Language
  • हिन्दी
  • English
  • ગુજરાતી
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • मराठी
  • Naidunia
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • Jagran Reviews
सब्सक्राइब करें
  • होम
  • ताज़ा
  • ब्रेकिंग
  • राष्ट्रीय
  • दुनिया
  • राशिफल
  • बिजनेस
  • क्रिकेट
  • मनोरंजन
  • फोटो-स्टोरीज़
  • अन्य
    • अध्यात्म
    • लाइफस्टाइल
    • टेक-ज्ञान
    • ऑटो
    • पॉलिटिक्स
    • Did You Know
    • एक्सप्लेनर
    • लाइव न्यूज़
    • शिक्षा
    • जॉब्स
    • कैरियर
    • वायरल
    • जागरण इमर्सिव
  • अध्यात्म
  • लाइफस्टाइल
  • टेक-ज्ञान
  • ऑटो
  • पॉलिटिक्स
  • Did You Know
  • एक्सप्लेनर
  • लाइव न्यूज़
  • शिक्षा
  • जॉब्स
  • कैरियर
  • वायरल
  • जागरण इमर्सिव
  • शहर चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • वीडियो
  • Search
  • Menu
फोकस
  • बढ़ता यूपी
  • Watch Cricket Matches
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • IPO डैशबोर्ड
  • हिंदी हैं हम
  • Jagran Reviews
  • स्मार्ट चॉइस
  • Hindi News
  • technology
  • tech-news
LIVE BLOG

Apple Event Live Updates: iPhone 17 सीरीज और नया iPhone Air मॉडल हुआ लॉन्च, जानें कब से शुरू होगी बिक्री

LIVE Apple iPhone 17 Launch 2025 News Updates: एपल का मेगा इवेंट खत्म हो गया है जिसमें कंपनी ने iPhone 17 सीरीज को लॉन्च कर दिया है। नए iPhone मॉडल्स के साथ-साथ कंपनी ने इस खास इवेंट में Apple Watch और AirPods Pro 3 को भी लॉन्च कर दिया है। चलिए जानें लेटेस्ट अपडेट

By Subhash Gariya Wed, 10 Sep 2025 04:55 PM (IST)
News Article Hero Image

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Apple ने अपने Awe Dropping लॉन्च इवेंट में iPhone 17, iPhone 17 Pro और iPhone 17 Pro Max डिवाइस के साथ ऑल न्यू iPhone Air भी लॉन्च किया है। इस इवेंट में कंपनी iPhone के साथ-साथ Apple Watch 11, Apple Watch Ultra 3 और Apple Watch SE 3 को भी लॉन्च कर दिया है। इसके साथ ही कंपनी ने AirPods Pro 3 को भी लॉन्च कर दिया है। एपल इवेंट से जुड़ी लेटेस्ट अपडेट के लिए बने रहे।

10 Sept 20254:55:21 PM
Apple Event 2025 Updates: किसने डिजाइन किया iPhone Air

Apple ने एक नया और बेहद यूनिक iPhone Air लॉन्च किया है जिसे कंपनी ने फ्यूचर का iPhone कहा है। ये अब तक का सबसे पतला iPhone है जो टाइटेनियम बॉडी और एडवांस्ड AI कैमरा फीचर्स के साथ आता है। इसके साथ iPhone 17 सीरीज भी पेश की गई है। लॉन्च इवेंट में कंपनी के इंडस्ट्रियल डिजाइनर अबिदुर चौधरी चर्चा का बड़ा केंद्र रहे।

पूरी खबर - मिलें उस Apple डिजाइनर से जिसने बनाया सबसे पतला iPhone, नाम है अबिदुर चौधरी

10 Sept 20254:11:48 PM
Apple iPhone 17 Live Update: Apple iPhone 17 खरीदें या पुराना iPhone 16 ही है अब भी बेस्ट
blog images

iPhone 16 को कंपनी ने 79,900 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया था। वहीं, लेटेस्ट iPhone 17 को कंपनी ने 82,900 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया है। 

पूरी खबर - Apple iPhone 17 खरीदें या पुराना iPhone 16 ही है अब भी बेस्ट, किसे खरीदना होगा फायदे का सौदा?
10 Sept 20252:11:13 PM
Apple iPhone Launch Update: Apple ने इन iPhone मॉडल्स को किया डिस्कंटीन्यू

Apple ने iPhone 17 सीरीज लॉन्च करने के बाद iPhone 16 Pro iPhone 16 Pro Max iPhone 15 और iPhone 15 Plus मॉडल्स को डिस्कंटीन्यू कर दिया है। नए मॉडल्स की बिक्री को बढ़ावा देने के लिए यह कदम उठाया गया है। iPhone 16 की कीमत में ₹10000 की कटौती की गई है जिसके बाद 128GB स्टोरेज वाले बेस वेरिएंट की कीमत ₹69900 हो गई है।

पूरी खबर - iPhone 17 लॉन्च के बाद Apple ने इन iPhone मॉडल्स को किया डिस्कंटीन्यू, देखें लिस्ट

10 Sept 20251:13:49 PM
Apple iPhone 17 Live Update: iPhone 17 vs iPhone 16
फीचर iPhone 17 iPhone 16
डिस्प्ले 6.3 इंच OLED, 2622×1206 पिक्सल, 460 ppi, सुपर रेटिना XDR, प्रोमोशन 120Hz, HDR, ट्रू टोन, सेरामिक शील्ड 2 iPhone 16: 6.1 इंच OLED, 2556×1179 पिक्सल, 460 ppi, सुपर रेटिना XDR, HDR, ट्रू टोन, सेरामिक शील्ड
ब्राइटनेस 1000 निट्स (अधिकतम), 1600 निट्स (HDR), 3000 निट्स (आउटडोर) 1000 निट्स (अधिकतम), 1600 निट्स (HDR), 2000 निट्स (आउटडोर)
प्रोसेसर सिक्स-कोर A19 चिप (3nm) – 2 परफॉरमेंस + 4 एफिशिएंसी कोर, 5-कोर GPU + न्यूरल एक्सेलरेटर, 16-कोर न्यूरल इंजन सिक्स-कोर A18 चिप (3nm) – 2 परफॉरमेंस + 4 एफिशिएंसी कोर, 5-कोर GPU, 16-कोर न्यूरल इंजन
स्टोरेज विकल्प 256GB, 512GB 128GB, 256GB, 512GB
ऑपरेटिंग सिस्टम iOS 26 iOS 18
वाटर/डस्ट रेजिस्टेंस IP68 IP68
पिछला कैमरा
10 Sept 20251:00:42 PM
Apple Event 2025 Live Update: Apple का लेटेस्ट iPhone Air क्यों हैं खास
blog images

Apple ने अपने लॉन्च इवेंट में iPhone Air मॉडल पेश किया जो सबसे स्लिम और पावरफुल है। 256GB बेस वेरिएंट की कीमत 119900 रुपये से शुरू है। इसमें बेहतर कैमरा सेंसर ऑल-डे बैटरी और 6.5 इंच का डिस्प्ले है। यह A19 प्रो चिप के साथ आता है। भारत में इसकी सेल 12 सितंबर से शुरू होगी। इस फोन में MagSafe बैटरी और एक्सेसरीज भी उपलब्ध हैं।

पूरी खबर - Apple का लेटेस्ट iPhone Air क्यों हैं खास और भारत में कब शुरू होगी इसकी सेल?
10 Sept 202512:04:13 PM
iPhone 17 सीरीज लॉन्च के बाद iPhone 16 Pro और iPhone 16 Pro Max पर जबरदस्त डिस्काउंट
blog images

iPhone 17 सीरीज के लॉन्च के बाद iPhone 16 Pro और 16 Pro Max पर भी शानदार डिस्काउंट देखने को मिल रहा है। इन दोनों डिवाइस की कीमत में लगभग ₹10000 की गिरावट देखने को मिल रही है। नई कीमतों के बारे में जानने के लिए यहां क्लिक करें।

10 Sept 202511:45:19 AM
Flipkart की Big Billion Days सेल में कितना सस्ता मिल सकता है iPhone 17?

Flipkart पर जल्द ही Big Billion Days (BBD) सेल शुरू होने वाली है लेकिन सेल में iPhone 17 सीरीज पर फिलहाल कोई डिस्काउंट डिटेल नहीं है, क्योंकि यह मॉडल अभी बिल्कुल नया है और 2025 के सेल काउंटडाउन के बीच लॉन्च हुआ है। हालांकि, पुराने iPhone मॉडल्स पर सेल में भारी डिस्काउंट मिल सकता है।

