Chetan Bhagat की 5 ऐसी किताबें जिनमें मिलेंगी आपको एक-से-बढ़कर एक कहानी!

चेतन भगत की लिखी किताबें युवाओं के बीच काफी लोकप्रिय हैं। इसलिए यहां हम चेतन भगत की टॉप 5 किताबों के बारे में आपको जानकारी देने जा रहे हैं, जिन्हें अमेजन पर काफी बढ़िया रेटिंग प्राप्त है और हर बुक लवर को ये किताबें एक बार जरूर पढ़नी चाहिए।
अमेजन पर उपलब्ध चेतन भगत की टॉप 5 किताबें
अमेजन पर उपलब्ध चेतन भगत की टॉप 5 किताबें

क्या आपको भी किताबें पढ़ने का बहुत शौक है? क्या आप भी ऐसी किताबें ढूंढ रहे हैं, जो बेस्ट सेलिंग हों? तो यहां हम आपको अमेजन पर उपलब्ध चेतन भगत की टॉप 5 किताबों के बारे में बताने जा रहे हैं। ये किताबें युवाओं के बीच काफी लोकप्रिय हैं। चेतन भगत की ये किताबें ना केवल युवा पीढ़ी की सोच बल्कि उनके सपनों को भी दर्शाती है। उनकी अधिकतर कहानियां रिश्तों, समाज और कॉलेज लाइफ की सच्चाइयों को दिखाता है। उनकी कुछ किताबें जैसे 2 States और Half Girlfriend पर तो फिल्में भी बनाई गई हैं। तो आइए नीचे चेतन भगत की टॉप 5 किताबों के बारे में जानते हैं, जो आपके लिए एक परफेक्ट गाइड साबित हो सकती है।

चेतन भगत की किताब के अलावा यहां आपको और भी कई किताबों के विकल्प मिल जाएंगे, जिन्हें आप हाउस ऑफ बुक्स पर जाकर देख सकते हैं।

Top Five Products

  • 5 Point Someone by Chetan bhagat

    अगर आप एक ऐसी किताब ढूंढ रहे हैं, जो कॉलेज की जिंदगी, दोस्ती और स्ट्रगल पर आधारित हो, तो चेतन भगत की यह पहली और सबसे लोकप्रिय किताब '5 पॉइंट समवन' आप पढ़ सकते हैं। 2004 में पब्लिश हुई इस किताब में IIT में पढ़ने वाले तीन दोस्तों - हरि, रयान और अलोक की कहानी है। इस किताब में इन तीनों दोस्तों के ग्रेडिंग सिस्टम के बारे में बताया गया है। कहानी में बताया गया है कि कैसे ये तीनों दोस्त अपने कॉलेज के दौरान पढ़ाई, पर्सनल लाइफ, दोस्ती और रिश्तों के बीच संतुलन बनाने की कोशिश करते हैं। इस कहानी में आपको केवल पढ़ाई का दबाव नहीं, बल्कि भारतीय शिक्षा प्रणाली की खामियों और उस कारण होने वाले मानसिक तनाव की झलक भी दिखाता है। आपको बता दें कि चेतन भगत की यह किताब इतनी ज्यादा लोकप्रिय हुई थी कि इस पर सुपरहिट फिल्म 3 Idiots भी बनाई गई। हालांकि, फिल्म की स्टोरीलाइन इस किताब से थोड़ी अलग थी।

    01
  • Girl In Room 105 book

    क्या आपको भी लव स्टोरी पढ़ना पसंद है? तो चेतन भगत की यह बेहद रोमांचक थ्रिलर नॉवेल आपको जरूर पढ़नी चाहिए। इस किताब में IIT में पढ़ रहे केशव राजपुरोहित नामक लड़के की कहानी बताई गई है, जो एक साधारण परिवार से आता है। यह लड़का एक ट्यूशन सेंटर में पढ़ाता है। इसकी जिंदगी में इसकी एक्स-गर्लफ्रेंड जारा लोन सबसे जरूरी होती है। कहानी में झटका तब लगता है कि जब केशव अपनी एक्स गर्लफ्रेंड को उसके जन्मदिन पर कमरा नंबर 105 में सरप्राइज देने पहुंचता है। लेकिन उसकी गर्लफ्रेंड वहां मृत अवस्था में मिलती है। इसके बाद केशव यह पता लगाने में लग जाता है कि आखिर उसको किसने मारा है और क्यों? इस किताब में आपको प्यार, ब्रेकअप, दोस्ती और आतंकवाद के बारे में काफी दिलचस्प तरीक से बताया गया है।

