जब हम घर के लिए कोई इलेक्ट्रोनिक्स नया प्रोडक्ट लेते हैं तो पहले उसकी गुणवत्ता और परफॉर्मेंस के मामले में यूजर्स के रिव्यू देखते हैं। ऐसे में अगर टॉप रेटेड वॉशिंग मशीन ब्रांड्स ढूंढ़ रहे हैं, तो प्रोडक्ट की बनावट गुणवत्ता, वॉश क्वालिटी, फंक्शन, प्रदर्शन, शोर स्तर और इंस्टॉलेशन कारकों पर उपभोक्ताओं की रेटिंग को देखना चाहिए। सभी ब्रांड्स अपनी खूबियां ही बताएंगे लेकिन रिव्यू पढ़कर आपको खासियत के साथ कमी के बारे में भी जानने को मिलेगा जिसके आधार पर अपने घर के लिए बेहतर Washing Machine मॉडल का चयन कर सकते हैं। इन कारक के अलावा वॉशिंग मशीन की परिवार के सदस्यों के संख्या के हिसाब से क्षमता, वारंटी, ऊर्जा कुशलता और वॉश प्रोग्राम के हिसाब से सही मॉडल्स देख सकते हैं। वैसे यहां आपको Amazon पर मिल रहे भरोसेमंद ब्रांड्स के टॉप रेटेड वॉशिंग मशीन से संंबंधित जानकारी दी गई हैं जिन्हें अपने बजट और जरूरत के हिसाब से होम सॉल्यूशन और इलेक्ट्रॉनिक्स का हिस्सा बना सकते हैं।
भारत में टॉप रेटेड वाशिंग मशीन ब्रांड कौन से हो सकते हैं?
- Haier: हायर की टॉप लोड वॉशिंग मशीन में ओशियन वेव ड्रम मिलता है, जो तेज लहरों के माध्यम से कपड़ों साफ करता है। कपड़ों से निकली गंदगी को इकट्ठा करने के लिए मैजिक फिल्टर भी मिलता है। वहीं, फ्रंट लोड में AI मोशन, PuriSteam और इन बिल्ड हीटर जैसी सुविधाएं मिलती हैं। इसकी सेमीऑटोमैटिक मशीन में एंटी क्रॉस पल्सेटर और स्प्रे फंक्शन दिया जाता है।
- वोल्टास बेको: यह एक भारतीय ब्रांड है जिसकी सेमी ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन लोगों के बीच लोकप्रिय है। इनमें बेहतर धुलाई के लिए खास पल्सेटर वॉश तकीनक होती है। सेमी और फुली ऑटोमैटिक दोनों प्रकार की वॉशिंग मशीन में आपको डबल वाटरफॉल सुविधा मिलती है जिससे ड्रम में पानी तेजी से भर सकता है।
- Samsung: इसकी सेमी ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन में कपड़ें अच्छे से ड्राई हो सकते हैं क्योंकि इनमें एयर टर्बो ड्राइंग खूबी वाला स्पिनर मिलता है। सैमसंग की टॉप लोड वॉशिंग मशीन में धीरे से बंद होने वाला दरवाजा मिलता है। इसके अलावा झाग उतपन्न होकर बेहतर धुलाई हो उसके लिए EcoBubble खूबी मिलती है। फ्रंट लोड में इन बिल्ड हीटर मिलता है जो पानी को गर्म करता है। सैमसंग की फुली ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन की खासियत है कि इनमें Wi-Fi सपोर्ट मिलता है जिससे इन्हें फोन से भी नियंत्रित कर सकते हैं।
- LG: यह अपने सेमी ऑटोमैटिक फंक्शन वाली वॉशिंग मशीन में विंड ड्राई जेट सुविधा देता है जिससे कपड़ें जल्दी से सूख जाते हैं। साथ ही चूहों से मशीन सुरक्षित रहे उसके लिए रैट मेश लगा मिलता है। एलजी के फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन के मॉडल्स आपको वाईफाई सुविधा के साथ मिल जाएंगे। वहीं, इनमें 6 मोशन ड्राइव, इन बिल्ड हीटर और एलर्जी केयर खासियत मिलती है। एलजी ब्रांड का टॉप लोड में कपड़ों की बेहतर धुलाई के लिए खास टर्बो ड्रम मिलता है।
- Whirlpool: इसकी सेमी ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन में 2 गुना तेजी से कपड़े सूख सकते हैं क्योंकि इनमें टर्बो ड्राई खूबी मिलती है। कपड़ों के कॉलर भी अच्छे से साफ करने के लिए कॉलर स्क्रबर दिया है। व्हर्लपूल की फ्रंट लोड फुली ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन में इन बिल्ड हीटर मिलता है और यह ब्रांड दावा करता है कि यह कपड़ों से 100 से ज्यादा दाग-धब्बे हटा सकता है। फ्रंट और टॉप लोड दोनों ही हार्ड वाटर के दौरान भी उपयुक्त हो सकती हैं।
भरोसेमंद ब्रांड्स के टॉप रेटेड मॉडल्स कौन से हैं?
