त्योहारों का मौसम आ चुका है, जिसके लिए त्वचा का भी आस-पास के माहौल की तरह चमकना जरूरी है। ऐसे में 7-स्टेप वाला स्किनकेयर रूटीन के साथ हर कोई अपने चेहरे के ग्लो को बढ़ा सकता है। इसमें कोई भारी-भरकम काम शामिल नहीं है, बल्कि सिर्फ फेसवॉश, स्क्रब, मास्क, टोनर, सीरम, मॉइश्चराइजर और सनस्क्रीन जैसे प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल सही तरह से करना है। नियमित तौर पर 7-स्टेप वाला Skincare Routine करने से चेहरे का ग्लो बढ़ता है और त्वचा स्वस्थ रहती है। फिर चाहे नो मेकअप लुक हो या पार्टी का ग्लैमरस अवतार, हर समय चेहरा आकर्षक लगता है।
त्योहारों से पहले आजमा कर देखें 7 स्टेप वाला यह स्किनकेयर रुटीन
- फेसवॉश- सबसे पहले किसी अच्छे फेसवॉश का इस्तेमाल करके चेहेर को अच्छी तरह से साफ करना होता है, जिससे त्वचा पर जमा हर तरह की गंदगी व अशुद्धियां हट जाती हैं। इसके साथ पोर्स भी साफ होते हैं।
- स्क्रब- इसका इस्तेमाल हफ्ते में एक या दो बार ही करना होता है। फेस स्क्रब त्वचा पर जमा टैनिंग को हटाता है और उसे अंदर तक एक्सफोलिएट करके डेड स्किन सेल्स को हटाता है।
- मास्क- स्क्रबिंग के बाद चेहरे पर Face Mask लगाने से ग्लो बढ़ता है। यह टैनिंग हटाते हुए रंगत को एक समान करता है, वहीं त्वचा अधिक साफ व चमकदार लगती है। मास्क भी हफ्ते में एक या दो बार ही इस्तेमल करना चाहिए।
- टोनर- मास्क को साफ करने के बाद उसे अच्छी तरह सुखाना होता है। इसके बाद एक हाइड्रेटिंग टोनर स्प्रे करने से चेहरे को अतिरिक्त नमी मिलती है। अगर आप स्क्रब व मास्क नहीं लगा रही हैं तो चेहरा धोने-सुखाने के बाद टोनर लगाना चाहिए।
- सीरम- सीरम लगाने से चेहरे की चमक बढ़ती है और त्वचा को अंदर तक पोषण भी मिलता है। एक अच्छा ब्राइनटिंग सीरम कोलेजन की मात्रा को बढ़ाते हुए त्वचा को हेल्दी बनाता है।
- मॉइश्चराइजर- जब सीरम त्वचा में अच्छी तरह से समा जाए तो नमी को लॉक करन के लिए मॉइश्चराइजर लगान जरूरी होता है। इसके साथ रूखेपन की समस्या कम होती है और त्वचा मुलायम बनती है। रात के समय स्किनकेयर करते समय मॉइश्चराइजर की जगह नाइट क्रीम लगानी चाहिए।
- सनस्क्रीन- आखिर में पूरी सुरक्षा के लिए एक अच्छी सी SPF 50 Sunscreen लगाएं। इससे त्वचा को सूरज की हानिकारक किरणों से सुरक्षा मिलती है। वहीं, यह टैनिंग की समस्या को भी नियंत्रित रखती है। रात वाले स्किनकेयर रूटीन में सनस्क्रीन का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।
इस 7 स्टेप स्किनकेयर रूटीन के साथ त्योहारों से पहले त्वचा की चमक बढ़ाई जा सकती है। हालांकि, इसके लिए कुछ बढ़िया क्वालिटी के Skincare Products की भी जरूरत होगी, जिसके लिए इन विकल्पों पर एक नजर डालिए।
CeraVe Brightening Vitamin C Face Wash
इस फेसवॉश में क्या है खास?
विटामिन सी के गुणों वाला यह CeraVe फेसवॉश चेहरे की चमक को बढ़ाने का काम करेगा। इसमें मौजूद नियासिनेमाइड और सैलिसिलिक एसिड त्वचा को राहत देते हैं और रंगत भी एक समान होती है। इस फेस वॉश के रोजाना इस्तेमाल से त्वचा साफ होती है और दूसरे प्रोडक्ट्स सही तरह से काम करते हैं। सुरक्षित इंग्रीडियंट्स वाला फॉर्मुला स्किन को पूरी तरह से सुरक्षित रखता है और किसी तरह की एलर्जी या रिएक्शन की समस्या आसानी से नहीं आती है।
अपने स्किनकेयर में क्यों करें शामिल?
