आपकी हर पार्टी और मूड के लिए Zebronics के धमाकेदार वायरलेस ब्लूटूथ स्पीकर, पाएं बेधड़क साउंड!

अगर आप एक दमदार और किफायती वायरलेस ब्लूटूथ स्पीकर की तलाश में हैं, तो Zebronics एक ऐसा ब्रांड है जो अपनी बड़ी रेंज के लिए जाना जाता है। इनमें पोर्टेबल से लेकर पार्टी स्पीकर तक के शानदार मॉडल मिलते हैं, जिनके साथ आपका म्यूजिक अनुभव पूरी तरह बदल सकता है।
Zebronics के वायरलेस ब्लूटूथ स्पीकर्स
Zebronics के वायरलेस ब्लूटूथ स्पीकर्स

Zebronics भारतीय बाजार में एक लोकप्रिय ब्रांड है जो किफायती कीमत पर बढ़िया ऑडियो क्वालिटी वाले स्पीकर प्रदान करता है। इसके स्पीकर्स अक्सर अच्छी ब्लूटूथ टेक्नोलॉजी, विभिन्न कनेक्टिविटी विकल्पों (जैसे USB, AUX, TF कार्ड) और आकर्षक डिजाइन के साथ आते हैं। वहीं, इनकी बेहतरीन साउंड क्वालिटी, प्रभावशाली बैटरी लाइफ और शानदार पोर्टेबिलिटी इन्हें मनोरंजन प्रेमियों के लिए आदर्श बनाती है। चाहें आपको ट्रेवल के दौरान गाने सुनने हों या फिर पार्टी में धमाकेदार म्यूजिक चाहिए हो, इस ब्रांड के पास हर मूड के लिए Wireless Speaker उपलब्ध हैं। ये अक्सर पानी और धूल से भी सुरक्षित रहते हैं, जिस वजह से आउटडोर में इस्तेमाल करने पर खराब होने की समस्या नहीं होती है। इन्हें सिर्फ म्यूजिक सुनने के लिए ही नहीं बल्कि फिल्में देखने और गेम खेलने के लिए भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

जांचे गए विकल्पजांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।

  • Zebronics 2026 Launch Portable Bluetooth Speaker

    अगर आप अक्सर ट्रेवल करते हैं और आपको म्यूजिक सुनना पसंद है, तो यह छोटा-सा ब्लूटूथ स्पीकर आपके किसी भी बैग में आराम से फिट हो जाएगा। फिर चाहे, होटल का कमरा हो या फिर पहाड़ों की ट्रेल आप कहीं भी अपना पसंदीदा म्यूजिक बिना किसी तार की झंझट के सुन सकते हैं। इसका 5W RMS साउंड आउटपुट आप तक साफ और संतुलित आवाज पहुंचाता है। वहीं, 100% चार्ज होने और LED लाइट ऑफ होने पर यह 10 घंटे तक का लंबा बैकअप प्रदान करता है। इसके साथ ही Type-C चार्जिंग स्पीकर को कम समय में चार्ज करने में मदद करती है। यह आकार में इतना छोटा और वजन में हल्का है कि इसे आप हैंडल के जरिए हाथ में पकड़कर चलते-फिरते भी गानों का आनंद ले सकते हैं। स्पीकर में ही पावर से लेकर प्लेबैक और वॉल्यूम को कंट्रोल करने के लिए बटन दिए गए हैं।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • ऑडियो आउटपुट मोड- मोनो
    • स्पीकर टाइप- पोर्टेबल स्पीकर
    • माउंटिंग टाइप- टेबलटॉप माउंट
    • स्पीकर साइज- 5.2 सेमी
    • बैटरी लाइफ- 10 घंटे
    • फीचर- 9 RGB मोड्स, लाइटवेट

    खूबियां

    • TWS फंक्शन से एक ही मॉडल के दो स्पीकर कनेक्ट करके दोगुने साउंड का मजा मिलता है।
    • इस पोर्टेबल स्पीकर का स्प्लैसप्रूफ डिजाइन इसे पानी के छींटो से सुरक्षा प्रदान करता है।