यहां आपको एलजी, सैमसंग, वोल्टास बेको जैसे भरोसेमंद ब्रांड्स के टॉप रेटेड मॉडल्स के बारे में जानकारी दी गई है (यह Amazon पर मिल रहे प्रोडक्ट्स और यूजर रेटिंद के आधार पर है।)-
एलजी: इसके आपको सेमी ऑटोमैटिक, टॉप लोड और फ्रंट लोड सभी के मॉडल्स मिल जाएंगे। ये 7, 8. 8.5, 9, 10.5, 11, 11.5 और 12 किलोग्राम क्षमता में मिलती हैं। इनमें से ये मॉडल्स टॉप रेटेड हैं, जैसे-
- एलजी 7 Kg 5 स्टार Smart Inverter Technology फुली ऑटोमैटिक टॉप लोड वॉशिंग मशीन (T70VBMB1Z)
- एलजी 8.5 kg 5 स्टार सेमी ऑटोमैटिक टॉप लोड वॉशिंग मशीन (P8530SRAZ)
- एलजी 9 Kg, 5 स्टार, AI डारेक्ट ड्राइव टेक्नोलॉजी, Wi-Fi फुली ऑटोमैटिक फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन(FHP1209Z5M)
- एलजी 10.5 kg 5 स्टार Wind jet dry सेमी ऑटोमैटिक टॉप लोड वॉशिंग मशीन (P105ASRAZ)
हायर: हायर की फुली ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन छोटे परिवारों या बैचलर्स के लिए भी 6.5 किलोग्राम क्षमता में मिल जाती है। इसके अलावा 6.5 से 9 किलोग्राम के मॉडल्स हैं। वहीं, इसमें सेमी ऑटोमैटिक फंक्शन वाली 7 किलोग्राम से लेकर 14 किलोग्राम क्षमता में मिल सकती हैं।
- हायर 6 kg 5 स्टार ओशियन वेव ड्रम वॉशिंग मशीन फुली ऑटोमैटिक टॉप लोड (HWM60-AE)
- हायर 7 Kg 5 स्टार सेमी ऑटोमैटिक टॉप लोड वॉशिंग मशीन (HTW70-1187BTN)
- हायर 7 Kg 5 स्टार Powered by AI-DBT फुली ऑटोमैटिक फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन (HW70-IM12929BK)
सैमसंग: इस ब्रांड की वॉशिंग मशीन सेमी ऑटोमैटिक और फुली ऑटोमैटिक (फ्रंट और टॉप लोड) दोनों प्रकार में मिल जाती हैं।
- सैमसंग 8 kg, 5 स्टार, इको ब्बल टेक्नोलॉजी फुली-ऑटोमैटिक टॉप लोड वॉशिंग मशीन (WA80BG4441BGTL)
- सैमसंग 9 kg, 5 स्टार, डिजिटल इन्वर्टर, फुली ऑटोमैटिक फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन (WW90DG5U24AXTL)
- सैमसंग 10 किग्रा, AI वॉश, AI इको ब्बल, AI Energy Mode, AI VRT+, फुली ऑटोमैटिक टॉप लोड वॉशिंग मशीन (WA80F10E2LTL)
व्हर्लपूल: इसके सेमी ऑटोमैटिक और टॉप लोड वॉशिंग मशीन के कई विकल्प मिल जाएंगे। वहीं, फ्रंट लोड के एक-दो मॉडल्स मिलते हैं।
- व्हर्लपूल 7 kg मैजिक क्लीन 5 स्टार फुली ऑटोमैटिक टॉप लोड वॉशिंग मशीन (मैजिक क्लीन 7.0 GENX)
- व्हर्लपूल 7.0 Kg 5 स्टार सेमी-ऑटोमैटिक और टॉप लोडिंग वॉशिंग मशीन (MAGIC CLEAN RYL SRS)
- व्हर्लपूल 8 Kg 5 स्टार इन्वर्टर फ्रंट लोड फुली ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन (XS8014BWME)
वोल्टास बेको: इसके आपको सेमी-ऑटोमैटिक और टॉप लोड वॉशिंग मशीन के अलग-अलग क्षमता में मॉडल्स मिल जाएंगे। वहीं, फ्रंट लोड फुली ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन का 7 किलोग्राम वाला मॉडल मिलता है।
- वोल्टास बेको, A Tata Product 9 किग्रा 5 Star सेमी-ऑटोमैटिक टॉप लोडिंग वॉशिंग मशीन (WTT90UHA/OK5B1B1S23)
- वोल्टास बेको, 8 kg 5 स्टार फुली-ऑटोमैटिक टॉप लोडिंग वॉशिंग मशीन (2025 Model, WTL8006UEA / OBS1060)
- वोल्टास बेको, टॉप लोड 7 किलोग्राम फुली-ऑटोमैटिक टॉप लोडिंग वॉशिंग मशीन (WTL70)
इन्हें भी पढ़ें:
Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।