Canara Bank Recruitment 2026: केनरा बैंक में ग्रेजुएट अप्रेंटिस के 3500 पदों पर भर्ती का एलान, बिना परीक्षा-इंटरव्यू के होगा चयन
केनरा बैंक में ग्रेजुएट अप्रेंटिस के 3500 पदों पर भर्ती निकाली गई है। आवेदन 1 अक्टूबर से शुरू होकर 17 अक्टूबर तक जारी रहेंगे।

canara bank apprentice recruitment 2026
HighLights
केनरा बैंक में स्नातक पास युवाओं के लिए सरकारी नौकरी पाने का मौका।
आवेदन 1 अक्टूबर से होंगे स्टार्ट।
जॉब डेस्क, नई दिल्ली। बैंक में सरकारी नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है। केनरा बैंक की ओर से देशभर में ग्रेजुएट अप्रेंटिस के 3500 रिक्त पदों को भरने के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। अधिसूचना के मुताबिक इस वैकेंसी के लिए आवेदन 1 अक्टूबर से स्टार्ट किये जायेंगे। भर्ती में शामिल होने के लिए उम्मीदवार ऑनलाइन माध्यम से फॉर्म भर सकेंगे। आवेदन करने की लास्ट डेट 17 अक्टूबर 2026 निर्धारित की गई है।
फॉर्म भरने से पहले पात्रता कर लें चेक
इस वैकेंसी में भाग लेने के लिए उम्मीदवार का किसी भी स्ट्रीम में ग्रेजुएशन उत्तीर्ण होना चाहिए। इसके साथ ही अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 20 वर्ष से कम और अधिकतम उम्र 28 साल से ज्यादा न हो। आरक्षित श्रेणी से आने वाले युवाओं को ऊपरी उम्र में छूट दी गई है। ध्यान रखें कि उम्र में शैक्षिक योग्यता का निर्धारण 1 सितंबर 2026 के अनुसार किया जायेगा।
आवेदन करने का तरीका
इस भर्ती में शामिल होने के लिए पहले उम्मीदवारों को पहले nats.education.gov.in पोर्टल पर खुद को रजिस्टर करना होगा। इसके बाद उम्मीदवार केनरा बैंक की वेबसाइट canarabank.bank.in पर करियर में जाकर भर्ती से संबंधित लिंक पर क्लिक करके आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर सकेंगे। फॉर्म भरने के साथ अन्य सभी वर्ग से आने वाले उम्मीदवारों को 500 रुपये फीस जमा करनी होगी जबकि एससी/ एसटी/ पीडब्ल्यूबीडी वर्ग से आने वाले उम्मीदवार निशुल्क फॉर्म भर सकेंगे।

बिना परीक्षा एवं इंटरव्यू के होगा चयन
इस भर्ती के लिए चयन बिना परीक्षा एवं इंटरव्यू के किया जायेगा। आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को योग्यता के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया जायेगा। भर्ती के लिए चयनित होने वाले उम्मीदवारों को 12 महीने की अप्रेंटिस के लिए नियुक्ति प्रदान की जाएगी। इस दौरान अभ्यर्थियों को 16,650 रुपये प्रतिमाह स्टाइपेंड प्रदान किया जायेगा। भर्ती से जुड़ी अधिक डिटेल के लिए अभ्यर्थी एक बार ऑफिशियल नोटिफिकेशन का अवलोकन अवश्य कर लें।
