क्या आप भी नया गीजर लेने का विचार कर रहे हैं? लेकिन मार्केट में मौजूद इतने सारे ब्रांड्स के बीच कंफ्यूज हैं कि किस ब्रांड का गीजर लेना सही होगा? तो आपकी इस मुश्किल का हल आपको यहां मिल सकता है। जी हां, क्योंकि यहां हम आपको अमेजन पर उपलब्ध 5 बेहतरीन Geyser Brands के बारे में जानकारी देने वाले हैं। यहां हमने हायर, बजाज, लाइफलॉन्ग, क्रॉम्पटन और ओरिएंट ब्रांड के 5 मॉडल्स को चुना है, जिन्हें यूजर्स द्वारा काफी बढ़िया रेटिंग प्राप्त है। ये ब्रांड्स मार्केट में भरोसेमंद और टिकाऊ गीजर पेश करने के लिए जाने-जाते हैं। इनके गीजर ना केवल तेजी से पानी को गर्म करते हैं, बल्कि इनमें आपको एडवांस सेफ्टी फीचर्स भी मिलते हैं, जो इन्हें इस्तेमाल में सुरक्षित बनाते हैं। इनमें आपको अलग-अलग कैपेसिटी मिल जाएगी, जिसे आप अपनी जरूरत अनुसार चुन सकते हैं। तो आइए नीचे दिए इन 5 मॉडल्स के फीचर्स व खूबियों के बारे में अधिक जानते हैं।
धड़ल्ले से हो रही अमेजन पर इन Geyser की बिक्री, Bajaj-Haier जैसे ब्रांड्स हैं इनमें शामिल

जांचे गए विकल्प
हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।
Haier S1 Water Geyser 25 Litre, 5 Star Water Heater 25 Litre
अगर आपका परिवार भी बड़ा है, तो यह 25 लीटर कैपेसिटी वाला हायर वॉटर गीजर आपके लिए बेहतरीन विकल्प साबित हो सकता है। यह 5 स्टार एनर्जी रेटिंग के साथ आता है, जो बिजली की खपत को कम करता है और बिजली बिल में बचत कर सकता है। इस गीजर की टैंक ग्लास कोटेड होती है, जिससे टैंक में जंग लगने की समस्या नहीं होती है और गीजर की लाइफ बढ़ती है। इस वॉटर गीजर में आपको सबसे बड़ा फायदा यह होता है कि इसमें आपको फ्री इंस्टॉलेशन की सुविधा मिलती है और साथ में कनेक्शन पाइप भी मिलता है, जिससे आपका खर्चा बचता है। यह गीजर 2000W हीटिंग एलिमेंट के साथ काम करता है, जो पानी को तेजी से गर्म करता है।
स्पेसिफिकेशन
- कैपेसिटी - 25 लीटर
- विशेष सुविधा - बैक्टीरिया रोधी,
- कलर - ऑफ व्हाइट
- वाट क्षमता - 2000 वॉट
- वारंटी - 4 साल की वारंटी
खूबियां
- इस हायर गीजर में थर्मल कट-ऑफ फीचर शामिल है, जो पानी का तापमान अधिक होने पर गीजर को अपने आप बंद कर देता है, जिससे गीजर के फटने का डर नहीं रहता है।
- यह वॉटर गीजर कॉम्पैक्ट साइज में आता है, जिसमें आप अपने बाथरूम में आसानी से फिट करवा सकते हैं और इसका डिजाइन भी काफी स्टाइलिश है, जो आपके बाथरूम के लुक को अधिक आकर्षक बना सकता है।
कमी
- अभी तक यूजर्स को इस वॉटर गीजर में कोई कमी देखने को नहीं मिली है।
Bajaj New Shakti Neo Plus 15 Litre Storage Water Heater
