विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 13, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Air India Flight Cancelled in Lucknow : कॉकपिट में तकनीकी गड़बड़ी के कारण लखनऊ में एअर इंडिया की उड़ान निरस्त

Published: Sun, 13 Jul 2025 04:00 PM (IST)

Air India Flight Cancelled एटीसी से संपर्क करने के बाद विमानन कंपनी ने यात्रियों को नीचे उतार दिया। इसके बाद ...और पढ़ें

कॉकपिट में तकनीकी गड़बड़ी : एअर इंडिया की उड़ान निरस्त
कॉकपिट में तकनीकी गड़बड़ी : एअर इंडिया की उड़ान निरस्त

HighLights

  1. लखनऊ से हैदराबाद जाने वाली फ्लाइट से यात्रियों को उतारा गया
  2. जांच के बाद भी गड़बड़ी नहीं दूर कर सके इंजीनियर्स

जागरण संवाददाता, लखनऊ : एअर इंडिया की हैदराबाद जाने वाली फ्लाइट उड़ान भरने को तैयार थी, लेकिन रविवार को अचानक निरस्त कर दी गई। यह विमान लखनऊ से हैदराबाद की उड़ान भरने को तैयार था। पायलट को कॉकपिट में कुछ गड़बड़ी की आशंका हुई।

विमानन कंपनी ने एटीसी से संपर्क करने के बाद यात्रियों को नीचे उतार दिया। इसके बाद एअर इंडिया के इंजीनियरों ने जांच की, लेकिन विमान में गड़बड़ी दूर न हुई। इसके बाद उड़ान को निरस्त कर दिया गया। कुछ यात्रियों का रिफंड दे दिया गया, वहीं कुछ यात्रियों को होटल में ठहराया गया।

बोर्डिंग और चेकइन सहित सभी प्रक्रिया पूरी

एअर इंडिया की उड़ान आइएक्स-2816 सुबह 8:40 बजे लखनऊ से हैदराबाद को रवाना होती है। बोर्डिंग और चेकइन सहित सभी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उड़ान लखनऊ से हैदराबाद के लिए रवाना होने को तैयार था।

सभी 150 यात्री अपनी सीट बेल्ट बांधकर बेबैठे उड़ान के टैक्सी-वे से रनवे की ओर जाने का इंतजार कर रहे थे। इस बीच पायलट ने क्रू स्टाफ के माध्यम से सूचना दी कि विमान में कुछ तकनीकी गड़बड़ी आ गई है। इसे ठीक किया जा रहा है।

गड़बड़ी ठीक न हो सकी

सूचना मिलने पर इंजीनियर मौके पर आए, लेकिन गड़बड़ी ठीक न हो सकी। सुबह करीब 11 बजे उड़ान को निरस्त कर दिया गया। इससे यात्री नाराज हो गए। यात्रियों ने हंगामा किया तो उनको रिफंड दे दिया गया।

वहीं, कई यात्रियों को होटल में ठहराया गया है। फिलहाल पार्किंग-वे में खड़े विमान की तकनीकी गड़बड़ी को ठीक किया जा रहा है।

लगातार निरस्त हो रहीं उड़ानें

पिछले महीने अहमदाबाद में एअर इंडिया एक्सप्रेस हादसे के बाद से ही इसका संचालन पूरी तरह प्रभावित हो गया है। पिछले महीने से ही घरेलू और इंटरनेशनल उड़ानें निरस्त हो रही हैं। लखनऊ-दिल्ली की एअर इंडिया की उड़ान एआइ-2460 और एआइ-2461 बीती 21 जून से 15 जुलाई तक निरस्त कर दी गई है। इसी तरह लखनऊ-दुबई की एअर इंडिया एक्सप्रेस की इंटरनेशनल उड़ान आइएक्स-193 और लखनऊ-मुंबई की उड़ान आइएक्स-1219 भी लगातार कई बार निरस्त की गई थी। एअर इंडिया की लखनऊ में पिछले एक महीने में 30 उड़ानें निरस्त हो चुकी हैँ।

यह भी पढ़ें- Air India Flights Cancelled: एअर इंडिया ने रद की कई उड़ानें, जानें किन रूट्स पर पड़ने वाला है असर

यह भी पढ़ें- दिल्ली से रांची जा रही एअर इंडिया की फ्लाइट में आई तकनीकी खराबी, टेक ऑफ के बाद रनवे पर लौटी