क्या आप भी 65 इंच स्मार्ट टीवी लेने का प्लान बना रहे हैं? लेकिन कंफ्यूज हैं कि सोनी और सैमसंग 65 इंच स्मार्ट टीवी में से किसकी पिक्चर क्वालिटी ज्यादा बेहतर है? तो यहां आपकी इस कंफ्यूजन का हल आपको मिल सकता है, क्योंकि यहां हम आपको सोनी और सैमसंग के 65 इंच स्मार्ट टीवी में से किसकी पिक्चर क्वालिटी सबसे बढ़िया है? इसकी जानकारी विस्तार से देंगे। इसी के साथ हम आपको सोनी और सैमसंग के 65 इंच स्मार्ट टीवी के 4 बेहतरीन विकल्प भी देने वाले हैं, जिन्हें अमेजन पर यूजर्स द्वारा काफी बढ़िया रेटिंग प्राप्त है। वहीं अगर आप टीवी के अलावा साउंडबार, होम थिएटर सिस्टम, स्मार्टवॉच या लैपटॉप लेने चाहते हैं, तो गैजट गली की कैटेगरी पर इनसे जुड़े लेख भी पढ़ सकते हैं।
सोनी बनाम सैमसंग 65 इंच स्मार्ट टीवी: किसकी पिक्चर क्वालिटी है अधिक बेहतर?
संख्या |
फीचर |
सोनी 65 इंच टीवी |
सैमसंग 65 इंच टीवी |
1. |
डिस्प्ले टेक्नोलॉजी |
OLED / QLED |
QLED / Neo QLED |
2. |
ब्राइटनेस |
थोड़ा कम, लेकिन डार्क रूम में परफेक्ट |
ज्यादा ब्राइट और ब्राइट रूम के लिए बेहतर |
3. |
कलर एक्यूरेसी |
नैचुरल और रियलिस्टिक कलर |
ज्यादा सैचुरेटेड और पंची कलर |
4. |
ब्लैक लेवल और कॉन्ट्रास्ट |
गहरे और शुद्ध ब्लैक |
बहुत अच्छा लेकिन परफेक्ट ब्लैक नहीं |
5. |
HDR परफॉर्मेंस |
डार्क सीन में ज्यादा डीटेल |
ब्राइट सीन और हाई-लाइट इफेक्ट्स में शानदार |
6. |
मोशन हैंडलिंग |
स्मूद और नैचुरल, स्पोर्ट्स/एक्शन के लिए बेस्ट |
अच्छा है, लेकिन कुछ मॉडल्स में हल्का मोशन ब्लर |
7. |
व्यूइंग एंगल |
वाइड एंगल, किसी भी साइड से सही कलर दिखता है। |
सीमित एंगल, साइड से देखने पर कलर फेड हो सकते हैं। |
8. |
गेमिंग परफॉर्मेंस |
अच्छा, लेकिन रेस्पॉन्स टाइम थोड़ा ज्यादा |
बहुत फास्ट, लो इनपुट लैग और हाई ब्राइटनेस |
9. |
पिक्चर क्वालिटी फोकस |
नैचुरल, सिनेमा-लाइक, डार्क रूम के लिए बेस्टं |
ब्राइट, कलरफुल और डायनामिक पिक्चर क्वालिटी |
नोट: देखिए अगर आपको सिनेमा जैसा नैचुरल पिक्चर क्वालिटी और डार्क ब्लैक चाहिए, तो सोनी का 65 इंच स्मार्ट टीवी एक अच्छा विकल्प हो सकता है। लेकिन अगर आप ब्राइट रूम, गेमिंग और पंची कलर्स ज्यादा पसंद करते हैं, तो सैमसंग का 65 इंच स्मार्ट टीवी आप चुन सकते हैं। नीचे हमने आपको कुछ विकल्प दिए हैं। आप चाहे तो इन विकल्पों को देख सकते हैं।