JBL पार्टी स्पीकर्स को केवल लाउड होने के लिए डिजाइन नहीं किया गया है; वे एक अनोखा साउंड अनुभव प्रदान करते हैं। इनमें शक्तिशाली बेस बूस्ट, कस्टम RGB लाइटिंग, कराओके के लिए माइक और गिटार इनपुट, और IPX4 स्प्लैश-प्रूफ डिजाइन जैसी सुविधाएं होती हैं। साथ ही, इनकी बैटरी लाइफ लंबी होती है और PartyBoost फीचर आपको कई JBL Speakers को एक साथ सिंक करने की सुविधा देता है। हमने अमेजन पर सबसे लोकप्रिय और उच्च रेटिंग वाले JBL पार्टी स्पीकर्स का सावधानीपूर्वक चयन किया है। आप इन्हें इनडोर और आउटडोर दोनों तरह की पार्टियों के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं। इनका दमदार साउंड और बेस आपके माहौल को बेहतरीन बनाता है, जिससे दोस्तों और अपनों के साथ पार्टी करने का मजा दोगुना हो जाता है।
पार्टी में मचाना है धमाल तो JBL Speaker करेंगे कमाल, अमेजन पर मिलेंगे 5 बेहतरीन विकल्प

जांचे गए विकल्प
हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।
JBL Partybox Ultimate, Dynamic Lightshow, Party Pad
आपकी पार्टी में धमाकेदार साउंड का तड़का लगाने वाला यह जेबीएल स्पीकर 3D डॉल्बी एटमॉस ऑडियो को साथ आता है, जो गानों की हर एक बीट्स को एकदम साफ तरीके से आप तक पहुंचाती है। इसका सेल्फ ट्यूनिंग फीचर म्यूजिक के हिसाब से बेस और ट्रेबल को एडजस्ट करता है, ताकी आपको पार्टी के बीच में बार-बार इसे सेट ना करना पड़े और आपको परफेक्ट ऑडियो मिले। इस Party Speaker में ब्लूटूथ 5.3 सपोर्ट मिलता है, जिससे तेज और स्थिर वायरलेस कनेक्शन की सुविधा मिलती है। इसमें टिकाऊ हैंडल और पहिए भी दिए गए हैं, जिनकी मदद से स्पीकर को आप एक जगह से दूसरी जगह पर आराम से रख सकते हैं। घर के अंदर से लेकर पूल के पास बैठकर पार्टी का मजा लेने के लिए इसे IPX4 स्प्लैसप्रूफ डिजाइन में बनाया गया है।
स्पेसिफिकेशन्स
- मॉडल नंबर- JBLPARTYBOXULTIN
- कंपैटिबल डिवाइस- स्मार्टफोन
- माउंटिंग टाइप- फ्लोर स्टैंडिंग
- स्पीकर टाइप- मल्टीमीडिया
- स्पीकर साइज- 12 इंच
- कंट्रोलर टाइप- ऐप कंट्रोल
- प्रोडक्ट फीचर- यूएसबी पोर्ट
खूबियां
- मोड्स, वॉल्यूम, बेस और अन्य सेटिंग्स को JBL वन ऐप से कंट्रोल कर सकते हैं।
- कराओके के लिए माइक और गिटार कनेक्ट करने के लिए डुअल इनपुट मिलते हैं।
- DJ क्वालिटी वाला साउंड पाने के लिए जेबीएल पार्टीपैड का इस्तेमाल कर सकते हैं।
कमी
- सामान्य से अधिक कीमत।
01JBL PartyBox 710 Bluetooth Party Speaker
इस पार्टी स्पीकर का 800W RMS वाला शक्तिशाली जेबीएल ओरिजिनल प्रो साउंड बेहतरीन प्रदर्शन देता है। अपने डुअल 2.75" ट्वीटर और 8" वूफर के जरिए यह डिटेल्ड ऑडियो के साथ बेस का परफेक्ट बैलेंस देता है, जिससे आप गाने की हर एक बीट को सुन सकते हैं। इसमें डायनमिक, कलरफुल और कस्टमाइज़ेबल लाइट्स मिलती हैं, जिन्हें आप अपनी पार्टी और मूड के हिसाब से एडजस्ट कर सकते हैं। इस जेबीएल स्पीकर का IPX4 स्प्लैसप्रूफ रेटिंग इसे पानी के छींटो से सुरक्षित रखता है, जिससे इसे पूल या आउटडोर पार्टी के लिए भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसकी ट्रू वायरलेस स्टीरियो टेक्नोलॉजी एकसाथ दो स्पीकर कनेक्ट करने की सुविधा देती है, जिससे पार्टी में दोगुने साउंड का मजा लिया जा सकता है।
स्पेसिफिकेशन्स
- मॉडल नंबर- JBLPARTYBOX710IN
- ऑडियो आउटपुट मोड- स्टीरियो
- माउंटिंग टाइप- फ्लोर स्टैंडिंग
- अधिकतम रेंज- 10 मीटर
- कंट्रोल मेथेड- ऐप
- स्पीकर साइज- 216 मिमी
- कंट्रोलर टाइप- ऐप कंट्रोल, बटन
