आजकल केवल स्क्रीन क्वालिटी नहीं बल्कि ऑडियो क्वालिटी भी बहुत मायने रखती है। अब जाहिर है अगर ऑडियो की क्वालिटी बढ़िया नहीं हो, तो म्यूजिक सुनने या मूवी देखने में मजा नहीं आता है। ऐसे में अगर आप भी घर बैठे थिएटर जैसी ऑडियो क्वालिटी प्राप्त करना चाहते हैं, तो Dolby Atmos Soundbar आपके लिए बढ़िया विकल्प हो सकता है। दरअसल, डॉल्बी एटमॉस वाले साउंडबार में फ्रंट, साइड और ऊपर की तरफ स्पीकर लगे होते हैं, जिससे साउंडबार का साउंड चारों तरफ फैलता है। इससे आपको घर पर ही सिनेमा जैसा अनुभव प्राप्त होता है। यही कारण है कि इन दिनों डॉल्बी एटमॉस साउंडबार की डिमांड काफी बढ़ रही है। तो अगर आप भी अपने घर को थिएटर बनाना चाहते हैं, तो यहां हम आपको 5 ऐसे साउंडबार के विकल्पों की जानकारी देने जा रहे हैं, जो डॉल्बी एटमॉस फीचर के साथ आते हैं। आइए नीचे इनके बारे में अधिक जानते हैं।
भूल जाओगे सिनेमाहॉल जाना! क्योंकि इन Dolby Atmos Soundbar के साथ घर बन जाएगा मिनी थिएटर

जांचे गए विकल्प
हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।
Samsung 540 W 9.1.4ch (HW-Q930C/XL) Q-Symphony Soundbar Wireless Subwoofer
सैमसंग का यह साउंडबार दमदार ऑडियो क्वालिटी के साथ आता है। इसमें 540 वॉट का सबवूफर साथ आता है और इसके साइड फायरिंग में स्पीकर लगे होते हैं। इससे ऑडियो क्लियर, बैलेंस्ड और तेज सुनाई देती है। इस साउंबार की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें इन-बिल्ट एलेक्सा मिलता है, जिससे मदद से आप साउंडबार को अपनी आवाज से कंट्रोल कर सकते हैं। कनेक्टिविटी की बात करें, तो इस साउंडबार में आपको Wifi और ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के साथ कुछ पोर्ट्स सपोर्ट भी मिलते हैं, जिनकी मदद से आप साउंडबार को अन्य डिवाइस के साथ जोड़ सकते हैं। अच्छी बात यह है कि आप इसे दीवार पर टांग सकते हैं या फिर टीवी टेबल भी रख सकते हैं। इसका डिजाइन काफी शानदार होता है, जो आपके लिविंग रूम को स्टाइलिश लुक दे सकता है।
स्पेसिफिकेशन
- कलर - ब्लैक
- मॉडल नाम - साउंडबार स्पीकर
- कनेक्टिविटी - ब्लूटूथ, वाई-फाई, ऑप्टिकल
- स्पीकर वॉट - 540 वॉट
- माउन्टिंग टाइप - दीवार माउंट
- कंट्रोल टाइप - रिमोट, ऐप
खूबियां
- इस साउंडबार में सेंटर, अप-फायरिंग, फ्रंट वाइड फायरिंग और साइड फायरिंग स्पीकर लगे होते हैं, जिससे साउंडबार का आवाज कमरे में चारों तरफ फैलती है और घर बैठे आपको थिएटर जैसा ऑडियो अनुभव मिलता है।
- इस साउंडबार के साथ आपको एक रिमोट भी मिलता है, जिससे आप इसकी सेटिंग्स को आसानी से बदल सकते हैं।
कमी
- अभी तक यूजर्स को इस साउंडबार में कुछ खास कमी देखने को नहीं मिली है।
Bose New Smart Soundbar 600 Dolby Atmos with Alexa Built-in