10 Sept 202511:14:44 AM
iPhone 17 सीरीज लॉन्च के बाद यूजर्स ने शेयर किए मजेदार पोस्ट
blog images

Apple ने अपनी नई iPhone 17 सीरीज लॉन्च कर दी है, जिसके बाद नई सीरीज के आते ही सोशल मीडिया पर अलग-अलग रिएक्शंस देखने को मिल रहे हैं, कुछ फैन्स iPhone 17 को लेकर काफी एक्साइटेड हैं जबकि कुछ इस नई सीरीज का मजाक बना रहे हैं। यूजर्स अलग-अलग तरह के Memes शेयर कर रहे हैं। 

10 Sept 202510:53:22 AM
iPhone 17 Series: कंटेंट क्रिएटर्स के लिए कौन-सा iPhone है सबसे बेस्ट?
blog images

एप्पल ने नई iPhone 17 सीरीज लॉन्च कर दी है जिसमें iPhone 17, iPhone 17 प्रो, iPhone 17 Pro Max और iPhone Air शामिल है। iPhone 17 में 48 मेगापिक्सल का कैमरा है। जबकि iPhone Air पतला और काफी स्टाइलिश लुक में आता है जिसमें टाइटेनियम बॉडी है। वहीं, iPhone 17 Pro और Pro Max में फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी के लिए कई जबरदस्त फीचर्स दिए गए हैं। कंटेंट क्रिएटर्स के लिए कौन-सा iPhone है सबसे बेस्ट ये जानने के लिए यहां क्लिक करें।

10 Sept 202510:24:25 AM
iPhone 17 Series Launch LIVE Updates: भारत में कब से शुरू होगी नए आईफोन्स की बिक्री

Apple ने अपने Awe Dropping इवेंट में नई iPhone 17 सीरीज लॉन्च की है जिसमें iPhone 17 iPhone 17 Pro iPhone 17 Pro Max और iPhone Air शामिल हैं। यह सीरीज 12 सितंबर से प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है और 19 सितंबर से स्टोर्स में मिलेगी। कंपनी ने बैंक ऑफर्स और EMI विकल्प भी दिए हैं जिससे ग्राहक इसे कम कीमत पर खरीद सकते हैं।

पूरी खबर - iPhone 17, iPhone Air, iPhone 17 Pro और iPhone 17 Pro Max सस्ते में कैसे खरीदें? देखें ऑफर्स और प्री-ऑर्डर डिटेल्स

10 Sept 20259:59:53 AM
Apple Live Update: iPhone 17 vs iPhone 16: जानें नए मॉडल में क्या है नया?

नए iPhone 17 सीरीज में परफॉर्मेंस, कैमरा, स्क्रीन क्वालिटी और बैटरी लाइफ में बड़े बदलाव किए गए हैं। आइए देखते हैं कि नया iPhone 17 अपने पिछले मॉडल iPhone 16 से कैसे आगे है, जो पिछले साल सितंबर में लॉन्च होने के बाद मार्केट में गेमचेंजर साबित हुआ था।

iPhone 17 vs iPhone 16: कैमरा से लेकर बैटरी और स्क्रीन साइज तक...जानें नए मॉडल में क्या है नया?
10 Sept 20259:38:10 AM
iPhone 17 Pro Update: iPhone 17 Pro और Pro Max के टॉप 5 कैमरा फीचर्स
blog images

एपल ने अपने Awe Dropping इवेंट में iPhone 17 Pro और iPhone 17 Pro Max लॉन्च किए। प्रो मॉडल्स में बड़े कैमरा अपग्रेड दिए गए हैं जिससे फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी में प्रोफेशनल रिजल्ट मिलेंगे। इसमें तीन 48MP Fusion कैमरे हैं जो शार्प और डिटेल्ड फोटो कैप्चर करते हैं। अपडेटेड Photonic Engine से फोटो में बेहतर डिटेल्स और कम नॉइस मिलेगी।

डिटेल में पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

10 Sept 20259:34:11 AM
iPhone17 Launch Update: iPhone 17 लॉन्च होते ही सस्ते हुए iPhone 16 और iPhone 16 Plus

नए आईफोन मॉडल के लॉन्च होते ही कंपनी ने पिछले साल पेश किए iPhone 16 और iPhone 16 Plus की कीमत में कटौती कर दी है।

पूरी खबर - iPhone 17 लॉन्च होते ही iPhone 16 और iPhone 16 Plus की गिरी कीमत, चेक करें नए प्राइस

10 Sept 20259:27:33 AM
iPhone 17 Launch Live Update: सैमसंग ने दो साल पुराने पोस्ट से किया एपल को रोस्ट
blog images

एपल के नए आईफोन लॉन्च के बाद सैमसंग ने अपने दो साल पुराने पोस्ट को शेयर किया है। कंपनी ने इस पोस्ट के जरिए एपल को रोस्ट किया है।

पूरी खबर - iPhone 17: दो साल पुराने पोस्ट से सैमसंग ने Apple को फिर किया रोस्ट, कहा था - ...हो जाए तो हमें बताना

10 Sept 202512:16:42 AM
iPhone 17 Live Update: भारत में प्री-ऑर्डर और सेल कब से शुरू होगी।

Apple के लेटेस्ट आईफोन सीरीज के प्री-ऑर्डर भारत में 12 सितंबर से शुरू होंगे। इसके साथ ही इन डिवाइसेस की सेल 19 सितंबर से शुरू होगी।

10 Sept 202512:05:58 AM
iPhone 17 Series Launch LIVE Updates: नए आईफोन मॉडल की भारत में क्या है कीमत
  • iPhone 17: 82,900 रुपये से शुरू
  • iPhone 17 Air: 1,19,900 रुपये से शुरू
  • iPhone 17 Pro : 1,34,900 रुपये से शुरू
  • iPhone 17 Pro Max : 1,49,900 रुपये से शुरू
9 Sept 202511:58:09 PM
iPhone 17 Pro Series Price India: iPhone 17 Pro और प्रो मैक्स की इंडिया प्राइसिंग
  •  iPhone 17 Pro को कंपनी ने 256GB, 512GB और 1TB स्टोरेज के साथ 134900 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया है।
  • iPhone 17 Pro Max को 256GB, 512GB, 1TB के साथ पहली बार 2TB स्टोरेज ऑप्शन के साथ लॉन्च किया है। इस मॉडल की शुरुआती कीमत 149900 रुपये है।
9 Sept 202511:54:25 PM
iPhone Air Price in India: भारत में क्या है एयर की कीमत?
blog images

 iPhone Air को भारत में तीन वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। एपल का यह फोन 256 जीबी, 512 जीबी और 1 टीबी स्टोरेज ऑप्शन के साथ 119900 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया है।

9 Sept 202511:51:27 PM
iPhone Air Live Update: एपल के सबसे स्लिम आईफोन की डिटेल्स
blog images

 iPhone Air: एपल का सबसे पतला स्मार्टफोन हुआ लॉन्च, Plus वेरिएंट की लेगा जगह

9 Sept 202511:50:01 PM
iPhone 17 Launch LIVE: iPhone 17 की सभी खूबियां
blog images

 Apple iPhone 17 लॉन्च: A19 चिपसेट, 24MP सेल्फी कैमरा के साथ मिलेगी बेहतरीन बैटरी लाइफ

9 Sept 202511:46:24 PM
iPhone 17 Series Price LIVE Updates: क्या है कीमत
blog images
  •  iPhone 17 - 799 डॉलर
  • iPhone Air - 899 डॉलर
  • iPhone 17 Pro - 1099 डॉलर
  • iPhone 17 Pro Max - 1199 डॉलर
9 Sept 202511:39:18 PM
iPhone 17 Pro LIVE: iPhone 17 Pro, iPhone 17 Pro Max कैमरा फीचर्स
blog images

 iPhone 17 Pro और iPhone 17 Pro Max को ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ लॉन्च किया है। इसका प्राइमरी कैमरा 48-मेगापिक्स का फ्यूजन सेंसर है। इसमें टेट्राप्रिज्म टेलीफोटो कैमरा दिया है, जो 8x ऑप्टिकल जूम और 40x हाइब्रिड जूम सपोर्ट करता है। सेल्फी के लिए 18-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है, जो सेंटर स्टेज सपोर्ट करता है।

9 Sept 202511:35:15 PM
iPhone 17 Launch LIVE: iPhone 17 Pro सीरीज A19 Pro चिप, Vapour Chamber कूलिंग के साथ हुए लॉन्च
blog images

iPhone 17 Pro को कंपनी ने लेटेस्ट A19 Pro चिप के साथ पेश किया गया है। इसके साथ ही कंपनी ने पहली बार Vapour चैंबर कूलिंग के साथ मार्केट में उतारा है।

