विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

RRB NTPC Graduate Recruitment 2026: आरआरबी एनटीपीसी ग्रेजुएट वैकेंसी के लिए नोटिफिकेशन जारी, 3477 पदों पर होगी भर्ती

Published: Tue, 22 Sep 2026 01:45 PM (IST)

आरआरबी एनटीपीसी ग्रेजुएट भर्ती के लिए आवेदन 08 अक्टूबर से शुरू होने वाले हैं। इस भर्ती के लिए स्नातक पास युवा आवेदन कर सकते हैं।

RRB NTPC Graduate Recruitment 2026: यहां पढ़ें पूरी खबर।

RRB NTPC Graduate Recruitment 2026: यहां पढ़ें पूरी खबर।

HighLights

  1. आवेदन 08 अक्टूबर से शुरू।

  2. कुल  3477 पदों पर होगी योग्य उम्मीदवारों की नियुक्ति।

जॉब डेस्क, नई दिल्ली। रेलवे में सरकारी नौकरी करने का सपना देखने वाले युवाओं के लिए एक बेहतरीन अवसर है। दरअसल रेलवे भर्ती बोर्ड RRB ने ग्रेजुएट लेवल पर कुल 3477 पदों पर भर्ती के लिए शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी किया है। जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक आरआरबी एनटीपीसी ग्रेजुएट लेवल के पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 08 अक्टूबर से शुरू हो जाएंगे। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार पात्रता मानदंड की जांच कर 06 नवंबर, 2026 तक अपना फॉर्म भर सकेंगे।

आवेदन करने के लिए जरूरी पात्रता

उम्मीदवारों की आयु की गणना 01 जनवरी, 2027 के आधार पर की जाएगी। उम्मीदवार आयु से संबंधित विस्तृत जानकारी जल्द ही ऑफिशियल नोटिफिकेशन में देख सकेंगे। इसके अलावा, उम्मीदवारों के पास भारत के किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से स्नातक की डिग्री होनी चाहिए।

रजिस्ट्रेशन फीस

आवेदन करने के लिए सभी कैटेगरी के उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन फीस जमा करनी होगी। जनरल, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों को 500 रुपये और एससी एवं एसटी, दिव्यांग व महिला उम्मीदवारों के लिए रजिस्ट्रेशन फीस 250 रुपये निर्धारित है।

इन 5 स्टेप्स से कर सकेंगे अप्लाई

आरआरबी में ग्रेजुएट लेवल पर ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया जल्द ही शुरू होने वाली है। उम्मीदवार नीचे बताए गए 5 स्टेप्स की मदद से अपना फॉर्म भर सकते हैं।

  • आवेदन करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट www.rrbapply.gov.in पर विजिट करना होगा।
  • वेबसाइट के होमपेज पर RRB NTPC Graduate Recruitment ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद फॉर्म भरने के लिए मांगी गई जरूरी जानकारी को दर्ज करना होगा।
  • फॉर्म भरने के बाद रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान करना होगा और दस्तावेजों की स्कैन कॉपी को अपलोड करना होगा।
  • अंत में फॉर्म भरने के बाद इसका एक प्रिंट आउट भी निकाल लें।

 

यह भी पढ़ें- RRB NTPC UG New Vacancy 2026: रेलवे एनटीपीसी यूजी भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी, 1688 पदों के लिए इस डेट से शुरू होंगे आवेदन!