अगर आप भी एक ऐसा साउंडबार चाहते हैं, जो स्मार्ट फीचर्स के साथ आता हो तो यह बोस साउंडबार आपको पसंद आ सकता है। इस साउंडबार में आपको इन-बिल्ट एलेक्सा मिलता है, जिससे आप साउंडबार को केवल अपनी आवाज से कंट्रोल कर सकते हैं। अन्य डिवाइस से कनेक्ट करने के लिए इसमें आपको ब्लूटूथ के अलावा मल्टीपल कनेक्टिविटी पोर्ट्स मिलते हैं। इससे आप टीवी या लैपटॉप जैसे डिवाइस को साउंडबार के साथ जोड़ सकते हैं। यह साउंडबार डॉल्बी एटमॉस तकनीक के साथ काम करता है, जो ऑडियो को इमर्सिव बनाता है। इससे म्यूजिक सुनने और मूवी देखने का मजा दोगुना हो जाता है। इस साउंडबार का स्टाइलिश लुक इसे खास बनाता है। आप इसे चाहे तो अपने लिविंग रूम की दीवार पर टांग सकते हैं या फिर टीवी पैनल पर भी रख सकते हैं।
स्पेसिफिकेशन
- कलर - ब्लैक
- कनेक्टिविटी - ब्लूटूथ, ऑप्टिकल
- साउंडबार टाइप - प्रीमियम प्लास्टिक
- माउन्टिंग टाइम - टेबिल टॉप
- वारंटी - 1 साल की वारंटी
खूबियां
- इस साउंडबार में 5 स्पीकर लगे होते हैं, जो हाई क्वालिटी ऑडियो प्रदान करते हैं। इससे आपको घर पर ही थिएटर जैसा ऑडियो अनुभव मिलता है।
- इस साउंडबार में आपको ट्रूस्पेस तकनीक और फायरिंग ट्रांसड्यूसर फीचर्स मिलता है, जो ऑडियो को अधिक बेहतर बनाने में मदद करते हैं।
कमी
- इस साउंडबार को लेकर यूजर्स ने कुछ खास शिकायत नहीं की है।
हमारे मूल मूल्य
सटीक समीक्षाएं
हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।
सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स
हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।
क्वालिटी और डील्स पर जोर
हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।
ZEBRONICS Juke BAR 9900 Soundbar with Wireless Subwoofer & Satellites
जेब्रोनिक्स एक जाना-माना ब्रांड है, जिसके गैजेट काफी पसंद किए जाते हैं। इस साउंडबार की बात करें, तो यह भी एडवांस फीचर्स से लैस है। इसमें डुअल वायरलेस सबवूफर और सैटेलाइट साथ मिलता है, जो ऑडियो को डीप, बैलेंस्ड और क्लियर करने में मदद करता है। इस साउंडबार में आपको कराओके यूएचएफ माइक साथ मिलता है यानी अगर आपको गाना गाने का शौक है, तो आप इस साउंडबार की मदद से गाना भी गा सकते हैं। मल्टीपल कनेक्टिविटी के साथ आने वाले इस साउंडबार को आप टीवी व लैपटॉप जैसे डिवाइस से कनेक्ट कर सकते हैं। इसके अलावा इसमें आपको Wifi और ब्लूटूथ कनेक्शन सपोर्ट भी मिलता है। इसमें 725W के हाई पॉवर आउटफुट शामिल होती है, जो इमर्सिव साउंड क्वालिटी प्रदान करता है।
स्पेसिफिकेशन
- कनेक्टिविटी - मल्टी कनेक्टिविटी
- मॉडल नाम - जेब-ज्यूक बार 900
- माउन्टिंग का टाइप - दीवार माउंट
- वारंटी - 1 साल की वारंटी
खूबियां
- इस साउंडबार की ऑडियो क्वालिटी को बेहतर करने के लिए इसमें 5 ड्राइवर लगे होते हैं, जिससे कमरे में हर तरफ आवाज फैलती है। इससे ऐसा लगता है जैसे आप थिएटर में बैठे हैं।