9 Sept 202511:32:11 PM
Apple Air Launch Live: बड़ी बैटरी के लिए सिर्फ eSIM का दिया सपोर्ट
blog images

 Apple iPhone Air में कंपनी ने सिर्फ eSIM सपोर्ट दिया है। फिजिकल सिम स्लॉट की जगह का इस्तेमाल बैटरी के लिए किया गया है। यह स्लिम मॉडल MagSafe बैटरी पैक के साथ आता है। यह सिंगल चार्ज में 40 घंटे की बैटरी लाइफ ऑफर करता है।

9 Sept 202511:28:13 PM
iPhone 17 Launch LIVE: iPhone Air कैमरा स्पेक्स
blog images

 iPhone Air में सिंगल 48-मेगापिक्सल का रियर कैमरा सेंसर दिया गया है। एपल का कहना है कि यह 2x टेलीफोटो भी सपोर्ट करता है।

9 Sept 202511:26:16 PM
iPhone Air Launch Live Update: आईफोन 17 एयर के फीचर्स
blog images

 Apple के सबसे स्लिम iPhone की मोटाई महज 5.6mm है। iPhone Air में 6.5-इंच की डिस्प्ले दी है, जो 120Hz ProMotion है। इसकी पीक ब्राइटनेस 3,000निट्स है। यह आईफोन मॉडल Ceramic Shield के साथ आता है। इसमें सिंगल रियर कैमरा सेंसर दिया गया है। यह ई-सिम ओनली डिवाइस है।

9 Sept 202511:22:46 PM
Apple Event 2025 LIVE: iPhone Air A19 Pro चिप के सात हुआ लॉन्च
blog images
9 Sept 202511:18:51 PM
Apple Event 2025 Live Updates: iPhone 17 का बिल्ड और प्रोसेसर
blog images

 Apple iPhone 17 को Ceramic Shield 2 के साथ लाया गया है, जो इसे 3x स्क्रैच रजिस्टेंस ऑफर करता है। इसमें कंपनी ने 7-layer एंटीरिफ्लैक्टिव कोटिंग का भी सपोर्ट दिया है। यह एल्यूमिनियम और ग्लास बिल्ड के साथ पेश किया गया है। Apple iPhone 17 में कंपनी ने 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट वाला 6.3-इंच का ProMotion डिस्प्ले दिया है। इसमें कंपनी ने अपने लेटेस्ट 3nm प्रोसेस पर बना A19 Apple Silicon चिप दिया है। यह 6-कोर CPU है, जिसमें दो परफॉर्मेंस कोर और 4 इंफिशिएसी कोर हैं। इसके साथ ही इसमें 5 कोर जीपीयू का भी सपोर्ट दिया गया है।

9 Sept 202511:12:44 PM
iPhone 17 Launch Live Update: 48MP डुअल रियर कैमरा
blog images

 आईफोन 17 में 48 मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा।

9 Sept 202511:10:29 PM
iOS 26 का स्टेबल अपडेट 15 सितंबर को होगा रिलीज

iOS 26 को पहली बार जून में WWDC में पेश किया गया था। तब से, आगामी सॉफ्टवेयर अपडेट बीटा टेस्टिंग में है। तीन महीने के बीटा टेस्टिंग के बाद, Apple लगभग सभी यूजर्स के लिए iOS 26 जारी करने के लिए तैयार है। iOS 26 आधिकारिक तौर पर सोमवार, 15 सितंबर को रिलीज किया जाएगा।

9 Sept 202511:10:24 PM
iPhone 17 Launch Live Update: iPhone 17 प्रमुख फीचर्स

 iPhone 17 में बड़ी 120 Hz रिफ्रेश रेट वाली प्रो-मोशन डिस्प्ले दी है। इसके साथ ही कंपनी ने आईफोन 16 के मुकाबले बड़ी डिस्प्ले दी है। इस फोन में 48 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा दिया है। इसके साथ ही सेल्फी के लिए नया 24 मेगापिक्सल का है। यह अब तक का एपल का सबसे बड़ा सेल्फी कैमरा सेंसर है।

9 Sept 202511:05:25 PM
iPhone 17 Launch Live: iPhone 17 पांच कलर ऑप्शन में हुआ लॉन्च
blog images

iPhone 17 को बड़ी डिस्प्ले और पांच कलर ऑप्शन में लॉन्च किया गया है। अब डिस्प्ले की साइज 6.3 इंच होगी, पहले यह 6.1 इंच थी।

9 Sept 202511:02:39 PM
AirPods Pro 3 Price India: भारत में क्या है आईपॉड प्रो 3 की कीमत
blog images

 AirPods Pro 3 को भारत में 25900 रुपये की कीमत में लॉन्च किया गया है। इसके प्री ऑर्डर आज से शुरू हो गए हैं। इसके साथ ही बिक्री 19 सितंबर से शुरू होगी।

9 Sept 202510:59:06 PM
Apple Watch 11 Live Update: एपल वॉच 11 के हेल्थ फीचर्स
blog images

Apple ने अपनी वॉच में कई ने हेल्थ फीचर ऐड किए हैं। इनमें हाइपर टेंशन नोटिफिकेशन प्रमुख है। इसके साथ ही एपल ने स्लीप स्कोर नाम से नया फीचर भी पेश किया गया है।

9 Sept 202510:56:52 PM
Apple Watch 11 Series Live Update: एपल के नई वॉच के फीचर्स
blog images
9 Sept 202510:55:40 PM
AirPods Pro 3 Live Update: AirPods Pro 3 के टॉप फीचर्स
blog images
  • Hearing Aid सपोर्ट
  • केस में 65% Recycled plastic इस्तेमाल किया गया है।
  • Dust और Water Resistance के लिए AirPods में IP57 Rating है।
  • AirPods में Hearing Test और Hearing Protection है।
  • AirPods में Live Translation फीचर भी है।
  • AirPods में Heart Rate सेंसर भी दिया गया है।
  • नए वाले AirPods में Extraordinary Sound क्वालिटी दी गई है।
  • ये AirPods 8 घंटे का Music Playback और 10 घंटे का Talktime देते हैं।
  • AirPods में World’s Best Active Noise Cancellation दिया गया है
9 Sept 202510:53:01 PM
Apple Watch 11 Series Launch Live: एपल ने लॉन्च की नई वॉच 11 सीरीज
blog images

 नए और इंप्रूव हेल्थ फीचर के साथ लॉन्च हुई Apple Watch 11 Series

9 Sept 202510:48:06 PM
AirPod 3 Price Live: क्या है आईपॉड 3 की कीमत?
blog images

AirPods 3 सिंगल चार्ज में 8 घंटे तक की बैटरी लाइफ ऑफर करता है। इसे कंपनी ने 249 डॉलर (करीब 22 हजार रुपये) की कीमत में लॉन्च किया है।

9 Sept 202510:43:25 PM
Apple Event 2025 Live Updates: लाइव ट्रांसलेशन फीचर के साथ आया AirPods Pro 3
blog images

एपल का लेटेस्ट AirPods Pro 3 को लाइव ट्रांसलेशन फीचर के साथ पेश किया गया है। यह एपल के एआई फीचर Apple Intelligence को भी सपोर्ट करता है।

9 Sept 202510:37:10 PM
Apple AirPod 3 Pro Launch Live: AirPod 3 हुए लॉन्च
blog images

 Apple ने अपने लॉन्च इवेंट में सबसे पहले एयरपॉड के लेटेस्ट वर्जन को लॉन्च किया है। इसमें पिछले वेरिएंट से 4 गुना बेहतर एएनसी (एक्टिव नॉइस कैंसिलेशन) दिया गया है।

9 Sept 202510:34:29 PM
Apple iPhone 17 Launch Live: शुरू हुआ लॉन्च इवेंट, टिम कुक ने शुरू किया कि-नोट
blog images
9 Sept 202510:26:44 PM
Apple Event Live: कुछ मिनटों में शुरू होगा इवेंट
blog images

 एपल इवेंट के शुरू होने से पहले करीब 4 लाख से ज्यादा यूजर्स यूट्यूब पर इवेंट शुरू होने का इंतजार कर रहे हैं। एपल के यूट्यूब 20 मिलियन सब्सक्राइबर्स हैं।

9 Sept 202510:07:38 PM
Apple Event 2025 LIVE: iPhone 17 Pro Max की बैटरी डिटेल्स

 Apple iPhone 17 Pro Max में अब तक के प्रो मॉडल के मुकाबले बड़ी बैटरी मिलेगी। इस फोन के ओनली ई-सिम वेरिएंट में करीब 5088 mAh की बैटरी मिलेगी। वहीं फिजिकल सिम वाले वेरिएंट में 4,823 mAh की बैटरी मिलेगी।

