एमपी पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती में 8वीं 10वीं-12वीं पास हो सकते हैं शामिल, 7500 पदों के लिए किसी भी राज्य के अभ्यर्थी कर सकते हैं अप्लाई
एमपी पुलिस कॉन्स्टेबल (जनरल ड्यूडी/GD) भर्ती के लिए 6 अक्टूबर तक फॉर्म भरने का मौका है। 8th, 10th या 12th उम्मीदवार भर्ती में शामिल होने के लिए पात्र हैं।

MP Police Constable GD Vacancy 2026
HighLights
एमपी पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती में भारत के किसी भी राज्य के अभ्यर्थी कर सकते हैं अप्लाई।
6 अक्टूबर है फॉर्म भरने की लास्ट डेट।
जॉब डेस्क, नई दिल्ली। पुलिस विभाग में सरकारी नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर खबर है। मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) की ओर राज्य में कॉन्स्टेबल जीडी के 7500 पदों को भरने के लिए आवेदन शुरू किये गए हैं। फॉर्म भरने की लास्ट डेट 6 अक्टूबर 2026 निर्धारित है। ऐसे में जो युवा पात्रता पूरी करते हैं वे बिना देरी करते हुए तुरंत ही ऑफिशियल साइट esb.mp.gov.in पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं। आवेदन केवल ऑनलाइन स्वीकार होंगे, अन्य किसी भी प्रकार से फॉर्म स्वीकार नहीं किये जायेंगे।
8वीं 10वीं-12वीं भर्ती में हो सकते हैं शामिल
इस भर्ती में भाग लेने के लिए अभ्यर्थी का भारत के किसी भी राज्य का निवासी होना चाहिए और इसके साथ ही उम्मीदवार ने मान्यता प्राप्त बोर्ड/ संस्था से 10+2 प्रणाली के तहत 10वीं या 12वीं की परीक्षा या इसके समकक्ष उत्तीर्ण किया हो। अनुसूचित जनजाति वर्ग के अभ्यर्थी ने अगर 8वीं कक्षा उत्तीर्ण की है तो वे भी आवेदन कर सकते हैं।
इसके अतिरिक्त अभ्यर्थी ने 1 अक्टूबर 2026 तक 18 वर्ष की उम्र प्राप्त कर ली है। मध्य प्रदेश के सामान्य व ईडब्ल्यूएस वर्ग व अन्य राज्यों के उम्मीदवारों की आयु 33 साल से ज्यादा न हो। आरक्षित श्रेणी से आने वाले उम्मीदवारों को ऊपरी उम्र में नियमानुसार छूट दी जाएगी।
स्वयं भर सकते हैं फॉर्म
इस भर्ती में शामिल होने के लिए अभ्यर्थी स्वयं ही फॉर्म भर सकते हैं। आपकी सहूलियत के लिए आवेदन का लिंक एवं स्टेप्स इस पेज पर दी जा रही हैं-
- एमपी पुलिस कॉन्स्टेबल जीडी भर्ती 2026 ऑनलाइन फॉर्म भरने के लिए आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर विजिट करें।
- हिंदी या अंग्रेजी का चयन करना है।
- होम पेज पर Online Form - Police Constable (G.D.) Recruitment Test - 2026 पर क्लिक करें।
- नए पेज पर पहले मांगी गई डिटेल भरकर रजिस्ट्रेशन कर लें।
- रजिस्ट्रेशन होने के बाद अभ्यर्थी लॉग इन के माध्यम से अन्य डिटेल भरकर फॉर्म को पूरा कर लें।
- अंत में निर्धारित फीस जमा करके फॉर्म को सबमिट कर दें।
- पूर्ण रूप से भरे हुए फॉर्म का एक प्रिंटआउट निकालकर भविष्य के सन्दर्भ के लिए सुरक्षित रख लें।
MPESB Constable GD Recruitment 2026 Application Form
नोटिफिकेशन डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें।
फॉर्म भरने के साथ अनारक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को फीस के रूप में 500 रुपये फीस जमा करनी होगी। एमपी राज्य के आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए फीस 250 रुपये, विभागीय उम्मीदवार जो अनारक्षित श्रेणी से आते हैं उनके लिए 200 रुपये और आरक्षित वर्ग के लिए 100 रुपये फीस निर्धारित है। कियोस्क के माध्यम से आवेदन करने पर 60 रुपये और रजिस्टर्ड सिटीजन यूजर के माध्यम से लॉग इन कर आवेदन करने पर 20 रुपये पोर्टल फीस के रूप में अलग से जमा करना होगा।
चयन प्रक्रिया
इस भर्ती के लिए चयन लिखित परीक्षा, शारीरिक दक्षता परीक्षण एवं डॉक्युमेंट वेरिफिकेशन, मेडिकल टेस्ट के माध्यम से। होगा सभी चरणों में सफल उम्मीदवारों को रिक्त पदों पर नियुक्ति प्रदान की जाएगी। चयनित होने वाले युवाओं को 19500-62000 मासिक सैलरी के साथ ही अन्य भत्ते प्रदान किये जायेंगे।
