विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

JSSC Para Teacher Vacancy 2026: झारखंड में संविदा शिक्षकों के बंपर पदों पर आवेदन स्टार्ट, 18 अक्टूबर तक फॉर्म भरने का मौका

Published: Wed, 30 Sep 2026 11:55 AM (IST)Updated: Wed, 30 Sep 2026 12:02 PM (IST)

झारखंड में पैरा टीचर भर्ती के लिए आवेदन शुरू हो गए हैं। अभ्यर्थी वैकेंसी में शामिल होने के लिए 18 अक्टूबर तक ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं।

JSSC Para Teacher Bharti 2026

JSSC Para Teacher Bharti 2026

HighLights

  1. झारखंड में टीचर पदों पर निकली बंपर भर्ती

  2. 18 अक्टूबर तक रहेगा फॉर्म भरने का मौका

जॉब डेस्क, नई दिल्ली। सरकारी शिक्षक बनने का सपना देख रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। झारखंड कर्मचारी चयन आयोग की ओर से राज्य में पैरा (संविदा) टीचर के रिक्त पदों पर भर्ती (JTAACCE 2026- Para Teachar) निकाली गई है। वैकेंसी के लिए आवेदन 29 सितंबर से स्टार्ट कर दिए गए हैं जो निर्धारित अंतिम तिथि 18 अक्टूबर तक जारी रहेंगे। योग्य एवं पात्र उम्मीदवार भर्ती में शामिल होने के लिए केवल ऑनलाइन माध्यम से वेबसाइट
jssc.jharkhand.gov.in पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं।

पात्रता एवं मापदंड

इस भर्ती में भाग लेने के लिए उम्मीदवारों ने पदानुसार 10+2/ स्नातक के साथ द्विवर्षीय डिप्लोमा बीएड/ डीएलएड (जिस नाम से जाना जाता हो)/ बीएससी बीएड/ बीए बीएड/ एमएड आदि उत्तीर्ण किया हो। इसके साथ ही उम्मीदवारों ने राज्य पात्रता परीक्षा JTET पास किया हो।
हालांकि, जिन उम्मीदवारों ने झारखंड से बाहर किसी भी स्टेट की टीईटी परीक्षा पास की हो वे भी आवेदन करने के लिए पात्र हैं। लेकिन, उनको नियुक्ति के 3 वर्ष के अंदर पहले ही अटेम्प्ट में JTET पास करनी होगी। विस्तृत डिटेल के लिए एक बार ऑफिशियल नोटिफिकेशन का अवलोकन अवश्य कर लें। 

महत्वपूर्ण डेट्स

रजिस्ट्रेशन स्टार्ट होने की तिथि 29 सितंबर 2026
आवेदन की लास्ट डेट 18 अक्टूबर 2026
फीस जमा करने की अंतिम तिथि अक्टूबर 2026 (डेट घोषित होगी)
फोटो और साइन अपलोड करने की लास्ट डेट 22 अक्टूबर 2026
फॉर्म में करेक्शन की डेट 23 से 24 अक्टूबर 2026

एप्लीकेशन प्रॉसेस

इस भर्ती में आवेदन ऑनलाइन किया जा सकता है। आवेदन के लिए स्टेप्स एवं डायरेक्ट लिंक नीचे दिया जा रहा है।
फॉर्म भरने के लिए सर्वप्रथम ऑफिशियल वेबसाइट jssc.jharkhand.gov.in पर जाएं।

  • होम पेज पर Application Forms(Apply) में Online Application for JTAACCE-2026 (Para Teacher) के आगे अप्लाई पर क्लिक करें।
  • न्यू रजिस्ट्रेशन पर क्लिक करके पंजीकरण कर लें।
  • अन्य डिटेल भरकर फॉर्म को पूरा करें।
  • सिग्नेचर, फोटोग्राफ अपलोड करें।
  • निर्धारित फीस जमा करें।
  • फॉर्म को सबमिट करके एक प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।

JSSC Para Teacher Online Form 2026
JSSC Para Teacher Notification 2026

कितनी लगेगी फीस

इस भर्ती में शामिल होने के लिए परीक्षा शुल्क के रूप में 100 रुपये का भुगतान करना होगा। एससी/ एसटी वर्ग के लिए आवेदन शुल्क 50 रुपये निर्धारित है। शुल्क भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकता है।

भर्ती विवरण

इस भर्ती के माध्यम से कुल 7299 रिक्त पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इसमें से इंटरमीडिएट ट्रेड (क्लास 1 से 5) के लिए 1909, ग्रेजुएट लैंग्वेज नॉलेज (क्लास 6 से 9) के लिए 1868 पद, ग्रेजुएट सोशल साइंस (क्लास 6 से 9) के लिए 660 पद, ग्रेजुएट साइंस एवं मैथ्स (क्लास 6 से 9) के लिए 1664 पद आरक्षित हैं। इसके अलावा बैकलॉग के लिए 1198 पद रिक्त हैं।

यह भी पढ़ें- CRPF Recruitment 2026: 12 अक्टूबर से सीआरपीएफ कॉन्स्टेबल-हेड कॉन्स्टेबल पदों के लिए आवेदन होंगे स्टार्ट, 81 हजार तक मिलेगी सैलरी