इस समय बाजार में कई टॉप ब्रांड की बेहतरीन फुली ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन ब्रांड उपलब्ध हैं, जो फ्रंट-लोड और टॉप-लोड दोनों मॉडल पेश करते हैं। टॉप-लोड मशीन में कपड़े ऊपर से डाले जाते हैं, जबकि फ्रंट-लोड मशीन में कपड़े सामने से डाले जाते हैं। टॉप-लोड मशीन आमतौर पर सस्ती होती हैं और उपयोग में आसान होती हैं, जबकि फ्रंट-लोड वॉशिंग मशीन अधिक बिजली बचाने वाली होती हैं और कपड़ों की बेहतर धुलाई देने के लिए जानी जाती हैं। फ्रंट-लोड वॉशिंग मशीन बनाने में एलजी, सैमसंग और बॉश जैसे ब्रांड्स काफी बेहतर माने जाते हैं। वहीं टॉप लोड सेगमेंट में गोदरेज और व्हर्लपूल जैसी कंपनियों ने भी अपना सिक्का जमा रखा है। इन वॉशिंग मशीन की क्षमता 6KG से लेकर 12KG तक की हो सकती हैं। इन्हें ऊर्जी के कम इस्तेमाल, बेहतर धुलाई और कई दूसरी तरह की सुविधाओं के लिए जाना जाता है। ये वॉशिंग मशीन कई वॉश मोड के साथ आती हैं, जिनमें कपड़े आसानी से साफ हो जाते हैं। इन वॉशिंग मशीन में इनबिल्ट हीटर जैसे फीचर्स भी होते हैं। चलिए हाउस ऑफ अप्लायंस के तहत आने वाली इन Fully Automatic Washing Machine की खासियतों पर नजर डालते हैं।
भारत में सबसे लोकप्रिय फुली ऑटोमैटिक वाशिंग मशीन ब्रांड और उनकी खासियत
- फ्रंट लोड सेगमेंट में एलजी वॉशिंग मशीन को डायरेक्ट ड्राइव इन्वर्टर तकनीक के लिए जाना जाता है, जो कपड़ों की सफाई के साथ सुरक्षा देने में सहायक हो सकती है। साथ ही ये वॉशिंग बिजली की बचत करने में भी सहायक होती हैं। वहीं सैमसंग का इकोबबल फीचर विशेष रूप से लोकप्रिय हैं, क्योंकि यह कपड़ों को खास सुरक्षा देने के साथ अच्छी तरह साफ कर सकता है। बॉश की फ्रंट लोड वॉशिंग काफी मशहूर हैं और कम उर्जा खर्च करके कपड़ो में जमा मैल को आसानी से साफ करती हैं। इन फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन में हाई स्पीड ड्रायर भी मिलता है, जिससे कपड़े जल्दी सूख जाते हैं।
- टॉप-लोड मॉडल में, व्हर्लपूल और गोदरेज जैसे ब्रांड विश्वसनीय विकल्प हैं। व्हर्लपूल अपनी सेमी-ऑटोमैटिक और फुली-ऑटोमैटिक दोनों सेगमेंट में मजबूत उपस्थिति रखता है, जिसमें एजीटेटर वॉश और इनबिल्ट हीटर जैसी सुविधाएँ शामिल हैं। वहीं गोदरेज को किफायती कीमत में बेहतर सफाई देने वाला माना जाता है, ये वॉशिंग मशीन 5 स्टार एनर्जी रेटिंग के साथ भी आती हैं। ये फुली ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन में आपको बेहतर सफाई देने वाली मोटर भी मिलती है।
Top Five Products
LG 9 Kg, 5 Star, AI Direct Drive Technology, Steam Front Load Washing Machine
