Haryana की प्रमुख खबरें 4th September 2025: फरीदाबाद में बाढ़ के पानी में डूबने से किशोर की मौत, हरियाणा के तीन जिलों में 18 हजार एकड़ में फसल बर्बाद
Haryana News Highlights 4th September 2025: यहां आप हरियाणा की राजनीति, क्राइम और दिनभर की ताजा खबरों की हर एक अपडेट पढ़ेंगे। साथ ही 22 जिलों में शामिल रोहतक, सिरसा, सोनीपत, यमुनानगर, अंबाला, भिवानी, चरखी, दादरी, फरीदाबाद, फतेहाबाद, गुरुग्राम, हिसार, झज्जर, जींद, कैथल, करनाल, कुरुक्षेत्र, महेंद्रगढ़ से जुड़ी हर खबर से रूबरू हो सकेंगे। ताजा खबरों का एक-एक अपडेट यहां पढ़िए।
By Jagran Live News Thu, 04 Sep 2025 11:54 PM (IST)

4 Sept 202511:54:35 PM
फरीदाबाद में बाढ़ के पानी में डूबने से किशोर की मौत, हरियाणा के तीन जिलों में 18 हजार एकड़ में फसल बर्बाद

हथनी कुंड बैराज से पानी छोड़े जाने के कारण फरीदाबाद में यमुना नदी के किनारे 3 हजार एकड़ फसल डूब गई। दूल्हेपुर गांव में फंसे ग्रामीणों को सुरक्षित निकाला गया जबकि भूपानी गांव में एक किशोर की डूबने से म...और पढ़े
4 Sept 202511:50:46 PM
यमुना में आई बाढ़ में फंसे दूल्हेपुर के ग्रामीण, 100 लोगों को बाहर निकाल राहत शिविर में ठहराया गया

फरीदाबाद में यमुना नदी में बाढ़ से दूल्हेपुर गांव के 100 ग्रामीणों को बचाया गया। बाढ़ से लगभग 3000 एकड़ फसल और 260 मकान प्रभावित हुए हैं। राहत शिविरों में 27 गांवों के 603 लोगों को ठहराया गया है। मंत्...और पढ़े
4 Sept 202511:32:40 PM
हरियाणा में स्थापित की जाएगी एक विश्व स्तरीय इनक्यूबेटर, स्टार्टअप्स को मिलेगी नई उड़ान

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गुरुग्राम में उद्यमियों के साथ संवाद किया और स्टार्टअप्स को प्रोत्साहित करने पर जोर दिया। उन्होंने सेमीकंडक्टर निर्माण को बढ़ावा देने और हरियाणा को ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंट...और पढ़े
4 Sept 20258:30:20 PM
'प्रधानमंत्री ने रॉकेट की स्पीड से गति दी', GST की दरों में बदलाव पर क्या बोले अनिल विज?

हरियाणा के ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कहा कि जीएसटी दरों में कमी और स्लैब बदलाव के निर्णय से सकारात्मक परिणाम मिलेंगे और सभी वर्गों को लाभ होगा। प्रधानमंत्री मोदी ने जीएसटी दरों में बदलाव करके विकास के ...और पढ़े
4 Sept 20258:29:38 PM
डिलीवरी के दौरान फट गई महिला की बच्चेदानी, खून नहीं रुका तो नर्स ने ठूंस दिया कपड़ा

मेवात जिले में स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही का एक और मामला सामने आया है। बिछोर पीएचसी में प्रसव के दौरान एक महिला के गर्भाशय को नुकसान पहुंचाने का आरोप है। परिजनों का कहना है कि स्टाफ नर्सों ने लापरवाह...और पढ़े
4 Sept 20258:08:04 PM
हरियाणा बाढ़ संकट: 1932 गांव डूबे, सरकार ने की जल्द मुआवजा देने की घोषणा

हरियाणा के कई जिलों में बाढ़ से हालात गंभीर हैं। राजस्व मंत्री विपुल गोयल जिला उपायुक्तों से रिपोर्ट ले रहे हैं। राज्य के 11 जिलों के 1932 गांव जलमग्न हैं जिससे लोगों का संपर्क टूट गया है। जलभराव के च...और पढ़े
4 Sept 20257:40:39 PM
'बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों में ही रहें एसडीएम, बचाव कार्य युद्ध स्तर पर हों'; सीएम नायब ने अधिकारियों को दिए निर्देश

हरियाणा में भारी बारिश के कारण यमुना नदी सहित कई नदियां उफान पर हैं जिससे बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। बारह जिलों में लगभग साढ़े चार लाख एकड़ फसलें प्रभावित हुई हैं। मुख्यमंत्री सैनी ने अधिकारियों को प्...और पढ़े
4 Sept 20257:36:45 PM
हरियाणा में बरसात के पानी से टूटी सड़कों और पुलों से दुर्घटनाओं का खतरा, रिपोर्ट तलब

हरियाणा में भारी बारिश के कारण सड़कों और पुलों को नुकसान पहुंचा है जिसके चलते सरकार ने लोक निर्माण विभाग के फील्ड स्टाफ की छुट्टियां रद कर दी हैं। लोक निर्माण मंत्री रणबीर गंगवा ने सड़कों की मरम्मत के...और पढ़े
4 Sept 20257:33:42 PM
एशिया का सबसे बड़ा लिथियम आयन बैटरी निर्माण का प्रोजेक्ट शुरू, 5000 लोगों को मिलेगा रोजगार

जापान की एटीएल कंपनी ने IMT सोहना में लिथियम आयन बैटरी का उत्पादन शुरू किया जो एशिया का सबसे बड़ा प्रोजेक्ट है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इसका शुभारंभ किया। इस परियोजना से 5000 लोगों को रोजगार मिले...और पढ़े
4 Sept 20257:32:01 PM
एक तार ऐसा टूटा... पानीपत में ट्रैक पर दो घंटे खड़ी रही वंदे भारत, बाकी ट्रेनों का शेड्यूल भी गड़बड़ाया

पानीपत के दिवाना स्टेशन के पास बीबीएमबी का हाईटेंशन तार रेलवे लाइन पर गिरने से वंदे भारत को करीब दो घंटे रोकना पड़ा। इस घटना से बाकी ट्रेनों का भी शेड्यूल गड़बड़ा गया और यात्रियों को भारी परेशानी हुई।...और पढ़े