विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

MP ASI Steno Vacancy 2026: एमपी एएसआई एवं सूबेदार पदों पर कल से शुरू होंगे आवेदन, पात्रता-फीस सहित पूरी डिटेल करें चेक

Published: Wed, 23 Sep 2026 12:29 PM (IST)

एमपी पुलिस एएसआई सूबेदार भर्ती के लिए कल से आवेदन शुरू हो जायेंगे। अभ्यर्थी फॉर्म निर्धारित अंतिम तिथि 8 अक्टूबर तक भर सकेंगे।

MP ASI Steno Vacancy 2026 की पूरी डिटेल करें चेक।

MP ASI Steno Vacancy 2026 की पूरी डिटेल करें चेक।

HighLights

  1. असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर एवं स्टेनोग्राफर पदों पर निकली भर्ती।

  2. 24 सितंबर से 8 अक्टूबर तक भर सकते हैं फॉर्म।

जॉब डेस्क, नई दिल्ली। पुलिस विभाग में सरकारी नौकरी पाने का सपने देख रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है। मध्य प्रदेश में असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर (ASI) एवं सूबेदार (Stenographer) पदों भर्ती निकाली गई है। इस वैकेंसी के लिए विलने आवेदन प्रक्रिया कल यानी 24 सितंबर से स्टार्ट कर दी जाएगी। भर्ती के लिए पात्रता रखने वाले उम्मीदवार ऑनलाइन माध्यम से ऑफिशियल वेबसाइट esb.mp.gov.in से फॉर्म भर सकेंगे। आवेदन करने की लास्ट डेट 8 अक्टूबर एवं फॉर्म में करेक्शन की लास्ट डेट 13 अक्टूबर 2026 निर्धारित है।

शैक्षिक योग्यता एवं उम्र

इस भर्ती में भाग लेने के लिए अभ्यर्थी ने किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड/ संस्था से 12वीं कक्षा उत्तीर्ण की हो। इसके साथ ही उम्मीदवारों के पास पदानुसार CPCT/ DOEACC द्वारा आयोजित डिप्लोमा परीक्षा/ आईटीआई से कंप्यूटर प्रमाण पत्र/ इंजीनियरिंग/ एमसीए/ बीसीए/ कंप्यूटर साइंस/ पॉलिटेक्निक डिप्लोमा आदि किया हो।
आवेदन के समय अभ्यर्थी की अधिकतम आयु वर्ग के अनुसार 33/ 38 साल से ज्यादा न हो। ऊपरी उम्र में आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को छूट मिलेगी। ध्यान रखें कि उम्र की गणना 8 अक्टूबर 2026 के अनुसार होगी। पद के अनुसार विस्तृत शैक्षिक योग्यता एवं उम्र की डिटेल के लिए नोटिफिकेशन का अवलोकन कर सकते हैं।

कितने पदों पर होंगी नियुक्तियां

इस भर्ती के माध्यम से कुल 655 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इसमें से Subedar (Stenographer / Ministerial) के लिए 135 और Assistant Sub Inspector - ASI (Ministerial) के लिए 520 पद रिक्त हैं।

आवेदन प्रॉसेस

इस भर्ती में शामिल होने के लिए केवल ऑनलाइन ही फॉर्म भरा जा सकता है। आवेदन की स्टेप्स निम्नलिखित हैं-

  • एमपी पुलिस एएसआई सूबेदार भर्ती 2026 एप्लीकेशन फॉर्म भरने के लिए आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाना होगा।
  • होम पेज पर Online Form - Subedar (Stenographer) & Asst. Sub-Inspector Recruitment Test For Police H.Q., Home (Police) -2026 पर क्लिक करना होगा।
  • नए पेज पर पहले मांगी गई डिटेल भरकर रजिस्ट्रेशन करना होगा।
  • रजिस्ट्रेशन होने के बाद अभ्यर्थी लॉग इन के माध्यम से अन्य डिटेल भरकर फॉर्म को पूरा कर लें।
  • अंत में निर्धारित फीस जमा करके फॉर्म को सबमिट कर दें।
  • पूर्ण रूप से भरे हुए फॉर्म का एक प्रिंटआउट निकालकर भविष्य के सन्दर्भ के लिए सुरक्षित रख लें।

कितनी लगेगी फीस

जनरल कैटेगरी एवं अन्य राज्यों से आने वाले उम्मीदवारों को शुल्क के रूप में 500 रुपये जमा करना होगा। ओबीसी, एससी और एसटी कैटेगरी से आने वाले अभ्यर्थियों के लिए फीस 250 रुपये जमा करना होगा। फीस के अतिरिक्त पोर्टल शुल्क 60 रुपये अलग से देय होगा। रजिस्टर्ड सिटीजन यूजर के माध्यम से लॉग इन कर आवेदन करने पर 20 रुपये पोर्टल फीस के रूप में अलग से जमा करना होगा।

चयन प्रक्रिया एवं वेतन

इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, डॉक्युमेंट वेरिफिकेशन, प्रायोगिक परीक्षा के माध्यम से किया जायेगा। सूबेदार पदों पर चयनित होने वाले उम्मीदवारों को 36200 से लेकर 114800 रुपये प्रतिमाह तक वहीं सहायक उप-निरीक्षक (ASI) पदों पर चयनित होने पर अभ्यर्थियों को 19500 से लेकर 62000 रुपये प्रतिमाह तक सैलरी प्रदान की जाएगी।

यह भी पढ़ें- MP Police Constable Recruitment 2026: मध्य प्रदेश में पुलिस कॉन्स्टेबल के 7500 पदों पर आवेदन स्टार्ट, पात्रता और सैलरी सहित पूरी डिटेल यहां करें चेक