ग्लोइंग स्किन का राज़! Night Cream के साथ त्वचा बनेगी चमकदार और हेल्दी

रात को सोने से पहले नाइट क्रीम लगाने से त्वचा स्वस्थ व चमकदार बनती है। यह दिनभर के प्रदूषण और धूल-मिट्टी से स्किन को हुए नुकसान को ठीक करने का काम करती है। इसके नियमित इस्तेमाल से त्वचा का हायड्रेशन भी बना रहता है और रंगत भी एक समान होती है।
ग्लोइंग त्वचा के लिए नाइट क्रीम
ग्लोइंग त्वचा के लिए नाइट क्रीम

रात के समय हमारी त्वचा खुद को रिपेयर करती है, और एक अच्छी नाइट क्रीम इस काम को अच्छी तरह से करती है, जिससे बेदाग और चमकदार त्वचा मिलती है। यह त्वचा की खराब हुई कोशिकाओं को ठीक करते हुए उसे पूरी तरह से स्वस्थ बनाती है। Night Cream सिर्फ एक मॉइस्चराइजर से ज्यादा है। यह नमी को बनाए रखती है, नई कोशिकाओं को बनने में मदद करती है और सूरज की हानिकारक किरणों व प्रदूषण से हुए नुकसान को भी ठीक करती है। इसके साथ महीन रेखाएं व झुर्रियां भी कम होती हैं, और त्वचा की रंगत को एक समान बनाती है। नियमित इस्तेमाल से आपको सुबह उठने पर त्वचा मुलायम व चमकदार लगती है।

जांचे गए विकल्पजांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।

  • Neutrogena Visible Repair Retinol Day & Night Cream

    इस नाइट क्रीम में क्या है खास?

    यह क्रीम त्वचा को पोषण के साथ-साथ राहत भी देती है, जिससे दिनभर की थकान और क्षति की मरम्मत होती है। यह Neutrogena नाइट क्रीम पेप्टाइड्स के साथ त्वचा की बनावट को बेहतर करती है और उसे मुलायम बनाती है। 48% तक कोलेजन बनाते हुए, यह त्वचा को स्वस्थ बनाती है। यह त्वचा को रेटिनोल का पोषण देती है, जिससे बढ़ती उम्र के लक्षण नियंत्रण में रहते हैं और चमक बनी रहती है। बढ़िया क्वालिटी वाले इंग्रीडियंट्स त्वचा की पूरी सुरक्षा बनाए रखती है।

    क्यों रहगी सही पसंद?

    • इस नाइट क्रीम के नियमित इस्तेमाल से करीब 7 दिनों में त्वचा पर असर नजर आता है और वह जवां व चमकदार लगती है।
    • लाइटवेट टेक्श्चर की वजह से चेहरे पर भारीपन या चिपचिपाहट महसूस नहीं होती है और यह स्किन के अंदर तक अच्छी तरह से समाती है।
    • यह महीन रेखाओं, झुर्रियों और काले धब्बों को कम करती है। 
    01
  • Dot & Key Night Reset Retinol + Ceramide Night Cream

    इस नाइट क्रीम में क्या है खास?

    जेल-बेस्ड फॉर्मुला वाली यह क्रीम Dot & Key ब्रांड की है जिसे लगाने के बाद चिपचिपहाट महसूस नहीं होती है। अनार के गुणों वाली इस क्रीम के नियमित इस्तेमाल से चेहरे की चमक तो बढ़ती है, साथ-साथ उसकी बनावट में भी सुधार होता है। लाइटेवेट टेक्श्चर के साथ सोते समय त्वचा को पूरा आराम मिलता है और 8 हफ्तों में परिणाम नजर आ सकते हैं। इसके साथ चेहरे पर समय से पहले झुर्रियां नजर नहीं आती है और वह अंदर से स्वस्थ बनती है। 

    क्यों रहगी सही पसंद?

