chimney 4 से 5 बर्नर स्टोव तक के लिए उपयुक्त रहेगी।
स्पेसिफिकेशन:
- ब्रांड- Glen
- साइज- 90 Cm
- सक्शन क्षमता- 1400 m³/hr
- वाट क्षमता- 180W
- खास फीचर्स- ऑटो-क्लीन
- रंग काला
- वारंटी- 1 साल
खासियत:
- BLDC मोटर मिल जाती है।
- हर 15 घंटे के उपयोग के बाद ऑटोमैटिक क्लीनिंग की सुविधा दी गई है।
- डिजिटल डिस्प्ले के साथ टच सेंसर कंट्रोल मिल जाएगा।
- कम शोर होता है।
कमी:
- डैमज प्रोडक्ट मिलने की शिकायत है।
01Glen Hood RICA 60 Curved Glass Kitchen Chimney
अगर आपके ओपन किचन में अभी तक चिमनी नहीं लगी है या आपकी पुरानी चिमनी सही से काम नहीं कर रही है, तो Glen की यह हाई सक्शन पावर Kitchen Chimney देख सकते हैं। इसमें मोशन सेंसर आता है, इस तरह आप बिना चिमनी को छुए जेस्चर कंट्रोल से उसे बंद या चालू कर सकते हैं। वहीं इसमें डिजिटल डिस्प्ले के साथ टच सेंसर कंट्रोल भी आता है, जिससे आपके लिए इसे इस्तेमाल करना अधिक आसान हो सकता है। वहीं इसमें 1500 m³/hr सक्शन क्षमता और ऊर्जा-कुशल BLDC मोटर दी गई है, जो बेहतर ढंग से धुएं और चिकनाई को खींचती है। साथ ही, यह चलते हुए कम शोर करती है। 60 cm की यह चिमनी 2 से 3 स्टोव के लिए पूरी तरह उपयुक्त रहेगी।
स्पेसिफिकेशन:
- ब्रांड- Glen
- साइज- 60cm
- सक्शन क्षमता- 1500 m³/hr
- वाट क्षमता- 180W
- मोटर- BLDC
- खास फीचर- थर्मल ऑटो-क्लीन और हीट सेंसर
- रंग- मैट ब्लैक फिनिश
- वारंटी- 2-साल
खासियत:
- हर 15 घंटे के बाद ऑटोमैटिक क्लीनिंग की सुविधा भी है।
- कम शोर करती है।
- मोशन सेंसर की सुविधा मिलती है।
कमी:
- प्रदर्शन संबंधी शिकायत है।
02Hindware Smart Appliances Regina 75 cm Chimney
ब्लैक ग्लेज्ड फिनिश के साथ आने वाली यह दीवार पर टांगने वाली चिमनी आपके किचन के लिए एक प्रभावी विकल्प साबित हो सकती है। अगर आप भी अक्सर किचन में नए-नए डिश ट्राई करती रहती हैं, तो किचन के लिए हाई सक्शन पावर वाली Hindware Chimney जरूरी है। इससे आपके किचन में चिकनाई जमा नहीं होती है और वह हमेशा साफ और फ्रेश रहता है। यह चिमनी खासकर भारतीय कुकिंग जैसे भारी फ्राइंग और ग्रिलिंग के दौरान निकलने वाले धुएं और चिकनाई को आसानी से बाहर निकालने में मदद करते हैं।
स्पेसिफिकेशन:
- ब्रांड- Hindware Smart Appliances
- साइज- 75cm
- सक्शन क्षमता- 1300 m³/hr
- खास फीचर्स- थर्मल ऑटो-क्लीन
- वारंटी- 2-साल
- रंग- ब्लैक
खासियत:
- भारी फ्राइंग और ग्रिलिंग के लिए उपयुक्त रहेगी।
- टच कंट्रोल और मोशन सेंसर की सुविधा मिलती है।
- ऑटो-क्लीन करने के लिए ऑयल कलेक्टर आते हैं।
कमी:
- नॉइज लेवल के तेज होने की शिकायत है।
03Glen Hood Aqua Plus 60cm Wall Mounted Pyramid Kitchen Chimney
अगर आपका किचन ओपन है और आप खाना बनाना बहुत पसंद करती हैं, तो यह चिमनी आपके लिए एक बढ़िया विकल्प रहेगी। यह एक क्लासिक और मजबूत किचन चिमनी है, जिसे आप लंबे समय तक आराम से इस्तेमाल कर सकती हैं। यह Kitchen Chimney चिमनी छोटी रसोई में 2 से 3 बर्नर वाले स्टोव के लिए उपयुक्त रहेगी। विशेष रूप से अगर आपका बजट कम है, तो इस फेस्टिव सीजन यह चिमनी देख सकती हैं। किफायती दाम में यह आपको शानदार रिजल्ट दे सकती है।