यह एलजी की 9KG की क्षमता वाली फुली-ऑटोमैटिक फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन है, जो AI से लैस डायरेक्ट ड्राइव तकनीक के साथ आ रही है। इसका स्टीम वॉश फंक्शन कपड़ों पर मौजूद सिलवटों को आसानी से दूर करने मे सहायक माना जाता है। इस वॉशिंग मशीन को आप घर के बाहर से भी Wi-Fi के जरिए ऑपरेट कर सकते हैं। इसे आप ऑफिस में बैठे-बैठे भी नियंत्रित कर सकते हैं। इस वॉशिंग मशीन की क्षमता इसे 5 से 6 लोगों वाले बड़े परिवार के लिए उपयुक्त बनाती है, जबकि 5-स्टार एनर्जी रेटिंग बिजली की कम खपत सुनिश्चित करती है। इसकी एआई डायरेक्ट ड्राइव तकनीक कपड़ों के भार और प्रकार को पहचानकर खुद ही सबसे सही वॉश पैटर्न का चुनाव कर लेती है, जिससे कपड़ों को बेहतर सुरक्षा और सफाई मिलती है। आप अपने स्मार्टफोन से एप्लीकेशन के जरिए इस वॉशिंग मशीन को नियंत्रित कर सकते हैं और वॉश साइकल की निगरानी भी कर सकते हैं।
स्पेसिफिकेशन
- ब्रांड: एलजी
- क्षमता : 9Kg
- वॉश प्रोग्राम : 8
- कलर: मीडिल ब्लैक
- स्पीड: 1200 RPM
- लोडिंग टाइप- फ्रंट लोड
खासियत
- देती है कपड़ों की बेहतर सफाई
- फोन से कर सकते नियंत्रित
- स्मार्ट डइग्नोसिस फंक्शन से लैस
- इनवर्टर मोटर भी है मौजूद
कमी
- इंस्टॉलेशन और सर्विस को लेकर कुछ लोगों की शिकायत देखने को मिली
01
Bosch 7 kg 5 Star Fully-Automatic Front Loading Washing Machine
यह बॉश की 7 किलोग्राम क्षमता वाली 5 स्टार फुली ऑटोमैटिक फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन है। ये वॉशिंग मध्यम आकार वाले परिवार के लिए सही है और बिजली की कम खपत करने में भी सहायक मानी जाती है। इसकी AI Active Water Plus तकनीक कपड़ों के भार और टाइप के अनुसार पानी के उपयोग को निर्धारित करती है, जिससे पानी की बचत हो सकती है। इस मशीन का इनबिल्ट हीटर पानी को गर्म करने की सुविधा देता है, जिससे जिद्दी दाग भी आसानी से साफ हो सकते हैं। इसकी BLDC इन्वर्टर मोटर लोड के हिसाब से बिजली की खपत को कम या ज्यादा करती है। इस वॉशिंग मशीन का स्टीम फंक्शन कपड़ों की सिलवटों को कम करता है। इस वॉशिंग मशीन का ड्रायर 1400RPM का है, जो कपड़ों के झटपट सुखा सकता है।
स्पेसिफिकेशन
- ब्रांड: बॉश
- क्षमता : 7Kg
- वॉश प्रोग्राम : 15
- कलर: ब्लैक
- स्पीड: 1400 RPM
- लोडिंग टाइप- फ्रंट लोड
खासियत
- एक वॉश में यूज करती है मात्र 8.4 लीटर पानी
- टच कंट्रोल फंक्शन से लैस
- मिल रहा है 58 लीटर का टब
- नहीं करती है ज्यादा वाइब्रेट
कमी
- इंस्टॉलेशन को लेकर लोगों की शिकायत
02
Samsung 12 kg, 5star, AI Ecobubble, Wi-Fi, Front Load Washing Machine
