32 इंच का Monitor गेमिंग में कैसे बदल सकता है आपका अनुभव

32 इंच गेमिंग मॉनिटर बड़े स्क्रीन और हाई रिफ्रेश रेट के चलते गेमिंग अनुभव को और बेहतर बनाते हैं। फुल HD से लेकर 4K रेजोल्यूशन, AMD फ्री सिंस, NVIDIA G-Sync और लो ब्लू लाइट जैसी तकनीकों के साथ ये लंबे समय तक स्मूद और आरामदायक गेमिंग के लिए उपयुक्त हैं।
गेमिंग के लिए खास 32 इंच मॉनिटर

32 इंच मॉनिटर गेमिंग के शौकीनों के लिए काफी बढ़िया माना जाता है, क्योंकि इसमें बड़ा डिस्प्ले और हाई रेजोल्यूशन मिलता है, जो गेमिंग अनुभव को और रोमांचक बना देता है। बाजार में उपलब्ध 32 इंच गेमिंग मॉनिटर्स आमतौर पर फुल HD, क्वाड HD और 4K रेजोल्यूशन में आते हैं। इनमें 144Hz से लेकर 240Hz तक की रिफ्रेश रेट देखने को मिलती है, जिससे स्मूद गेमप्ले मिलता है। इसके साथ ही AMD FreeSync और NVIDIA G-Sync जैसी तकनीकें स्क्रीन टियरिंग को कम करती हैं। कई मॉडल्स में लो ब्लू लाइट और फ्लिकर-फ्री फीचर होते हैं, जो लंबे समय तक गेम खेलने पर भी आंखों पर ज्यादा दबाव नहीं डालते। पतले बेज़ल और एडजस्टेबल स्टैंड इन्हें और आकर्षक बनाते हैं।

ऐसे ही डिजीटल गेमिंग से जुड़े प्रोडक्ट्स के बारे में विस्तार से लेख पढ़ने के लिए आप हमारे गैजेट गली के पेज को भी देख सकते हैं।

तो चलिए देखते हैं हाई रिफ्रेश रेट के साथ में NVIDIA G-Sync जैसे तकनीक के साथ आने वाले 32 इंच मॉनिटर के 5 विकल्पों को, जिनकी जानकारी नीचे दी गई है।

  • LG Ultragear 32GS60QC 32 inch Gaming Monitor

    यह 32 इंच का LG गेमिंग मॉनिटर QHD (2560×1440) IPS पैनल और 180Hz के साथ आता है। यह 1 ms (GTG) का रिस्पॉन्स टाइम देता है, जिससे गेमप्ले बहुत ही स्मूद और शानदार लगता है। यह मॉनिटर AMD फ्री सिंस प्रीमियम को भी सपोर्ट करता है, जिससे स्क्रीन पर फटने या अटकने जैसी समस्याएँ बहुत कम हो जाती हैं। इसमें HDR10 सपोर्ट भी है, जिससे रंग और कंट्रास्ट और भी बेहतर दिखते हैं। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 2 HDMI 2.0 पोर्ट और 1 डिस्पले पोर्ट कनेक्शन दिए गए हैं। आप इसे VESA माउंट से भी लगा सकते हैं और इसके स्टैंड पर टिल्ट/हाइट एडजस्टमेंट भी कर सकते हैं। इसका डिज़ाइन तीनों तरफ से बेज़ेल-लेस है, जो देखने का अनुभव और भी बेहतरीन बनाता है। 

    स्पेसिफिकेशन

    • ब्रांड - LG Ultragear
    • स्क्रीन साइज - 31.5 इंच 
    • रिफ्रेश रेट - 180Hz 
    • रेजोल्यूशन - QHD 1440
    • वजन - 5.8 किलोग्राम

    खासियत

    • 3-साइ़ड से वर्चुअल बार्डल लेस डिजाइन
    • अल्ट्रा-क्लियर और स्मूद इमेज के साथ में 180Hz रिफ्रेश रेट
    • 1000R कर्वड डिजाइन

    कमी

    • मॉनिटर का रिफ्रेश रेट कम होने को लेकर अमेजन के कुछ यूजर्स की शिकायत
    01
  • Samsung 32" (80cm) Odyssey G5 Gaming Monitor