- यह एक Detan Face Wash है जो धूप और धूल-मिट्टी से खराब हुई त्वचा की रंगत को ठीक करती है।
- इसके साथ त्वचा पर जमी हर तरह की अशुद्धियां साफ होती हैं और उसकी चमक बढ़ती है।
- दिन और रात दोनों समय के स्किनकेयर रूटीन में इस्तेमाल करने के लिए यह एक सही पसंद है।
01
CLAYCO Matcha Enzyme Scrub
इस स्क्रब में क्या है खास?
यह फेस स्क्रब माचा के गुणों वाला है जो त्वचा को साफकरते हुए बाहरी परत को हेल्दी बनाने का काम करता है। इसमें मौजूद BHA और AHA के गुण दाग-धब्बों को साफ करते हुए पोर्स को हल्का करते हैं। इसके साथ त्वचा का हाइड्रेशन भी बना रहता है और रूखेपन की समस्या नहीं आती है। इसका लाइटवेट और नॉन-स्टिकी फॉर्मूला त्वचा पर भारीपन या चिपचिपाहट महसूस नहीं होने देता है। वहीं, इसे सिर्फ हफ्ते में 2 बार इस्तेमाल करने पर चेहरे की चमक बढ़ सकती है।
अपने स्किनकेयर में क्यों करें शामिल?
- CLAYCO का यह फेस स्क्रब पोर्स में जमा गंदगी को साफ करता है, जिससे त्वचा स्वस्थ बनती है और दूसरे स्किनकेयर प्रोडक्ट्स अच्छी तरह से काम करते हैं।
- इसमें मौजूद पपीते के गुण त्वचा के टेक्श्चर को बेहतर करते हुए असमान रंगत की समस्या को भी कम करते हैं।
- इसके साथ डेड स्किन सेल्स हटती हैं और त्वचा हेल्दी बनती है।
02
हमारे मूल मूल्य
सटीक समीक्षाएं
हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।
सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स
हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।
क्वालिटी और डील्स पर जोर
हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।
Foxtale Skin Radiance Detan Face Mask
इस फेस मास्क में क्या है खास?
यह फेस मास्क चेहरे पर हुए टैंनिंग को हटाने के लिए तैयार किया गया है, जिसके साथ प्राकृतिक निखार बढ़ता है। यह Foxtale Mask हर तरह की त्वचा के लिए सुरक्षित है और पैरेबन-फ्री और सल्फेट-फ्री होने की वजह से किसी तरह की एलर्जी की समस्या नहीं आती है। इसकी एंटी-डीहाइड्रेशन शील्ड टैन को तो हटाती है, लेकिन चेहरे को रूखा नहीं होने देती है।
अपने स्किनकेयर में क्यों करें शामिल?
- इसे त्योहारों से पहले हफ्ते में एक या दो बार इस्तेमाल करना है और त्वचा की चमक बढ़ेगी।
- यह फेस मास्क हर महीने पार्लर जाकर फेशियल या क्लीनअप कराने के खर्च को भी कम करेगा और घर पर ही चेहरे को सैलून जैसा ग्लो मिलेगा।
- टैनिंग हटाने के साथ-साथ यह चेहरे पर जमा अन्य अशुद्धियों को भी अच्छी तरह से साफ करता है।
मेकअप, स्किनकेयर, हेयर केयर और ऐसे ही कई अन्य प्रोडक्ट्स की जानकारी मिलेगी ब्यूटी बास्केट पर।
03
Plum 3% Niacinamide & Rice Water Face Toner
इस टोनर में क्या है खास?
3% नियासिनेमाइड के गुणों वाला यह Plum का टोनर है जो त्वचा को चमकदार और स्वस्थ बनाता है। यह Face Toner ओट एक्स्ट्रैक्ट के साथ त्वचा की सूजन को कम करता है और साथ ही रेडनेस भी नजर नहीं आती है। इसे सुबह और रात दोनों समय के स्किनकेयर रूटीन में इस्तेमाल करने के लिए सही है। इसके साथ पोर्स साफ होते हैं और फेसवॉश के बाद अगर अशुद्धियां त्वचा पर रह जाती हैं तो वह भी साफ होती है।
अपने स्किनकेयर में क्यों करें शामिल?