सैमसंग की यह 12 किलोग्राम क्षमता वाली यह फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन 6 से 7 सदस्यों तक वाले बड़े परिवार के लिए एक बेहतर विकल्प है। डिजिटल इन्वर्टर तकनीक और 5-स्टार एनर्जी रेटिंग के साथ यह वॉशिंग मशीन बिजली की खपत को 70 प्रतिशत तक कम कर सकती है। इसमें मौजूद AI Ecobubble तकनीक, डिटर्जेंट को बुलबुले में बदलकर कपड़ों में गहराई तक पहुंचाती है, जिससे बेहतर सफाई मिलती है और कपड़ों को नुकसान भी नहीं होता है। इसका सुपर स्पीड फीचर कम समय में धुलाई पूरी करके समय की बचत कर सकता है। इस मशीन के इनबिल्ट हीटर और हाइजीन स्टीम फंक्शन जिद्दी दाग और कीटाणुओं को हटाने में मदद कर सकते हैं। Wi-Fi कनेक्टिविटी वाली इस वॉशिंग मशीन को आप अपने स्मार्टफोन के जरिए कहीं से भी नियंत्रित कर सकते हैं, जिससे कपड़ों की धुलाई आसान और सुविधाजनक हो जाती है। अलग-अलग तरह के कपड़ों की सफाई के लिए इस वॉशिंग मशीन में 14 वॉश प्रोग्राम मौजूद हैं।
स्पेसिफिकेशन
- ब्रांड: सैमसंग
- क्षमता : 12Kg
- वॉश प्रोग्राम : 15
- कलर: ब्लैक
- स्पीड: 1400 RPM
- लोडिंग टाइप- फ्रंट लोड
खासियत
- 99.9 प्रतिशत तक बदबू फैलाने वाले बैक्टिरिया से छुटकारा
- 1400RPM का तेज स्पीड वाला ड्रायर
- रखती है कपड़ों का 45 प्रतिशत तक ज्यादा ख्याल
- बिजली की खपत को कम करने में भी सहायक
कमी
- प्रोडक्ट में खराबी और सर्विस को लेकर लोगों की शिकायत
03
Godrej 7 Kg 5 Star Fabrisafe Steel Top Load Washing Machine
गोदरेज की यह 7 किलोग्राम क्षमता वाली वॉशिंग मशीन भारतीय घरों के लिए एक बेहतरीन विकल्प है। यह मशीन विशेष रूप से छोटे से मध्यम आकार के परिवारों के लिए उपयुक्त है। 5 स्टार ऊर्जा रेटिंग वाली ये Top Load वॉशिंग मशीन बिजली बचाने में काफी कुशल मानी जाती है। इसकी 'जीरो प्रेशर टेक्नोलॉजी' से कम दबाव में भी पानी 60% तेजी से भर जाता है, जिससे आपके समय की बचत हो सकती है। फैब्रिसेफ स्टील ड्रम कपड़ों की सुरक्षा सुनिश्चित करता है, जिससे वे लंबे समय तक नए जैसे दिख सकते हैं। इसमें चाइल्ड लॉक दिया गया है, जिससे बच्चे इसकी सेटिंग में परिवर्तन नहीं कर पाते हैं। इस वॉशिंग मशीन के डिले स्टार्ट फंक्शन की मदद से आप इसे 24 घंटे बाद तक स्टार्ट कर सकते हैं, एक बार मशीन को चालू करने का समय सेट कर देने से मशीन तय समय पर आपने आप चालू हो जाती है।
स्पेसिफिकेशन
- ब्रांड: गोदरेज
- क्षमता : 7Kg
- वॉश प्रोग्राम : 12
- कलर: ग्रेफाइट ग्रे
- स्पीड: 720 RPM
- लोडिंग टाइप- टॉप लोड
खासियत
- कपड़ो पर जम मैल को आसानी से कर सकता है साफ
- LED डिस्प्ले फंक्शन से है लैस
- ऑटो बैलेंस सिस्टम से खुद नियंत्रित कर लेती है कपड़ों का भार
- कपड़े भिगाने के लिए मिल रही है सोक तकनीक
कमी
- प्रदर्शन और बिल्ट क्वालिटी से लोगों की शिकायत
04
Whirlpool 9 Kg 5 Star Fully Automatic Top Load Washing Machine
