PCI Vacancy 2026: भारतीय प्रेस परिषद में ASO पदों पर आवेदन स्टार्ट, ग्रेजुएट-पोस्टग्रेजुएट युवा ले सकते हैं भर्ती में भाग
प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया में असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर (ASO) पदों पर आवेदन मांगे गए हैं। उम्मीदवार भर्ती में शामिल होने के लिए ऑफलाइन आवेदन पत्र जमा कर सकते हैं।

Press Council of India ASO Vacancy 2026
HighLights
प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया में एएसओ पदों पर आवेदन स्टार्ट।
ऑफलाइन जमा किया जा सकता है फॉर्म।
जॉब डेस्क, नई दिल्ली। सरकारी नौकरी का सपने देखने वाले युवाओं के लिए बड़ी खबर है। प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया की ओर से असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर (ASO) के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे गए हैं। ऐसे में जो भी युवा स्नातक या परास्नातक पास हैं वे इसमें शामिल होने के लिए ऑफलाइन आवेदन निर्धारित पते पर जमा कर सकते हैं। फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि 26 अक्टूबर 2026 निर्धारित है।
शैक्षिक योग्यता एवं उम्र
इस भर्ती में शामिल होने के लिए किसी भी स्ट्रीम से ग्रेजुएट युवा आवेदन के लिए पात्र हैं। हालांकि, पोस्ट ग्रेजुएशन डिग्री, लॉ में डिग्री, पत्रकारिता में डिग्री या हिंदी के अलावा किसी और भाषा का ज्ञान होने वाले अभ्यर्थियों को प्रिफरेंस दी जाएगी।
इसके अलावा अभ्यर्थी की न्यूनतम उम्र 20 वर्ष से कम और अधिकतम आयु 30 साल से ज्यादा न हो। आरक्षित वर्ग को ऊपरी उम्र में नियमानुसार छूट मिलेगी।
Press Council of India ASO Recruitment 2026: आवेदन कहां कर सकते हैं जमा
अभ्यर्थी एप्लीकेशन फॉर्म ऑफिशियल वेबसाइट या इस पेज पर दिए लिंक से डाउनलोड कर लें। इसके बाद इसे पूर्ण रूप से भरकर साथ में सभी दस्तावेज और फीस डिमांड ड्राफ्ट अटैच करके "The Under Secretary (Administration), Press Council of India, Room No. 346, 3rd Floor, Soochna Bhawan, 8 CGO Complex, Lodhi Road, New Delhi-110 003" पर भेज दें।
डिमांड ड्राफ्ट के रूप में में फीस 100 रुपये जमा करनी होगी। एससी/एसटी/ महिला/ पीडब्लयूबी/ एक्स सर्विसमैन भर्ती में शामिल होने के लिए निशुल्क आवेदन कर सकते हैं।
डिमांड ड्राफ्ट फीस Account Number 52142907714, Branch IFSC Code SBIN0020511- State Bank of India Scope Complex Delhi,
Ground Floor, Core 6 Scope Complex, Lodhi Road, New Delhi- 110003 के फेवर में जमा करना होगा।
Offline Application Form & Notification PDF
चयन प्रक्रिया एवं वेतन
इस भर्ती में चयन के लिए दो चरण की परीक्षा (टियर-I व II) का आयोजन किया जायेगा। दोनों ही चरणों में सफल उम्मीदवारों को रिक्त पदों पर पदों पर नियुक्ति प्रदान की जाएगी। भर्ती में चयनित होने वाले उम्मीदवारों को प्री रिवाइज्ड पे-बैंड 2 के अनुसार 9300-34,800+GP. 4200 रुपये प्रतिमाह सैलरी प्रदान की जाएगी। अधिक डिटेल के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन का अवलोकन कर सकते हैं।
