दमदार साउंड अब आपके घर में! 2.1 Channel से लैस Home Theatre सिस्टम के 5 बेहतरीन मॉडल्स

क्या आप अपने घर के मनोरंजन अनुभव को अगले स्तर पर ले जाने के लिए तैयार हैं? एक बेहतरीन 2.1 चैनल होम थिएटर सिस्टम न केवल आपके मूवी देखने या गाने सुनने के अनुभव को बदल सकता है, बल्कि यह आपके लिविंग रूम को एक इमर्सिव साउंडस्टेज में भी बदल सकता है। Samsung और boAt जैसे कुछ ब्रांड्स इनके शानदार मॉडल्स पेश करते हैं।
2.1 चैनल के 5 बढ़िया होम थिएटर सिस्टम
2.1 चैनल के 5 बढ़िया होम थिएटर सिस्टम

होम थिएटर क्या है और कैसे काम करता है, यह बात लगभग हर किसी को मालूम होती है। मगर, ये अलग-अलग ऑडियो चैनल के साथ आते हैं यह कुछ ही लोग जानते हैं। हर एक चैनल अपनी खास आवाज और प्रदर्शन के लिए जाना जाता है, जिस वजह से सही ऑडियो चैनल का होम थिएटर सिस्टम चुनना बेहद जरूरी है। 2.1 चैनल खास तौर पर छोटे कमरों, लिविंग रूम या अन्य स्पेस के लिए अच्छा होता है। इसकी आवाज ज्यादा बड़ी जगह पर प्रभावी नहीं लगती।

बता दें कि, 2.1 चैनल Home Theater सिस्टम में दो स्पीकर (बाएं और दाएं) और एक सबवूफर होता है। यह कॉन्फ़िगरेशन विशेष रूप से छोटे से मध्यम आकार के कमरों के लिए डिजाइन किया गया है, जहां यह एक संतुलित और प्रभावशाली ऑडियो अनुभव प्रदान करता है। इसमें boAt, Samsung के साथ ही GOVO, ZEBRONICS और GOBOULT कुछ ऐसी कंपनियां हैं, जिनके पास इस ऑडियो चैनल के बढ़िया मॉडल्स मिलते हैं।

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।

  • GOVO GOSURROUND 900 | 200W Soundbar | 2.1 Channel Home Theatre

    अगर आप घर बैठकर ही किसी थिएटर की तरह फिल्में देखते या गेम खेलते वक्त 3D सराउंड साउंड चाहते हैं, तो इस GOVO साउंडबार होम थिएटर 4 x 2.25" वाले स्पीकर कमाल करते हैं। वहीं, 2.1 चैनल ऑडियो के साथ 200 वॉट पीक आउटपुट मिलकर एक ऐसा साउंडस्टेज तैयार करते हैं, जिसके साथ फिल्मों के डायलॉग से लेकर गेम साउंड तक सबकुछ साफ सुनाई देता है। इसके मूवी, म्यूजिक, न्यूज और 3D जैसे EQ मोड्स आपको अपने कंटेंट के हिसाब से साउंड को सेट करने की सुविधा देते हैं। यह सुविधाजनक रिमोट कंट्रोल के साथ आता है, जिससे आप होम थिएटर के बेस से लेकर ट्रेबल और वॉल्यूम को कम-ज्यादा कर सकते हैं।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • मॉडल नंबर- GOSURROUND 900
    • ऑडियो आउटपुट- सराउंड
    • माउंटिंग टाइप- टेबलटॉप और वॉल माउंट
    • सबवूफर स्पीकर- 6.5 इंच
    • अधिकतम रेंज- 33 फीट
    • कंट्रोल मेथेड- रिमोट
    • फ्रेक्वेंसी रिस्पॉन्स- 20 KHz

    खूबियां

    • इसका बेहतरीन डिजिटल सिग्नल प्रोसेसर घर में ही थिएटर जैसी प्रीमियम साउंड क्वालिटी देता है।
    • सबवूफर में मिलने वाले 4 धमाकेदार ड्राइवर गहरे बेस से भरी हुई आवाज देने का काम करते हैं।
    • इसमें लगी डायनमिक LED लाइट फिल्में देखते या गाने सुनते वक्त कमरे में बेहतरीन माहौल बनाती हैं।

