विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

UP Anganwadi Vacancy 2026: उत्तर प्रदेश में आंगनवाड़ी वर्कर एवं सहायिका के बंपर पदों पर हो रही भर्ती, जिले वाइज चेक करें लास्ट डेट

Published: Thu, 24 Sep 2026 05:51 PM (IST)

उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से यूपी के कई नए जिलों में आंगनवाड़ी वर्कर एवं हेल्पर के रिक्त पदों पर ...और पढ़ें

UP Anganwadi recruitment 2026

UP Anganwadi recruitment 2026

HighLights

  1. यूपी के कई नए जिलों में शुरू हुए आवेदन।

  2. लास्ट डेट को ध्यान में रखकर महिला उम्मीदवार जल्द कर लें अप्लाई।

जॉब डेस्क, नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से राज्य के विभिन्न जिलों में आंगनवाड़ी कार्यकत्री (Aganwadi Karykatri) एवं आंगनवाड़ी सहायिका (Aganwadi Sahayika) के रिक्त पदों पर भर्ती निकाली गई है। सरकारी नौकरी की तलाश में लगी महिला उम्मीदवार इस भर्ती में शामिल होने के लिए ऑनलाइन माध्यम से निर्धारित तिथि के अंदर फॉर्म भर सकती हैं। आवेदन की लास्ट डेट जिले के अनुसार अलग-अलग तय की गई है जिसकी जानकारी आप नीचे इस पेज से चेक कर सकती हैं।

कौन ले सकता है इस भर्ती में भाग

आंगनवाड़ी वर्कर या सहायिका पदों पर केवल महिला उम्मीदवार आवेदन कर सकती हैं। अभ्यर्थी को उस जिले का निवासी होना चाहिए जिस जिले से भर्ती के लिए फॉर्म भर रहीं हैं। मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं कक्षा उत्तीर्ण होना अनिवार्य है वहीं परास्नातक अधिकतम योग्यता है। महिला उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष एवं अधिकतम आयु 35 वर्ष से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणी से आने वाली महिला अभ्यर्थियों को नियमानुसार छूट दी जाएगी।

जिले के अनुसार पदों की संख्या एवं आवेदन की लास्ट डेट

जिला/पद की संख्या/आंगनवाड़ी कार्यकत्री आवेदन की लास्ट डेट जिला/पद की संख्या/आंगनवाड़ी सहायिका आवेदन की लास्ट डेट
गोंडा- 128 02 अक्टूबर 2026 जालौन- 92 30 सितंबर 2026
जालौन- 18  30 सितंबर 2026 बरेली- 171 29 सितंबर 2026
गौतमबुद्ध नगर- 84  28 सितंबर 2026 गौतमबुद्ध नगर- 183 28 सितंबर 2026
अमेठी- 172  1 अक्टूबर 2026 कन्नौज- 112 28 सितंबर 2026
ज्योतिबा फुले नगर अमरोहा- 105 24 सितंबर 2026 शाहजहांपुर- 8 अक्टूबर 2026
हाथरस- 237 13 अक्टूबर 2026 गोरखपुर- 5 अक्टूबर 2026
गोरखपुर- 164 05 अक्टूबर 2026 - -

स्वयं कर सकते हैं आवेदन 

इस भर्ती में शामिल होने के लिए महिला उम्मीदवार स्वयं ही घर बैठे मोबाइल के द्वारा आवेदन कर सकती हैं। आवेदन का लिंक एवं स्टेप्स नीचे दी जा रही हैं। 

  • यूपी आंगनवाड़ी भर्ती आवेदन पत्र 2026 भरने के लिए आधिकारिक वेबसाइट upanganwadibharti.in पर जाएं।
  • इसके बाद न्यू आंगनवाड़ी भर्ती रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें।
  • नए पेज पर मांगी गई डिटेल दर्ज करके पंजीकरण कर लें।
  • रजिस्ट्रेशन होने के बाद अन्य डिटेल भरकर फॉर्म को पूरा कर लें।
  • इसके बाद फॉर्म को सबमिट करके उसका एक प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।

UP Aganwadi Worker Application form

UP Aganwadi Helper (Sahayika) Application form

मेरिट के आधार पर होगा चयन

इस भर्ती में आवेदन करने पर किसी भी प्रकार की फीस जमा नहीं करनी है। अर्थात सभी वर्ग की महिला उम्मीदवार पूर्ण रूप से निशुल्क आवेदन पत्र भर सकती हैं।

यह भी पढ़ें- MP ASI Steno Vacancy 2026: एमपी एएसआई एवं सूबेदार पदों पर आवेदन आज से स्टार्ट, पात्रता-फीस सहित पूरी डिटेल करें चेक