खूबियां
- गिटार और डुअल माइक इनपुट के साथ कराओके नाइट होस्ट कर सकते हैं।
- पोर्टेबिलटी को आसान बनाने के लिए हैंडल और पहिए भी मिलते हैं।
- म्यूजिक, सेटिंग्स और लाइट को फोन ऐप से भी कंट्रोल किया जा सकता है।
कमी
- एक ट्वीटर सही से काम ना करने की शिकायत।
02JBL Partybox 320, Portable Bluetooth 240W Party Speaker
यह जेबीएल ब्रांड का एक पोर्टेबल पार्टी स्पीकर है, जिसे आप हाउस पार्टी से लेकर घर के बाहर आउटडोर एडवेंचर तक के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें दो 6.5” वूफर के जरिए शक्तिशाली जेबीएल प्रो साउंड मिलता है, जो तेज आवाज में भी बेस और नोट्स एकदम साफ तौर पर प्रदान करता है। इस ब्लूटूथ स्पीकर में मिलने वाला शानदार लाइट शो गानों की बीट्स के साथ काम करता है, जिससे पार्टी में एक बेहतरीन DJ वाला माहौल बनाया जा सकता है। वहीं, इसकी 18 घंटे तक चलने वाली लंबी बैटरी लाइफ नॉन-स्टॉप म्यूजिक पार्टी का मजा देती है और आप इसे मात्र 10 मिनट चार्ज करके करीब 2 घंटे तक चला सकते हैं। यह सुविधाजनक ऐप कनेक्टिविटी के साथ आता है, जिसके जरिए वॉल्यूम, बेस और लाइट कंट्रोल की जा सकती हैं।
स्पेसिफिकेशन्स
- मॉडल नंबर- JBLPBSTAGE320IN
- स्पीकर टाइप- आउटडोर
- माउंटिंग टाइप- फ्लोर स्टैंडिंग
- कंट्रोल मेथेड- ऐप
- ब्लूटूथ रेंज- 10 मीटर
- स्पीकर साइज- 6.5 इंच
- ऑडियो आउटपुट- स्टीरियो
खूबियां
- टेलीस्कोपिक हैंडल और पहियों के साथ स्पीकर की जगह बदलना आसान रहता है।
- Auracast के जरिए एकसाथ कई स्पीकर को आपस में कनेक्ट कर सकते हैं।
- कराओके सेशन के लिए डुअल माइक और गिटार इनपुट भी मिलते हैं।
कमी
- इसका वजन थोड़ा ज्यादा है।
03JBL Partybox 110 Wireless Bluetooth 160W Party Speaker
इस जेबीएल पार्टीबॉक्स 160 वॉट वाला ओरिजिनल प्रो साउंड आपकी पार्टी में धमाल मचा सकता है। यह 12 घंटे तक चलने वाली लंबी रीचार्जेबल बैटरी के साथ आता है, जिससे आपको पार्टी के बीच इसे चार्जिंग पर लगाने की झंझट नहीं झेलनी पड़ती है। इसका IPX4 स्प्लैसप्रूफ डिजाइन इसे पानी से सुरक्षित रखता है, जिसकी वजह से यह घर के बाहर भी आराम से इस्तेमाल किया जा सकता है। JBL के इस Bluetooth Speaker में माइक और गिटार इनपुट भी मिलते हैं, जिनके साथ कराओके सेशन का मजा लिया जा सकता है या फिर पार्टी होस्टिंग के लिए भी यह काम आता है। इसमें मिलने वाले ट्रू वायरलेस स्टीरियो फंक्शन के जरिए एकसाथ दो स्पीकर कनेक्ट करके साउंड के डबल डोज का मजा लिया जा सकता है।
स्पेसिफिकेशन्स
- मॉडल नंबर- JBLPARTYBOX110IN
- ऑडियो आउटपुट- स्टीरियो
- माउंटिंग टाइप- फ्लोर स्टैंडिंग
- स्पीकर टाइप- बुकशेल्फ
- स्पीकर साइज- 30 सेमी
- कंट्रोल मेथेड- ऐप, पुश बटन
- बैटरी लाइफ- 12 घंटे
खूबियां
- डायनमिक लाइट शो बीट्स के साथ सिंक होकर बेहतरीन माहौल बनाता है।
- इसमें फोन को रखने के लिए ऊपर एक स्टैंड भी दिया गया है।
- बिल्ट-इन पावर बैंक के जरिए बैटरी कम होने पर खुद से चार्ज होने लगता है।
कमी
- कुछ अमेजन ग्राहक आवाज को धीमा बताते हैं।
04JBL Professional IRX108BT Powered Bluetooth Speaker
पार्टी में माहौल जमाने के लिए यह JBL प्रोफेशनल ब्लूटूथ स्पीकर 1,000W के एक्टिव साउंड के साथ काम करता है, जिससे किसी भी ऐप से गाने चलाने पर दमदार आवाज मिलती है। इसके 4 रिअल-वर्ल्ड EQ प्रीसेट आपको अपनी पसंद, म्यूजिक टाइप और पार्टी के हिसाब से गानों की आवाज सेट करने की सुविधा देते हैं। इसका अधिकतम आउटपुट पावर 1300 वॉट है, जो कि घर से अंदर से लेकर बाहर पार्टी करने पर भी शक्तिशाली साउंड देने के लिए बेहतरीन है। इस पार्टी स्पीकर में ब्लूटूथ कनेक्टिविटी की सुविधा मिलती है, जिससे आप अपना स्मार्टफोन, टैब और लैपटॉप आदि कोई भी डिवाइस कनेक्ट कर सकते हैं।
