आजकल हर दूसरी लड़की या महिला को फ्रिजी और ड्राय बालों की समस्या होती है। ऐसे में अक्सर सबसे पहला सवाल मन में यही आता है कि इन फ्रिजी व ड्राय बालों को मैनेज करने के लिए क्या ज्यादा बेहतर होता है हेयर सीरम या Hair Oil? तो देखिए हेल्दी बालों के लिए सीरम और ऑयल दोनों बहुत जरूरी माने जाते हैं। हालांकि, दोनों का काम अलग-अलग होता है। सबसे पहले अगर हेयर ऑयल की बात करें, तो ये स्कैल्प और बालों की जड़ों को पोषण देते हैं। ड्रायनेस को कम करने में मदद करते हैं और बालों को मजबूत बनाते हैं। इसलिए तेल को कभी सीरम के आगे इग्नोर नहीं किया जा सकता है। अब अगर सीरम की बात करें, तो ये बालों को बाहर से सुरक्षित रखता है। दरअसल, एक अच्छा सीरम बालों के ऊपर एक प्रोटेक्टिव लेयर बनाता है, जिससे बाल स्मूद और शाइनी दिखने लगते हैं। ये फ्रिजी बालों को भी तुरंत ठीक करने में मदद करता है। वहीं अगर बाल धोने के बाद सीरम का इस्तेमाल किया जाए तो ये फ्रिजी बालों को सॉफ्ट बनाने में मदद करता है। सीधे शब्दों में कहा जाए तो फ्रिजी और ड्राय बालों के लिए सीरम और ऑयल दोनों जरूरी होते हैं, क्योंकि तेल बालों को अंदर से पोषण देता है और सीरम बाहर से बालों की सुंदर बनाता है। आइए अब आपको सीरम और ऑयल दोनों के 3-3 विकल्पों के बारे में बताते हैं।
Serum Vs Oil: फ्रिजी और ड्राय बालों के लिए क्या है नंबर 1 चॉइस?

जांचे गए विकल्प
हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।
Singular Nourishine Hair Oil for Dry, Frizzy and Low Porosity Hair
यह तेल खासतौर पर ड्राय, फ्रिजी और लो पोरसिटी बालों के लिए तैयार किया गया है। इसमें कोल्ड-प्रेस्ड ऑर्गन, जोजोबा, भृंगराज और कई नेचुरल तेलों का मिश्रण होता है, जो बालों को गहराई तक पोषण देते हैं। इसका टेक्सचर काफी हल्का होता है, जो आसानी से बालों में समा जाता है और बालों में चिपचिपा महसूस नहीं होता है। इसमें मौजूद ऑर्गन ऑयल बालों को सॉफ्टनेस और शाइन प्रदान करता है और वहीं जोजोबा ऑयल ड्रायनेस को कम करने का काम करता है। भृंगराज बालों की जड़ों को मजबूत करता है और बालों का झड़ना भी कम करता है। इसकी खुशबू भी हल्की व नेचुरल होती है, जिससे आप इसे रोजाना भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें किसी तरह का केमिकल नहीं होता है, जिससे यह बालों के लिए सुरक्षित माना जाता है।
RYLLZ ESSENTIALS Argan Carrier Oil For Frizzy, Dry & thin Hair
यह 100% शुद्ध और नेचुरल कोल्ड-प्रेस्ड आर्गन ऑयल है, जो खासतौर पर फ्रिजी, ड्राय और पतले बालों के लिए बनाया गया है। इसका टेक्सचर बहुत हल्का होता है, जो बालों में जल्दी समा जाता है और रोजाना इस्तेमाल के लिए भी बेहतर होता है। यह तेल बालों को गहराई तक पोषण देता है, जिससे ड्रायनेस कम होती है और बाल तुरंत स्मूद और सॉफ्ट लगते हैं। यह Hair Oil बालों को गिरने से भी रोकता है, जिससे पतले बालों में वॉल्यूम आता है। इसमें किसी तरह की खुशबू और केमिकल का इस्तेमाल नहीं किया गया है, जिससे यह स्कैल्प पर बहुत जेंटल रहता है।
हमारे मूल मूल्य
सटीक समीक्षाएं
हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।
सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स
हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।
क्वालिटी और डील्स पर जोर
हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।
Brillare 20% Argan Oil for Dry, Frizzy Hair with 10% Olive Oil for Intense Hydration