- इस राइस वॉटर टोनर के साथ त्वचा को पूरी नमी मिलती है और रूखेपन की समस्या नहीं आती है।
- चाहे त्वचा ड्राय हो या ऑयली इसे हर कोई इस्तेमाल कर सकता है और यह त्वचा के pH बैलेंस को सही करते हुए उसे स्वस्थ बनाता है।
- इसके साथ त्वचा पर नजर आने वाले काले धब्बे कम होते हैं और नियमित इस्तेमाल से रंगत एक समान होती है।
04
Hyphen 18% Brightening + 20% Collagen Face Serum
इस सीरम में क्या है खास?
चेहरे के निखार को बढ़ाने के लिए यह ब्राइटनिंग सीरम डिजाइन किया गया है। यह त्वचा में कोलेजन की मात्रा को बढ़ाते हुए उसे अंदर से स्वस्थ बनाता है। इसके साथ हायड्रेटिंग तत्व रूखेपन की समस्या को कम करते हैं। इसे ड्राय और कॉम्बिनेशन स्किन पर इस्तेमाल कर सकते हैं। इस Face Serum में मौजूद 5% नियासिनेमाइड स्किन बैरियर को बेहतर करते हुए रंगत को एक समान करता है।
अपने स्किनकेयर में क्यों करें शामिल?
- इसके साथ थकी और डल त्वचा में जान आती है और त्योहारों पर एक प्राकृतिक ग्लो मिलता है।
- यह सीरम दूसरे प्रोडक्ट्स को सही तरह से त्वचा पर काम करने में मदद करता है।
- चेहरे पर नजर आने वाली झुर्रियां और फाइन लाइन्स की समस्या भी इसके साथ कम होती हैं।
05
Dot & Key Barrier Repair Moisturizer
इस मॉइश्चराइजर में क्या है खास?
यह एक बैरियर रिपेयर मॉइश्चराइजर है जो त्वचा की नमी को लॉक करते हुए उसे मुलायम बनाता है। नॉन-कोमेडोजेनिक फॉर्मुला की वजह से स्किन पूरी तरह से सुरक्षित रहती है और किसी तरह की एलर्जी या रिएक्शन की समस्या नहीं आती है। इसके साथ ही यह खुजली और रैशेज की परेशानी को भी कंट्रोल में रखता है। यह मॉइश्चराइजर त्वचा को हेल्दी बनाए रखता है।
अपने स्किनकेयर में क्यों करें शामिल?
- 120 घंटे तक के मॉइश्चर फॉर्मूले की वजह से त्वचा रूखी नहीं होती है।
- यह Dot & Key Moisturizer खराब हुई स्किन को रिपेयर करने का भी काम करता है और त्वचा की बाहरी परत मजबूत होती है।
- इसे लगाने के बाद त्वचा पर भारीपन महसूस नहीं होता है।
06
WishCare Niacinamide Oil Balance Fluid Sunscreen
इस सनस्क्रीन में क्या है खास?
यह लाइटवेट सनस्क्रीन चेहरे को सूरज की हानिकारक किरणों से सुरक्षा देती है और त्योहारों पर चेहरा टैन नहीं होता है। इस WishCare सनस्क्रीन की खासियत है कि यह त्वचा में अच्छी तरह समाते हुए उसे अंदर तक बचाए रखती है। मैट फिनिश की वजह से त्वचा पर चिपचिपाहच महसूस नहीं होती है और यह किसी तरह के सफेद निशान नहीं छोड़ती है। लाइटवेट फॉर्मूला पूरे दिन सहज महसूस कराता है।
अपने स्किनकेयर में क्यों करें शामिल?
- SPF50 PA++++ तेज धूप के साथ-साथ धूल-मिट्टी और प्रदूषण से भी त्वचा को सुरक्षित रखता है।
- इसके साथ त्वचा पर जमा होने वाला ऑयल और मुहांसे भी नियंत्रित रहते हैं।
- 8 घंटे तक यह चेहरे पर टिकी रहती है, जिस वजह से बार-बार लगाने का झंझट नहीं आता है।
07
ब्यूटी, फैशन, गैजेट और एप्लाइंसेस समेत अन्य कई प्रोडक्ट्स के बारे में जानिए स्मार्ट चॉइस के साथ
नोट: यहां बताए गए सभी नाइट क्रीम काफी अच्छी क्वालिटी के हैं, लेकिन हम ऐसा कोई दावा नहीं कर रहे कि ये आपकी त्वचा पर सूट करेंगी ही। किसी भी प्रोडक्ट का इस्तेमाल करने से पहले हमेशा पैच टेस्ट जरूर करें और जरूरत लगने पर डॉक्टर से भी सलाह लें।
Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।