विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Government Jobs: रेलवे बैंक पुलिस टीचर सहित अन्य विभागों में 1 लाख पदों पर हो रही भर्ती, सरकारी नौकरी के लिए जल्द करें अप्लाई

Published: Thu, 01 Oct 2026 04:10 PM (IST)

भारत के विभिन्न राज्यों और डिपार्टमेंट में इस समय 1 लाख रिक्त पदों पर भर्ती हो रही है। आप पात्रता ...और पढ़ें

Government Job Vacancy 2026

Government Job Vacancy 2026

HighLights

  1. देशभर में 1 लाख पदों सरकारी पदों पर भर्ती के लिए चल रहे आवेदन।

  2. भर्ती वाइज पूरी डिटेल इस पेज से करें चेक।

जॉब डेस्क, नई दिल्ली। हमारे देश में सरकारी नौकरी का अलग ही महत्व है। हर कोई गवर्नमेंट जॉब पाने का सपना जरूर देखता है। अक्टूबर महीना स्टार्ट हो चुका है और इस समय देश भर में पुलिस, टीचर, रेलवे, बैंक, SSC सहित अन्य विभिन्न विभागों में करीब 1 लाख पदों पर भर्ती हो रही है। यह भर्तियां अनपढ़, 8वीं पास से लेकर ग्रेजुएशन एवं पोस्ट-ग्रेजुएशन पास कर चुके युवाओं के लिए हैं।
ऐसे में अक्टूबर महीना आपके लिए बेहतरीन साबित हो सकता है। आप अपनी योग्यता के अनुसार भर्तियों के लिए तय तिथियों के अंदर ऑनलाइन माध्यम से फॉर्म भर सकते हैं। आवेदन करने के बाद आप उस भर्ती की अच्छे से तैयारी करके सरकारी नौकरी का सपना पूरा कर सकते हैं।

Rajasthan Safai Karmi Vacancy 2026: अनपढ़ के लिए राजस्थान में 24 हजार से अधिक पदों पर हो रही भर्ती

राजस्थान सरकार की ओर से सफाई कर्मचारी के 24752 रिक्त पदों पर भर्ती जारी है। इस भर्ती में अनपढ़ व्यक्ति यानी कि बिना पढ़े-लिखे लोग आवेदन कर सकते हैं। हालांकि, उम्र 1 जनवरी 2027 को ध्यान में रखते हुए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 21 वर्ष से कम और अधिकतम आयु 40 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणी से आने वाले अभ्यर्थियों को ऊपरी उम्र में छूट दी जाएगी। फॉर्म भरने की लास्ट डेट 13 अक्टूबर 2026 निर्धारित है। भर्ती की अधिक जानकारी नीचे लिंक पर क्लिक करके प्राप्त करें।

यह भी पढ़ें- Rajasthan Safai Karmchari Bharti 2026: सफाई कर्मी पदों के लिए आवेदन की लास्ट डेट 13 अक्टूबर तक बढ़ी, अनपढ़ भी कर सकते हैं अप्लाई

MP Police Constable GD Recruitment 2026: एमपी पुलिस कॉन्स्टेबल के 7500 पदों पर भर्ती

एमपी पुलिस में कॉन्स्टेबल जीडी के 7500 रिक्त पदों पर भर्ती हो रही है। इस भर्ती में उम्मीदवार ने मान्यता प्राप्त बोर्ड/ संस्था से 10+2 प्रणाली के तहत 10वीं या 12वीं की परीक्षा या इसके समकक्ष उत्तीर्ण किया हो। अनुसूचित जनजाति वर्ग के अभ्यर्थी ने अगर 8वीं कक्षा उत्तीर्ण की है तो वे भी आवेदन कर सकते हैं।
अभ्यर्थी ने 1 अक्टूबर 2026 तक 18 वर्ष की उम्र प्राप्त कर ली है। मध्य प्रदेश के सामान्य व ईडब्ल्यूएस वर्ग व अन्य राज्यों के उम्मीदवारों की आयु 33 साल से ज्यादा न हो। आरक्षित श्रेणी से आने वाले उम्मीदवारों को ऊपरी उम्र में नियमानुसार छूट दी जाएगी।
भर्ती में शामिल होने के लिए आवेदन की लास्ट डेट 6 अक्टूबर 2026 है। अधिक डिटेल के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें।

यह भी पढ़ें- एमपी पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती में 8वीं 10वीं-12वीं पास हो सकते हैं शामिल, 7500 पदों के लिए किसी भी राज्य के अभ्यर्थी कर सकते हैं अप्लाई