फ्रिजी और ड्राय बालों को पोषण देने व हेल्दी बनाने के लिए यह तेल खासतौर पर तैयार किया गया है। यह हल्का होता है, जिससे इसे रोजाना लगाना आसान होता है और यह बालों में जल्दी समा जाता है। इससे बालों में चिपचिपाहट भी नहीं रहती है। इसमें ऑर्गन ऑयल, ऑलिव ऑयल और सनफ्लावर ऑयल का मिश्रण होता है, जो बालों को गहराई तक पोषण देता है और बालों को टूटने से बचाता है। इसी के साथ यह बालों को नमी भी देता है। इस तेल से बाल सॉफ्ट होते हैं और बालों में नेचुरल शाइन आती है। इस तेल के रोजाना इस्तेमाल से बालों में असर देखने को मिल सकता है।
L'Oral Professionnel Liss Unlimited Leave-In Hair Serum for Frizzy & Unruly Hair
यह हेयर सीरम खासतौर पर फ्रिजी बालों को मैनेज करने के लिए बनाया गया है। इसका टेक्सचर काफी हल्का और नॉन-स्टिकी होता है, जिसे लगाने के बाद बाल सिल्की और स्मूद नजर आते हैं। इस सीरम को लगाने के बाद आपको बाल धोने की जरूरत नहीं होती है बस आपको इसे बालों पर लगाकर छोड़ना होता है। इस Hair Serum में प्रिमरोज ऑयल शामिल होता है, जो बालों को हाइड्रेशन देता है और फ्रिज कंट्रोल करने में मदद करता है। यह सीरम बालों को हवा और नमी से बचाता है और पूरे दिन बालों को सेट रखने में मदद करता है।
Livon Hair Serum, For Dry & Frizzy Hair
अगर आप भी अपने फ्रिजी और ड्राय बालों को सॉफ्ट और शाइनी बनाना चाहते हैं, तो यह सीरम एक अच्छा विकल्प हो सकता है। यह हल्का और नॉन-स्टिकी सीरम है, जिसे लगाने के बाद बालों में चिपचिपा नहीं लगता है। इसे लगाने के बाद काफी हद तक फ्रिज कंट्रोल होता है और बाल सिल्की लगते हैं। इसमें विटामिन E शामिल होता है, जो बालों को पोषण देकर उन्हें टूटने से भी बचाता है। वहीं इसमें आर्गन ऑयल भी होता है, जो बालों को शाइन देता है। इस सीरम को लकड़े और लड़कियां दोनों इस्तेमाल कर सकते हैं।
Streax Hair Serum 200ml, Hair serum for Dry & Frizzy Hair for Women & Men
यह हेयर सीरम भी काफी बढ़िया है, जो फ्रिजी और ड्राय बालों को सिल्की और शाइनी बनाने में मदद करता है। इस सीरम को हर तरह के बालों जैसे - कर्ली, वेवी या स्ट्रेट में इस्तेमाल किया जा सकता है। इसमें वॉलनट ऑयल का मिश्रण होता है, जो बालों को गहराई तक पोषण देता है और उन्हें टूटने से भी बचाता है। इस सीरम को लगाने के बाद बाल तुरंत सॉफ्ट और स्मूद लगते हैं, जिससे बालों को सुलझाना आसान होता है। इस Hair Serum को लगाने के बाद बाल धोने की जरूरत नहीं पड़ती है। आप इसे हल्का बालों में लगाकर छोड़ सकते हैं और बालों में चिपचिपा नहीं लगता है।
हेयर केयर से जुड़े इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए ब्यूटी बास्केट पर क्लिक करें।
इन्हें भी पढ़ें:
Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।
Faq's
- Frizzy Hair के लिए क्या ज्यादा बेहतर है सीरम या ऑयल?+फ्रिजी बालों के लिए सीरम ज्यादा बेहतर है, क्योंकि यह बालों को ऊपर से स्मूद बनाता है।
- ड्राय बालों के लिए ऑयल कैसे फायदेमंद है?+ड्राय बालों के लिए ऑयल इसलिए फायदेमंद होता है, क्योंकि यह बालों की जड़ों में जाकर नमी और पोषण देता है। इससे बालों की ड्रायनेस खत्म होती है।
- क्या सीरम और ऑयल दोनों एक साथ इस्तेमाल कर सकते हैं?+जी हां, आप ऐसा कर सकते हैं। आप इसके लिए पहले ऑयल लगा सकते हैं और फिर बालों को वॉश करने बाद सीरम लगा सकते हैं।
You May Also Like
Quick Links
- Double Door refrigerators
- Best Chimneys
- Best Under Sink Water Purifiers
- Flipkart Big Billion Days 2026
- Laptops with 8GB RAM
- Best Indoor Plants
- Space Saving Shoe Racks
- Top Rated Rustic Decor Items
- Satin Night Suits For Women
- Printed Palazzo Set For Women
- Aesthetic Side Tables
- Best Wireless Keyboards
- Campus Sports Shoes For Men
- Luxury Bridal Perfumes
- Facial For Instant Glow
- Rice Face Wash For Sensitive Skin
- Lipsticks Shades For Brown Skin
- Best Full Body Massager
- Kanya Pujan Gifts
- Best Products to Remove Blackheads