विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 16, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दिल्ली से रांची जा रही एअर इंडिया की फ्लाइट में आई तकनीकी खराबी, टेक ऑफ के बाद रनवे पर लौटी

Published: Mon, 16 Jun 2025 08:33 PM (IST)

दिल्ली से रांची जा रही एअर इंडिया की फ्लाइट AI-9695 में तकनीकी खराबी के कारण उसे दिल्ली में वापस उतरना ...और पढ़ें

रांची जा रही एअर इंडिया की फ्लाइट वापस दिल्ली लौटी। (फोटो- प्रतीकात्मक)
रांची जा रही एअर इंडिया की फ्लाइट वापस दिल्ली लौटी। (फोटो- प्रतीकात्मक)

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। दिल्ली से रांची जा रही एअर इंडिया की फ्लाइट AI-9695 में तकनीकी खराबी आ गई। टेक ऑफ के तुरंत बाद उसे वापस दिल्ली डायवर्ट करना पड़ा। यह विमान दोपहर 4:25 बजे दिल्ली से रवाना हुआ था और रांची के बिरसा मुंडा हवाई अड्डे पर शाम 6:20 बजे उतरने वाला था। तकनीकी कारणों की डिटेल अभी स्पष्ट नहीं है।

इससे पहले आज ही एअर इंडिया की हांगकांग-दिल्ली फ्लाइट AI-315 में भी तकनीकी खराबी की सूचना मिली थी। इसके बाद वापस उसे हांगकांग लौटना पड़ा। बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर स्थानीय समयानुसार दोपहर 12:16 बजे हांगकांग से उड़ान भरी थी, लगभग एक घंटे के बाद फ्लाइट उड़ान भरने के तुरंत बाद रनवे पर लौट आई।

12 जून को अहमदाबाद में क्रैश हुआ था एअर इंडिया का विमान

बता दें, 12 जून को गुजरात के अहमदाबाद में लंदन जा रहा एअर इंडिया का एक विमान क्रैश हो गया था। इसमें 12 क्रू मेंबर सहित 242 लोग सवार थे जिसमें 241 लोगों की मौत हो गई थी। घटना में एक शख्स चमत्कारिक तरीके से सुरक्षित बच गया। घटना में गुजरात के सीएम विजय रूपाणी की भी मौत हो गई।