    यह Samsung का G5 32 इंच स्क्रीन साइज वाला मॉनिटर खास गेमर्स के लिए बना है। इसमें आपको QHD (2560×1440) IPS पैनल मिलता है, जो 180 Hz रिफ्रेश रेट और 1 ms रेस्पॉन्स टाइम के साथ आता है। इसका मतलब है कि गेम खेलते समय आपको एकदम स्मूद और तेज़ विजुअल्स देखने को मिलेंगे। यह AMD FreeSync के साथ आता है, जिससे स्क्रीन टियरिंग और स्टटरिंग जैसी दिक्कतें नहीं आतीं। इस मॉनिटर की ब्राइटनेस 350 निट्स है और यह VESA डिस्पले HDR 400 को सपोर्ट करता है, जिससे कलर्स और भी बेहतर दिखते हैं। इसका कॉन्ट्रास्ट रेशियो 1000:1 है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 1 डिस्पले पोर्ट, 1 HDMI 2.0 और एक हेडफोन जैक दिया गया है। इसका स्टैंड भी काफी फ्लेक्सिबल है, जिसे आप अपनी सुविधा के अनुसार हाइट, टिल्ट, स्विवेल और पिवोट कर सकते हैं।

    स्पेसिफिकेशन

    • ब्रांड - Samsung Odyssey G5
    • स्क्रीन साइज - 32 इंच 
    • रिफ्रेश रेट - 180Hz 
    • रेजोल्यूशन - QHD Wide 1440p
    • वजन - 4.4 किलोग्राम

    खासियत

    • स्मूद गेमिंग अनुभव के लिए 1ms रिस्पानंस टाइम
    • आंखो की सुरक्षा के लिए खास आई सेवर मोड
    • सुविधा के अनुसार हाईट एडजस्टेबल स्टैंड

    कमी

    • प्रोडक्ट को लेकर अभी तक कोई शिकायत नही है।
    02
  • ZEBRONICS S32A 1800R Curved Gaming Monitor

    Zebronics की तरफ से आने वाला यह 32 इंच गेमिंग मॉनिटर है, जिसका रेज़ोल्यूशन WQHD (2560×1440) है। इसकी 1800R वक्रता गेमिंग के अनुभव को और भी शानदार बनाती है। इस मॉनिटर में 180Hz का रिफ्रेश रेट और 1ms (MPRT) का रिस्पॉन्स टाइम मिलता है, जिससे गेमिंग के दौरान मूवमेंट काफी स्मूद लगते हैं। इसमें FreeSync का सपोर्ट भी है, जो स्क्रीन टियरिंग की समस्या को कम करता है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 2 HDMI और 2 डिस्पले पोर्ट दिए गए हैं, साथ ही हेडफोन जैक और इनबिल्ट स्पीकर का विकल्प भी मिलता है। यह मॉनिटर HDR10 को सपोर्ट करता है, और इसके रंगों की कवरेज लगभग 119% sRGB और 91% DCI-P3 है। इसकी अधिकतम ब्राइटनेस 280 निट्स है और यह लगभग 55 W बिजली की खपत करता है।

    स्पेसिफिकेशन

    • ब्रांड - Zebronics S32A
    • स्क्रीन साइज - 32 इंच 
    • रिफ्रेश रेट - 180Hz 
    • रेजोल्यूशन - QHD Wide 1440p 
    • वजन - 6.5 किलोग्राम

    खासियत

    • इमर्सिव गेमिंग अनुभव के लिए बिल्ट-इन स्पीकर
    • ऑडियो और पावर को नियंत्रित करने के लिए खास कंट्रोल बटन
    • 1800R के साथ में बेहतरीन कर्वड डिजाइन

    कमी

    • स्पीकर्स की साउंड को लेकर अमेजन के कुछ यूजर्स की शिकायत
    03
  • Lenovo Legion-R32qc-30 32" Curved Gaming Monitor

    यह 31.5 इंच स्क्रीन वाला कर्व्ड मॉनिटर है, जिसका रेजोल्यूशन 2560x1440 (QHD) है। इसमें VA पैनल लगा है और यह 180Hz की रिफ्रेश रेट देता है, जो गेमिंग के लिए शानदार है। इसका रिस्पांस टाइम सिर्फ 0.5ms है, जिससे आपको बिल्कुल भी लैग महसूस नहीं होगा। इसमें AMD फ्री सिंस और VESA एडप्टिव सिंस भी है, ताकि स्क्रीन फटे नहीं और गेमिंग का अनुभव स्मूथ बना रहे। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 2 HDMI पोर्ट, 1 डिस्पले पोर्ट और एक 3.5 mm ऑडियो जैक भी मिलता है। इसकी ब्राइटनेस लगभग 350 cd/m² है और कंट्रास्ट रेशियो 3000:1 है, जो शानदार विजुअल्स देता है। मॉनिटर का कर्वेचर 1500R है, जिससे आपको गेमिंग में और भी ज्यादा मजा आएगा। यह 99% sRGB और 90% DCI-P3 कलर स्पेस को कवर करता है, यानी रंग बहुत ही सटीक और खूबसूरत दिखेंगे।