    कमी

    • इसे ऑन करने पर हर बार इनपुट खुद से सेट करना पड़ता है।
    01
  • boAt Aavante 2.1 1200, 120W Signature Sound, 2.1 CH w/Wired Subwoofer

    120 वॉट के बोट सिग्नेचर साउंड के साथ यह boAt होम थिएटर स्पीकर आपके मनोरंजन को एक नया एहसास देता है, जिसके साथ फिल्में देखने का मजा दोगुना हो सकता है। इसमें 2.1 चैनल वाला वायर्ड सबवूफर दिया गया है, जो कि गानों और फिल्मों के एक्शन में गहरा बेस जोड़ने का काम करता है। इस boAt Home Theatre का वायरलेस ब्लूटूथ और साथ ही AUX, ऑप्टिकल, HDMI (ARC) व USB जैसा मल्टीपल कनेक्टिविटी सपोर्ट टीवी से लेकर फोन, टैब और लैपटॉप को आसानी से कनेक्ट करने की सुविधा देता है। यह मास्टर रिमोट कंट्रोल के साथ आता है, जिसकी मदद से स्पीकर सिस्टम के बेस और ट्रेबल को भी नियंत्रित कर सकते हैं।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • ब्रांड- boAt
    • पावर आउटपुट- 120 वॉट
    • फ्रेक्वेंसी रिस्पॉन्स- 20 KHz
    • कनेक्टिविटी टेक्नोलॉजी- ब्लूटूथ
    • ऑडियो आउटपुट- स्टीरियो, सराउंड
    • अधिकतम रेंज- 10 मीटर
    • स्पीकर साइज- 5.25 इंच

    खूबियां

    • स्लीक डिजाइन और टेबलटॉप माउंट के साथ आने के कारण टीवी यूनिट पर भी आराम से फिट हो जाता है।
    • अलग-अलग कंटेंट को सटीक साउंड के साथ देखने के लिए इसमें 4 EQ मोड्स भी दिए गए हैं।
    • इस होम थिएटर में रिमोट के साथ ही साउंडबार में सुविधाजनक बटन कंट्रोल भी मिलता है।

    कमी

    • इसके स्पीकर की आवाज कभी-कभार अटक जाती है।
    02
  • हमारे मूल मूल्य

    सटीक समीक्षाएं

    हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।

    सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स

    हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।

    क्वालिटी और डील्स पर जोर

    हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।

  • Samsung 150 W Dolby Digital Bluetooth Soundbar Home Theatre

    यह साउंडबार होम थिएटर Samsung ब्रांड का है, जो बेहतरीन बेस देने वाले बिल्ट-इन सबवूफर के साथ आता है। इसका पावरफुल 150W साउंड आउटपुट छोटे कमरों और जगहों पर जबरदस्त आवाज देता है, जिससे फिल्में देखने से लेकर गेम खेलने तक का अनुभव पूरी तरह बदल सकता है। इसकी डॉल्बी डिजिटल ऑडियो टेक्नोलॉजी आवाज को ज्यादा स्पष्ट और गहरा बनाती है, जिस वजह से डायलॉग साफ सुनाई देते हैं और म्यूजिक का भी भरपूर आनंद मिलता है। वहीं, सराउंड साउंड एक्सपेंशन कमरे में चारों तरफ गूंजने वाली आवाज फैलाता है, ताकी घर में ही थिएटर जैसा अनुभव मिल सके। आप इसके गेम मोड को ऑन करके गेमिंग के समय फाइट, रेसिंग या अन्य सीन की असली जैसी सुनाई देने वाली आवाज का एहसास पा सकते हैं।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • ब्रांड- Samsung
    • पावर आउटपुट- 150 वॉट
    • फ्रेक्वेंसी रिस्पॉन्स- 20000 Hz
    • कनेक्टिविटी- ब्लूटूथ, USB, वायरलेस
    • ऑडियो आउटपुट- सराउंड
    • मॉडल नंबर- HW-T42E/XL
    • कंट्रोल मेथेड- रिमोट, टच

    खूबियां

    • यह बेहतरीन अनुभव के लिए साउंड सोर्स का पता लगाकर कंटेंट के हिसाब से ऑडियो को एडजस्ट करता है।
    • वॉल्यूम से लेकर बेस और ट्रेबल को नियंत्रित करने के लिए सुविधाजनक वन रिमोट कंट्रोल मिलता है।
    • इसे कंटेंट के हिसाब से मूवी, म्यूजिक, न्यूज और स्पोर्ट्स मोड पर सेट किया जा सकता है।

