लाइफस्टाइल-कुकिंग के साथ जरूरी मुद्दों पर भी पकड़ बनाएं मजबूत, गृहलक्ष्मी जैसी ये 5 Magazines बनेंगी महिलाओं की पक्की सहेली

अगर आप गृहलक्ष्मी जैसी पत्रिकाएं पढ़ना पसंद करती हैं तो आप महिलाओं के बीच लोकप्रिय दूसरी कई हिंदी और अंग्रेजी की मैगजीन पढ़ सकती हैं। जिनमें जीवनशैली, हेल्थ, कुकिंग, पेरेंटिंग और परिवार के साथ-साथ देश के जरूरी मुद्दों के बारे में भी लेख छपते हैं।
अमेजन पर महिलाओं के लिए मैगजीन्स
अमेजन पर महिलाओं के लिए मैगजीन्स

भारतीय महिलाओं के बीच गृहलक्ष्मी मैगजीन काफी लोकप्रिय है। ऐसे में अगर आपको भी लाइफस्टाइल, स्वास्थ्य, कुकिंग, करियर और फैमिली समेत तमाम टॉपिक्स पढ़ना पसंद हैं तो आप अमेजन पर मौजूद गृहलक्ष्मी जैसी ही 5 बढ़िया पत्रिकाएं पढ़ सकते हैं। आप हिंदी भाषा में मिलने वाली गृहशोभा, मेरी सहेली, सरिता और वनिता मैगजीन अपने फ्री टाइम के लिए चुन सकती हैं। वहीं अगर आप अंग्रेजी मैगजीन पढ़ना चाहें तो फेमिना का चयन कर सकती हैं। ये सभी मैगजीन्स भी काफी लोकप्रिय हैं।

जागरण स्मार्ट चॉइस पर पढ़ें ऐसे ही और लेख।   

Grihshobha Hindi Magazine 

अगर आपको जीवनशैली, फेस्टिव ट्रेंड्स, रिलेशनशिप, ब्यूटी और होम डेकोर से जुड़े लेख पढ़ने में दिलचस्पी है तो आप Grihshobha Magazine का चुनाव कर सकती हैं। इसमें आपको कई प्रेरणादायक कहानियां भी पढ़ने को मिलेंगी। हर महीने आपको इस मैगजीन पर कवर स्टोरी भी मिलेगी, जिसमें किसी न किसी लड़की या महिला की कहानी होती है जो तमाम परेशानियों के बीच आपकी जीवनीशक्ति बढ़ा सकती है। साथ ही कौन सा ट्रेंड लेटेस्ट है, यह भी आपको पता चल सकता है।

Meri Saheli Woman's Interest Hindi Magazine

अगर आप अपने साथ-साथ अपने परिवार के स्वास्थ्य का ध्यान रखती हैं और नए-नए नुस्खे या हेल्थ फैक्ट्स जानना चाहती हैं, जिनकी मदद से आपकी पूरी फैमिली स्वस्थ रहे तो आप Meri Saheli Magazine ले सकती हैं, जिसमें आपको हेल्थ एक्सपर्ट्स द्वारा दी गई जरूरी जानकारी पढ़ने के लिए मिलेगी। इसमें न सिर्फ शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के बारे में बताया जाता है, बल्कि आप रोजमर्रा की दिक्कतों से जूझते हुए मेंटल हेल्थ को ठीक कैसे रख सकती हैं, इसकी जानकारी भी इस पत्रिका में मिल सकती है।

Vanita Woman's Interest Hindi Magazine 

अगर आपको त्योहारों पर सजने-संवरने का बहुत शौक है और आप किसी भी फेस्टिव ट्रेंड को मिस नहीं करना चाहती हैं तो आप Vanita Hindi Magazine में त्यौहार विशेषांक पढ़ सकती हैं। 'आपकी हमदम, आपकी दोस्त' टैगलाइन वाली यह मैगजीन आपको करवा चौथ के मौके पर खूबसूरत अंदाज में तैयार होने की टिप्स के साथ-साथ खीर-सरगी की रेसिपीज और होम डेकोरेशन से जुड़े शानदार आइडियाज भी दे सकती है। आपको इसे पढ़ने में बहुत मजा आएगा।

Sarita 

परिवार और जीवनशैली के अलावा अगर आप देश-विदेश के मुद्दों पर भी अपनी पकड़ मजबूत करना चाहती हैं तो Sarita Magazine का चुनाव कर सकती हैं। इसमें छपने वाली फिक्शन और फीचर स्टोरी के साथ-साथ करेंट अफेयर्स, महिलाओं के अधिकारों और विचार करने पर मजबूर करने वाले निबंध पढ़ सकती हैं। 

Femina Magazine

अगर आप अंग्रेजी मैगजीन पढ़ती हैं या इंग्लिश में पत्रिका पढ़ना चाहती हैं तो आप वुमन लाइफस्टाइल से जुड़ी भारत की सबसे पॉप्युलर Femina Magazine ले सकती हैं। फैशन-ब्यूटी या पेरेंटिंग टिप्स हों, फिल्मी सितारों से जुड़े दिलचस्प किस्से हों, दुल्हनों के लिए जरूरी बातें हो या फिर कुकिंग रेसिपीज ट्राई करनी हों। यह मैगजीन हर तरह से आपके लिए सहायक है।

जांचे गए विकल्पजांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।

    बुक लवर्स ऐसे ही लेख पढ़ने के लिए क्लिर करें हाउस ऑफ बुक्स पर।

    इन्हें भी पढ़ें:-

    Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

    Faq's

    • महिलाओं के लिए गृहलक्ष्मी जैसी और कौन सी पत्रिकाएं हैं?
      +
      महिलाएं गृहशोभा, मेरी सहेली, सरिता और वनिता जैसी मैगजीन्स पढ़ सकती हैं। ये सभी पत्रिकाएं अमेजन पर उपलब्ध हैं।
    • गृहशोभा में किस तरह के लेख छपते हैं?
      +
      इसमें महिलाओं की जीवनशैली के साथ-साथ होम डेकोर, ट्रेंड्स, रिलेशनशिप से जुड़े लेख के अलावा और प्रेरणादायक कहानियां भी पढ़ने को मिलती हैं। हर महीने आप मोटिवेशनल कवर स्टोरी भी पढ़ सकती हैं।
    • महिलाओं के लिए कौन सी अंग्रेजी मैगजीन बढ़िया है?
      +
      आप इंग्लिश में मैगजीन पढ़ना चाहती हैं तो Femina पत्रिका का चयन कर सकती हैं। यह महिलाओं के बीच काफी लोकप्रिय है।
    • हेल्थ टिप्स के लिए कौन सी पत्रिका लें?
      +
      आप हेल्थ टिप्स के लिए मेरी सहेली Magazine ले सकती हैं। इसमें स्वास्थ्य से जुड़े लेखों में हेल्थ एक्सपर्ट्स और डॉक्टरों द्वारा दी गई जरूरी जानकारी शामिल होती है।