    स्पेसिफिकेशन

    • ब्रांड - Lenovo Legion-R32qc-30
    • स्क्रीन साइज - 31.5 इंच 
    • रिफ्रेश रेट - 180Hz 
    • रेजोल्यूशन - QHD Ultra Wide 1440p
    • वजन - 6 किलोग्राम

    खासियत

    • मॉनिटर स्टैंड को टिल्ट, लिफ्ट और Pivot करने की सुविधा
    • स्मूद गेमिंग के लिए 0.5ms स्क्रीन रिस्पानंस टाइम
    • आंखों की सुरक्षा के लिए लो ब्लू लाइट तकनीक

    कमी

    • मॉनिटर की स्क्रीन क्वालिटी को लेकर अमेजन के कुछ यूजर्स की शिकायत
    04
  • MSI G32C4X 32 Inch FHD Curved Gaming Monitor

    यह MSI का कर्व्ड गेमिंग मॉनिटर है, जिसका घुमाव 1500R है। इसमें VA पैनल लगा है और यह फुल HD (1920×1080) रेज़ॉल्यूशन देता है। आपको इसमें 250Hz का रिफ्रेश रेट और 1ms का रिस्पांस टाइम मिलता है, जिससे तेज़ मल्टीप्लेयर गेमिंग में कोई लैग नहीं आता। AMD फ्री सिंस प्रीमियम सपोर्ट होने की वजह से स्क्रीन पर टियरिंग या स्टटरिंग जैसी दिक्कतें नहीं आतीं हैं। इसकी ब्राइटनेस 300 निट्स है और कंट्रास्ट रेशियो लगभग 3000:1 है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 2 HDMI पोर्ट और 1 डिस्पले पोर्ट है, साथ ही हेडफोन जैक भी दिया गया है। इसे आप VESA (100×100mm) माउंट पर भी लगा सकते हैं। डिज़ाइन की बात करें तो, यह तीन तरफ से बेज़ेल-लेस दिखता है। इसमें एन्टी-फ्लिकर और लो ब्लू लाइट जैसी तकनीक भी हैं, जो आपकी आँखों को आराम देती हैं। स्टैंड पर आपको -5° से +20° तक टिल्ट का सपोर्ट मिलता है।

    स्पेसिफिकेशन

    • ब्रांड - MSI G32C4X
    • स्क्रीन साइज - 31.5 इंच 
    • रिफ्रेश रेट - 250Hz 
    • रेजोल्यूशन - FHD 1080p 
    • वजन - 6.3 किलोग्राम

    खासियत

    • फास्ट-पेस गेम्स खेलने के लिए 250Hz रिफ्रेश रेट डिस्पले
    • रात में इस्तेमाल के लिए खास MSI Night Vision
    • 1500R क्रवर्चर स्क्रीन

    कमी

    • मॉनिटर में स्पीकर ना होने को लेकर अमेजन के कुछ यूजर्स की शिकायत
    05

इन्हें भी पढ़ें :-

Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • क्या 32 इंच मॉनिटर गेमिंग के लिए अच्छा है?
    +
    हाँ, 32 इंच मॉनिटर बड़े स्क्रीन साइज और बेहतर विजुअल्स के साथ गेमिंग अनुभव को और रोमांचक बनाते हैं।
  • क्या 32 इंच मॉनिटर 4K गेमिंग के लिए उपयुक्त है?
    +
    हाँ, कई 32 इंच मॉनिटर 4K रेजोल्यूशन के साथ आते हैं जो हाई-एंड ग्राफिक्स और डिटेल्ड विजुअल्स प्रदान करते हैं।
  • क्या 32 इंच मॉनिटर लंबे समय तक उपयोग के लिए आरामदायक होते हैं?
    +
    हाँ, इनमें लो ब्लू लाइट और एंटी-फ्लिकर तकनीक होती है, जिससे आंखों पर कम दबाव पड़ता है और लंबे समय तक गेमिंग करना आसान हो जाता है।