    कमी

    • अमेजन ग्राहकों के मुताबिक, इसमें HDMI पोर्ट नहीं दिया गया है।
    03
  • ZEBRONICS 120 Watts Soundbar, Home Theatre

    इस होम थिएटर का कॉम्पैक्ट डिजाइन और ग्लॉसी फिनिश देखने में काफी प्रीमियम लगता है, जो ऑडियो सेटअप को भी शानदार दिखाता है। यह Zebronics ब्रांड का 2.1 चैनल Home Theatre है, जो कुल 120 वॉट का RMS पावर आउटपुट प्रदान करता है। अगर आपको बेस से भरा म्यूजिक सुनने का शौक है, तो इसका 13.33 सेमी का सबवूफर बहुत काम आएगा जो कि बेस को गहरा और शक्तिशाली बनाता है। इसमें मल्टीपल कनेक्टिविटी विकल्प दिए गए हैं, जिनमें आप वायरलेस ब्लूटूथ के अलावा TV (ARC), USB, और AUX से विभिन्न डिवाइसें जोड़ सकते हैं। इस स्पीकर सिस्टम का वॉल माउंटेबल डिजाइन बिना किसी जगह का घेराव किए इसे आसानी से दीवार पर टांगने की सुविधा देता है।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • ब्रांड- ZEBRONICS
    • पावर आउटपुट- 120 वॉट
    • फ्रेक्वेंसी रिस्पॉन्स- 20 KHz
    • ऑडियो आउटपुट मोड- स्टीरियो
    • कनेक्टिविटी- AUX, USB, TV (ARC), ब्लूटूथ
    • माउंटिंग टाइप- वॉल माउंट
    • कंट्रोल मेथेड- रिमोट

    खूबियां

    • इसे रिमोट के साथ-साथ साउंडबार में मिलने वाले बटन से भी कंट्रोल कर सकते हैं।
    • इसमें एक LED इंडीकेटर भी दिया गया है, जो पावर ऑन होने पर नीले रंग में जलता है।
    • कॉम्पैक्ट साउंडबार में मिलने वाले डुअल ड्राइवर्स साफ और तेज आवाज देने का काम करते हैं।

    कमी

    • कभी-कभार आवाज में थोड़ी खिचपिच सुनाई दे सकती है।
    04
  • GOBOULT X120 2.1 Channel Bluetooth Soundbar with BoomX Subwoofer

    फिल्में देखते समय घर में ही थिएटर जैसा एहसास देने वाला यह GOBoult होम थिएटर स्पीकर 120 वॉट का पावर आउटपुट देता है, जिससे साउंड तेज आवाज में भी साफ रहता है। इसका 2.1 चैनल वाला सराउंड साउंड साउंडबार कमरे में चारों तरफ गूंजने वाली आवाज देता है, जिससे फिल्मों के डायलॉग हों या फिर एक्शन सबकुछ आपतक स्पष्ट आवाज के साथ पहुंचता है। इस स्पीकर सिस्टम के मूवी, म्यूजिक और न्यूज जैसे EQ मोड्स आपको अपने कंटेंट के हिसाब से साउंड को एडजस्ट करने की सुविधा देते हैं। इसमें LED डिस्प्ले भी दिया गया है, जिसपर मोड से लेकर वॉल्यूम तक की जानकारी देखी जा सकती है और यह देखने में भी बढ़िया लगता है। यह HDMI Arc, USB, AUX और ब्लूटूथ जैसी मल्टीपल कनेक्टिविटी के साथ आता है।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • ब्रांड- GOBOULT
    • पावर आउटपुट- 120 वॉट
    • फ्रेक्वेंसी रिस्पॉन्स- 20 Hz
    • कनेक्टिविटी टेक्नोलॉजी- ब्लूटूथ, AUX, USB
    • ऑडियो आउटपुट मोड- सराउंड
    • अधिकतम रेंज- 10 मीटर
    • कंट्रोल मेथेड- रिमोट

    खूबियां

    • इसमें मिलने वाला ब्लूटूथ 5.4 वर्जन वायरलेस कनेक्टिविटी को तेज और स्थिर बनाता है।
    • TWS मोड के जरिए समान मॉडल के स्पीकर को एकसाथ कनेक्ट करके दोगुना साउंड पा सकते हैं।
    • इसका स्लीक और कॉम्पैक्ट डिजाइन छोटी जगहों में भी आराम से फिट हो जाता है।