    • यह Night Cream For Women हर तरह की त्वचा के लिए सही पसंद है जो त्वचा की चमक बढ़ाती है।
    • यह स्किन में मॉइश्चर को बनाए रखती है, जिसके चलते रूखेपन की समस्या नहीं आती है।
    • मिनरल-फ्री फॉर्मुला के चलते रैशेज या एलर्जी का डर नहीं रहता है। 
    02
  • हमारे मूल मूल्यहमारे मूल मूल्य

    सटीक समीक्षाएं

    हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।

    सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स

    हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।

    क्वालिटी और डील्स पर जोर

    हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।

  • Lakme Absolute Perfect Radiance Brightening Night Cream

    इस नाइट क्रीम में क्या है खास?

    इसकी खासियत है कि लगाने के तुरंत बाद ही यह त्वचा में अच्छी तरह से एबसॉर्ब होती है और उसे मुलायम व चमकदार बनाती है। यह Lakme Cream चेहरे पर मौजूद काले धब्बों को हल्का करती है, जिसेस ग्लो बढ़ता है। यह क्रीम ऑयली और कॉम्बिनेशन के लिए सही पसंद है जो हायड्रेशन देने के साथ-साथ अतिरिक्त ऑयल को चेहरे पर जमा नहीं होने देती है। इसका टेक्श्चर लाइटवेट है, जिस वजह से त्वचा को पूरा आराम मिलता है। 

    क्यों रहगी सही पसंद?

    • 5% नियासिनेमाइड त्वचा को रात में सोते वक्त रिपेयर करने का काम करते हैं, जिसेस वह स्वस्थ बनती है।
    • इसके नियमित इस्तेमाल से पिगमेंटेशन की समस्या कम होती है और रंगत एक समान होती है।
    • स्किन बैरियर में सुधार करते हुए यह उसे अंदर तक पोषण देने का काम करती है। 


    स्किनकेयर, मेकअप, हेयर और अन्य कई प्रोडक्ट्स के लिए करिए ब्यूटी बास्केट का रुख

    03
  • Cetaphil Brightening Night Comfort Cream

    इस नाइट क्रीम में क्या है खास?

    लाइटवेट फॉर्मुला वाली यह नाइट क्रीम हर किसी की चमकती त्वचा का राज़ बन सकती है और करीब 4 हफ्तों तक के समय में असरदार परिणाम नजर आते हैं। यह Cetaphil क्रीम स्किन बैरियर को मजबूत करते हुए उसे अंदर तक पोषण देने का काम करती है और दाग-धब्बे, काले घेरों व पिगमेंटेशन की समस्या कम होती है। लाइटवेट होने की वजह से चेहरे पर भारीपन महसूस नहीं होता है और इसे लगभग हर तरह की त्वचा पर इस्तेमल कर सकते हैं। 

    क्यों रहगी सही पसंद?

    • नियासिनेमाइड त्वचा की रंगत को एक समान करता है और सुबह उठने के बाद चेहरा सूजा हुआ भी नहीं लगता।
    • यह Night Face Cream सुरक्षित इंग्रीडियंट्स से बनी है जिस वजह से सेंसेटिव स्किन पर किसी तरह के रिएक्शन की समस्या नहीं होती है।
    • ग्लिसरीन के साथ त्वचा की नमी बनी रहती है और रोज सुबह स्किन मुलयाम लगती है। 
    04
  • RE' EQUIL 0.1% Retinol Night Cream

    इस नाइट क्रीम में क्या है खास?

