गाने सुनने हों, फिल्में देखनी हों या फिर एक धमाकेदार गेम खेलना हो, इन सभी कामों में हेडफोन्स काफी काम आते हैं। अगर आप भी इन चीजों के शौकीन के और अपने लिए दस हजार के अंदर एक दमदार साउंड क्वालिटी वाला हेडफोन तलाश रहे हैं, तो यहां पर इन्हीं के कुछ विकल्प शामिल किए गए हैं। जी हां, अमेजन पर आपको इस कीमत में Sony, JBL, Marshall, Sennheiser और soundcore जैसे प्रमुख ब्रांड्स के बेहतरीन Headphones मिल सकते हैं। ये सभी प्रीमियम क्वालिटी वाला साउंड देते हैं और साथ ही कई अपनी बेहतरीन नॉइज कैंसिलेशन टेक्नोलॉजी के लिए भी जाने जाते हैं, जिससे बाहर का शोर आपके मनोरंजन में बाधा नहीं डालेगा। इनके अन्य फीचर्स से जुड़ी जानकारी के लिए आप नीचे शामिल किए गए हेडफोन्स पर एक नजर डाल सकते हैं-
₹10000 से कम में धमाका! ये हैं बेस्ट रेटेड Headphones जो देंगे जबरदस्त साउंड

जांचे गए विकल्प
हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।
Marshall Major IV Wireless Bluetooth On Ear Headphone with Mic
Marshall ब्रांड का यह Major IV हेडफोन मॉडल पूरी चार्जिंग के बाद 80 घंटे से भी ज्यादा चल सकता है। आपको आरामदायक फिट और गानों में खो जाने वाला एहसास देने के लिए इसे बेहतर एर्गोनोमिक डिजाइन में बनाया गया है। इसमें नए ईयर कुशन दिए गए हैं, जो लंबे समय तक हेडफोन लगाए रखने पर भी असहज महसूस नहीं होने देंगे। वहीं, इसका 3D हिंज और स्ट्रेट फिट हेडबैंड आपको सुविधाजनक तरीके से हेडफोन को लंबे समय तक लगाए रखने का आराम दे सकता है। यह मजबूत रबर डैम्पर के साथ लूप वायर सुविधा के साथ आता है, जिससे इसे अपने अनुसार छोटा-बड़ा करके लगा सकते हैं। इस मार्शल हेडफोन में मिलने वाली मल्टी-डायरेक्शन कंट्रोल नॉब के जरिए म्यूजिक और फोन के फंक्शन को आसानी से नियंत्रित किया जा सकता है।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड- Marshall
- मॉडल नं- 1005773
- मॉडल नाम- Major Iv
- ईयरपीस शेप- ऑन ईयर
- कंट्रोल मेथेड- टच
- बैटरी चार्ज टाइम- 15 मिनट
- औसत बैटरी लाइफ- 80 घंटा
- ब्लूटूथ रेंज- 33 फीट
- फ्रेक्वेंसी रिस्पॉन्स- 20 Hz
- इनक्लोजर मटेरियल- रबर
खूबियां
- मात्र 15 मिनट के चार्जिंग टाइम में इसे फुल चार्ज कर सकते हैं।
- कस्टम ट्यून वाले डायनमिक ड्राइवर्स दमदार बेस, साफ ऑडियो देते हैं।
- 80+ घंटे तक के प्लेबैक टाइम के साथ आप लंबा मनोरंजन कर सकते हैं।
- इस Major IV हेडफोन को वायरलेस तरीके से भी चार्ज कर सकते हैं।
कमी
- कुछ ग्राहक ब्लूटूथ डिवाइस पेयरिंग में आने वाली दिक्कतों के बारे में बताते हैं।
JBL Live 770NC True Adaptive Noise Cancellation Headphones
इस JBL हेडफोन में अडाप्टिव नॉइज कैंसिलिंग के साथ एडजस्टेबल एंबिएंट अवेयर फंक्शन मिलता है, जिसके साथ आप बिना किसी बाहरी शोर के साफ आवाज के साथ कॉल पर बात कर सकते हैं। यह अल्ट्रा-फास्ट चार्जिंग के साथ ही 65 घंटे तक चलने वाली लंबी बैटरी लाइफ के साथ आता है। इसे मात्र 5 मिनट चार्ज करके आप करीब 4 घंटे तक लगातार इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें मिलने वाला मल्टी-प्वाइंट कनेक्शन आपको एक समय पर दो ब्लूटूथ डिवाइस जोड़ने की सुविधा देता है। इसे JBL हेडफोन ऐप से जोड़कर आप इसके EQ, ANC, और एंबिएंट साउंड को भी कंट्रोल कर सकते हैं। इसके ईयर कप पर एक बटन दिया गया है, जिसके जरिए आप सीधा हेडफोन से ही अपने कॉल्स को मैनेज कर सकते हैं। यह जेबीएल सिग्नेचर साउंड के साथ आपको सुनने का शानदार अनुभव दे सकता है।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड- JBL
