CRPF Recruitment 2026: 12 अक्टूबर से सीआरपीएफ कॉन्स्टेबल-हेड कॉन्स्टेबल पदों के लिए आवेदन होंगे स्टार्ट, 81 हजार तक मिलेगी सैलरी
सीआरपीएफ भर्ती के लिए आवेदन 12 अक्टूबर से लेकर 11 नवंबर तक लिए जायेंगे। चयनित होने पर युवाओं को 81 हजार तक सैलरी प्रदान की जाएगी।

CRPF Vacancy 2026
HighLights
सीआरपीएफ वैकेंसी के जरिये 521 पदों पर होंगी नियुक्तियां।
12 अक्टूबर से आवेदन होंगे स्टार्ट।
जॉब डेस्क, नई दिल्ली। सेंट्रल रिजर्व पुलिस फोर्स (CRPF) में शामिल होकर देश सेवा करने की चाह रखने वाले युवाओं के लिए बड़ी खबर है। सीआरपीएफ द्वारा हेड कॉन्स्टेबल जीडी और कॉन्स्टेबल जीडी के रिक्त पदों पर भर्ती निकाली गई है। इस भर्ती के लिए आवेदन 12 अक्टूबर से स्टार्ट किये जायेंगे। जो भी अभ्यर्थी इस स्पोर्ट्स कोटा भर्ती के लिए पात्रता पूरी करते हैं वे निर्धारित अंतिम तिथि 11 नवंबर 2026 तक आवेदन कर पाएंगे। फॉर्म में त्रुटि होने पर 12 से 24 नवंबर 2026 उसमें संशोधन किया जा सकेगा।
शैक्षिक योग्यता
कॉन्स्टेबल पद पर आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी ने 10वीं कक्षा उत्तीर्ण की हो वहीं हेड कॉन्स्टेबल जीडी पद के लिए उम्मीदवार ने 12वीं कक्षा उत्तीर्ण की हो।
गेम्स के लिए योग्यता
उम्मीदवार ने इंटरनेशनल लेवल पर खेल प्रतियोगिता, नेशनल गेम्स/चैंपियनशिप में राज्य/ केंद्रशासित प्रदेश में प्रतिनिधित्व किया हो। IOA द्वारा आयोजित नेशनल गेम्स में मेडल हासिल किया हो कम से कम तीसरे स्थान पर रहे हो। या इंटर यूनिवर्सिटी टूर्नामेंट, जूनियर नेशनल/ सीनियर नेशनल गेम्स/ स्पोर्ट्स स्टेट स्कूल टीम या सीजीएपआई स्कूल गेम्स/ लेवल गेम्स/ खेल यूनिवर्सिटी गेम्स/ खेलो इंडिया यूथ गेम्स/ खेलो इंडिया विंटर गेम्स में मेडल जीते हों या तीसरे पोजीशन पर रहे हों। अपनी यूनिवर्सिटी को इंटर यूनिवर्सिटी टूर्नामेंट या चैंपियनशिप में गोल्ड या सिल्वर मेडल हासिल किया हो।
क्या है उम्र सीमा
भर्ती में भाग लेने के लिए कम से कम उम्मीदवार की उम्र 18 वर्ष होनी चाहिए। अधिकतम उम्र 23 साल निर्धारित है। हालांकि, आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को ऊपरी उम्र में नियमानुसार छूट दी जाएगी।
81 हजार तक मिलेगा मंथली सैलरी
इस भर्ती के लिए चयन आइडेंटिटी चेक, डॉक्युमेंट वेरिफिकेशन, शारीरिक मानक परीक्षा (PST), स्पोर्ट्स ट्रायल टेस्ट, मेडिकल एग्जामिनेशन (ME) और रिव्यू मेडिकल एग्जामिनेशन (RME) के माध्यम से किया जायेगा। जो उम्मीदवार सभी चरणों में सफल होकर हेड कॉन्स्टेबल (जनरल ड्यूटी) स्पोर्ट्सपर्सन पर नियुक्त होंगे उनको लेवल 4 के अनुसार 25500 से 81100 रुपये प्रति माह और जो अभ्यर्थी कॉन्स्टेबल (जनरल ड्यूटी) स्पोर्ट्सपर्सन पद पर नियुक्त होंगे उनको 21700 से 69100 रुपये प्रति माह वेतन प्रदान किया जायेगा
