ITBP Vacancy 2026: आईटीबीपी हेड कॉन्स्टेबल पदों के लिए आवेदन स्टार्ट, जानें कौन कर सकता है अप्लाई; चयन पर 81 हजार सैलरी
सीआरपीएफ हेड कॉन्स्टेबल भर्ती 2026 के लिए आवेदन स्टार्ट हो गए हैं जो 27 अक्टूबर तक जारी रहेंगे। योग्य एवं ...और पढ़ें

ITBP Head Constable Recruitment 2026
HighLights
आईटीबीपी ने हेड कॉन्स्टेबल पदों पर आवेदन किये स्टार्ट।
12th-ITI या इंजीनियरिंग डिप्लोमा वाले कर सकते हैं अप्लाई।
जॉब डेस्क, नई दिल्ली। इंडो तिब्बती बॉर्डर पुलिस (ITBP) में हेड कॉन्स्टेबल (मोटर मैकेनिक) के रिक्त पदों पर भर्ती निकाली गई है जिसके लिए आवेदन स्टार्ट हो गए हैं। एप्लीकेशन प्रॉसेस 28 सितंबर से शुरू होकर 27 अक्टूबर 2026 तक जारी रहेगी। जो भी युवा आईटीबीपी में सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं और इस भर्ती के लिए पात्रता पूरी करते हैं वे ऑनलाइन माध्यम से ऑफिशियल वेबसाइट recruitment.itbpolice.nic.in पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं।
हेड कांस्टेबल पदों पर कौन कर सकता है अप्लाई
इस भर्ती में शामिल होने के लिए अभ्यर्थी अभ्यर्थी ने 12th उत्तीर्ण करने के साथ ही संबंधित ट्रेड में आईटीआई सर्टिफिकेट या ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग में 3 वर्षीय डिप्लोमा प्राप्त किया हो। उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष एवं अधिकतम आयु 25 साल निर्धारित है। आरक्षित वर्ग से आने वाले ऊपरी उम्र में नियमनुसार छूट दी जाएगी।
ये अभ्यर्थी निशुल्क कर सकते हैं अप्लाई
इस भर्ती में शामिल होने के लिए एससी/ एसटी/ एक्स सर्विसमैन निशुल्क आवेदन कर सकते हैं। हालांकि, इसके अलावा अन्य सभी वर्ग को फीस के रूप में 100 रुपये शुल्क भुगतान करना होगा। फीस ऑनलाइन जमा की जा सकती है।
एप्लीकेशन प्रॉसेस
भर्ती में शामिल होने के लिए अभ्यर्थी ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। आप घर बैठे भी फॉर्म भर सकते हैं। इससे आप कैफे के अतिरिक्त चार्ज से भी बच जायेंगे। फॉर्म भरने का डायरेक्ट लिंक एवं स्टेप्स यहां दी जा रही हैं।
- इस भर्ती में आवेदन के लिए अभ्यर्थी सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट recruitment.itbpolice.nic.in पर जाना होगा।
- यहां रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करके पहले पंजीकरण करना होगा।
- रजिस्ट्रेशन होने के बाद अन्य डिटेल भरकर फॉर्म को पूरा करना होगा।
- अंत में निर्धारित शुल्क जमा करें और पूर्ण रूप से भरे हुए फॉर्म को सबमिट कर देना होगा।
- एक प्रिंट निकालकर भविष्य के सन्दर्भ के लिए सुरक्षित रख लें।
चयन प्रक्रिया एवं वेतन
इस भर्ती में चयन के लिए उम्मीदवारों को विभिन्न चरणों- शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET), शारीरिक मानक परीक्षा (PST), मूल दस्तावेजों का सत्यापन/डॉक्युमेंट वेरिफिकेशन, लिखित परीक्षा, प्रैक्टिकल (स्किल) टेस्ट, विस्तृत चिकित्सा परीक्षा (DME) और समीक्षा चिकित्सा परीक्षा (RME) से होकर गुजरना होगा। जो अभ्यर्थी इस भर्ती के लिए चयनित किये जायेंगे उनको पे-लेवल 4 के अनुसार 25,500 से लेकर 81,100 रुपये प्रतिमाह तक वेतन प्रदान किया जायेगा।