स्पेसिफिकेशन्स
- मॉडल नंबर- IRX108BT
- माउंटिंग टाइप- टेबलटॉप माउंट
- स्पीकर टाइप- बुकशेल्फ
- स्पीकर साइज- 8 इंच
- ब्लूटूथ रेंज- 10 मीटर
- कंट्रोलर टाइप- टच कंट्रोल
- इनक्लोजर मटेरियल- ABS प्लास्टिक
खूबियां
- मजबूत और टिकाऊ प्रदर्शन के लिए हनीकॉम्ब स्टील ग्रिल दी गई है।
- आसानी से उठाने-रखने के लिए एर्गोनेमिक हैंडल भी मिलता है।
- XLR आउटपुट सेटअप को बढ़ाने के लिए सुविधाजनक रहता है।
कमी
- पावर स्विच सही से काम ना करने की समस्या।
05
हमारे मूल मूल्य
सटीक समीक्षाएं
हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।
सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स
हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।
क्वालिटी और डील्स पर जोर
हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।
अमेजन पर उपलब्ध बढ़िया JBL पार्टी स्पीकर की तुलना
अमेजन पर मिलने वाले ये जेबीएल स्पीकर अलग-अलग पावर आउटपुट और कीमत वाले हैं। ऐसे में आप अपनी पसंद और बजट को ध्यान में रखते हुए एक आदर्श मॉडल का चयन कर सकते हैं। इसके लिए हमने नीचे पांचों विकल्पों की तुलना भी की है-
|
मॉडल्स |
साउंड |
अन्य |
|
JBL Partybox Ultimate |
3D डॉल्बी एटमॉस |
WiFi कनेक्टिविटी |
|
JBL PartyBox 710 |
800W RMS |
कलरफुल पार्टी लाइट |
|
JBL Partybox 320 |
240 वॉट, AI साउंड बूस्ट |
मल्टीस्पीकर कनेक्शन |
|
JBL Partybox 110 |
160W, जेबीएल प्रो साउंड |
12 घंटे का प्लेटाइम |
|
JBL Professional IRX108BT |
1,000W एक्टिव स्पीकर |
2 XLR/TRS कॉम्बो इनपुट |
अन्य डिवाइसों की जानकारी गैजेट गली पर देखिए।
इन्हें भी पढ़ें:
Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।
Faq's
- JBL पार्टी स्पीकर और सामान्य ब्लूटूथ स्पीकर में क्या अंतर है?+JBL पार्टी स्पीकर्स को विशेष रूप से बड़े आयोजनों के लिए डिज़ाइन किया गया है, जिसमें उच्च वाट क्षमता, गहरा बास, डायनामिक लाइट शो और कराओके जैसे अतिरिक्त फीचर्स होते हैं, जबकि सामान्य ब्लूटूथ स्पीकर्स छोटे उपयोग के लिए होते हैं।
- JBL PartyBoost फीचर कैसे काम करता है?+JBL PartyBoost आपको दो या अधिक JBL PartyBoost-कम्पैटिबल स्पीकर्स को वायरलेस तरीके से एक साथ कनेक्ट करने की सुविधा देता है, जिससे ध्वनि आउटपुट बढ़ जाता है और एक व्यापक स्टीरियो ध्वनि अनुभव मिलता है।
- क्या JBL पार्टी स्पीकर्स वॉटरप्रूफ होते हैं?+अधिकांश JBL पार्टी स्पीकर्स IPX4 स्प्लैशप्रूफ रेटिंग के साथ आते हैं, जिसका अर्थ है कि वे हल्के पानी के छिड़काव या बारिश का सामना कर सकते हैं, लेकिन वे पूरी तरह से पानी में डूबने के लिए डिज़ाइन नहीं किए गए हैं।
- JBL पार्टी स्पीकर की बैटरी को पूरी तरह चार्ज होने में कितना समय लगता है?+यह मॉडल पर निर्भर करता है, लेकिन आमतौर पर JBL पार्टी स्पीकर की बैटरी को पूरी तरह चार्ज होने में 3 से 5 घंटे लगते हैं।
- क्या मैं अपने JBL पार्टी स्पीकर को अमेज़न से खरीदने के बाद वारंटी प्राप्त कर सकता हूँ?+हाँ, अमेज़न पर अधिकृत विक्रेताओं से खरीदे गए JBL उत्पादों पर मानक निर्माता वारंटी लागू होती है। वारंटी विवरण के लिए उत्पाद लिस्टिंग और JBL की आधिकारिक वेबसाइट देखें।
You May Also Like