फ्रीजर में जम रही फालतू की बर्फ को हटाने के लिए काम आ सकते हैं खास फीचर यानी ऑटो डीफ्रॉस्ट फंक्शन वाले रेफ्रिजरेटर। यह खासियत आमतौर पर, आपको डबल डोर फ्रिज में मिलती है। अमेजन पर आपको ऑटो डीफ्रॉस्ट वाले कई विकल्प मिल जाएंगे, जिनमें से अच्छी यूजर रेटिंग के आधार पर यहां टॉप 3 मॉडल्स पेश किए हैं। इन्हें फ्रॉस्ट फ्री रेफ्रिजरेटर भी कहा जा सकता है। इनके साथ आपको बर्फ हटाने की मेहनत नहीं करनी होगी, क्योंकि ये Evaporator को गर्म करके स्वचालित रूप से बर्फ को पिघलाने का काम करते हैं। ऐसे फ्रिज का फायदा यह भी होता है, कि ये कूलिंग तापामन को बेहतर नियंत्रित करके खाने को लंबे समय तक ताजा रखते हैं और खान के पोषण तत्वों को बनाएं रखने में भी मददगार हो सकते हैं। अपने घर के सदस्यों की संख्या के आधार पर सही क्षमता वाले ऑटो-डीफ्रॉस्ट रेफ्रिजरेटर अपने लिए ले सकते हैं।
साधारण और ऑटो-डीफ्रॉस्ट रेफ्रिजरेटर में अंतर क्या है?
पॉइंट्स |
ऑटो डीफ्रॉस्ट फ्रिज |
साधारण फ्रिज (मैनुअल डीफ्रॉस्ट) |
कैसे काम करते हैं |
ये ऑटोमैटिक रूप से फ्रीजर में जमा हो रही बर्फ को खत्म करके कूलिंग प्रदर्शन को बेहतर बनाए रखता है।
|
इनमें आपको खुद से जमी हुई बर्फ को हटाने का काम करना होता है।
(आमतौर पर, इन तरीकों से बर्फ हटानी पड़ती है।) |
बिजली खपत |
कुछ अंतराल में डीफ्रॉस्ट साइकिल चलती रहती है, जिसकी वजह से बिजली खपत ज्यादा कर सकते हैं। |
इनमें फैन या हीटिंग एलिमेंट जैसा कुछ नहीं होता है, तो ये ऊर्जा कुशल, यानी ऑटो डीफ्रॉस्ट फ्रिज की तुलना में कम बिजली खपत कर सकते हैं। |
कूलिंग प्रदर्शन |
इनमें सेंसर लगे होते हैं, तो कूलिंग तापमान को नियंत्रित करके बेहतर कूलिंग प्रदर्शन कर सकते हैं। |
अगर अच्छे से रखराखव की जाए, तो ये भी अच्छा कूलिंग प्रदर्शन दे सकते हैं। |
रखरखाव |
कभी कभा हो सकता है मैनुअली (खुद से) ज्यादा बर्फ हटानी पड़ जाए, लेकिन इनमें रखरखाव कम करनी पड़ती है। |
रखरखाव की ज्यादा आवश्यकता रहती है। |
ऐसे अन्य घरेलू उपकरणों के बारे में लेख पढ़ने के लिए हाउस ऑफ अप्लायंसेस कैटेगरी पेज पर जा सकते हैं।
चलिए अब अलग-अलग ब्रांड्स के डीफ्रॉस्ट फ्रिज के फीचर्स पर नजर डालते हैं।