9 Sept 202510:03:30 PM
iPhone 17 Pro में पहली बार मिलेंगे ये फीचर्स

एपल के अपकमिंग iPhone 17 Pro में पहली बार थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम मिलेगा। एपल इस बार वैपोर चैंबर कूलिंग सिस्टम ऑफर करेगा। इसके साथ ही इस बार डिजाइन भी बदलने वाली है। इस बार प्रो मॉडल में पेरिस्कोपिक टेलीफोटो लेंस मिलेगा, जो 6X से 8X जूम सपोर्ट करेगा।

9 Sept 20259:56:30 PM
iPhone 17 में मिल सकता है डुअल वीडियो रिकॉर्डिंग फीचर

कई रिपोर्ट्स में ऐसा दावा किया जा रहा है कि एप्पल इस बार नए वाले आईफोन्स में डुअल वीडियो रिकॉर्डिंग फीचर दे सकता है। ऐसे में अगर Apple इस कथित अपग्रेड को लागू कर देता है, तो यह एक बड़ा बदलाव साबित हो सकता है। जो लोग नहीं जानते उन्हें बता दें कि डुअल वीडियो रिकॉर्डिंग फीचर फ्रंट और रियर, दोनों कैमरों से एक साथ रिकॉर्डिंग की सुविधा देगा।

9 Sept 20259:55:28 PM
Apple iPhone 17 Live Updates: क्या फोल्डेबल आईफोन भी होगा लॉन्च?
blog images

Apple iPhone 17 सीरीज के तहत कंपनी चार मॉडल लॉन्च करेगी। कंपनी इस साल फोल्डेबल आईफोन लॉन्च नहीं करेगी। रिपोर्ट्स की मानें तो एपल का पहला फोल्डेबल डिवाइस 2026 में लॉन्च होगा। संभव है कि इसे लेकर इवेंट में कंपनी कुछ एलान जरूर कर सकती है।

9 Sept 20259:49:15 PM
iPhone 17 Series Launch LIVE Updates: iPhone 17 लॉन्च में एक घंटे से कम समय बचा

एपल के लॉन्च इवेंट में अब एक घंटे से कम समय बचा है। एपल के सीईओ टिम कुक भारतीय समयानुसार आज रात 10.30 बजे से शुरू होगा। एपल के लॉन्च इवेंट Awe Dropping को कंपनी के ऑफिशियल वेबसाइट, यूट्यूब चैनल और ऑफिशियल सोशल मीडिया हैंडल पर लाइव देख सकते हैं। हम भी यहां आपको इस इवेंट के पल-पल के अपडेट देंगे।

9 Sept 20259:44:41 PM
iPhone 17 Series Launch LIVE Updates: Apple के लॉन्च इवेंट का लोगो क्या है?
blog images

अपकमिंग iPhone 17 सीरीज को लेकर अब तक काफी जानकारी सामने आ चुकी हैं। इस इवेंट के लॉन्च लोगो की बात करें तो इसका ऑरेंज कलर कंपनी के अपकमिंग iPhone 17 Pro मॉडल का है। वहीं, लाइट ब्लू कलर अपकमिंग iPhone 17 Air को दिखाता है। एपल के लॉन्च इवेंट को Awe Dropping नाम दिया है, जो Jaw Dropping नाटक से लिया गया है। यह अपकमिंग अल्ट्राथिन iPhone 17 Air को शो करता है।

9 Sept 20259:36:46 PM
iPhone 17 Series Launch LIVE: अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या ने एपल पार्क से शेयर किए फोटो-वीडियो
blog images

अमिताभ बच्‍चन की नात‍िन ने एपल पार्क से अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरें में वह एप्पल के CEO टीम कुक से बातचीत करती हुई भी दिखाई दे रही हैं।

नव्या की पोस्ट देखने के लिए यहां क्लिक करें।

9 Sept 20259:09:09 PM
Apple Event 2025 LIVE: आज क्या-क्या होगा लॉन्च?

हम Apple के शानदार इवेंट से बस कुछ ही मिनट दूर हैं।

9 Sept 20259:07:13 PM
एपल के नेक्स्ट जेन प्रोसेसर के साथ लॉन्च होगी iPhone 17 सीरीज

Apple iPhone 17 सीरीज के सभी मॉडल लेटेस्ट प्रोसेसर के साथ लॉन्च होंगे। कंपनी आईफोन 17 के चार मॉडल पेश करेगा। इनमें से iPhone 17 और iPhone 17 Air मॉडल को स्टेंडर्ड A19 चिपसेट और iPhone 17 Pro और iPhone 17 Pro Max मॉडल को पावरफुल A19 Pro चिपसेट के साथ मार्केट में उतारा जाएगा। नए प्रोसेसर परफॉर्मेंस, मशीन लर्निंग, बेहतर ग्राफिक्स परफॉर्मेंस के साथ लॉन्च किए जाएंगे। Apple A19 Pro के बारे में कहा जा रहा है कि यह इंप्रूव वीडियो इनकोडिंग और बेहतर थर्मल मैनेजमेंट को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किया गया है।

9 Sept 20259:03:03 PM
iPhone 17 Series Launch LIVE Updates: iPhone 17 सीरीज के सभी मॉडल में मिलेगा बेहतर सेल्फी कैमरा

iPhone 17, iPhone 17 Pro और iPhone 17 Pro Max के साथ iPhone Air में कंपनी 24 मेगापिक्सल का कैमरा सेंसर मिलेगा। इससे पहले अब तक एपल 12 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा ऑफर करती है। रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि यह नया कैमरा सेंसर बेहतर फोटोग्राफी एक्सपीरियंस ऑफर करेगा।

9 Sept 20258:59:39 PM
LIVE Apple iPhone 17 Launch 2025: Apple लॉन्च करेगा नई एक्सेसरीज
blog images

Apple इस बार आईफोन 17 सीरीज के लिए नया केस ला रहा है, जिसके लिए Crossbody Strap एक्सेसरीज का सपोर्ट भी मिलेगा। इस स्ट्रेप की मदद से यूजर्स आईफोन को बॉडी पर लटका पाएंगे। यह स्ट्रेप मैग्नेटिक सिस्टम और फ्लैक्सीबल मेटल कोर के साथ आएगा। यह अलग-अलग कलर ऑप्शन में उपलब्ध रहेगा।

9 Sept 20258:48:42 PM
iPhone 17 Pro Live Update: iPhone 17 Pro में मिल सकता है 8K वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट

 iPhone 17 Pro में बड़े कैमरा अपग्रेड मिल सकते हैं जिसमें कथित तौर पर ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप होगा। डिवाइस 48 MP का प्राइमरी ऑफर करेगा जिसमें इस बार 8K तक का वीडियो रिकॉर्ड सपोर्ट मिल सकता है।

9 Sept 20258:47:34 PM
iPhone 17 Pro Launch Live Update: iPhone 17 Pro सीरीज को मिलेगा नया डिजाइन
blog images

एपल के आज लॉन्च होने वाले iPhone 17 Pro के बारे में खबर है कि इसे नए डिजाइन के साथ लॉन्च किया जाएगा। नया आईफोन प्रो मॉडल को एल्यूमिनियम फ्रेम और ग्लास बैक डिजाइन के साथ पेश किया जाएगा। इसके साथ ही यह रेक्टेंगुलर हॉरिजेंटल कैमरा बंप और थिनर बैजल डिजाइन के साथ लॉन्च किया जाएगा। हालांकि कंपनी साइज में कुछ भी बदलाव नहीं करेगी।

9 Sept 20258:43:34 PM
Apple iPhone 17 Pro LIVE Updates: कैसा होगा iPhone 17 Pro Max का फ्रंट कैमरा

 iPhone 17 Pro Max Launch: iPhone 17 Pro Max के बारे में बताया जा रहा है कि इसमें 24 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया जाएगा। यह f/1.9 अपर्चर, PDAF, ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन और एडवांस HDR वीडियो कैपेबिलिटीज जैसे Dolby Vision HDR और इंप्रूव लो-लाइट परफॉर्मेंस सपोर्ट करेगा।

9 Sept 20258:37:25 PM
Apple iPhone 17 Pro Live Updates: प्रो सीरीज में मिलेगी एल्यूमिनियम बॉडी

एपल के अपकमिंग iPhone 17 Pro और Pro Max को एल्यूमिनियम फ्रेम के साथ लॉन्च किया जाएगा। पिछले दो साल से कंपनी टाइटेनियम बॉडी के साथ इन्हें लॉन्च करती थी। गेमिंग और 4K वीडियो रिकॉर्डिंग के दौरान ओवरहीट की प्रोब्लम सॉल्व होने की उम्मीद है। इसके साथ ही ऐसा करने से कंपनी इसकी कीमत को भी कंट्रोल कर पाएगी।