- इस साउंडबार का इंटरफेस काफी यूजर-फ्रेंडली है, जिससे इसे इस्तेमाल करना बहुत आसान होता है।
कमी
- इस साउंडबार में अभी तक कुछ खास कमी देखने को नहीं मिली है।
boAt Aavante Bar 5500DA 500W Bluetooth Soundbar
अगर आप कम बजट में एक बढ़िया साउंडबार लेना चाहते हैं, तो यह एक अच्छा विकल्प हो सकता है। बोट का यह साउंडबार हाई क्वालिटी ऑडियो के साथ आता है। इसमें 3D सिनेमैटिक साउंड तकनीक शामिल होती है, जो कमरे में चारों तरफ ऑडियो को फैलाती है। इससे आपको घर बैठे थिएठर जैसा ऑडियो अनुभव प्राप्त होता है। वहीं इस साउंडबार में 500W RMS सिग्नेचर साउंड शामिल होता है, जिसमें आप हाई क्वालिटी साउंड में फिल्में देख सकते हैं। मल्टी-कनेक्टिविटी वाला यह साउंडबार EQ मोड के साथ आता है, जिसमें आप साउंड को फिल्म, स्पोर्ट्स और म्यूजिक अनुसार अलग-अलग लेवल पर एडजस्ट कर सकते हैं। इसके साथ आपको एक रिमोट भी मिलता है, जिससे आप साउंडबार का वॉल्यूम कम या ज्यादा कर सकते हैं या अन्य सेटिंग्स को बदल सकते हैं।
स्पेसिफिकेशन
- कलर - ब्लैक
- स्पीकर आउटपुट पावर - 500 वॉट
- कनेक्टिविटी - ब्लूटूथ
- माउन्टिंग टाइप - टेबिल टॉप
- वारंटी - 1 साल की वारंटी
खूबियां
- इसमें आपको ब्लूटूथ कनेक्टिविटी सपोर्ट मिलता है, जिससे आप इस साउंडबार को अन्य डिवाइस के साथ कनेक्ट कर सकते हैं।
- इस साउंडबार का स्लिम डिजाइन इसे यूनिक लुक देता है। वहीं यह आपके लिविंग रूम को भी नया टच दे सकता है।
कमी
- अभी तक यूजर्स को इस साउंडबार में कुछ खाम कमी देखने को नहीं मिली है।
JBL Cinema SB590 Deep Bass, Dolby Atmos Soundbar with Wireless Subwoofer
अगर आप भी दमदार साउंड क्वालिटी चाहते हैं, तो यह जेबीएल का यह साउंडबार एक बढ़िया ऑप्शन हो सकता है। इस साउंडबार की खासियत यह है कि यह वायरलेस सबवूफर के साथ आता है, जिसमें तारों का झंझट नहीं रहता है। यह आपको डीप बास प्रदान करता है, जिससे म्यूजिक सुनने का मजा दोगुना हो जाता है। इसमें 3.1 चैनल भी होता है, जो साउंड क्वालिटी को क्लियर बनाने के साथ-साथ उसे बैलेंस्ड भी करता है। इसमें आपको मल्टीपल कनेक्टिविटी मिलती है, जिससे आप साउंडबार को टीवी, मोबाइल, टैबलेट या लैपटॉप आदि से कनेक्ट कर सकते हैं। 440 पॉवर आउटपुट के साथ आने वाले इस साउंडबार में आपको डॉल्बी एटमॉस तकनीक शामिल मिलती है, जो साउंड को कमरे में चारों तरफ फैलाती है। इससे आपको घर बैठे थिएटर वाला एक्सीपिएंस मिलता है।
स्पेसिफिकेशन
- ऑडियो आउटपुट - 440W पावर आउटपुट
- कनेक्टिविटी - ब्लूटूथ
- माउन्टिंग टाइप - टेबिल टॉप
- वारंटी - 1 साल की वारंटी
खूबियां
- जेबीएल के इस मॉडल पर आपको फ्री-इंस्टॉलेशन की सुविधा मिलती है, जिससे आपको अलग से पैसा खर्च करने की जरूरत नहीं पड़ती है।
- अधिक डीप बास के लिए इस साउंडबार के साथ आपको एक वायरलेस सबवूफर साथ मिलता है।