    02
  • One Arranged Murder By Chetan Bhagat

    क्राइम और सस्पेंस जैसी किताबें पढ़ने वालों को चेतन भगत की यह मिस्ट्री नॉवेल पसंद आ सकती है। यह किताब 2020 में प्रकाशित हुई थी। इस किताब में केशव राजपुरोहित की कहानी बताई गई है, जिसका एक काफी अच्छा दोस्त सौरभ होता है। इस कहानी की शुरुआत सौरभ की शादी की तैयारियों से होती है। कहानी में सौरभ की मंगेतर प्रेरणा की एक हादसे में मौत हो जाती है। शुरुआत में यह मौत दुर्घटना लगती है, लेकिन धीरे-धीरे इसके पीछे छुपा सच सामने आने लगता है। केशव और सौरभ मिलकर प्रेरणा की मौत की जांच करना शुरू करते हैं। इस कहानी के दौरान आपको इंडियन फैमिली कल्चर, अरेंज मैरिज, दोस्तों की बॉन्डिंग और रिश्तों के बारे में काफी गहराई से बताया गया है।

    03
  • One Night at The Call Centre Chetan Bhagat

    साल 2005 में पब्लिश हुई चेतन भगत की यह किताब भारत के एक कॉल सेंटर में काम करने वाले 6 युवाओं की कहानी बताती है, जिनकी जिंदगी एक रात में पूरी तरह से बदल जाती है। इस किताब में जिन 6 युवाओं की कहानी बताई गई है वो सभी गुड़गांव कॉल सेंटर में रात की शिफ्ट में काम करते हैं और हर कोई अपने स्ट्रगल से जूझ रहा होता है। लेकिन उनकी जिंदगी उस दिन बदल जाती है, जब उन्हें भगवान की कॉल आती है। इस कॉल पर भगवान उन्हें बताते हैं कि अपनी जिंदगी की लगाम अपने हाथ में होनी चाहिए। इसके बाद हर युवा अपनी परेशानी का हल तलाशने निकल जाता है। इस किताब में आपको युवाओं की परेशानी, करियर स्ट्रेस, इमोशन और मोटिवेशन सभी चीजों को काफी आसान भाषा में समझाया गया है। यही कारण है कि यह बुक युवाओं के बीच इतनी लोकप्रिय है।

    04
  • 11 Rules for Life : Safalta ke Secrets

    अगर आप भी अपनी लाइफ में सफलता हासिल करना चाहते हैं और अपना आत्मविश्वास बढ़ाना चाहते हैं, तो चेतन भगत की यह किताब आपकी मदद कर सकती है। इस किताब में आपको जीवन को आसान और सफल बनाने के लिए 11 नियम बताए गए हैं। यह किताब आपको बताती है कि सफलता केवल मेहनत करने से नहीं मिलती है, बल्कि सही सोच, अनुशासन और सकारात्मकता को हासिल करने से मिलती है। इस किताब में आपको अनुशासन का महत्व, समय प्रबंधन, आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच, कुछ ना कुछ सीखते रहना और रिश्तों की अहमियत के बारे में बताया गया है। यह किताब युवाओं, प्रोफेशनल्स, बिज़नेस पर्सन्स और स्टूडेंट्स के लिए उपयोगी साबित हो सकती है।

    05

इन्हें भी पढ़ें:

Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • चेतन भगत की सबसे ज्यादा बिकने वाली किताब कौन-सी है?
    +
    चेतन भगत की सबसे ज्यादा बिकने वाली किताब 5 पॉइंट समवन है। यह किताब IIT स्टूडेंट्स की जिंदगी और उनके स्ट्रगल को बताती है। इस किताब से प्रेरित सुपरहिट फिल्म भी है, जिसका नाम 3 Idiots है।
  • क्या हिंदी में चेतन भगत की किताब उपलब्ध है?
    +
    अगर आप हिंदी पाठक हैं और चेतन भगत की किताबें पढ़ना चाहते हैं, तो आपको अमेजन पर चेतन भगत की कई किताबें मिल जाएंगी जो हिंदी में लिखी गई है।
  • क्या चेतन भगत की किताबें महंगी है?
    +
    नहीं ऐसा बिल्कुल नहीं है, चेतन भगत की किताबों की कीमत 150 रुपये 350 रुपये के बीच है। हालांकि, अगर आप कॉम्बो पैक लेते हैं तो यह थोड़ा महंगा पड़ सकता है।