- मॉडल नंबर- JBLLIVE770NCBLK
- मॉडल नाम- Live 770NC
- नॉइज कंट्रोल- अडाप्टिव नॉइज कैंसिलेशन
- इनक्लोजर मटेरियल- प्लास्टिक
- कंपैटिबल डिवाइस- स्मार्टफोन, लैपटॉप
- वायरलेस टेक्नोलॉजी- ब्लूटूथ
- ब्लूटूथ रेंज- 10 मीटर
- ईयरपीस शेप- ओवर ईयर
- कंट्रोल टाइप- वॉइस कंट्रोल
खूबियां
- इसमें गूगल असिस्टेंट, Siri और ऐलेक्सा के जरिए वॉइस कंट्रोल की सुविधा मिलती है।
- 2 बीमफोर्मिंग माइक्स बिना किसी शोर-शराबे के साफ आवाज डिलीवर करते हैं।
- इसका स्थानिक साउंड फिल्मों, गानों और गेम में खो जाने वाला मजा दे सकता है।
- स्मार्ट ऑडियो और वीडियो मोड के साथ आपका मनोरंजन ज्यादा बेहतर बने सकता है।
कमी
- कुछ लोग ANC सिस्टम के काम न करने से जुड़ी समस्याओं का ज़िक्र करते हैं।
हमारे मूल मूल्य
सटीक समीक्षाएं
हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।
सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स
हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।
क्वालिटी और डील्स पर जोर
हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।
Sony WH-CH720N Active Noise Cancellation Wireless Over Ear Headphones
यह Sony का बेहद हल्का वायरलेस हेडफोन है, जो घंटों तक लगाए रखने के लिए बढ़िया हो सकता है। इसमें तेज चार्जिंग सुविधा के साथ ही 50 घंटे तक चलने वाली लंबी बैटरी लाइफ मिलती है। यह मात्र 3 मिनट की चार्जिंग में 1 घंटे तक का प्लेबैक दे सकता है। इस हेडफोन का इंटिग्रेटेड प्रोसेसर Noise Cancellation को एक अलग स्तर पर पेश करता है, जिसके साथ आपको म्यूजिक में डूब जाने वाला एहसास मिल सकता है। इसका बेहद आरामदायक और हल्का डिजाइन सफर हो या बिंज वॉचिंग सभी के लिए सुविधाजनक हो सकता है। वहीं, यह एडजस्टेबल एंबिएंट साउंड मोड और अडाप्टिव साउंड कंट्रोल फीचर के साथ आता है, जिससे आपको अपने आस-पास के माहौल के हिसाब से एक बढ़िया साउंड मिल सकता है। इसमें मल्टी-प्वाइंट कनेक्शन के जरिए एक समय पर दो डिवाइस कनेक्ट कर सकते हैं।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड- Sony
- मॉडल नंबर- WHCH720N/B
- मॉडल नाम- 700
- ईयरपीस शेप- सर्किल
- कंट्रोल मेथेड- वॉइस
- बैटरी चार्जिंग टाइप- 3 घंटा
- फ्रेक्वेंसी रिस्पॉन्स- 20000 Hz
- इनक्लोजर मटेरियल- फॉक्स लेदर, प्लास्टिक
- हेडफोन जैक- 3.5 mm
- ब्लूटूथ रेंज- 10 मीटर
खूबियां
- डिजिटल साउंड एंहैस्मेंट के जरिए शक्तिशाली साउंड मिल सकता है।
- वॉइस पिकअप टेक्नोलॉजी हैंड्स फ्री कॉलिंग की सुविधा देती है।
- वॉइस असिस्टेंट को बस “OK Google” या “Alexa” बोलकर एक्टिवेट कर सकते हैं।
- हाई क्वालिटी साउंड और अच्छी तरह से संतुलित ट्यूनिंग म्यूजिक का दोगुना मजा दे सकती है।
कमी
- कुछ अमेजन ग्राहकों को इसकी बिल्ड क्वालिटी पसंद नहीं आई।
soundcore by Anker,Space One Active Noise Cancelling Bluetooth Over Ear Headphones