कमी
- अभी तक यूजर्स ने इस साउंडबार को लेकर कोई खास शिकायत नहीं की है।
डॉल्बी एटमॉस साउंडबार के 5 मॉडल्स की तुलना
यहां हमने Samsung, boAt, Bose, Zebronics और JBL ब्रांड के साउंडबार के 5 मॉडल्स की तुलना की है, ताकि आपको समझने में आसानी हो कि आपके लिए कौन-सा साउंडबार अधिक बेहतर है। वहीं अगर आपको साउंडबार के अलावा अन्य गैजट्स के विकल्प देखने हो, तो आप गैजट गली की कैटेगरी पर जा सकते हैं।
|
मॉडल नाम |
साउंड आउटपुट |
मुख्य फीचर्स |
सबवूफर |
वारंटी |
|
Samsung HW-Q930C / XL (540W, 9.1.4ch) |
540W |
Q-Symphony, एडेप्टिव साउंड, इन-बिल्ट एलेक्सा, वाइड रेंज ट्विटर्स |
वायरलेस सबवूफर |
1 साल की वारंटी |
|
Bose Smart Soundbar |
600 डॉल्बी एटमॉस |
Dolby Atmos सपोर्ट, बोस पर्सनल सराउंड, एलेक्सा इन-बिल्ट, लाइटवेट डिजाइन |
कोई बड़ा वायरलेस सबवूफर नहीं। |
1 साल की वारंटी |
|
ZEBRONICS Juke BAR 9900 |
725W RMS |
ड्यूल वायरलेस सबवूफर, RGB LED, वायरलेस UHF mic |
वायरलेस सबवूफर |
1 साल की वारंटी |
|
boAt Aavante Bar 5500DA |
500W |
8 ड्राइवर, सिनेमैटिक साउंड प्रोफाइल, रिमोट कंट्रोल |
वायर्ड वूफर |
1 साल की वारंटी |
|
JBL Cinema SB590 |
440W |
डीप बास फोकस, सेंटर चैनल, थंडर बास |
वायरलेस सबवूफर |
1 साल की वारंटी |
इन्हें भी पढ़ें:
Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।
Faq's
- सबवूफर के साथ आने वाले साउंडबार क्यों बढ़िया होते हैं?+साउंडबार के साथ सबवूफर एक बढ़िया मेल होता है, क्योंकि सबवूफर डीप बास और बैलेंस्ड ऑडियो प्रदान करता है।
- डॉल्बी एटमॉस वाला साउंडबार क्यों बढ़िया माना जाता है?+Soundbar With Dolby Atmos को सबसे बढ़िया इसलिए माना जाता है, क्योंकि यह क्लियर, बैलेंस्ड और तेज ऑडियो प्रदान करता है, जिससे म्यूजिक सुनने और मूवी देखने का मजा दोगुना हो जाता है और आपको घर बैठे थिएटर्स जैसा ऑडियो अनुभव मिलता है।
- 4K साउंड सिस्टम क्या होता है?+4K अल्ट्रा एचडी साउंड सिस्टम में आपको 5 स्पीकर और एक सबवूफर मिलता है, जिसमें आपको चारों तरफ से डीप बास ऑडियो सुनने को मिलती है।
You May Also Like
Quick Links
- Double Door refrigerators
- Best Chimneys
- Best Under Sink Water Purifiers
- Flipkart Big Billion Days 2026
- Laptops with 8GB RAM
- Best Indoor Plants
- Space Saving Shoe Racks
- Top Rated Rustic Decor Items
- Satin Night Suits For Women
- Printed Palazzo Set For Women
- Aesthetic Side Tables
- Best Wireless Keyboards
- Campus Sports Shoes For Men
- Luxury Bridal Perfumes
- Facial For Instant Glow
- Rice Face Wash For Sensitive Skin
- Lipsticks Shades For Brown Skin
- Best Full Body Massager
- Kanya Pujan Gifts
- Best Products to Remove Blackheads