Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    UP Weather News: यूपी में 17 जुलाई तक बारिश का यलो अलर्ट जारी, मेरठ-मुरादाबाद में झमामझ बरसात की चेतावनी

    Updated: Sun, 13 Jul 2025 08:03 AM (IST)

    उत्तर प्रदेश में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। कहीं तेज बारिश तो कहीं उमस से लोग परेशान हैं। मौसम विभाग ने 17 जुलाई तक बारिश का अनुमान जताया है। 13 जुलाई को कई जिलों में तेज बारिश और बिजली गिरने की संभावना है। लखनऊ समाचार के अनुसार विभाग ने दोनों संभागों में येलो अलर्ट जारी किया है। अगले सप्ताह मानसून सक्रिय होने की संभावना है।

    Hero Image
    मौसम विभाग ने यूपी के कुछ जिलों में यलो अलर्ट जारी किया है। फाइल

    डिजिटल डेस्क, लखनऊ। मौसम का मिजाज उत्तर प्रदेश में अलग ही देखने को मिल रहा है। कहीं पर तेज बरसात हो रही है तो कहीं पर उमस से लोग बेहाल हैं। हालांकि आने वाले दिनों में मौसम विभाग ने अंदेशा जताया है कि अच्छी बारिश हो सकती है। 17 जुलाई तक बारिश से संबंधित पूर्वानुमान लगाया है। 13 जुलाई को यूपी के कई जिलों में तेज बारिश हो सकती है। इसके अलावा, कहीं-कहीं बादलों की गड़गड़ाहट के साथ बिजली भी गिर सकती है। 17 जुलाई तक मौसम विभाग ने प्रदेश के दोनों संभागों में यलो अलर्ट भी जारी किया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मेरठ में आज से अच्छी बरसात की संभावना

    मेरठ शहर में कई स्थानों पर शाम तीन बजे कहीं कहीं तेज फुहारें पड़ी। आबूलेन, सदर, थापर नगर, कचहरी में बरसात देखने को मिली वहीं कई क्षेत्र सूखे ही रही। अचानक हुई बरसात के लिए लोग तैयार नहीं थे। इसके पहले सुबह से तेज धूप और उमस का प्रकोप बना हुआ था। सावन शुरु हो गया है पर व्यापक स्तर पर बरसात का अभाव है। दोपहर में तेज धूप और उमस ने बेहाल किया।

    ये है मौसम का पूर्वानुमान

    मौसम विज्ञानियों ने अगले सप्ताह मानसून के सक्रिय होने की संभावना जताई है। रविवार को भी अच्छी बरसात की संभावना है। शनिवार को .7 मिलीमीटर बरसात रिकार्ड हुई। वहीं अधिकतम तापमान 35.3 और न्यूनतम तापमान 24.9 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

    अयोध्या का आज का मौसम

    अयोध्या का मौसम रविवार को हल्के बादल छाए रहेंगे। आचार्य नरेंद्रदेव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार हल्की बारिश की संभावना है।

    गोरखपुर का मौसम

    गोरखपुर में रविवार को छिटपुट बादल छाए रहेंगे। कुछ स्थानों पर बूंदाबांदी भी हो सकती है। देवरिया और बस्ती में छिटपुट बादल छाए रहने और हल्की वर्षा होने का पूर्वानुमान है।

    आगरा में आज बादल छाए रहने का अनुमान

    मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि रविवार को बादल छाए रहेंगे। गरज के साथ बौछार पड़ सकती हैं। अधिकतम तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है।

    बरेली में आज का मौसम

    बरेली में रविवार को बादल छाए रहने और वर्षा होने की संभावना है। अधिकतम तापमान 36.3 और न्यूनतम 27.7 रहने का पूर्वानुमान है।

    मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों तक जोरदार बारिश की संभावना जताई

    मुरादाबाद शहर में शनिवार को उमस भरी गर्मी के बाद दोपहर बाद अचानक मौसम बदला और करीब आधे घंटे तक झमाझम बारिश हुई। इसके बाद देर शाम तक हल्की बूंदाबांदी जारी रही। काले बादल छाए रहे। इस बारिश से लोगों को गर्मी से राहत तो मिली, लेकिन कई इलाकों में जलभराव की समस्या भी देखने को मिली।

    अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस रहा और करीब 15 मिमी वर्षा हुई है। बच्चों ने इस बारिश का खूब लुत्फ उठाया। वे घरों की छतों और आंगनों में नहाते नजर आए। मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों तक जोरदार बारिश की संभावना जताई है।