    कमी

    • कुछ अमेजन ग्राहक इसके सही से काम ना करने की शिकायत करते हैं।
    05

2.1 चैनल होम थिएटर सिस्टम मॉडलों की तुलना

विभिन्न और लोकप्रिय ब्रांड्स के ये होम थिएटर भले ही एक ही ऑडियो चैनल से लैस हों। मगर, सभी की अपनी कुछ-न-कुछ खूबियां हैं और साथ ही कीमतें भी अलग हैं। ऐसे में आप अपनी मनोरंजन की जरूरतों के साथ बजट का ध्यान रखते हुए अपने लिए एक सही मॉडल का चुनाव कर सकते हैं-

मॉडल्स

सबवूफर

पावर आउटपुट

खासियत

GOVO GOSURROUND 900

6.5 इंच

200W

LED लाइट और डिस्प्ले

boAt Aavante 2.1 1200

5.25 इंच

120W

बोट सिग्नेचर साउंड

Samsung (HW-T42E/XL, Black, 2.1 Channel)



42.8 सेमी

150 W

डॉल्बी डिजिटल

ZEBRONICS 120 Watts Soundbar, Home Theatre

13.33 सेमी

120W

डुअल रेसट्रैक ड्राइवर

GOBOULT X120 2.1 Channel Bluetooth Soundbar

52 मिमी

120W

3 EQ मोड्स

ऐसी ही अन्य डिवाइसों की जानकारी गैजेट गली पर देखिए।

इन्हें भी पढ़ें:

Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • 2.1 चैनल और 5.1 चैनल होम थिएटर सिस्टम में क्या अंतर है?
    +
    2.1 चैनल सिस्टम में दो स्पीकर और एक सबवूफर होता है, जो छोटे से मध्यम कमरों के लिए उपयुक्त है। 5.1 चैनल सिस्टम में पांच स्पीकर और एक सबवूफर होता है, जो अधिक इमर्सिव सराउंड साउंड अनुभव प्रदान करता है और बड़े कमरों के लिए बेहतर है।
  • क्या 2.1 होम थिएटर सिस्टम में डॉल्बी एटमॉस काम करता है?
    +
    कुछ 2.1 होम थिएटर सिस्टम वर्चुअल डॉल्बी एटमॉस (Virtual Dolby Atmos) का समर्थन करते हैं, जो सॉफ्टवेयर प्रोसेसिंग के माध्यम से 3D ध्वनि का भ्रम पैदा करता है, लेकिन यह वास्तविक अप-फायरिंग स्पीकर्स वाले एटमॉस सिस्टम जितना प्रभावी नहीं होता।
  • मुझे अपने 2.1 होम थिएटर सिस्टम के लिए कितनी वाट क्षमता (Wattage) की आवश्यकता है?
    +
    एक छोटे से मध्यम कमरे के लिए, 100-200W RMS का Home Theatre System पर्याप्त होता है। बड़े कमरों के लिए, 300W या उससे अधिक वाट क्षमता वाला सिस्टम बेहतर रहेगा। हालांकि, केवल वाट क्षमता ही सब कुछ नहीं है; ध्वनि की गुणवत्ता और स्पीकर की संवेदनशीलता भी मायने रखती है।
  • क्या मैं अपने 2.1 होम थिएटर को टीवी से ब्लूटूथ के माध्यम से कनेक्ट कर सकता हूँ?
    +
    हाँ, यदि आपके टीवी और होम थिएटर दोनों में ब्लूटूथ कनेक्टिविटी है, तो आप उन्हें वायरलेस तरीके से कनेक्ट कर सकते हैं। हालांकि, ध्वनि की गुणवत्ता और लेटेंसी के लिए HDMI ARC या ऑप्टिकल कनेक्शन अक्सर बेहतर होते हैं।
  • क्या 2.1 होम थिएटर सिस्टम संगीत सुनने के लिए अच्छा है?
    +
    हाँ, एक अच्छी गुणवत्ता वाला 2.1 होम थिएटर सिस्टम संगीत सुनने के लिए बहुत अच्छा है, खासकर यदि आप गहरी बास और स्पष्ट वोकल्स पसंद करते हैं। यह संगीत को एक विस्तृत और गतिशील ध्वनि प्रदान करता है।