9 Sept 20258:29:00 PM
iPhone 17 Series Launch LIVE Updates : लॉन्च से पहले सस्ता हुआ iPhone 16 Pro

iPhone 17 सीरीज के लॉन्च से पहले iPhone 16 Pro की कीमतें कुछ रिटेल स्टोर पर कम हो गई हैं। Flipkart पर चल रही GOAT सेल से पहले iPhone 16 Pro को 1,12,900 रुपये की कीमत में लिस्ट किया गया है। कंपनी ने इस पर 7,000 रुपये का प्राइस कट किया है। संभव है कि लॉन्च के बाद और अपकमिंग फेस्टिव सेल के दौरान यह डिवाइस और भी कम कीमत पर बिक्री के लिए उपलब्ध रहेगा।

9 Sept 20258:16:28 PM
Apple iPhone 17 Event 2025 LIVE: iPhone 17 Air या iPhone Air क्या होगा नाम?
blog images

Apple के अपकमिंग iPhone 17 सीरीज के लॉन्च से ठीक पहले खबर आई है कि iPhone 17 Air का नाम iPhone Air हो सकता है। यह आईफोन मॉडल आज के इवेंट का हीरो प्रोडक्ट होगा, जो अल्ट्रा-स्लिम डिजाइन के साथ लॉन्च किया जाएगा।

9 Sept 20258:10:50 PM
Apple iPhone 17 Launch LIVE: AirPods Pro 3 की बिक्री आज से शुरू होगी

 Apple AirPods Pro 3 के बारे में खबर आ रही है कि इसके लॉन्च के साथ ही बिक्री भी शुरू हो जाएगी। कंपनी अपने स्टोर में इसकी उपलब्धता शुरू कर दी है।

9 Sept 20258:07:29 PM
Apple Event 2025 Live Updates: नए iPhones का एपल स्टॉक पर क्या होगा असर?

एपल के शेयरों में साल भर 4 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली थी। हालांकि, पिछले कुछ महीनों में कंपनी के शेयरों में सुधार हुआ है। एपल के शेयरों में सुधार का कारण है कि कंपनी पर टैरिफ का ज्यादा असर देखने को नहीं मिला है। इसका साथ ही अमेरिकी अदालत ने एपल को गूगल से सालाना करीब 20 अरब डॉलर प्राप्त करने की अनुमति देता है। इन कारणों से एपल के शेयरों में तेजी देखने को मिली है। उम्मीद है नए आईफोन लॉन्च के साथ कंपनी के स्टॉक में तेजी देखने को मिल सकती है।

9 Sept 20258:02:32 PM
iPhone 17 Launch LIVE: नए आईफोन में मिलेगा एडवांस AI फीचर

iPhone 17 सीरीज को कंपनी लेटेस्ट iOS 26 के साथ लॉन्च करेगी। iOS 26 में यूजर्स को मैसेज के लिए लाइव ट्रांसलेशन फीचर मिलेंगे। इसके साथ ही पोल सजेशन फीचर भी मिलेगा।

9 Sept 20257:57:53 PM
Apple Event 2025 LIVE: iPhone 17 Series तोड़ेंगे बिक्री का रिकॉर्ड

मार्केट रिसर्च फर्म TrendForce के मुताबिक, iPhone 17 मॉडल बिक्री के मामले में iPhone 16 सीरीज से ज्यादा बिकेंगे। रिपोर्ट्स की मानें तो iPhone 17 Pro और iPhone 17 Pro Max की बिक्री पिछले साल के मुकाबले ज्यादा हो सकती है। iPhone 17 Pro सीरीज के ज्यादा बिकने का कारण नया डिजाइन, बेहतर परफॉर्में, इंप्रूव थर्मल मैनेजमेंट और बेहतर कैमरा सेंसर हो सकता है।

9 Sept 20257:51:21 PM
Apple Event 2025 LIVE: टिक कुक ने शेयर किया एपल पार्क का फोटो
blog images

एपल के सीईओ टिम कुक ने Awe Dropping इवेंट से ठीक पहले एपल पार्क का फोटो शेयर किया है। इस फोटो के कैप्शन में उन्होंने लिखा है कि आज का दिन एपल के लिए सबसे रोमांचक पलों में से एक है।

9 Sept 20257:41:00 PM
iPhone 17 Launch LIVE: कुछ ही घंटों में शुरू होगा एपल लॉन्च इवेंट

 Apple के iPhone 17 लाइनअप के लॉन्च में अब कुछ ही समय बचा है। आईफोन के साथ-साथ कंपनी AirPods Pro 3 और तीन नए Apple Watch को मार्केट में उतारेगा। भारतीय समयानुसार यह इवेंट रात 10.30 बजे शुरू होगा।

9 Sept 20257:38:33 PM
Apple Event 2025 LIVE: iPhone 17 Series कुछ देशों में सिर्फ eSIM सपोर्ट करेंगे

 iPhone 17 सीरीज के सभी मॉडल कुछ देशों में सिर्फ eSIM सर्पोर्ट के साथ लॉन्च होंगे। कंपनी अब तक अमेरिका में ओनली ई-सिम डिवाइस बेचती है। इसका दायरा बढ़ाकर अब कंपनी यूरोपीय देश फ्रांस, जर्मनी, इटली, स्पेन और नीदरलैंड में ई-सिम ओनली फोन लॉन्च करेगी। इसके साथ ही बताया जा रहा है कि iPhone 16 Air में फिजिकल सिम स्लॉट मिलेगा ही नहीं। यह आईफोन का पहला मॉडल होगा, जो ग्लोबल मार्केट में ओनली ई-सिम सपोर्ट के साथ बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।

9 Sept 20257:30:32 PM
Live Apple iPhone 17 Launch 2025: Apple लॉन्च करेगा 4 नए iPhone मॉडल

Apple को लेकर बताया जा रहा है कि कंपनी iPhone 17 सीरीज के चार नए मॉडल लॉन्च करेगा। इनमें iPhone 17, iPhone 17 Pro, और iPhone 17 Pro Max शामिल होगा। इसके साथ ही ऑल-न्यू iPhone 17 Air भी पेश करेगा, जो अल्ट्रा-थिन के डिजाइन के साथ आता है। नए आईफोन के स्टेंडर्ड और एयर वेरिएंट में A19 चिप और प्रो सीरीज में A19 Pro चिप दिया जाएगा।

9 Sept 20257:24:46 PM
iPhone 17 Air Launch Live Update: आज का हीरो प्रोडक्ट होगा आईफोन 17 एयर
blog images

 Apple आज अपने लॉन्च इवेंट में अल्ट्रा-थिन मॉडल लॉन्च करेगा। यह iPhone 17 Air के नाम से पेश किया जाएगा। यह डिवाइस भले ही पतला होगा लेकिन बैटरी के मामले में यूजर्स को परेशान नहीं करेगा। इसमें कंपनी सिलिकन कार्बन बैटरी देगी। नए iPhone 17 Air के साइज की बात करें तो इसका साइज Pro Max की तरह होगा। इसमें Apple का इन-हाउस मॉडेम चिप प्रोसेसर दिया जाएगा। भारत में इसकी कीमत संभवत: 89,990 रुपये से शुरू हो सकती है।

9 Sept 20257:18:27 PM
Apple Event 2025 LIVE Watch 11 Series: तीन नई एपल वॉन्च लॉन्च करेगा एपल

Apple आज होने वाले इवेंट में तीन वॉच लॉन्च करेगा। इनमें Apple Watch Series 11, Ultra 3 और अफोर्डेबल Apple Watch SE 3 शामिल हैं। नई वॉच को कंपनी एडवांस फीचर्स के साथ पेश करेगी। रिपोर्ट्स की मानें तो कंपनी Apple Watch Series 11 की कुछ बदलाव और ब्राइट स्क्रीन के साथ लॉन्च करेगा।

9 Sept 20257:11:27 PM
iPhone 17 Series Launch LIVE Updates: एपल के लॉन्च इवेंट को लाइव कैसे देखें?

 Apple के लॉन्च इवेंट की लाइव स्ट्रीमिंग को कंपनी के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर लाइव देखा जा सकता है। नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर आप इवेंट को अपने फोन या लैपटॉप में लाइव देख सकते हैं।

9 Sept 20257:06:03 PM
Apple Event 2025 Live Updates: AirPods Pro को मिलेगा फिटनेस फीचर

Apple AirPods Pro हेडफोन से कुछ ज्यादा होगा। इसमें कई हेल्थ फीचर मिलेगा। कंपनी के नए आईपॉड प्रो में हार्ट-रेट मॉनीटर मिलेगा। इसके साथ ही यूजर्स वर्कआउट और कैलोरी बर्न फीचर भी यूज कर पाएंगे।