MP ASI Subedar Bharti 2026: एमपी एएसआई एवं स्टेनोग्राफर भर्ती के लिए इस डेट तक कर सकते हैं अप्लाई

मध्य प्रदेश में असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर (ASI) एवं सूबेदार (Stenographer) 655 पदों पर भर्ती हो रही है जिसमें शामिल होने के लिए आवेदन 8 अक्टूबर 2026 तक किया जा सकता है। इस भर्ती में शामिल होने के लिए अभ्यर्थी ने किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड/ संस्था से 12वीं कक्षा उत्तीर्ण की हो। इसके साथ ही उम्मीदवारों के पास पदानुसार CPCT/ DOEACC द्वारा आयोजित डिप्लोमा परीक्षा/ आईटीआई से कंप्यूटर प्रमाण पत्र/ इंजीनियरिंग/ एमसीए/ बीसीए/ कंप्यूटर साइंस/ पॉलिटेक्निक डिप्लोमा आदि किया हो।
आवेदन के समय अभ्यर्थी की अधिकतम आयु वर्ग के अनुसार 33/ 38 साल से ज्यादा न हो। ऊपरी उम्र में आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को छूट मिलेगी। ध्यान रखें कि उम्र की गणना 8 अक्टूबर 2026 के अनुसार होगी।

यह भी पढ़ें- MP ASI Steno Vacancy 2026: एमपी एएसआई एवं सूबेदार पदों के लिए पात्रता-फीस सहित पूरी डिटेल करें चेक, आवेदन स्टार्ट

BPSC TRE 4 Vacancy 2026: बिहार टीचर भर्ती, 33320 पद

बिहार में चतुर्थ शिक्षक भर्ती के लिए आवेदन जारी हैं और आवेदन की लास्ट डेट 25 अक्टूबर निर्धारित है। जो भी युवा इस भर्ती के लिए पात्रता पूरी करते हैं वे तय तिथि के अंतर्गत ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

यह भी पढें- BPSC TRE 4.0: बीपीएससी ने टीचर भर्ती में जोड़े 932 पद, अब 33320 पदों पर होंगी नियुक्तियां; इस डेट तक फॉर्म भरने का मौका

JSSC Para Teacher Vacancy 2026: झारखंड में संविदा शिक्षकों के बंपर पदों भर्ती

झारखंड में संविदा यानी कि पैरा टीचर के 7299 रिक्त पदों पर भर्ती निकाली गई है। इसमें शामिल होने के लिए 18 अक्टूबर 2026 तक फॉर्म भरा जा सकता है।

यह भी पढ़ें- JSSC Para Teacher Vacancy 2026: झारखंड में संविदा शिक्षकों के बंपर पदों पर आवेदन स्टार्ट, 18 अक्टूबर तक फॉर्म भरने का मौका

Canara Bank Recruitment 2026: केनरा बैंक में ग्रेजुएट अप्रेंटिस पदों पर हो रही भर्ती

केनरा बैंक में ग्रेजुएट अप्रेंटिस के 3500 पदों पर भर्ती हो रही है। इस भर्ती में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों का केवल स्नातक पास होना अनिवार्य है। अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 20 वर्ष से कम और अधिकतम उम्र 28 साल से ज्यादा न हो। आरक्षित श्रेणी से आने वाले युवाओं को ऊपरी उम्र में छूट दी गई है। भर्ती में शामिल होने के लिए आवेदन 17 अक्टूबर 2026 निर्धारित है।

यह भी पढ़ें- Canara Bank Recruitment 2026: केनरा बैंक में ग्रेजुएट अप्रेंटिस के 3500 पदों पर भर्ती का एलान, बिना परीक्षा-इंटरव्यू के होगा चयन 

UP Teacher Bharti 2026: उत्तर प्रदेश में टीचर के 15012 पदों पर चल रहे आवेदन

उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) ने कुल 15012 शिक्षक पदों पर भर्ती चल रही है। अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में सहायक अध्यापक सम्बद्ध प्राइमरी के 897 रिक्त पदों और बेसिक शिक्षा विभाग में सहायक अध्यापक, शहरी (URBAN) के 11508 रिक्त पदों के लिए भर्ती निकाली गई है। इसके अलावा PGT के 2607 पदों पर भर्ती चल रही है। उम्मीदवार निर्धारित तिथि में भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं।