बजाज का यह वॉटर गीजर 15 लीटर स्टोरेज के साथ आता है, जो 1 से 2 लोगों के परिवार के लिए बढ़िया विकल्प हो सकता है। आप इसे बाथरूम या किचन अपने अनुसार कहीं भी फिट करवा सकते हैं। इसमें 2000 वॉट की हीटिंग पावर शामिल होती है, जो तेजी से पानी गर्म करने में सक्षम होती है। इसका फायदा यह होता है कि आपको गर्म पानी के लिए इंतजार नहीं करना पड़ता है। इसमें PUF इंसुलेशन सिस्टम शामिल होता है, जो पानी को गीजर में लंबे समय तक गर्म रखता है, जिससे आप बाद में भी गर्म पानी का इस्तेमाल कर सकते हैं। यह कॉम्पैक्ट साइज में आता है, जिससे इसे दीवार पर आसानी से टांग सकते हैं। इस Water Geyser में ओवरहीट प्रोटेक्शन शामिल होता है, जो पानी का तापमान अधिक बढ़ने पर गीजर को अपने आप बंद कर देता है।
स्पेसिफिकेशन
- कैपेसिटी - 15 लीटर
- कलर - व्हाइट
- वाट क्षमता - 2000 वॉट
- वोल्टेज - 230 वोल्ट
- वारंटी - 2 साल की वारंटी
खूबियां
- इस वॉटर गीजर की टैंक जंग रोधी होती है, जिससे पानी की गुणवत्ता भी बनी रहती है और गीजर का टैंक लंबे समय तक खराब नहीं होता है।
- यह गीजर 8 बार तक पानी के दबाव को झलने में सक्षम होता है, जिस कारण यह ऊंची बिल्डिंग या फ्लैट में रहने वालों के लिए सुरक्षित होता है।
कमी
- कुछ यूजर्स की शिकायत है कि इस गीजर के फंक्शन ठीक तरह से काम नहीं कर रहे हैं।
हमारे मूल मूल्य
सटीक समीक्षाएं
हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।
सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स
हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।
क्वालिटी और डील्स पर जोर
हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।
Lifelong Water Heater - 15 Ltr Geyser With 5 Star BEE Rating
15 लीटर क्षमता वाला यह लाइफ लॉन्ग वॉटर गीजर आपके लिए अच्छा विकल्प साबित हो सकता है। यह 2000 वॉट हीटिंग पावर के साथ आता है, जिससे पानी जल्दी गर्म होता है। यह 5 स्टार एनर्जी रेटिंग के साथ आने वाला गीजर है, जो बिजली की कम खपत करते हुए पानी को तेजी से गर्म करता है। इससे बिजली बिल में बचत की जा सकती है। इस गीजर की टैंक ग्लास लाइन कोटेड होती है, जिससे इसमें जंग लगने की समस्या नहीं होती है और पानी साफ व सुरक्षित रहता है। वहीं टैंक भी लंबे समय तक खराब नहीं होता है। ऊंची बिल्डिंग या फ्लैट में रहने वालों के लिए यह गीजर अच्छा रहता है, क्योंकि यह 8 बार तक पानी के प्रेशर को सहने में सक्षम होता है।
स्पेसिफिकेशन
- कैपेसिटी - 15 लीटर
- कलर - व्हाइट
- वाट क्षमता - 2000 वॉट
- पॉवर टाइप - कॉर्डेड इलेक्ट्रिक
- वारंटी - 5 साल की वारंटी
खूबियां
- यह रस्ट-प्रूफ बॉडी से बना गीजर है, जिससे गीजर लंबे समय तक सुरक्षित रहता है और इसके जल्दी खराब होने का डर नहीं रहता है।
- इसमें प्रेशर रिलीज वॉल्व लगा होता है, जो प्रेशर ज्यादा होने पर सुरक्षित तरीके से प्रेशर को रिलीज करता है।
कमी
- अभी तक यूजर्स को इस वॉटर गीजर में कोई कमी देखने को नहीं मिली है।
Crompton Solarium Care 15-L 5 Star Storage Water Geyser