    यह नाइट क्रीम ड्राय, ऑयली और कॉम्बिनेशन स्किन के लिए सही पसंद है। इसे खासकर उन लोगों के लिए तैयार किया गया है जो नया-नया नाइट स्किनकेयर रुटीन शुरू करना चाहते हैं। इसमें मौजूद Retinol बढ़ती उम्र के लक्षणों को कम करता है, जिससे त्वचा की चमक बढ़ती है। यह RE’EQUIL क्रीम गर्मी के वजह से त्वचा को हुए नुकसान को ठीक करती है और साथ ही 2-3 हफ्तों के अंदर आपको परिणाम नजर भी आ सकते हैं। इसकी एल्यूमिनियम ट्यूब पैकेजिंग की वजह से सार पोषक तत्व क्रीम में बने रहते हैं जिससे क्रीम का असर कम नहीं होता है। 

    क्यों रहगी सही पसंद?

    • चेहरे पर मौजूद काले धब्बे और मुहांसों के निशान भी इस क्रीम के साथ कम हो सकते हैं।
    • विटामिन ए के गुण प्रदूषण और सूरज की हानिकारक किरणों से हुए नुकसान के रिपेयर करते हैं।
    • यूनीसेक्स फॉर्मुला वाली इस क्रीम को महिलाएं व पुरुष दोनों ही इस्तेमाल कर सकते हैं। 
    05

नोट: यहां बताए गए सभी नाइट क्रीम काफी अच्छी क्वालिटी के हैं, लेकिन हम ऐसा कोई दावा नहीं कर रहे कि ये आपकी त्वचा पर सूट करेंगी ही। किसी भी प्रोडक्ट का इस्तेमाल करने से पहले हमेशा पैच टेस्ट जरूर करें और जरूरत लगने पर डॉक्टर से भी सलाह लें। 

स्मार्ट चॉइस पर देखिए ब्यूटी, फैशन, गैजेट, एप्लाइंसेस और अन्य कई प्रोडक्ट्स की जानकारी 

Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • नाइट क्रीम और डे क्रीम में क्या अंतर है?
    +
    नाइट क्रीम आमतौर पर डे क्रीम की तुलना में अधिक गाढ़ी और पोषक होती हैं, जिसमें सक्रिय तत्व (जैसे रेटिनॉल) होते हैं जो सूरज की रोशनी के प्रति संवेदनशील हो सकते हैं। डे क्रीम में अक्सर SPF होता है और यह हल्की होती है।
  • क्या हर रात नाइट क्रीम का इस्तेमाल करना चाहिए?
    +
    हां ज्यादातर नाइट क्रीम को हर रात लगाने के लिए डिजाइन किया जाता है। नियमित इस्तेमासल से बेस्ट परिणाम मिलते हैं। हालांकि, रेटिनॉल वाली क्रीम का इस्तेमाल धीरे-धीरे करना चाहिए।
  • नाइट क्रीम लगाने की सही उम्र क्या है?
    +
    इसके लिए कोई निश्चित उम्र नहीं है, लेकिन 25-30 की उम्र नाइट क्रीम का इस्तेमाल करना शुरू करना फायदेमंद हो सकता है ताकि त्वचा पर नजर आने वाले एजिंग साइन्स को कंट्रोल किया जा सके।
  • क्या पुरुषों को भी नाइट क्रीम का उपयोग करना चाहिए?
    +
    हां, पुरुषों की त्वचा को भी पोषण और मरम्मत की आवश्यकता होती है। नाइट क्रीम उनकी त्वचा को हाइड्रेट करने, महीन रेखाओं को कम करने और स्वास्थ्य में सुधार करने में मदद कर सकती है।
  • नाइट क्रीम के साथ और कौन-से प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करना चाहिए?
    +
    आपके नाइट स्किनकेयर रूटीन में क्रीम के साथ-साथ फेस वॉश, टोनर, फेस सीरम और अंडर-आई क्रीम का होना जरूरी होता। इसके लिए सबसे पहले चेहेर को फेस वॉश से साफ करें फिर हायड्रेशन के लिए टोनर लगाएं। इसके बाद सीरम को हल्के हाथ से मसाज करें और फिर नाइट क्रीम लगाएं। आंखिर में अंडर आई क्रीम लगानी होती है।