उत्तर प्रदेश- 6 बजे 6 बड़ी खबरें: तकनीकी खराबी के चलते लखनऊ में Air India की फ्लाइट रद, यात्री उतार दिए गए
एअर इंडिया की हैदराबाद जाने वाली फ्लाइट उड़ान भरने को तैयार थी लेकिन रविवार को अचानक निरस्त कर दी गई। पायलट को कॉकपिट में कुछ गड़बड़ी की आशंका हुई थी। विमानन कंपनी ने एटीसी से संपर्क करने के बाद यात्रियों को नीचे उतार दिया। दूसरी ओर कुशीनगर में एक कार और ट्रैक्टर ट्रॉली की टक्कर में चार लोगों की मौत हो गई।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। एअर इंडिया की हैदराबाद जाने वाली फ्लाइट उड़ान भरने को तैयार थी, लेकिन रविवार को अचानक निरस्त कर दी गई। यह विमान लखनऊ से हैदराबाद की उड़ान भरने को तैयार था। पायलट को कॉकपिट में कुछ गड़बड़ी की आशंका हुई।
विमानन कंपनी ने एटीसी से संपर्क करने के बाद यात्रियों को नीचे उतार दिया। इसके बाद एअर इंडिया के इंजीनियरों ने जांच की, लेकिन विमान में गड़बड़ी दूर न हुई। इसके बाद उड़ान को निरस्त कर दिया गया। कुछ यात्रियों का रिफंड दे दिया गया, वहीं कुछ यात्रियों को होटल में ठहराया गया। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
कुशीनगर हादसे में चार लोगों की मौत
कुशीनगर के पटहेरवा के बगही कुटी के समीप रविवार की दोपहर साढ़े 12 बजे तमकुहीराज की ओर से आ रही कार व ट्रैक्टर ट्राली से भिड़ंत हो गई, जिससे कार के परखच्चे उड़ गए। इस घटना में मौके पर ही दो लोगों की मृत्यु हो गई, तो दो उपचार के दौरान तमकुहीराज सीएचसी में मृत घोषित कर दिया। बाकी दो घायलों का उपचार चल रहा है।
सभी लोग सिद्धार्थनगर के कोतवाली कस्बा के रहने वाले बताए जा रहे हैं, जो बाबाधाम दर्शन कर लौट रहे थे। मृतकों में कैलाश मणि त्रिपाठी (50),मनोज सिंह(40),रामकरण गुप्ता(50) व सुजीत जायसवाल(55) शामिल हैं।
एयरबैग खुलने से आगे बैठे चालक सुशांत शर्मा (35) व राजेश शर्मा (50) दोनों पं. दीनदयाल नगर सिद्धार्थनगर के रहने वाले हैं, जिनका उपचार चल रहा है जाे रिश्ते में चाचा-भतीजा है। कार में चालक समेत छह लोग सवार थे। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
महिला कांवड़ श्रद्धालुओं की सुरक्षा में तैनात होंगी दस हजार पुलिसकर्मी
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर इस बार कांवड़ यात्रा के रूट पर महिला श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता करने के लिए दस हजार से अधिक महिला पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। इनमें 8,541 महिला मुख्य आरक्षी और 1,486 महिला उपनिरीक्षक शामिल हैं।
वहीं पुलिस की ओर से प्रदेशभर में कांवड़ यात्रा के लिए 66 हजार से अधिक पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। इसमें महिला पुलिसकर्मियों की भागीदारी लगभग 15 प्रतिशत है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
यूपी में 17 जुलाई तक बारिश का यलो अलर्ट जारी
मौसम का मिजाज उत्तर प्रदेश में अलग ही देखने को मिल रहा है। कहीं पर तेज बरसात हो रही है तो कहीं पर उमस से लोग बेहाल हैं। हालांकि आने वाले दिनों में मौसम विभाग ने अंदेशा जताया है कि अच्छी बारिश हो सकती है। 17 जुलाई तक बारिश से संबंधित पूर्वानुमान लगाया है।
13 जुलाई को यूपी के कई जिलों में तेज बारिश हो सकती है। इसके अलावा, कहीं-कहीं बादलों की गड़गड़ाहट के साथ बिजली भी गिर सकती है। 17 जुलाई तक मौसम विभाग ने प्रदेश के दोनों संभागों में यलो अलर्ट भी जारी किया है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
साइबर ठग Bareilly Police ने किया गिरफ्तार
आईवीआरआई के सेवानिवृत विज्ञानी से साइबर ठगी का 1.10 करोड़ रुपये जिस ठग के खाते में गया था, उसे बरेली साइबर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इसी के खाते में एक ही दिन में 11 राज्यों से ठगी की रकम आई थी। सभी राज्यों की पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी।
इसके लिए एसटीएफ लखनऊ की भी मदद ली गई थी। आरोपित के साथ दो अन्य लोगों को भी गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ में आरोपित ने अपना नाम प्रदीप सिंह बताया। कहा कि वह लखनऊ के पीजीआई थाना क्षेत्र के वृंदावन कालोनी का रहने वाला है। वर्ष 2018 में वह सेना से सेवानिवृत हुआ है। तब से लखनऊ में ही रह रहा है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
रेस्टोरेंट संचालक की खून से लथपथ लाश कीचड़ में मिलने से फैली सनसनी
मथुरा के गांव छोली सड़क किनारे कीचड़ में खून से लथपथ रेस्टोरेंट संचालक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने फोरेंसिक टीम बुलाकर साक्ष्य एकत्रित कराए साथ ही जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि रेस्टोरेंट संचालक अपने पार्टनर के साथ रात को घर के लिए निकला था।
इसके बाद से उसका कुछ पता नहीं लगा। रविवार सुबह छह बजे कीचड़ में शव मिला। बलदेव के गांव अवैरनी निवासी 35 वर्षीय विकास अग्रवाल मथुरा के गोवर्धन चौराहे पर अग्रवाल रेस्टोरेंट नाम से भोजनालय अपने दोस्त राहुल गुर्जर के साथ पार्टनरशिप में चलते थे। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।