विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Rajasthan Safai Karmchari Bharti 2026: सफाई कर्मी पदों के लिए आवेदन की लास्ट डेट 13 अक्टूबर तक बढ़ी, अनपढ़ भी कर सकते हैं अप्लाई

Published: Sun, 27 Sep 2026 09:59 AM (IST)

राजस्थान सफाई कर्मचारी भर्ती 2026 के लिए आवेदन की लास्ट डेट 13 अक्टूबर तक बढ़ा दी गई है। जो व्यक्ति ...और पढ़ें

Rajasthan Safai Karmchari Recruitment 2026

Rajasthan Safai Karmchari Recruitment 2026

HighLights

  1. राजस्थान सफाई कर्मी भर्ती के लिए आवेदन की लास्ट डेट एक्सटेंड।

  2. 24752 रिक्त पदों पर होंगी नियुक्तियां।

जॉब डेस्क, नई दिल्ली। राजस्थान सरकार ने सफाई कर्मी के 24752 रिक्त पदों पर भर्ती निकाली थी जिसमें शामिल होने के लिए आवेदन की लास्ट डेट 28 सितंबर निर्धारित थी जिसे अब बढ़ा दिया गया है। ऐसे में जो अभ्यर्थी किसी कारणवश अभी तक फॉर्म नहीं भर सके थे वे अब एक्सटेंड की गई अंतिम तिथि 13 अक्टूबर 2026 तक फॉर्म भर सकते हैं। ध्यान रखें कि आवेदन केवल ऑनलाइन ही किया जा सकता है।

अनपढ़ व्यक्ति भी सरकारी नौकरी के लिए कर सकते हैं अप्लाई

सफाई कर्मचारी पदों पर आवेदन के लिए किसी भी प्रकार की शैक्षिक योग्यता की आवश्यकता नहीं है। बिना पढ़े-लिखे उम्मीदवार भी भर्ती में शामिल होने के लिए फॉर्म भर सकता हैं। हालांकि, इच्छुक अभ्यर्थी की उम्र 1 जनवरी 2027 को ध्यान में रखते हुए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 21 वर्ष से कम और अधिकतम आयु 40 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणी से आने वाले अभ्यर्थियों को ऊपरी उम्र में छूट दी जाएगी।

स्वयं इस प्रकार से कर सकते हैं अप्लाई

उम्मीदवार भर्ती में शामिल होने के लिए ऑनलाइन पोर्टल lsg.rajasthan.gov.in अथवा एस.एस.ओ. पोर्टल sso. rajasthan.gov.in से Login करने के उपरान्त Citizen apps (G2C) में उपलब्ध Recruitment Portal Online Application Form का चयन करके मांगी गई डिटेल भरकर फॉर्म भर सकते हैं। आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों को OTR करना अनिवार्य होगा।

आवेदन फीस

इस भर्ती में शामिल होने के लिए सामान्य (अनारक्षित) वर्ग के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 600 रुपये और आरक्षित श्रेणी से आने वाले अभ्यर्थी एवं दिव्यांगजन उम्मीदवारों को एप्लीकेशन फीस के रूप में 400 रुपये फीस जमा करनी होगी।

rajasthan safai karmi bharti

परीक्षा, इंटरव्यू के बिना होगा चयन

इस भर्ती में उम्मीदवारों का चयन बिना परीक्षा, इंटरव्यू के किया जायेगा। चयन लॉटरी के माध्यम से किया जायेगा। नगरीय निकाय में 1 वर्ष का अनुभव रखने वाले अभ्यर्थियों को लॉटरी में प्राथमिकता दी जाएगी। चयनित होने वाले उम्मीदवारों को 7410 रुपये प्रतिमाह वेतन प्रदान किया जायेगा। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी नोटिफिकेशन का अवलोकन कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें- MP ASI Steno Vacancy 2026: एमपी एएसआई एवं सूबेदार पदों पर आवेदन स्टार्ट, पात्रता-फीस सहित पूरी डिटेल करें चेक