MP Police Constable Recruitment 2026: मध्य प्रदेश में पुलिस कॉन्स्टेबल के 7500 पदों पर आवेदन स्टार्ट, पात्रता और सैलरी सहित पूरी डिटेल यहां करें चेक
मध्य प्रदेश में पुलिस कॉन्स्टेबल के 7500 के पदों पर आवेदन शुरू हो गए हैं। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपना फॉर्म भर सकते हैं।
-1790138675372_m.webp)
MP Police Constable Recruitment 2026: यहां पढ़ें पूरी खबर।
HighLights
आवेदन करने की लास्ट डेट 06 अक्टूबर।
नवंबर माह में होगी परीक्षा।
जॉब डेस्क, नई दिल्ली। मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) में पुलिस कॉन्स्टेबल के पदों पर ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। जो उम्मीदवार मध्य प्रदेश में बतौर पुलिस कॉन्स्टेबल के पदों पर नौकरी करना चाहते हैं। वे MPESB की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर एमपी कॉन्स्टेबल के पदों पर आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती के जरिये कुल 7500 उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर 06 अक्टूबर तक अपना फॉर्म भर सकते हैं। इसके अतिरिक्त, उम्मीदवार अपने फॉर्म में सुधार 11 अक्टूबर तक कर सकते हैं।
इस दिन होगी परीक्षा
एमपी कॉन्स्टेबल परीक्षा का आयोजन 19 नवंबर, 2026 को किया जाएगा। परीक्षा दो शिफ्ट में संचालित की जाएगी। पहली शिफ्ट सुबह 10 बजे से लेकर दोपहर 12 बजे तक और दूसरी शिफ्ट 3 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक आयोजित कराई जाएगी।
कितनी मिलेगा वेतनमान
पुलिस कॉन्स्टेबल के पदों पर चयनित किए गए उम्मीदवारों को प्रतिमाह 19,500 रुपये से लेकर 62,000 रुपये प्रतिमाह प्रदान किए जाएंगे।
कौन कर सकते हैं अप्लाई
एमपी पुलिस कॉन्स्टेबल की भर्ती के लिए उन उम्मीदवारों से आवेदन स्वीकार किए जा रहे हैं। जिन्होंने कक्षा 8वीं, 10वीं, 12वीं या इसके समकक्ष अन्य कक्षा उत्तीर्ण की हो। उम्मीदवारों की आयु की गणना 01 अक्टूबर, 2026 के आधार पर की जाएगी। उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 33 वर्ष निर्धारित की गई है। रिजर्व कैटेगरी के उम्मीदवारों को आयु-सीमा में छूट भी दी जाएगी।
कैसे होगा चयन
उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, शारीरिक दक्षता परीक्षा और दस्तावेज सत्यापन के आधार पर किया जाएगा। लिखित परीक्षा में उम्मीदवारों से 100 अंकों के 100 बहुविकल्पीय प्रकार के सवाल पूछे जाएंगे। लिखित परीक्षा में सामान्य ज्ञान एवं तार्किक ज्ञान, बौद्धिक क्षमता एवं मानसिक अभिरुचि, विज्ञान एवं सरल अंक गणित आदि विषयों से सवाल पूछे जाएंगे। इस परीक्षा में चयनित किए गए उम्मीदवारों को शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए आमंत्रित किया जाएगा।