5 स्टार एनर्जी रेटिंग के साथ आने वाला यह क्रॉम्पटन वॉटर गीजर बिजली की कम खपत के साथ पानी को तेजी से गर्म करने में सक्षम होता है, जिससे बिजली की बचत भी होती है। यह गीजर रस्ट-प्रूफ प्लास्टिक बॉडी से बना होता है, जिससे बिजली का झटका लगने का डर नहीं रहता है। वहीं इस गीजर की टैंक ग्लास कोटेड होती है, जिससे टैंक में जंग लगने का खतरा नहीं रहता है और टैंक की लाइफ लंबी होती है। इसमें पावरफुल हीटिंग एलिमेंट शामिल होता है, जिससे पानी जल्दी गर्म होता है और आपको गर्म पानी के लिए बिल्कुल भी इंतजार नहीं करना पड़ता है।
स्पेसिफिकेशन
- कैपेसिटी - 15 लीटर
- विशेष सुविधा - जंग रोधी
- कलर - व्हाइट
- वोल्टेज - 230 वोल्ट
- पॉवर टाइप - कॉर्डेड इलेक्ट्रिक
- वारंटी - 2 साल की वारंटी
खूबियां
- इस वॉटर गीजर में 3 सेफ्टी लेवल शामिल होते हैं, जिसमें थर्मोस्टेट, थर्मल कट-ऑफ और मल्टी-फंक्शन सेफ्टी वाल्व शामिल है। यह मिलकर गीजर को इस्तेमाल करने में सुरक्षित बनाते हैं।
- यह गीजर ऊंची बिल्डिंग व फ्लैट में रहने वालों के लिए उपयुक्त माना जाता है, क्योंकि यह 8 बार तक पानी के प्रेशर को आसानी से झेल सकता है।
कमी
- कुछ यूजर्स ने क्रॉम्पटन के इस वॉटर गीजर को खराब बताया है।
Orient Electric Fontus Storage 15L Vertical/Horizontal Water Heater
यह एक इलेक्ट्रिक वॉटर गीजर है, जो 15 लीटर स्टोरेज टैंक के साथ आता है यानी आप इसमें एक बार में 15 लीटर तक पानी गर्म कर सकते हैं। यह 2000 वॉट पावरफुल हीटिंग एलिमेंट के साथ आता है, जो पानी को तेजी से गर्म करने में मदद करता है। इस गीजर को आप वर्टिकल और हॉरिजॉन्टल दोनों तरह से दीवार पर टांग सकते हैं। इसमें PUF इंसुलेशन शामिल होता है, जो पानी को लंबे समय तक गर्म रखता है यानी गीजर बंद होने के बाद भी पानी गर्म रहता है, जिसे आप बाद में इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें थर्मल कट-ऑफ फीचर मौजूद होता है, जो पानी का तापमान अधिक होने पर गीजर को अपने आप बंद कर देता है।
स्पेसिफिकेशन
- कैपेसिटी - 15 लीटर
- कलर - व्हाइट
- वोल्टेज - 2.2E वोल्ट
- पॉवर टाइप - इलेक्ट्रिक
- वारंटी - 2 साल की वारंटी
खूबियां
- इस गीजर की टैंक ग्लास लाइन कोटेड होती है यानी यह टैंक जंग और रस्ट से सुरक्षित रहता है। इससे पानी भी शुद्ध और सुरक्षित रहता है और टैंक की लाइफ भी बढ़ती है।
- यह गीजर 6.5 बार तक पानी का प्रेशर झेल सकता है यानी जहां पानी का प्रेशर ज्यादा रहता है वह भी यह गीजर अच्छी तरह काम करता है।
कमी
- अभी तक इस गीजर में कुछ खास कमी देखने को नहीं मिली है।
अमेजन पर उपलब्ध गीजर के 5 मॉडल्स की तुलना
यहां हमने अमेजन पर उपलब्ध Haier, Bajaj, Lifelong, Orient और Crompton वॉटर गीजर के 5 मॉडल्स की तुलना की है, ताकि आपको समझने में आसानी हो कि आपकी जरूरत अनुसार आपके लिए कौन-सा विकल्प सही है। वहीं गीजर जैसे अन्य प्रोडक्ट्स की जानकारी के लिए आप हाउस ऑफ एप्लाइंसेस की कैटेगरी पर जा सकते हैं।