9 Sept 20256:59:20 PM
iPhone 17 Pro launch live updates: iPhone 16 Pro खरीदें या iPhone 17 Pro?

 iPhone 17 Pro के लॉन्च के साथ ही कंपनी iPhone 16 Pro को डिस्कॉन्टिन्यू कर देगी। हालांकि यह स्टॉक उपलब्ध रहने तक थर्ड पार्टी स्टोर पर बिक्री के लिए उपलब्ध रहेगा। नए आईफोन को नए प्रोसेसर और डिजाइन के साथ पेश किया जाएगा, जो कि 16 प्रो से परफॉर्मेंस के मामले में कुछ बेहतर होगा। ऐसे में iPhone 17 Pro खरीदना फ्यूचर प्रूफ रहेगा।

9 Sept 20256:52:41 PM
LIVE Apple iPhone 17 Launch 2025: अमेरिका में पहले दिन से बिकेंगे मेड इन इंडिया आईफोन

Apple अपने iPhone 17 लाइनअप के सभी मॉडल भारत में मैन्यूफैक्चर कर रहा है। अमेरिका में पहले दिन से बिकने वाले सभी आईफोन मॉडल मेड इन इंडिया हैं। यह पहली बार है कि कंपनी भारत में बने आईफोन मॉडल को ग्लोबल मार्केट में बिक्री के लिए उपलब्ध करवाएगी। कंपनी ने चीन के साथ चल रहे टैरिफ वार के बाद भारत में अपनी फैक्ट्री लगवाई हैं।

पूरी खबर के लिए यहां क्लिक करें।

9 Sept 20256:46:50 PM
iPhone 17 Pro Max Live Update: कब से शुरू होगी प्रीबुकिंग और सेल?
blog images

iPhone 17 Pro Max की प्री-बुकिंग के बारे में कहा जा रहा है कि ये 12 सितंबर से शुरू होंगे। इन्हें एपल रिसेलर, ऑनलाइन स्टोर और सभी मेजर रिटेल ई-स्टोर से किया जा सकता है। एपल के लेटेस्ट प्रीमियम मॉडल की सेल ऑफलाइन और ऑनलाइन स्टोर में 19 सितंबर से शुरू होने की उम्मीद है।

9 Sept 20256:41:10 PM
iPhone 17 Series Launch LIVE Updates: पेरिस्कोपिक कैमरा सेंसर वाला पहला iPhone

 iPhone 17 Pro Max के बारे में बताया जा रहा है कि यह एपल का पहला फोन है, जिसमें पहली बार पेरिस्कोप वाला टेलीफोटो कैमरा सेंसर मिलेगा। यह सेंसर 6X ऑप्टिकल जूम सपोर्ट करेगा। अब तक कंपनी लिमिटेड टेलीफोटो जूम रेंज ऑफर करती है। माना जा रहा है कि यह कैमरा सेंसर जूम फीचर को इंप्रूव करेगा।

9 Sept 20256:31:34 PM
iPhone 17 Series Launch LIVE Updates: एपल ऑनलाइन स्टोर डाउन
blog images

 Apple iPhone 17 सीरीज के लॉन्च से पहले कंपनी का ऑनलाइन स्टोर ऑफलाइन हो गया है। कंपनी अक्सर अपने मेजर लॉन्च से पहले ऐसा करती है। कंपनी ऑनलाइन स्टोर के प्रोडक्ट लिस्टिंग को चेंज करने के लिए ऑनलाइन स्टोर को डाउन करती है। एपल आज अपने एनुअल लॉन्च इवेंट में कई नए डिवाइसेस लॉन्च करेगी, हालांकि सबकी नजरें iPhone 17 सीरीज पर रहेंगी।

9 Sept 20256:25:34 PM
iPhone 17 Series Launch LIVE Updates: iPhone 17 के केस का डिजाइन आया सामने
blog images

TechWoven ने आईफोन 17 सीरीज के लॉन्च से पहले अपकमिंग केस के डिजाइन के की तस्वीरें शेयर कर दी हैं। iPhone 17 सीरीज के लिए Bumper Case केस ऑफर किए जाएंगे। नए आईफोन का डिजाइन लिक्विड सिलिकन केस मैटेरियल मिलेगा। इसके साथ ही यह मेट फिनिश में आएगा

9 Sept 20256:11:59 PM
Apple Event 2025 LIVE: एपल ने सोशल मीडिया से हटाई सभी पोस्ट
blog images

एपल ने आईफोन 17 लॉन्च से ठीक पहले अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X से सभी पोस्ट हटा दी हैं। सिर्फ एक पिन पोस्ट पोस्ट दिख रही है, जिसमें लॉन्च इवेंट को कंपनी ने टीज किया है।

9 Sept 20256:07:55 PM
iPhone 17 Pro Max Live Update: सबसे प्रीमियम मॉडल की संभावित खूबियां

 iPhone 17 Pro Max एपल का सबसे प्रीमियम मॉडल होगा। यहां हम आपको इसकी संभावित खूबियों के बारे में जानकारी दे रहे हैं।

  • डिस्प्ले - 6.7 इंच OLED, ProMotion
  • प्रोसेसर - A19 Pro
  • कैमरा - 48MP प्राइमरी
  • बॉडी - एल्यूमिनियम
  • सॉफ्टवेयर - iOS 26
9 Sept 20256:04:10 PM
Apple Event 2025 LIVE: क्या पाकिस्तानी खरीद पाएंगे इतनी महंगी iPhone 17 सीरीज?
blog images

 iPhone 17 सीरीज आज लॉन्च होगी। पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान की कीमत भारत और अमेरिका की तुलना में काफी ज्यादा होने की संभवाना है। पाकिस्तान में टैक्स और आयुत शुल्क काफी ज्यादा हैं, जिससे इसकी कीमत कुछ ज्यादा होगी।

पाकिस्तान में iPhone 17 सीरीज की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें।

9 Sept 20255:59:26 PM
iPhone 17 Pro Max Price Live Update: सबसे टॉप मॉडल की संभावित कीमत

 iPhone 17 Pro Max एपल के आईफोन मॉडल का सबसे प्रीमियम डिवाइस है। इस मॉडल की भारत और अमेरिकी बाजार में कथित कीमत इस प्रकार हैं।

  • भारत - करीब 1,49,900 रुपये
  • अमेरिका - करीब 1199 यूरो
  • यूरोप - करीब 1299 यूरो
9 Sept 20255:54:41 PM
iPhone 17 Pro Price Update Live: प्रो वेरिएंट की क्या होगी कीमत?

 iPhone 17 Pro की कीमत को लेकर दावा किया जा रहा है कि कंपनी प्रो मॉडल की कीमत में कुछ बढ़ोतरी कर सकती है। यहां हम आपको इस वेरिएंट की भारत, अमेरिका और यूरोप की कथित संभावित कीमत के बारे में जानकारी दे रहे हैं।

  • भारत - करीब 1,29,900 रुपये
  • अमेरिका - करीब 999 डॉलर
  • यूरोप - करीब 1099 यूरो
9 Sept 20255:50:07 PM
iPhone 17 Air Price Live Update: नए स्लिम मॉडल की क्या होगी कीमत?

आईफोन के स्लिम वेरिएंट एयर की कीमत के बारे में जानकारी सामने आई है। यहां हम आपको iPhone 17 Air की भारत, अमेरिका और यूरोपीय मार्केट में संभावित कीमत के बारे में जानकारी दे रहे हैं।

  • भारत - करीब 89,900 रुपये से 95,900 रुपये
  • अमेरिका - करीब 899 डॉलर
  • यूरोप - करीब 999 यूरो
9 Sept 20255:45:07 PM
iPhone 17 Price Update Live: किस देश में कितनी होगी कीमत?

 iPhone 17 सीरीज की लॉन्च से पहले इसके बेस मॉडल की कथित कीमत सामने आई हैं। यहां हम आपको अगल-अलग देश में इसकी कीमत के बारे में जानकारी दे रहे हैं।

  • भारत - करीब 79,900 रुपये
  • अमेरिका - करीब 799 डॉलर
  • यूरोप - करीब 899 यूरो
9 Sept 20255:39:27 PM
Apple Event 2025 LIVE: iPhone 17 के कैमरा फीचर्स

Apple के आईफोन कैमरा के मामले में बेस्ट माने जाते हैं। यहां हम आपको iPhone 17 सीरीज के कैमरा फीचर्स के बारे में डिटेल में जानकारी दे रहे हैं।