यह व्हर्लपूल की 9 किलोग्राम क्षमता वाली फुली ऑटोमैटिक टॉप लोड वॉशिंग मशीन है। इसमें इनबिल्ट हीटर है, जो पानी को गर्म करके जिद्दी दागों को आसानी से हटा सकता है और एलर्जी फैलाने वाले बैक्टीरिया को मारने में सहायक माना जाता है। इसका एक्सप्रेस वॉश फीचर कपड़े धोने में लगने वाले समय को कम करता है और स्पा वॉश सिस्टम बेहतर सफाई सुनिश्चित करता है। इस ऑटोमेटिक वॉशिंग मशीन में 6th Sense तकनीक मिलती है, जो कपड़ों की जरूरत का पता लगाकर अपने आप सही वॉश मोड का चुनाव कर सकती है। इसमें 12 वॉश प्रोग्राम मिलते हैं, जो हर तरह के कपड़ों के लिए उपयुक्त माने जाते हैं। इसकी 740 RPM की स्पिन स्पीड कपड़ों को तेजी से सुखाने में सहायक है। इसका मैजिक फिल्टर, लिंट और गंदगी को प्रभावी ढंग से इकट्ठा करता है, जिससे कपड़े साफ रहते हैं।
स्पेसिफिकेशन
- ब्रांड: व्हर्लपूल
- क्षमता : 9Kg
- वॉश प्रोग्राम : 12
- कलर: ग्रे
- स्पीड: 740 RPM
- लोडिंग टाइप- टॉप लोड
खासियत
- हार्ड वाटर वॉश तकनीक से है लैस
- मिल रहा डिजिटल डिस्प्ले
- 5 से 6 लोगों वाले परिवार के लिए सही
- मिली है 5 स्टार की एनर्जी रेटिंग
कमी
- खराब प्रोडक्ट मिलने को लेकर लोगों की शिकायत
05
फ्रंट और टॉप लोड वाशिंग मशीन की कीमत और बजट?
वॉशिंग मशीन लेते समय कीमत और बजट सबसे महत्वपूर्ण कारकों में से एक होते हैं। फ्रंट-लोड और टॉप-लोड दोनों तरह की वॉशिंग मशीनों की कीमतें उनकी विशेषताओं, क्षमता और ब्रांड के आधार पर अलग-अलग होती हैं।
- टॉप-लोड वॉशिंग मशीन: ये आमतौर पर फ्रंट-लोड मशीनों की तुलना में अधिक किफायती होती हैं। एक सामान्य टॉप-लोड वॉशिंग मशीन की कीमत ₹11,000 से ₹25,000 तक हो सकती है। गोदरेज और व्हर्लपूल जैसे अन्य ब्रांड इस सेगमेंट में अच्छे विकल्प प्रदान करते हैं।
- फ्रंट-लोड वॉशिंग मशीन: ये अपनी बेहतर धुलाई गुणवत्ता और ऊर्जा दक्षता के कारण थोड़ी महंगी होती हैं। अमेजन इंडिया की वेबसाइट पर इनकी कीमत ₹21,000 से ₹60,000 तक या इससे भी अधिक हो सकती है हालांकि इन वॉशिंग मशीन की एवरेज कीमत 30,000 से 40,000 रुपये तक होती है। LG, सैमसंग और बॉश जैसे ब्रांड फ्रंट-लोड सेगमेंट में काफी लोकप्रिय हैं।
अपनी आवश्यकताओं और बजट के अनुसार आप दोनों प्रकार की मशीनों में से चुनाव कर सकते हैं। छोटी क्षमता (6-7 किलो) वाली वॉशिंग मशीन आमतौर पर बड़ी क्षमता (8-12 किलो) वाली मशीनों से सस्ती होती हैं। इनबिल्ट हीटर, डायरेक्ट ड्राइव इन्वर्टर तकनीक और इकोबबल जैसी सुविधाएँ इम मशीन की कीमत को बढ़ा सकती हैं। नई वॉशिंग मशीन लेने से पहले विभिन्न ब्रांड और मॉडलों की कीमतों की तुलना करना हमेशा फायदेमंद होता है।
इन्हें भी पढ़ें
Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।