डॉट एंड की एक भारतीय ब्रांड है जो कि अक्सर, महिलाओं के बीच और सोशल मीडिया पर भी इंफ्लुएंसर और अन्य लोगों द्वारा इस्तेमाल करना पसंद किया जाता है। यह ब्रांड अपने सभी प्रोडक्ट्स को भारतीय त्वचा के हिसाब से तैयार करता है जिसकी वजह से इसे नॉर्मल, कॉम्बिनेशन, तैलीय, ड्राई और सेंसिटिव त्वचा वाले लोगों द्वारा भी इस्तेमाल किया जा सकता है। खासतौर पर डॉट एंड की के Skincare Products मुंहासो और अधिक ऑयल को चेहरे से खत्म करने में मददगार हो सकते हैं। यह ब्रांड दावा करता है कि इसके उत्पाद प्राकृतिक तत्वों से बने हैं जो कि त्वचा के लिए सुरक्षित हैं। डॉट एंड की अपने फेस वॉश, सीरम, टोनर, मॉइस्चराइजर, सनस्क्रीन, लिप मास्क, लिप बाम और अन्य कई प्रोडक्ट्स पेश करता है जिन्हें पुरुष और महिला दोनों ही अपनी त्वचा की देखभाल करने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं। आमतौर पर इनमें विटामिन C, सैलिसिलिक एसिड, नियासिनमाइड, जिंक और हाइड्रोलिक एसिड जैसे जरूरी तत्व होते हैं जो कि त्वचा को हाइड्रेट करके आपके ग्लैम और ग्लैमर को शानदार चमक देकर बढ़ा सकते हैं।
Skincare करने के लिए ये Dot & Key के विकल्प आएंगे बेहद काम

जांचे गए विकल्प
हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।
Dot & Key CICA Face Wash
डॉट एंड की ब्रांड का यह फेस वॉश है जिसका रोजाना उपयोग पुरुष और महिला दोनों कर सकते हैं। इसमें जिंक के तत्व होते हैं जो कि चेहरे से अधिक ऑयल को खत्म करने में मदद करता है। जिस त्वचा पर मुंहासे की दिक्कत होती है वो लोग भी इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। यह 2% सैलिसिलिक एसिड और ग्रीन टी जैसे खास तत्वों के साथ तैयार किया गया है जो कि डेड सेल यानी खराब त्वचा को हटाने के काम आ सकता है। यह Face Wash एक एंटीबैक्टीरियल फेस वॉश है जो कि चेहरे को गेहराई से साफ करने के साथ ब्लैकहेड्स भी खत्म करने में मददगार रहता है। इसमें एलो वेरा भी है जो कि त्वचा को स्मूद और सॉफ्ट बनाता है और त्वचा पर खुजली (इचिंग) जैसी दिक्कत नहीं होने देता है।
DOT & KEY 10% Vitamin C + E Serum
यह सीरम 10% विटामिन C + विटामिन E तत्वों के साथ तैयार किया गया है जो कि आपके चेहरे को हाइड्रेट करने के साथ सुंदर निखार देने में मददगार हो सकता है। यह 5% नियासिनमाइड युक्त भी है जो कि चेहरे पर आ रहे डार्क सर्कल को कम करने में मदद करता और त्वचा की रंगत को एक समान बनाने में मदद करता है। यह डॉट एंड की का Vitamin C Serum है। ब्रांड द्वारा दावा किया गया है कि इसे रोजाना दो बार इस्तेमाल करने से आपको प्राकृतिक रंगत को निखार सकता है। यह सीरम सूरज की किरणों से सुरक्षा देने का काम भी करता है। इसमें एंटी ऑक्सीडेंट्स की खूबी मिलती है जो चेहरे को नरिश करती है।
हमारे मूल मूल्य
सटीक समीक्षाएं
हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।
सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स
हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।
क्वालिटी और डील्स पर जोर
हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।
Dot & Key Moisturizer For Face
यह मॉइस्चराइज ऑयली फ्री है जिसे लगाने के बाद चेहरे पर चिपचिप नहीं होती है। वहीं, यह लाइटवेट फॉर्मुला से तैयार हुआ है तो चेहरे पर फील भी नहीं होता है। यह 60ml की शीशी में मिल रहा है जो त्वचा को नमी देता है। यह एंटीऑक्सीडेंट रिच क्रीम से तैयार हुआ है जो त्वचा को मुलायम बनाता है और चमक बरकरार रखने में मदद करता है। यह Dot & Key मॉइस्चराइजर नॉर्मल से लेकर कॉम्बिनेशन त्वचा पर इस्तेमाल किया जा सकता है। यह मुंहासे वाली त्वचा को भी जेंटल तरीके से एक्सफोलिएट करती है जिससे त्वचा से सारे किटाणु नष्ट हो जाए और लोगों के चेहरे पर मुंहासे आना कम हो जाए। त्वचा को हाइड्रेट करने के साथ इंस्टेंट ग्लो पाने के लिए यह उपयुक्त हो सकता है। इसे हर प्रकार की त्वचा पर इस्तेमाल किया जा सकता है।
Dot & Key Watermelon Cooling Sunscreen
इस सनस्क्रीन में वाटरमेलन युक्त है जो कि लगाने के बाद चेहरे पर इस्टेंट कूलिंग यानी ठंडक पहुंचाती है। यह SPF 50+++ खूबी के साथ मिलती है जिसकी वजह से सूरज की किरणों से त्वचा को डल नहीं होने देती है। इसे लगाने के बाद चेहरा स्मूद और चमकदार दिखता है। यह लाइटवेट फॉर्मुला से तैयार हुई है जो त्वचा पर ज्यादा फील नहीं होती है। यह हायलूरोनिक एसिड के मिश्रण से बनी है जो कि हाइड्रेशन देने का काम करती है। यह डॉट एंड की Best Sunscreen हो सकती है क्योंकि यह नॉन स्टिकी होने की वजह से चेहरे पर चिपचिप नहीं करती है तो गर्मी से लेकर बारिश के मौसम में लगाने के लिए आरामदायक हो सकती है। यह जेल क्रीम टेक्सचर की है जिसे ड्राई, ऑयली, कॉम्बिनेशन और नॉर्मल त्वचा पर लगा सकते हैं। अगर आपकी त्वचा धूप की वजह से थोड़ी खराब हो गई है तो इसके इस्तेमाल से त्वचा सही हो सकती है। यह चेहरे पर सफेद निखान नहीं छोड़ती है, यह त्वचा में अच्छे से एब्जॉर्ब हो जाती है।
DOT & KEY Barrier Repair Lip Balm
यह लिप बाम आपके होठों के रूखेपन और डेड स्किन को सही करने में मददगार हो सकती है। यह एक तरह का टिंट है जो कि होठों पर अच्छा पिंग्मेंट देता है। यह होंठो को सॉफ्ट बनाने में मदद कर सकती है। यह आपको पिंक, ब्राउन और रेड शेड में मिल रही है जिसे अपने स्किन टोन के हिसाब से चुनना होगा। इसमें SPF 50+++ की खूबी मिलती है जो होठों को सूरज की किरणों से काला नहीं पड़ने देती है। यह लिप बाम हयालूरोनिक, 5 आवश्यक सेरामाइड्स और पेप्टाइड्स से युक्त है जो कि होठों का प्राकृतिक रंग बरकरार रखने के साथ उन्हें मुलायम बनाता है। यह साइज में भी काफी छोटा है तो इसे हमेशा अपने साथ लेकर चल सकते हैं।
डॉट एंड की ब्रांड के प्रोडक्ट्स के साथ स्किनकेयर रूटीन जानें
- फेस वॉश: यह ब्रांड अलग-अलग जरूरतों को पूरा करने के हिसाब से जेंटल क्लींजर, ग्लोइंग, एक्ने प्रोन और कूलिंग जेल आदि कई फेस वॉश पेश करता है। सभी में विटामिन, सैलिसिलिक एसिड, नियासिनमाइड, हाइड्रोलिक एसिड और सेरामाइड जैसे तत्व से तैयार होते हैं। ये चेहरे से पूरे दिन का धूल-प्रदूषण और गंदगी को साफ करने में मदद करते हैं।