इसकी अडाप्टिव नॉइज कैंसिलेशन टेक्नोलॉजी बाहर से आने वाले शोर को अंदर जाने से रोकते हुए आपको बिना किसी रूकावट के सुनने का शानदार अनुभव दे सकती है। इसके 40mm कस्टमाइज्ड डायनेमिक ड्राइवर्स हाई-रेस वायरलेस ऑडियो के लिए LDAC को सपोर्ट करते हैं, जो 3 गुना ज्यादा डिटेल साउंड देते हैं। इसका 40 घंटे तक चलने वाला लंबा प्लेबैक टाइम आपको बिना रूकावट फिल्में देखने, गाने सुनने और गेम खेलने का मजा दे सकता है। यह soundcore वायरलेस हेडफोन 8 डिग्री के फ्लोटिंग एक्सिस डिजाइन के साथ आता है, जिससे आपको एक बेहतर फिट और आरामदायक एहसास मिल सकता है। इसकी दोगुनी अधिक आवाज रोकने की क्षमता आपके लिए बेहतरीन साबित हो सकती है।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड- soundcore
- मॉडल नाम- Space one
- मॉडल नंबर- A3035
- औसत बैटरी लाइफ- 55 घंटा
- फ्रेक्वेंसी रेंज- 20 Hz - 40 kHz
- इनक्लोजर मटेरियल- प्लास्टिक
- वायरलेस टेक्नोलॉजी- ब्लूटूथ
- ब्लूटूथ वर्जन- 5.3
- ईयरपीस शेप- ओवर-ईयर कप
- कंट्रोल मेथेड- ऐप
खूबियां
- मल्टीपल माइक्स पिनप्वाइंट कॉल की क्वालिटी को बेहतर करते हैं।
- मल्टीप्वाइंट कनेक्शन से एक समय पर दो डिवाइस कनेक्ट कर सकते हैं।
- EQ सैटिंग्स को फोन ऐप्लीकेशन के जरिए बदला जा सकता है।
- सिग्नेचर HearID टेक्नोलॉजी आपकी सुनने की आदतों के अनुसार आवाज प्रदान करती है।
कमी
- कुछ अमेजन ग्राहकों को ब्लूटूथ कनेक्टिविटी में समस्या आई।
गैजेट गली कैटेगरी पर आप अन्य डिवाइस से जुड़ी जानकारी देख सकते हैं।
Sennheiser HD 450BT Wireless Headphones
Sennheiser के इस हेडफोन के साथ आप प्रीमियम क्वालिटी वाले साउंड का मजा ले सकते हैं। यह साफ, संतुलित ऑडियो और गहरे, डायनामिक बेस देता है, जिससे आपको मनोरंजन का स्तर दोगुना हो सकता है। इसमें एक्टिव नॉइज कैंसिलेशन टेक्नोलॉजी भी दी गई है, जिससे आप बिना किसी प्रकार के बाहरी शोर के गाने सुन सकते हैं। इसका 30 घंटे तक का प्लेबैक टाइम आपको कई घंटों तक नॉन-स्टॉप गाने सुनने, फिल्में देखने और गेम खेलने का अनुभव दे सकता है। यह USB‑C के जरिए तेज चार्जिंग सुविधा प्रदान करता है। वहीं, इसका ऑन-इयर सहज बटन, जिसमें सिरी/गूगल असिस्टेंट के लिए एक डेडिकेटेड वॉयस असिस्टेंट शामिल है, आपको अपनी आवाज से फंक्शन को कंट्रोल करने की सुविधा देता है। यह फोल्डेबल और कॉम्पैक्ट डिजाइन में आता है, जिससे यात्राओं पर ले जाने के लिए बढ़िया हो सकता है।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड- Sennheiser
- मॉडल नंबर- HD 450BT
- मॉडल नाम- Over Ear
- फ्रेक्वेंसी रिस्पॉन्स- 18 Hz
- इनक्लोजर मटेरियल- प्लास्टिक
- कंपैटिबल डिवाइस- स्मार्टफोन
- ईयरपीस शेप- ओवर-ईयर
- ब्लूटूथ रेंज- 1E+1 मीटर
- ब्लूटूथ वर्जन- 5.0
- कंट्रोल टाइप- टच और वॉइस
खूबियां
- लंबे समय तक इस्तेमाल के लिए सॉफ्ट ईयर कुशन के साथ आरामदायक डिजाइन।
- ग्राफिक इक्वलाइज़र और पॉडकास्ट जैसे प्रीसेट मोड के साथ साउंड को एडजस्ट कर सकते हैं।
- Siri और गूगल असिस्टेंट सपोर्ट के साथ वॉइस कंट्रोल की सुविधा मिलती है।
- इसका फोल्डेबल डिजाइन इसे अपने साथ यात्राओं पर बैग में ले जाने के लिए आसान बनाता है।
कमी
- कुछ ग्राहकों ने इसके सही से काम ना करने की शिकायत की।
10000 रुपये के अंदर हेडफोन्स की तुलना: कौन सा आपके लिए सही है?