स्पेसिफिकेशन:
- ब्रांड- Glen
- साइज- 60cm
- सक्शन क्षमता- 1000 m³/hr
- कंट्रोल- पुश बटन
- रंग- काला
- वारंटी- 1-साल
खासियत:
- तेल और ग्रीस के कणों को अलग करने में मदद करता है।
- जंग-रोधी है।
कमी:
- नॉइज लेवल के तेज होने की शिकायत है।
04Hindware Smart Appliances
यह चिमनी न केवल दमदार प्रदर्शन के लिए जानी जाती है बल्कि इसे इसके आकर्षक लुक के लिए भी पसंद किया जाता है, जो किचन को मॉडर्न लुक देती है। इसमें शक्तिशाली सक्शन क्षमता मिल जाती है, जो भारी चिकनाई और धुएं को भी खींच लेते हैं, जिससे किचन साफ और फ्रेश रहती है। खासकर त्योहार के मौके पर चिमनी अधिक जरूरी हो जाती है, इससे लगातार तले-भुने व्यंजन बनाने के बाद भी किचन में गंदगी नहीं होती और न ही घर में मसालों की खुशबू फैलती है। इस तरह घर में फेस्टिव माहौल बना रहता है। यह बड़े स्टोव और 4 से 5 बर्नर के लिए पर्याप्त रहेगी।
स्पेसिफिकेशन:
- ब्रांड- Hindware
- साइज- 90cm
- सक्शन क्षमता- 1500 m³/hr
- रंग- काला
- वारंटी- 2-साल
खासियत:
- मोशन सेंसर से बिना छुए ऑन-ऑफ कर सकते हैं।
- ऑटो-क्लीन फीचर के साथ आता है।
- अंदर जमे तेल आसानी से साफ हो जाते हैं।
कमी:
- ऑयल लीकेज की शिकायत है।
05
हमारे मूल मूल्य
सटीक समीक्षाएं
हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।
सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स
हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।
क्वालिटी और डील्स पर जोर
हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।
गैजेट, एप्लाइंसेस, फैशन, सजावट और अन्य प्रोडक्ट्स की जानकारी के लिए कीजिए स्मार्ट चॉइस का रुख
Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।
Faq's
- किचन में चिमनी क्यों जरूरी होती है?+हर भारतीय किचन में चिमनी बहुत जरूरी है। यह मसालेदार खाने के धुएं, तेल और बदबू को हटाकर हवा को साफ रखने में मदद करती है।
- ओपन किचन के लिए हाई सक्शन पावर चिमनी क्यों ज़रूरी है?+1200 m³/hr से 1500 m³/hr या उससे अधिक सक्शन पावर वाली चिमनियां धुएं व गंध को फैलने से पहले खींचकर बाहर निकाल देती हैं। इस तरह घर की हवा पूरी तरह फ्रेश रहती है।
- चिमनियों की ऑटो-क्लीन तकनीक कैसे काम करती है और इससे क्या फायदे हो सकते हैं?+ऑटो-क्लीन चिमनियों में हीटिंग एलिमेंट के साथ ऑयल कलेक्टर ट्रे होती है। एक टच या बटन से अंदर जमा तेल व ग्रीस पिघलकर ट्रे में इकट्ठा हो जाता है। इस तरह इसे साफ करने के लिए आपको बार-बार मेहनत नहीं करनी पड़ती है।
- किचन के लिए सही साइज की चिमनी कैसे चुनें?+2 से 4 बर्नर वाले सामान्य गैस स्टोव के लिए 60cm की चिमनी पर्याप्त रहेगी, जबकि 3 से 5 बर्नर या बड़े कुकटॉप के लिए 90cm की चिमनी चुननी चाहिए।
You May Also Like