|
मॉडल नाम |
कैपेसिटी |
एनर्जी रेटिंग |
खास फीचर्स |
सेफ्टी फीचर्स |
वारंटी |
|
Haier 25 Litre Water Geyser S1 |
25 लीटर |
5 स्टार |
ड्यूल कंट्रोल, ग्लास कोटेड टैंक |
ओवरहीट प्रोटेक्शन, शॉक-प्रूफ बॉडी |
7 साल टैंक वारंटी, 4 साल प्रोडक्ट वारंटी |
|
Bajaj New Shakti Neo Plus 15 Litre Water Heater |
15 लीटर |
4 स्टार |
कॉम्पैक्ट डिजाइन, Swirl Flow तकनीक |
एडजस्टेबल थर्मोस्टेट थर्मल कट-ऑफ, सेफ्टी वेल्यू |
2 साल की प्रोडक्ट वारंटी |
|
Lifelong 15 Litre Water Heater LLSWH115 |
15 लीटर |
5 स्टार |
इलेक्ट्रिक हीटर, इलेक्ट्रिक हीटर, वॉल माउंट, बजट-फ्रेंडली |
हाई-प्रेशर रिलीज, ओवरहीट प्रोटेक्शन |
5 साल प्रोडक्ट वारंटी |
|
Crompton Solarium Care 15 Litre Water Heater |
15 लीटर |
5 स्टार |
2000W हीटिंग, तापमान नियंत्रण, छोटे परिवारों के लिए बेहतरीन |
रस्ट-प्रूफ बॉडी, प्रेशर रिलीफ, एफिशिएंट हीटिंग एलिमेंट |
2 साल की वारंटी |
|
Orient Electric Fontus 15 Litre Water Heater |
15 लीटर |
5 स्टार |
स्टेनलेस स्टील, क्वालिटी टैंक, छोटे बाथरूम के लिए कॉम्पैक्ट साइज |
शॉक-प्रूफ बॉडी, वॉटर रेसिस्टेंस बॉडी, प्रेशर सेफ्टी |
5 साल टैंक वारंटी, 2 साल प्रोडक्ट वारंटी |
इन्हें भी पढ़ें:
Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।
Faq's
- गीजर कितनी देरी में पानी गर्म कर देता है?+अगर इंस्टेंट गीजर है, तो पानी को गर्म होने में 2 से 5 मिनट लगते हैं और अगर स्टोरेज गीजर है, तो पानी को गर्म होने में 10 से 20 मिनट का समय लग सकता है।
- क्या गीजर में शॉक लगने का खतरा रहता है?+अगर Water Geyser शॉक-प्रूफ बॉडी से बना हुआ है और उसमें सही इन्सुलेशन है, तो शॉक का खतरा कम हो सकता है। इसके अलावा, गीजर में मल्टीपल सेफ्टी फीचर्स भी शामिल होते हैं, जो गीजर को अधिक सुरक्षित और टिकाऊ बनाते हैं।
- गीजर में कौन-कौन से सेफ्टी फीचर्स होते हैं?+गीजर में ओवरहीटिंग प्रोटेक्शन, ऑटो कट-ऑफ, थर्मोस्टेट कंट्रोल, शॉक प्रूफ और प्रेशर रिलीज वाल्व जैसे सेफ्टी फीचर्स होते हैं।
You May Also Like
Quick Links
- Double Door refrigerators
- Best Chimneys
- Best Under Sink Water Purifiers
- Flipkart Big Billion Days 2026
- Laptops with 8GB RAM
- Best Indoor Plants
- Space Saving Shoe Racks
- Top Rated Rustic Decor Items
- Satin Night Suits For Women
- Printed Palazzo Set For Women
- Aesthetic Side Tables
- Best Wireless Keyboards
- Campus Sports Shoes For Men
- Luxury Bridal Perfumes
- Facial For Instant Glow
- Rice Face Wash For Sensitive Skin
- Lipsticks Shades For Brown Skin
- Best Full Body Massager
- Kanya Pujan Gifts
- Best Products to Remove Blackheads