सर्दियों में त्वचा की देखभाल करना एक चुनौती हो सकती है, लेकिन सही स्किनकेयर रूटीन के साथ, आप अपनी त्वचा को चमकदार और स्वस्थ रख सकते हैं। हम आपको सर्दियों के लिए एक आसान स्किनकेयर रूटीन के बारे में बताएंगे जो आपकी त्वचा को पोषण देगा और उसे रूखेपन से भी बचाने का काम कर सकता है। इस स्किनकेयर रूटीन को आप मात्र 5 स्टेप्स में पूरा कर सकते हैं। वहीं, इसके लिए आपको अलग से टाइम निकालने की जरूरत भी नहीं है, क्योंकि इस Simple Skincare को आप अपने रोजमर्रा की लाइफ में ही आसानी से कर सकते हैं। सबसे पहले आपको साधारण प्रोडक्ट्स के बजाय सर्दियों के लिए ऐसे विकल्पों का चुनाव करना चाहिए, जिनमें त्वचा को हाइड्रेट रखने वाले कुछ खास तत्व शामिल हों। इनके लिए जेंटल, हाइड्रेटिंग क्लींजर, सेरामाइड्स और शीया बटर जैसे तत्वों से भरपूर, पौष्टिक मॉइस्चराइज़र, और हायलूरोनिक एसिड युक्त हाइड्रेटिंग सीरम को चुना जा सकता है। आप इन्हीं तत्वों के साथ आने वाले कुछ अच्छे प्रोडक्ट्स नीचे देख सकते हैं, जो आपके विंटर स्किन केयर रूटीन में काम आएंगें।
रूखी, बेजान त्वचा ने किया परेशान? सर्दियों में यह Simple Skincare रूटीन करेगा मदद

जांचे गए विकल्प
हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।
CeraVe Hydrating Cleanser For Normal To Dry Skin
त्वचा की देखभाल करने का सबसे पहला स्टेप होता है, सही फेशवॉश या फिर क्लींजर का चुनाव। ऐसे में सर्दियों में रूखी, बेजान त्वचा को कोम व स्वस्थ बनाए रखने के लिए आप CeraVe ब्रांड का यह हायड्रेटिंग क्लींजर इस्तेमाल कर सकते हैं। हयाल्यूरॉनिक एसिड और सैरामाइड के गुणों से भरपूर यह नॉन-फोमिंग Facewash आपकी त्वचा को अंदर तक नमी पहुंचाने के साथ ही स्किन बैरियर को मजबूत करते हुए उसे पोषण देने का काम करता है। इसमें किसी भी प्रकार की सुगंध का इस्तेमाल नहीं किया गया है और साथ ही नॉन-कॉमैडोजैनिक होने के कारण त्वचा के लिए अधिक सुरक्षित भी हो सकता है। इसे सामान्य से लेकर शुष्क त्वचा तक पर इस्तेमाल किया जा सकता है। इसकी MVE टेक्नोलॉजी 24 घंटे तक रहने वाला हायड्रेशन प्रदान करती है।
Minimalist 2% Hyaluronic Acid + PGA Serum for Intense Hydration
चेहरे को अच्छी तरह से साफ करने के बाद उसे ट्रीट करना जरूरी है। इसके लिए पोषण से भरपूर फेस सीरम मददगार साबित हो सकता है। यह Minimalist ब्रांड का सीरम है, जिसे गहरे हायड्रेशन के लिए तैयार किया गया है। मल्टी मॉलिक्यूलर हायलूरोनिक एसिड युक्त यह सीरम गहराई से और सतह पर हाइड्रेशन प्रदान करता है। इसे तैलीय, शुष्क, मुंहासे-युक्त और सामान्य त्वचा वाले लोग भी आराम से इस्तेमाल कर सकते हैं। यह पैराबेन, सल्फेट और सुगंध जैसे तत्वों से मुक्त है, जो त्वचा के लिए हानिकारक माने जाते हैं। इसका विटामिन-बी5 त्वचा को नमी प्रदान करता है और त्वचा की परतों को अंदर से सील कर देता है, जिससे त्वचा में बाउंस आता है। तैलमुक्त और नमीयुक्त त्वचा के लिए इसे सुबह और रात दिन में दो बार इस्तेमाल किया जा सकता है।
हमारे मूल मूल्य
सटीक समीक्षाएं
हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।
सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स
हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।
क्वालिटी और डील्स पर जोर
हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।
Dot & Key Barrier Repair Moisturizer For Normal, Dry, Combination & Sensitive Skin
यह Dot & Key ब्रांड का मॉइश्चराइजर है, जिसे आप 5 स्टेप स्किनकेयर में तीसरे स्टेप पर लगा सकते हैं। चेहरे को धुलने और ट्रीट करने के बाद उसे मॉइश्चराइज़ करना बेहद जरूरी है, क्योंकि यह त्वचा को रूखेपन से बचाता है। इस Moisturiser में त्वता को नमी और पोषण देने वाले सैरामाइड व हयाल्यूरॉनिक एसिड जैसे तत्व मिलते हैं। इसमें मिलने वाले 5 जरूरी सैरामाइड्स त्वचा की रक्षा करने और स्किन बैरियर को रिपेयर करने में मदद करते हैं। यह प्रोबायोटिक्स के साथ त्वचा के लचीलेपन को भी बढाता है। इसका स्मूद, क्रीमी और नॉन-कॉमैडोजैनिक फॉर्मुला आपकी त्वचा के लिए सुरक्षित और असरदार साबित हो सकता है। इस मॉइश्चराइज़र में जैपेनीज राइस वॉटर का इस्तेमाल भी किया गया है, जो त्वचा की सूजन, जलन और खुजली को शांत करता है।
The Derma Co 1% Hyaluronic Sunscreen Aqua Gel SPF 50 PA++++
सनस्क्रीन सिर्फ गर्मियों के लिए ही नहीं, बल्कि सर्दियों के लिए भी उतनी ही जरूरी है। ऐसे में अपनी त्वचा को स्वस्थ, कोमल और सुरक्षित रखने के लिए आप The Derma Co ब्रांड की इस सनस्क्रीन को इस्तेमाल कर सकते हैं। यह सूरज की हानिकारक किरणों और टैनिंग से सुरक्षा देने के लिए 6 UV फिल्टर्स के साथ आती है। इसमें त्वचा को लंबे समय तक रहने वाला हायड्रेशन देने के लिए हयाल्यूरॉनिक एसिड का इस्तेमाल किया गया है। वहीं, यह नयासिनैमाइड के जरिए त्वचा पर आने वाले अतिरिक्त सीबम को रोकने का काम करती है। इसके विटामिन-ई से भरपूर गुण सन डैमेज को कम करने में मदद करते हैं। इसका टेक्सचर बेहद हल्का है, जिस वजह से यह त्वचा पर जल्दी अवशोषित हो जाती है और व्हाइट कास्ट भी नहीं छोड़ती है।
WishCare Tinted Ceramide Lip Balm with SPF50 PA+++
सर्दियों में अक्सर रूखे, फटे और कटे होंठों की समस्या हो जाती है। ऐसे में चेहरे के साथ-साथ होंठ का ख्याल रखना भी जरूरी है। इसके लिए WishCare ब्रांड का यह लिप बाम आपके काम आ सकता है। इसमें सैरामाइड के गुण मिलते हैं, जो होंठों को अंदर से नमी देने का काम करते हैं। वहीं, इसका SPF 50, PA+++ फॉर्मुला आपके होंठों को हानिकारक UVA और UVB किरणों से बचाते हुए उन्हें सुरक्षित रखने का काम करता है। यह कोजिक एसिड और नयासिनैमाइड के जरिए होंठों के कालेपन को दूर करते हुए उन्हें चमकदार बनाने में भी सक्षम है। इसके अलावा यह चिपचिपा नहीं है, और होंठों पर लंबे समय तक टिका रह सकता है। इसे टिंटेड फॉर्मुले के साथ पेश किया गया है, जिससे इसे लगाने पर आपके होंठों को एक सुंदर गुलाबी रंग मिल सकता है।
बेहतर परिणाम के लिए प्रोडक्ट्स को इस तरह करें इस्तेमाल
अगर आपको अपनी त्वचा पर अच्छे परिणाम चाहिए, तो आपको कुछ खास बातों का ध्यान रखते हुए ऊपर सूची में दिए गए प्रोडक्ट्स को इस्तेमाल करना चाहिए-