    कमी

    • इससे ज्यादा तेज आवाज की उम्मीद नहीं की जा सकती है।
    01
  • ZEBRONICS Zeb-Sound Feast 500 Bluetooth 5.0 Portable Speaker

    जिन लोगों को पूल या फिर आउटडोर पार्टी करना पसंद है, उनके लिए यह जेब्रॉनिक्स स्पीकर एक बढ़िया च्वाइस साबित होगा। सबसे पहले तो, इसका 70 वॉट वाला स्पीकर आउटपुट पार्टी में भरपूर साउंड के साथ गानों पर थिरकने का अनुभव देता है। वहीं, BT v5.0, AUX, mSD जैसी मल्टीपल कनेक्टिविटी आपको अपनी सुविधा और डिवाइस के अनुसार स्पीकर से फोन, लैपटॉप, टैब आदि कनेक्ट करने की आजादी देती हैं। इस वायरलेस स्पीकर में बिल्ट-इन माइक्रोफोन भी दिया गया है, जिससे आप गानों के बीच कोई कॉल आने पर सीधा स्पीकर से ही बात कर सकते हैं। इसके अलावा, हैंडल के साथ पोर्टेबल डिजाइन इसे अपने साथ रिजॉर्ट, पिकनिक या किसी भी आउटजोर एडवेंचर पर साथ ले जाने योग्य बनाता है। 3.45 घंटे में फुल चार्ज होने वाला यह स्पीकर करीब 9 घंटे तक का लंबा बैटरी बैकअप देता है।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • मॉडल नाम- ZEB - SOUND FEAST
    • ऑडियो आउटपुट- स्टीरियो
    • माउंटिंग टाइप- फ्लोर स्टैंडिंग
    • अधिकतम रेंज- 10 फीट
    • कंट्रोल मेथेड- वॉइस
    • स्पीकर साइज- 89 मिमी

    खूबियां

    • पार्टी मूड को और भी मजेदार बनाने वाली कलरफुल RGB LED लाइट मिलती हैं।
    • बिल्ट-इन वॉइस असिस्टेंट फीचर स्पीकर को आवाज से कमांड देने की सुविधा देता है।

    कमी

    • कभी-कभार बैटरी से जुड़ी समस्या आ सकती है।
    02
  • हमारे मूल मूल्यहमारे मूल मूल्य

    सटीक समीक्षाएं

    हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।

    सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स

    हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।

    क्वालिटी और डील्स पर जोर

    हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।

  • ZEBRONICS Astra 35, Portable Bluetooth Speaker

    टीवी के साउंड में फिल्में देखने या फिर गेम खेलने का मजा नहीं आता है, तो आप इस स्पीकर को अपने सेटअप का हिस्सा बना सकते हैं। वैसे तो यह एक पोर्टेबल स्पीकर है मगर इसका साउंडबार जैसा डिजाइन घर में रखने के लिए ज्यादा बेहतर रहता है। इस Zebronics Speaker में 16 वॉट का बेहतरीन साउंड देने वाले डुअल 5.2 सेमी ड्राइवर मिलते हैं, जिससे डायलॉग और एक्शन बीट्स स्पष्ट सुनाई देते हैं। इसका डुअल पैसिव रेडिएटर बेस को बढ़ाने का काम करता है, ताकी फिल्मों के गाने भी बेहतरीन झंकार के साथ सुने जा सकें। यह TWS फंक्शन से लैस है, जिसकी वजह से इसी मॉडल के दूसरे स्पीकर को कनेक्ट दोगुनी आवाज का मजा लिया जा सकता है। वहीं, इसके कॉल फंक्शन के जरिए दोस्तों से बातचीत भी की जा सकती है।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • मॉडल नाम- ZEB-ASTRA 35
    • माउंटिंग टाइप- टेबलटॉप माउंट
    • अधिकतम रेंज- 10 मीटर
    • स्पीकर साइज- 5.2 सेमी
    • बैटरी लाइफ- 8 घंटे
    • कंट्रोलर टाइप- बटन

    खूबियां

    • स्लीक डिजाइन में आने की वजह से टीवी यूनिट में भी आसानी से फिट हो जाता है।
    • शानदार RGB LED लाइट कमरे के माहौल को बेहतरीन बनाने का काम करती हैं।