  • सभी मॉडल में मिलेगा 48MP का प्राइमरी कैमरा सेंसर मिलेगा।
  • लो-लाइट फोटोग्राफी के लिए एडवांस और पहले से बेहतर नाइट मोड मिलेगा।
  • iPhone 17 Pro Max में कंपनी टेलीफोटो लेंस सेंसर मिलेगा।
  • बेहतर एआई आधारित इमेजे प्रोसेसिंग, जो पोर्टेट और वीडियो को बेहतर करेगा।
9 Sept 20255:19:40 PM
Apple Event 2025 LIVE: Apple iPhone 17 सीरीज क्या-क्या होगा खास?
blog images

Apple इस बार चार आईफोन मॉडल लॉन्च करेगा। यहां हम आपको iPhone 17 लाइनअप के डिवाइस और उनकी खूबियां के बारे में जानकारी दे रहे हैं।

iPhone 17- नए आईफोन का बेस मॉडल
iPhone 17 Air - बड़ी स्क्रीन और स्लिम डिजाइन
iPhone 17 Pro - प्रीमियम और एडवांस फीचर
iPhone 17 Pro Max - बड़ी डिस्प्ले और बड़ा बैटरी पैक

9 Sept 20255:05:28 PM
iPhone 17 Pro Live Update: नया फीचर बढ़ाएगा परफॉर्मेंस
blog images

iPhone 17 Pro और Pro Max के बारे में बताया जा रहा है कि इस बार एपल इनमें Vapour कूलिंग चैंबर दिया जा सकता है। यह कूलिंग सिस्टम आईफोन को बेहतर हीट मैनेजमेंट ऑफर करेगा, जिससे इसकी परफॉर्मेंस पहले के कई गुना इंप्रूव होगी। एंड्रॉयड स्मार्टफोन यह कूलिंग चैंबर पहले से दिया जा रहा है।

9 Sept 20254:55:01 PM
iPhone 17 Pro Camara Details: iPhone 17 Pro सीरीज में मिलेगा 48MP टेलीफोटो सेंसर

अपकमिंग iPhone 17 Pro सीरीज के मॉडल का कैमरा अपग्रेड किया जाएगा। नए मॉडल में 12 मेगापिक्सल टेलीफोटो सेंसर के बदले 48MP का कैमरा सेंसर मिलेगा। यह अपग्रेड आईफोन की फोटोग्राफी एक्सपीरियंस को बेहतर करेगा।

9 Sept 20254:45:57 PM
Apple Event 2025 LIVE: Apple का नया Wi-Fi चिप

 Apple के अपकमिंग आईफोन को लेकर बताया जा रहा है कि इनमें कंपनी इन-हाउस Wi-Fi चिप ऑफर कर सकती है। इन चिप को लेकर कंपनी का दावा है कि यह बैटरी बैकअप को बेहतर करने के साथ-साथ कनेक्टिविटी को भी इंप्रूव करेगा।

9 Sept 20254:40:32 PM
Apple iPhone 17 Series Update: iPhone 17 सीरीज में मिलेगा A19 और A19 Pro प्रोसेसर

 Apple iPhone 17 सीरीज के मॉडल में लेटेस्ट सिलिकन आर्कटेक्चर प्रोसेसर ऑफर करेगी। रिपोर्ट्स की मानें तो iPhone 17 और iPhone 17 Air में कंपनी A19 चिप देगी। वहीं, iPhone 17 Pro सीरीज में ज्यादा दमदार A19 Pro प्रोसेसर मिलेगा।

  • iPhone 17 - A19 चिप
  • iPhone 17 Air - A19 चिप
  • iPhone 17 Pro - A19 Pro चिप
  • iPhone 17 Pro Max - A19 Pro चिप
9 Sept 20254:28:36 PM
2025 iPhone 17 Pro Live Update: iPhone 17 Pro में मिलेगा एंटी-ग्लेयर कोटिंग टेक्नोलॉजी

नए आईफोन आज ट्रेंड में है। रिपोर्ट्स की मानें तो iPhone 17 Pro सीरीज की डिस्प्ले में एंटी ग्लेयर कोटिंग टेक्नोलॉजी दी जा सकती है। यह टेक्नोलॉजी पहली बार iPad Pro मॉडल में दिया गया था। यह फीचर रेफ्लेक्शन को कम करने के साथ-साथ आउटडोर विजिबिलिटी को बेहतर करेगा।

9 Sept 20254:22:13 PM
Apple iPhone 17 LIVE Update: iPhone 17 का साइज होगा अलग

 iPhone 17 के बारे में बताया जा रहा है कि इसकी डिस्प्ले का साइज 6.3-इंच हो सकता है। अब तक एपल स्टेंडर्ड वर्जन में 6.1-इंच की स्क्रीन देती आई है। प्रो मॉडल के साइज में अब तक की जानकारी के मुताबिक बदलाव की उम्मीद कम है।

9 Sept 20254:15:50 PM
Apple Event 2025 LIVE: iPhone 17 सीरीज की क्या होगी कीमत?

iPhone 17 की लॉन्चिंग से पहले कथित कीमत सामने आई हैं, जो नीचे दी गई हैं।

iPhone 17 - करीब 89,990 रुपये से शुरू
iPhone 17 Pro - करीब 1,24,990 रुपये से शुरू
iPhone 17 Pro Max - करीब 1,64,990 रुपये से शुरू 

iPhone 17 Air की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें।

9 Sept 20254:09:45 PM
Apple Event 2025 LIVE: किस मॉडल में कितनी होगी बैटरी

जैसे-जैसे iPhone 17 सीरीज के लॉन्च का समय नजदीक आ रहा है। इससे जुड़ी जानकारी भी सामने आने लगी हैं। ऐसे ही सोशल मीडिया में शेयर इमेज में अपकमिंग आईफोन मॉडल के बैटरी से जुड़ी कथित जानकारी सामने आ रही है।

  • iPhone 17 - 3692mAh
  • iPhone 17 Air - 3149mAh
  • iPhone 17 Pro - 4252mAh
  • iPhone 17 Pro Max - 5088mAh
9 Sept 20254:04:30 PM
Apple Event 2025 LIVE: iPhone 17 Pro में होगी एल्यूमिनियम बॉडी

 iPhone 17 Pro और Pro Max इस बार टाइटेनियम नहीं बल्कि पहले की तरह एल्यूमिनियम फ्रेम के साथ आएंगे। टाइटेनिमय के बदले एल्यूमिनियम बॉडी देने के पीछे कारण हो सकता है कि कंपनी बेहतर हीट मैनेजमेंट और फोन का वजन कम करने के लिए ऐसा कर रही है। पिछले प्रो मॉडल गेमिंग और 4K वीडियो रिकॉर्डिंग के दौरान काफी गरम हो जाते हैं।

9 Sept 20253:54:02 PM
LIVE Apple iPhone 17 Air Launch 2025: iPhone 17 Air में क्या होगा खास?
blog images

आज के लॉन्च इवेंट का हीरो प्रोडक्ट iPhone 17 Air होगा। यह एपल के अब तक का सबसे स्लिम आईफोन होगा। रिपोर्ट्स की मानें तो 17 Air में 3,036 mAh की बैटरी दी जा सकती है। वहीं, प्रो मॉडल में 3988 mAh की बैटरी मिलेगी। इसके साथ ही एयर मॉडल में सिंगल रियर कैमरा सेंसर और A19 Pro चिपसेट मिलेगा।

9 Sept 20253:48:42 PM
Apple Event 2025 LIVE: कौन-कौन से सॉफ्टवेयर होंगे लॉन्च

iOS 26 के साथ एपल दूसरे डिवाइसेस के लिए भी सॉफ्टवेयर अपडेट पेश करेगा। कंपनी पहले ही अपने सॉफ्टवेयर अपडेट की लिस्ट जारी कर चुका है। यहां हम आपको इनके बारे में जानकारी दे रहे हैं।

  • macOS 26 Tahoe
  • iPadOS 26
  • watchOS 26
  • tvOS 26
  • visionOS 26
9 Sept 20253:37:15 PM
Apple iPhone 17 Pro Launch Live Updates: प्रो मॉडल में मिलेगा Vapor कूलिंग चैंबर

 iPhone 17 Pro और iPhone 17 Pro Max के बारे में बताया जा रहा है कि इस बार इसमें Vapor कूलिंग चैंबर दिया जाएगा। इस कूलिंग सिस्टम से आईफोन की परफॉर्मेंस बेहतर होगी। इसके साथ ही आईफोन की ओवरहीटिंग प्रोब्लम भी सॉल्व होने की उम्मीद है।

9 Sept 20253:20:56 PM
Apple Watch SE Launch Update: मिलेगा किड्स-ट्रैकर फीचर

 Apple आज अपने लॉन्च इवेंट में Watch SE 3 को लॉन्च करेगा। रिपोर्ट्स की मानें तो इसमें किड्स ट्रैकर फीचर दिया जा सकता है। यह एंट्री लेवल वॉच LTE कनेक्टिविटी के साथ आएगा। Apple Watch SE 3 के साथ कंपनी दो और वॉच Apple Watch 11 और Apple Watch Ultra 3 भी लॉन्च करेगा।