Railway Recruitment 2026: रेलवे पैरामेडिकल पदों पर इस डेट तक कर सकते हैं अप्लाई

रेलवे में पैरामेडिकल के 590 रिक्त पदों पर भर्ती चल रही है जिसमें शामिल होने के लिए आवेदन 14 अक्टूबर 2026 एवं फीस 16 अक्टूबर 2026 तक जमा की जा सकती है। भर्ती में मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/ संस्थान से संबंधित क्षेत्र में बीएससी, डिप्लोमा, GNM, D.Pharm, DMLT पास आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा पैरामेडिकल पदों पर आवेदन के लिए अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु पदानुसार 18 वर्ष से कम एवं अधिकतम आयु 40 वर्ष से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग से आने वाले उम्मीदवारों को ऊपरी उम्र में नियमनुसार छूट दी जाएगी।

यह भी पढ़ें- RRB Paramedical Recruitment 2026: आरआरबी पैरामेडिकल भर्ती के लिए आवेदन स्टार्ट, जानें कौन कर सकता है अप्लाई

SSC CHSL Vacancy 2026: एसएससी सीएचएसएल भर्ती 2026

एसएससी की ओर से सीएचएसएल भर्ती निकाली गई है जिसमें शामिल होने के लिए 7 अक्टूबर तक आवेदन एवं 8 अक्टूबर तक फीस जमा की जा सकती है। इस भर्ती में 12th पास अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती के माध्यम से कुल 2536 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।

UP Anganwadi Bharti 2026: यूपी आंगनवाड़ी वर्कर एवं हेल्पर भर्ती

उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में अभी आंगनवाड़ी वर्कर एवं हेल्पर पदों पर भर्ती हो रही है। इसमें केवल वे महिला उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं जो 12th पास है। आवेदन की लास्ट डेट जिले के अनुसार अलग-अलग निर्धारित है। वर्तमान में 1300+ पदों पर आवेदन जारी हैं।

यह भी पढ़ें- UP Anganwadi Vacancy 2026: उत्तर प्रदेश में आंगनवाड़ी वर्कर एवं सहायिका के बंपर पदों पर हो रही भर्ती, जिले वाइज चेक करें लास्ट डेट

भारतीय फोर्स में भी चल रही भर्ती

इंडो तिब्बती बॉर्डर पुलिस (ITBP) में हेड कॉन्स्टेबल (मोटर मैकेनिक) के 37 पदों पर भर्ती चल रही है जिसमें शामिल होने के लिए आवेदन 28 अक्टूबर तक किये जा सकते हैं। इसमें 12th उत्तीर्ण करने के साथ ही संबंधित ट्रेड में आईटीआई सर्टिफिकेट या ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग में 3 वर्षीय वाले फॉर्म भर सकते हैं।
इसके अलावा CRPF में भी कॉन्स्टेबल-हेड कॉन्स्टेबल के 521 पदों पर भर्ती निकाली गई है जिसमें शामिल होने के लिए आवेदन 12 अक्टूबर से स्टार्ट किये जायेंगे।

यह भी पढ़ें- ITBP Vacancy 2026: आईटीबीपी हेड कॉन्स्टेबल पदों के लिए आवेदन स्टार्ट, जानें कौन कर सकता है अप्लाई; चयन पर 81 हजार सैलरी

यह भी पढ़ें- CRPF Recruitment 2026: 12 अक्टूबर से सीआरपीएफ कॉन्स्टेबल-हेड कॉन्स्टेबल पदों के लिए आवेदन होंगे स्टार्ट, 81 हजार तक मिलेगी सैलरी

इन सबके अलावा अक्टूबर माह में सुप्रीम कोर्ट में जूनियर कोर्ट असिस्टेंट भर्ती के लिए भी आवेदन शुरू होने वाले हैं। इन सबके अतिरिक्त रेलवे में अप्रेंटिस के पदों पर, बैंक ऑफ बड़ौदा में स्पेशलिस्ट ऑफिसर के पदों पर, Indian Army TGC-145: इंजीनियरिंग में ग्रेजुएट युवाओं के लिए, आईआईटी जोधपुर में नॉन-फैकल्टी पदों पर, असम राइफल्स में टेक्निकल और ट्रेड्समैन पदों पर भारतीय प्रेस परिषद में ASO पदों पर, यूपीएससी में लॉ ऑफिसर-स्पेशलिस्ट समेत अन्य पदों पर भी भर्ती हो रही है। आप आवेदन की लास्ट डेट के अनुसार फॉर्म भर सकते हैं।