    कमी

    • FM फंक्शन सही से काम ना करने की शिकायत।
    03
  • ZEBRONICS Sound Feast 90 10W Output, Portable Wireless Speaker

    दोस्तों के साथ हाउस पार्टी करनी है या फिर एक बढ़िया कराओके सेशन रखना है, यह वायरलेस स्पीकर दोनों में बहुत काम आता है। जहां एक तरफ इसका 10W RMS आउटपुट शानदार साउंड देने का काम करता है, तो वहीं दूसरी तरफ 6.3mm माइक्रोफोन इनपुट और वायर्ड माइक सपोर्ट के साथ आप दोस्तों के साथ मिलकर गाने गा सकते हैं। इस जेब्रॉनिक्स स्पीकर का बेहतरीन TWS साउंड इसी मॉडल के दो स्पीकर एक साथ कनेक्ट करने और अधिक दमदार आवाज का मजा लेने का अनुभव देता है। इसमें वायरलेस ब्लूटूथ v5.0 के अलावा USB और mSD कनेक्टिविटी भी मिलती है, जिससे अलग-अलग प्रकार की डिवाइसों को कनेक्ट करना आसान रहता है। अगर आप कभी अपनी प्लेलिस्ट से बोर हो जाते हैं तो इसके बिल्ट-इन FM रेडियो को ऑन करके नए गानों को भी सुन सकते हैं।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • मॉडल नाम- ZEB-SOUND FEAST
    • कंट्रोल मेथेड- टच
    • स्पीकर साइज- 10.16 सेमी
    • प्रोडक्ट फीचर- पोर्टेबल
    • माउंटिंग टाइप- फ्लोर स्टैंडिंग
    • ऑडियो आउटपुट- स्टीरियो

    खूबियां

    • बिल्ट-इन मोबाइल होल्डर म्यूजिक का मजा लेते समय डिवाइस को सुरक्षित रखने की जगह देता है।
    • घर के अंदर या बाहर कहीं भी आराम से ले जाने के लिए स्पीकर में कैरी हैंडल भी दिया गया है।

    कमी

    • माइक्रोफोन की क्वालिटी कुछ खास नहीं है।

    गैजेट गली पर देखें दूसरी डिवाइसों से जुड़ी जानकारी।

    04
  • ZEBRONICS 120 Watts Party Speaker with 2 Wireless Mic

    पार्टी एनिमल्स के लिए यह एक धमाकेदार स्पीकर है, जो घर के अंदर से लेकर बाहर तक दमदार आवाज का मजा देता है। इसके डुअल फुल रेंज ड्राइवर हर एक बीट, लिरिक्स और बैकग्राउंड म्यूजिक को स्पष्ट रूप से प्रदान करते हैं, ताकी पार्टी में भरपूर माहौल जमाया जा सके। वहीं, घर में ही DJ जैसा महौल बनाने के लिए यह शानदार RGB LED लाइट के साथ आता है। इसमें मिलने वाली बिल्ट-इन रिजार्जेबल बैटरी के जरिए 7 घंटे तक का बैकअप मिलता है, जिससे नॉन-स्टॉप पार्टी का मजा लिया जा सकता है। इसके अलावा, कराओके पार्टी के लिए यह दो वायरलेस स्पीकर के साथ आता है और इसमें माइक व गिटार इनपुट भी दिया गया है, ताकी दोस्तों के साथ बैठकर जैमिंग भी की जा सके। इस वायरलेस स्पीकर से आप FM रेडियो भी सुन सकते हैं।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • मॉडल नाम- Zeb-Knock
    • कंट्रोल मेथेड- रिमोट
    • स्पीकर साइज- 20.32 सेमी
    • अधिकतम रेंज- 50.8 सेमी
    • बैटरी लाइफ- 7 घंटे
    • माउंटिंग टाइप- फ्लोर स्टैंडिंग

    खूबियां

    • इसके EQ मोड्स से लेकर अन्य सेटिंग्स को रिमोट से कंट्रोल किया जा सकता है।
    • घर के किसी भी कोने में आराम से रखने के लिए स्पीकर में पहिए भी दिए गए हैं।

