विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

RRB Paramedical Recruitment 2026: आरआरबी पैरामेडिकल भर्ती के लिए आवेदन कल से होंगे स्टार्ट, जानें कौन कर सकता है अप्लाई

Published: Mon, 14 Sep 2026 05:37 PM (IST)

आरआरबी की ओर से पैरामेडिकल के 590 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन कल से स्टार्ट हो जायेंगे। उम्मीदवार ...और पढ़ें

RRB Paramedical Vacancy 2026

RRB Paramedical Vacancy 2026

HighLights

  1. रेलवे कल से स्टार्ट करेगा पैरामेडिकल पदों के लिए आवेदन।

  2. 14 अक्टूबर है आवेदन की लास्ट डेट।

जॉब डेस्क, नई दिल्ली। रेलवे में सरकारी नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए महत्वपूर्ण अपडेट है। आरआरबी पैरामेडिकल भर्ती (CEN/05/2026) के लिए कल यानी 15 सितंबर से आवेदन स्टार्ट हो जायेंगे। इस भर्ती के लिए पात्रता रखने वाले अभ्यर्थी भर्ती में शामिल होने के लिए ऑनलाइन माध्यम से ऑफिशियल पोर्टल rrbapply.gov.in पर जाकर आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर सकेंगे। फॉर्म भरने की लास्ट डेट 14 अक्टूबर 2026 एवं फीस जमा करने की अंतिम तिथि 16 अक्टूबर 2026 निर्धारित है।

योग्यता एवं मापदंड

इस भर्ती में भाग लेने के लिए अभ्यर्थी ने मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/ संस्थान से संबंधित क्षेत्र में बीएससी, डिप्लोमा, GNM, D.Pharm, DMLT आदि किया हो। इसके अलावा पैरामेडिकल पदों पर आवेदन के लिए अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु पदानुसार 18 वर्ष से कम एवं अधिकतम आयु 40 वर्ष से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग से आने वाले उम्मीदवारों को ऊपरी उम्र में नियमनुसार छूट दी जाएगी। पात्रता एवं मापदंड से जुड़ी अधिक डिटेल के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन का अवलोकन अवश्य कर लें।

भर्ती विवरण

पद का नाम आयु (01-01-2027 के अनुसार) पदों की संख्या
नर्सिंग अधीक्षक (Nursing Superintendent) 20-40 365
डायलिसिस तकनीशियन (Dialysis Technician) 20-33 01
स्वास्थ्य एवं मलेरिया निरीक्षक ग्रेड II (Health & Malaria Inspector Gr II) 18-33 43
ऑडियोलॉजिस्ट एवं स्पीच थेरेपिस्ट (Audiologist & Speech Therapist) 21-30 01
फार्मासिस्ट (एंट्री ग्रेड) (Pharmacist - Entry Grade) 20-35 118
रेडियोग्राफर एक्स-रे तकनीशियन (Radiographer X-Ray Technician) 19-33 25
ईसीजी तकनीशियन (ECG Technician) 18-33 04
ऑप्टोमेट्रिस्ट (Optometrist) 18-33 02
लैब असिस्टेंट ग्रेड II (Lab Assistant Gr. II) 18-33 31
कुल पद   590

इस तरीके से भर सकते हैं फॉर्म

  • आरआरबी पैरामेडिकल एप्लीकेशन फॉर्म भरने के लिए सबसे पहले आधिकारिक पोर्टल rrbapply.gov.in पर विजिट करें।
  • वेबसाइट के होम पेज पर आपको पहले Apply बटन पर क्लिक करके मांगी गई डिटेल भरकर अकाउंट क्रिएट करना होगा।
  • इसके बाद आप अन्य डिटेल भरकर आवेदन प्रक्रिया को पूर्ण कर लें।
  • अंत में आपको भर्ती के लिए निर्धारित वर्गनुसार शुल्क का भुगतान करना है।
  • अब अभ्यर्थी पूर्ण रूप से भरे हुए फॉर्म का एक प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।

RRB Paramedical Recruitment 2026 Notification

आवेदन शुल्क

इस भर्ती में आवेदन के साथ ही जनरल, ओबीसी एवं ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को 500 रुपये जमा करना होगा वहीं एससी, एसटी, पीएच एवं महिला अभ्यर्थियों को 250 रुपये का भुगतान करना होगा। आवेदन शुल्क ऑनलाइन माध्यम से जमा किया जा सकता है।
स्टेज 1 एग्जाम संपन्न होने के बाद General / OBC / EWS वर्ग को 400 रुपये एवं SC / ST / PH / Female कैंडिडेट्स को पूरी फीस वापस कर दी जाएगी।

यह भी पढ़ें- UPSC Vacancy 2026: यूपीएससी ने विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन किये स्टार्ट, पद पात्रता फीस सहित पूरी डिटेल करें चेक