- क्लींजर- इसे आपको दिन में दो बार इस्तेमाल करना चाहिए। सबसे पहले सुबह सोकर उठने के बाद फेशवॉश से अपना मुंह धुलें। इसके बाद रात में सोने से पहले भी इसका इस्तेमाल करें, ताकि दिनभर की गंदगी, प्रदूषण, मेकअप त्वचा से अच्छी तरह निकल जाए।
- फेस सीरम- यह भी आप दिन में दो बार इस्तेमाल कर सकते हैं, एकबार सुबह और दूसरी बार रात में। फेस सीरम को क्लींजर के बाद लगाने से त्वचा को बेहतर नमी और पोषण मिलता है। ऐसे में इसे आप दिन और रात दोनों में इस्तेमाल कर सकते हैं।
- मॉइश्चराइज़र- यह त्वचा के लिए बेहद जरूरी है। क्लींजर और सीरम के बाद इसे लगाना बिल्कुल भी ना भूलें। वहीं, यह साधारण तरीके से चेहरा धुलने के बाद भी लगाया जा सकता है। मगर, इसे भी दिन में दो बार तो जरूर चेहरे पर लगाने की सलाह दी जाती है।
- सनस्क्रीन- घर से बाहर निकलने से करीब 20 मिनट पहले सनस्क्रीन चेहरे पर लगाने से आपकी त्वचा हानिकारक सूरज की किरणों से सुरक्षित रह सकती है। इसे आप सुबह अपने चेहरे पर लगा सकते हैं और फिर बाहर निकल सकते हैं।
- लिप बाम- जब भी आपको अपने होंठ रूखे, कटे या फटे लगें, तो लिप बाम का इस्तेमाल कर सकते हैं। हालांकी, आप इसे हर रोज रात में सोने से पहले भी होंठों पर लगा सकते हैं, ताकी यह रात में लगा रहेगा और होंठों को गहराई से पोषण दे सकता है।
ब्यूटी और मेकअप से जुड़ी अन्य टिप्स के लिए क्लिक करें ब्यूटी बास्केट कैटेगरी पर।
इन्हें भी पढ़ें:
Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।
Faq's
- सर्दियों में त्वचा की देखभाल क्यों जरूरी है?+सर्दियों में हवा में नमी कम होती है, जिससे त्वचा रूखी और बेजान हो जाती है। इसलिए, सर्दियों में त्वचा की देखभाल करना जरूरी है ताकि आपकी त्वचा हाइड्रेटेड और स्वस्थ रहे।
- सर्दियों में त्वचा के लिए कौन से उत्पाद सबसे अच्छे हैं?+सर्दियों में त्वचा के लिए हाइड्रेटिंग मॉइस्चराइजर, सनस्क्रीन, लिप बाम और बॉडी लोशन सबसे अच्छे हो सकते हैं।
- क्या सर्दियों में सनस्क्रीन का इस्तेमाल करना जरूरी है?+हां, सर्दियों में भी सनस्क्रीन का इस्तेमाल करना जरूरी है क्योंकि सूरज की हानिकारक किरणें बादलों को भी पार कर सकती हैं। इनका असर आपकी त्वचा पर हो सकता है, इसलिए सर्दियों में भी सनस्क्रीन लगाने की सलाह दी जाती है।
You May Also Like
Quick Links
- Double Door refrigerators
- Best Chimneys
- Best Under Sink Water Purifiers
- Flipkart Big Billion Days 2026
- Laptops with 8GB RAM
- Best Indoor Plants
- Space Saving Shoe Racks
- Top Rated Rustic Decor Items
- Satin Night Suits For Women
- Printed Palazzo Set For Women
- Aesthetic Side Tables
- Best Wireless Keyboards
- Campus Sports Shoes For Men
- Luxury Bridal Perfumes
- Facial For Instant Glow
- Rice Face Wash For Sensitive Skin
- Lipsticks Shades For Brown Skin
- Best Full Body Massager
- Kanya Pujan Gifts
- Best Products to Remove Blackheads