- टोनर: चेहरे को फेस वॉश से धोने के बाद टोनर का इस्तेमाल किया जा सकता है। ये चेहरे में अच्छे से समा जाते हैं और त्वचा को गहराई से साफ करते हैं। डॉट एंड की के टोनर ग्लो देने के साथ त्वचा को अंदर से हाइड्रेट करने के काम आते हैं।
- सीरम: डॉट एंड की के सीरम चेहरे से डार्क स्टॉप हटाने और त्वचा की रंगत को एक समान (इवन स्किन टोन) देने में मदद करते हैं। आमतौर पर, इस ब्रांड के सीरम विटामिन C और नियासिनमाइड युक्त हैं जो कि त्वचा को हाइड्रेट रखने में मदद कर सकते हैं।
- मॉइस्चराइजर: सीरम के बाद चेहरे पर मॉइस्चराइजर लगाया जाएगा। डॉट एंड की के मॉइस्चराइजर को मुंहासो और ऑयली त्वचा वाले लोग भी इस्तेमाल कर सकते हैं क्योंकि यह चेहरे से एक्ने फैलाने वाले किटाणु को नष्ट करने के साथ चेहरे से अधिक तेल को भी खत्म कर सकती है। अगर दिन में स्किन केयर कर रहे हैं तो बाहर निकलने के लिए Dot & Key Sunscreen का इस्तेमाल भी कर सकते हैं।
- लिप बाम: चेहरे का ध्यान रखते वक्त होंठो को ना भूलें। डॉट एंड की के लिप बाम को दिन और रात के अलावा बीच में जब भी होंठ रूखे या पपड़ी निकलते हुए लगे तब भी लगा सकते हैं। इस ब्रांड के लिप बाम में खासियत है, कि इनमें SPF 50 की खूबी होती है जो कि होंठो को धूप की किरणों से काला नहीं होने देता है।
इन्हें भी पढ़ें:
Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।
Faq's
- क्या डॉट एंड की एक भरोसेमंद ब्रांड है?+जी हां, डॉट एंड की एक भरोसेमंद स्किन केयर ब्रांड में से है। यह एक भारतीय कंपनी है जो कि दावा करती है कि इसके प्रोडक्ट्स 100% प्राकृतिक तत्वों से बनते हैं और त्वचा के लिए सुरक्षित भी हैं।
- डॉट एंड की स्किन केयर के लिए क्या-क्या प्रोडक्ट्स देता है?+डॉट एंड की ब्रांड के स्किन केयर प्रोडक्ट्स में फेस वॉश, टोनर, मॉइस्चराइजर, सीरम, लिप मास्क, लिप बाम, सनस्क्रीन और सीरम आदि चीजें मिल सकती हैं।
- क्या डॉट एंड की ब्रांड के स्किन केयर प्रोडक्ट्स सभी तरह की त्वचा पर इस्तेमाल कर सकते हैं?+जी हां, यह एक भारतीय ब्रांड है जिसे भारतीय स्किन टाइप के हिसाब से तैयार किया जाता है। इस ब्रांड के प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल नॉर्मल, सेंसिटिव, कॉम्बिनेशन, ड्राई और ऑयली स्किन वाले लोग भी कर सकते हैं।
You May Also Like
Quick Links
- Double Door refrigerators
- Best Chimneys
- Best Under Sink Water Purifiers
- Flipkart Big Billion Days 2026
- Laptops with 8GB RAM
- Best Indoor Plants
- Space Saving Shoe Racks
- Top Rated Rustic Decor Items
- Satin Night Suits For Women
- Printed Palazzo Set For Women
- Aesthetic Side Tables
- Best Wireless Keyboards
- Campus Sports Shoes For Men
- Luxury Bridal Perfumes
- Facial For Instant Glow
- Rice Face Wash For Sensitive Skin
- Lipsticks Shades For Brown Skin
- Best Full Body Massager
- Kanya Pujan Gifts
- Best Products to Remove Blackheads