    कमी

    • माइक की क्वालिटी साधारण है।
    05

जेब्रॉनिक्स वायरलेस ब्लूटूथ स्पीकर मॉडलों की तुलना

अलग-अलग पावर आउटपुट, डिजाइन और कीमतों में उपलब्ध जेब्रॉनिक्स स्पीकर में से किसी एक को चुनने के लिए नीचे की गई तुलना मददगार साबित होगी। आप अपनी प्राथमिकताओं, जरूरत और बजट को ध्यान में रखते हुए एक सही मॉडल चुन सकते हैं-

मॉडल्स

पावर आउटपुट

बैटरी लाइफ

किसके लिए अच्छा है?

Zebronics 2026 Launch Portable Bluetooth Speaker

5W RMS

10 घंटे

ट्रेवल और पोर्टेबिलटी के लिए

ZEBRONICS Zeb-Sound Feast 500 Bluetooth 5.0 Portable Speaker

70W

9 घंटे

पूल या आउटडोर पार्टी के लिए

ZEBRONICS Astra 35, Portable Bluetooth Speaker

16W

8 घंटे

मूवी और गेमिंग के लिए

ZEBRONICS Sound Feast 90 Output, Portable Wireless Speaker

10W

3 घंटे

कारओके और हाउस पार्टी के लिए

ZEBRONICS 120 Watts Party Speaker

120W

7 घंटे

बड़ी इनडोर पार्टी के लिए

अन्य कैटेगरी के लिए जागरण स्मार्ट च्वाइस पर क्लिक करें।

इन्हें भी पढ़ें:

Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • ज़ेब्रॉनिक्स स्पीकर की बैटरी कितनी देर चलती है?
    +
    ज़ेब्रॉनिक्स स्पीकर्स की बैटरी लाइफ मॉडल के आधार पर भिन्न होती है, लेकिन अधिकांश पोर्टेबल मॉडल्स मध्यम वॉल्यूम पर 6-10 घंटे तक चल सकते हैं।
  • क्या ज़ेब्रॉनिक्स के सभी ब्लूटूथ स्पीकर वाटरप्रूफ होते हैं?
    +
    नहीं, Zebronics के सभी Speakers वाटरप्रूफ नहीं होते हैं। कुछ चुनिंदा मॉडल्स में IPX रेटिंग होती है, जो उन्हें पानी के छींटों या धूल से बचाती है। उत्पाद विनिर्देशों की जांच करें।
  • ज़ेब्रॉनिक्स ब्लूटूथ स्पीकर को फोन से कैसे कनेक्ट करें?
    +
    अपने ज़ेब्रॉनिक्स स्पीकर को ऑन करें और ब्लूटूथ मोड में डालें। अपने फोन की ब्लूटूथ सेटिंग्स में जाकर उपलब्ध उपकरणों की सूची में 'Zeb-' से शुरू होने वाले स्पीकर का नाम ढूंढें और उसे पेयर करें।
  • ज़ेब्रॉनिक्स और जेबीएल (JBL) जैसे प्रीमियम ब्रांड के स्पीकर्स में क्या अंतर है?
    +
    मुख्य अंतर आमतौर पर कीमत, प्रीमियम बिल्ड क्वालिटी, कुछ उन्नत ऑडियो तकनीकों और ब्रांड प्रतिष्ठा में होता है। ज़ेब्रॉनिक्स किफायती कीमत पर अच्छे फीचर्स प्रदान करता है, जबकि JBL उच्च-स्तरीय ऑडियो अनुभव पर केंद्रित है।
  • ज़ेब्रॉनिक्स स्पीकर की वारंटी क्या है और मैं इसे कैसे क्लेम कर सकता हूँ?
    +
    अधिकांश ज़ेब्रॉनिक्स स्पीकर्स पर 1 साल की निर्माता वारंटी होती है। वारंटी क्लेम करने के लिए आपको खरीद का प्रमाण (इनवॉइस) और उत्पाद के साथ कंपनी के ग्राहक सेवा केंद्र से संपर्क करना होगा।