10000 रुपये के अंदर उपलब्ध विभिन्न हेडफोन की तुलना करना महत्वपूर्ण है ताकि यह पता चल सके कि कौन सा आपकी आवश्यकताओं के लिए सबसे उपयुक्त है। अपनी जरूरतों और प्राथमिकताओं पर विचार करें, जैसे कि आप किस प्रकार के संगीत सुनते हैं, आप हेडफोन का उपयोग कहां करेंगे, और आप कौन सी सुविधाएं चाहते हैं। समीक्षाएं पढ़ें और Headphones Under 10000 के विभिन्न मॉडलों की तुलना करें ताकि आप एक सूचित निर्णय ले सकें-
|
मॉडल्स |
औसत बैटरी लाइफ |
खासियत |
|
Sony WH-CH720N Active Noise Cancellation Wireless Bluetooth Over Ear Headphones |
35 घंटा |
कस्टमाइज्ड EQ |
|
Marshall Major IV Wireless Bluetooth On Ear Headphone |
80+ घंटा |
वायरलेस चार्जिंग |
|
Sennheiser HD 450BT Wireless Headphones |
30 घंटा |
ऐलेक्सा बिल्ट-इन |
|
JBL Live 770NC True Adaptive Noise Cancellation Headphones |
65 घंटा |
मल्टी-प्वाइंट कनेक्शन |
|
soundcore by Anker,Space One Active Noise Cancelling Bluetooth Over Ear Headphones |
40 घंटा |
Hi-Res ऑडियो |
नोट: ऊपर सूची में शामिल किए गए हेडफोन्स की कीमतें अमेजन परिवर्तन के अधीन हैं और समय के साथ कभी भी बदल सकती हैं। इनकी MRP ₹10,000 से अधिक है, मगर वर्तमान में सभी मॉडल्स अमेजन पर ₹10,000 से कम कीमत में उपलब्ध हैं। ऐसे में भविष्य में कीमतों में होने वाले बदलाव को लेकर हमारी कोई जिम्मेदारी नहीं है। पाठक सटीक कीमत अमेजन पर चेक कर सकते हैं।
इन्हें भी पढ़ें:
Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।
Faq's
- ₹10000 के अंदर सबसे अच्छे वायरलेस हेडफोन कौन से हैं?+₹10000 के अंदर सबसे अच्छे वायरलेस हेडफोन में सोनी, जेबीएल, मार्शल आदि के कुछ मॉडल्स शामिल हैं।
- वायरलेस हेडफोन वायर्ड हेडफ़ोन से बेहतर हैं?+वायरलेस हेडफोन अधिक सुविधाजनक होते हैं क्योंकि वे तारों की उलझन से मुक्त होते हैं, लेकिन वायर्ड हेडफोन आमतौर पर बेहतर ध्वनि गुणवत्ता प्रदान करते हैं।
- हेडफोन खरीदते समय मुझे किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?+हेडफोन खरीदते समय, ध्वनि की गुणवत्ता, आराम, बैटरी लाइफ़, टिकाऊपन और कीमत जैसे कारकों पर विचार करें।
You May Also Like
Quick Links
- Double Door refrigerators
- Best Chimneys
- Best Under Sink Water Purifiers
- Flipkart Big Billion Days 2026
- Laptops with 8GB RAM
- Best Indoor Plants
- Space Saving Shoe Racks
- Top Rated Rustic Decor Items
- Satin Night Suits For Women
- Printed Palazzo Set For Women
- Aesthetic Side Tables
- Best Wireless Keyboards
- Campus Sports Shoes For Men
- Luxury Bridal Perfumes
- Facial For Instant Glow
- Rice Face Wash For Sensitive Skin
- Lipsticks Shades For Brown Skin
- Best Full Body Massager
- Kanya Pujan Gifts
- Best Products to Remove Blackheads