9 Sept 20253:12:10 PM
Apple Event 2025 LIVE: किन-किन डिवाइस को मिलेगा iOS 26

नए आईफोन के साथ-साथ कंपनी iOS 26 का स्टेबल वर्जन रिलीज करेगा। यहां हम आपको बताएंगे किन-किन डिवाइस को इसका अपडेट मिलेगा।

  • iPhone XR
  • iPhone XS and XS Max
  • iPhone 11
  • iPhone 11 Pro and Pro Max
  • iPhone SE 2020 and 2022
  • iPhone 12 and 12 mini
  • iPhone 12 Pro and Pro Max
  • iPhone 13 and 13 mini
  • iPhone 13 Pro and Pro Max
  • iPhone 14 and 14 Plus
  • iPhone 14 Pro and Pro Max
  • iPhone 15 and 15 Plus
  • iPhone 15 Pro and Pro Max
  • iPhone 16 and 16 Plus
  • iPhone 16 Pro and 16 Pro Max
  • iPhone 16e
9 Sept 20253:08:51 PM
iPhone 17 Air Live Update: iPhone 17 Air में मिलेगी सिलिकन-कार्बन बैटरी

iPhone 17 Air कंपनी का सबसे स्लिम फोन होगा। हालांकि, बताया जा रहा है कि यह बैटरी के मामले में दूसरे आईफोन मॉडल से कुछ अलग होगा। कंपनी इसमें सिलिकन कार्बन बैटरी ऑफर कर सकती है, जिससे वह बेहतर बैटरी बैकअप देगा। इस फोन की थिकनेस 5.5mm होगी।

9 Sept 20253:03:50 PM
LIVE Apple iPhone 17 Launch 2025: iPhone 17 Pro सीरीज को मिलेगा नया डिजाइन
blog images

iPhone 17 Pro और Pro Max इस बार नए डिजाइन के साथ लॉन्च होगा। सामने आई कथित तस्वीरों के मुताबिक इस बार कंपनी स्क्वायर कैमरा मॉड्यूल को चेंज करेगी। रियर कैमरा मॉड्यूल रेक्टेंगुलर होगा, जो कैमरा बार की तरह होगा। हालांकि, कैमरा अरेंजमेंट में कंपनी ने कुछ भी चेंज नहीं किया है। लेकिन, कंपनी ने फ्लैश और LiDAR सेंसर को थोड़ा चेंज कर दिया है। इसके साथ चर्चा है कि फोन डुअल कलर टोन में रिलीज होगा।

9 Sept 20252:56:34 PM
Apple Watch Ultra 3 Live: सेफ्टी और कनेक्टिविटी पर रहेगा फोकस

 Apple Watch Ultra 3 को सेटेलाइट कनेक्टिविटी के साथ लॉन्च किया जा सकता है। यूजर्स वॉट से बिना नेटवर्क के भी मैसेज भेज पाएंगे। सेटेलाइट कनेक्टिविटी वाली यह Apple की पहली वॉच होगी। रिपोर्ट्स की मानें तो यह वॉच 5जी कनेक्टिविटी के साथ शेयर की जाएगी।

9 Sept 20252:46:46 PM
Apple Event 2025 LIVE: एप्पल के मेगा इवेंट में क्या-क्या खास होगा?
blog images

एप्पल इस इवेंट में न सिर्फ नए वाले आईफोन बल्कि नई एप्पल वॉच, Airpods और AirTag 2, नया Apple TV 4K और HomePod Mini 2 जैसे होम प्रोडक्ट्स भी लॉन्च कर सकता है।

9 Sept 20252:40:38 PM
iOS 26 का स्टेबल अपडेट कब मिलेगा?
blog images

एप्पल आज iPhone 17 सीरीज लॉन्च करेगा जिसके साथ नए वाले आईफोन में तो iOS 26 का लेटेस्ट वर्जन मिलेगा। उम्मीद है कि iOS 26 का स्टेबल अपडेट iPhone 17 की सेल शुरू होने के आसपास यानी 15-16 सितंबर 2025 तक सभी के लिए जारी किया जा सकता है।

9 Sept 20252:34:48 PM
iPhone 17 लॉन्च के बाद कौन-से iPhone हो सकते हैं सस्ते?

iPhone 17 लॉन्च के साथ Apple अपने पुराने फ्लैगशिप डिवाइस की कीमतें कम कर सकता है। 9 सितंबर के इवेंट के बाद Apple iPhone 16 Pro Max, iPhone 16 Pro, iPhone 15 और iPhone 15 Plus को डिस्कंटीन्यू कर सकता है, जिससे iPhone 16 और iPhone 16 Plus की कीमतें कम हो सकती हैं।

बता दें कि Apple ने पिछले साल सितंबर में हुए इवेंट के बाद iPhone 15 की कीमतें ₹10,000 कम कर दी थी, जबकि iPhone 14 की कीमतें भी 2023 में नए iPhone लॉन्च इवेंट के बाद इतनी ही कम हुई थी।

9 Sept 20252:29:13 PM
iPhone 17 Pro Max में मिलेगी 5,000mAh की बड़ी बैटरी?
blog images

रिपोर्ट्स के अनुसार iPhone 17 Pro Max में इस बार 5,000mAh की बड़ी बैटरी मिल सकती है जो इतनी बड़ी बैटरी वाला पहला Apple डिवाइस हो सकता है।

9 Sept 20252:23:35 PM
iPhone 17 Air की मोटाई रेगुलर iPhone से होगी लगभग आधी

सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में तुलना करते हुए 2007 के रेगुलर iPhone से लेकर आगामी iPhone 17 Slim तक हुए बदलावों के बारे में बताया गया है। पहले iPhone की मोटाई 11.6 मिमी थी, जबकि नए वाले iPhone 17 Slim की मोटाई सिर्फ 5.5 मिमी हो सकती है, जो रेगुलर iPhone की मोटाई से लगभग आधा है।

9 Sept 20252:19:06 PM
iPhone 17 सीरीज लॉन्च के बाद कौन-से iPhone हो सकते हैं डिस्कंटीन्यू?

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारत में नए मॉडल्स के लॉन्च होने के बाद Apple iPhone 16 Pro Max, iPhone 16 Pro, iPhone 15 और iPhone 15 Plus को डिस्कंटीन्यू कर सकता है। यह स्ट्रेटेजी कोई नई नहीं है।

9 Sept 20252:11:50 PM
Apple Event 2025 LIVE: क्या इस बार महंगा होगा iPhone 17?

रिपोर्ट्स के अनुसार iPhone 17 की कीमत पिछले साल के iPhone 16 की तुलना में ज्यादा हो सकती है। iPhone 17 की शुरुआती कीमत लगभग 89,990 रुपये से शुरू हो सकती है।

9 Sept 20252:10:04 PM
iPhone 17 Pro Max और Air मॉडल की संभावित कीमतें
blog images

रिपोर्ट्स के अनुसार भारत में iPhone 17 Air की कीमत लगभग 99,990 रुपये हो सकती है, जबकि सीरीज का टॉप-एन्ड मॉडल iPhone 17 Pro Max इस बार 1,64,990 रुपये की प्राइस पर लॉन्च हो सकता है, जिससे यह Apple का अब तक का सबसे प्रीमियम और महंगा डिवाइस बन जाएगा।

9 Sept 20251:36:49 PM
Apple Event 2025 LIVE: iPhone 17 Air में क्या होगा खास?
blog images

Apple अपने आईफोन 17 सीरीज में नया मॉडल एयर भी लॉन्च करने वाला है। यह अब तक का सबसे पतला आईफोन है, जिसकी मोटाई 5.5mm है। इसके बारे में बताया जा रहा है कि इसमें 6.6-इंच का OLED डिस्प्ले, A19 चिप और 48 मेगापिक्सल का रियर कैमरा मिलेगा।

9 Sept 20251:33:12 PM
LIVE Apple iPhone 17 Launch 2025 कब शुरू होगा इवेंट

 Apple के iPhone 17 लॉन्च इवेंट का नाम Awe Dropping है। यह इवेंट आज भारतीय समयानुसार रात 10.30 बजे से शुरू होगा। एपल के इस इवेंट को कंपनी की ऑफिशियल सोशल मीडिया हैंडल और वेबसाइट में लाइव देखा जा सकता है।

9 Sept 20251:18:59 PM
iPhone 17 Pro, Air, Pro Max Unveiled: नए डिजाइन के साथ आएगा प्रो मॉडल
blog images

 iPhone 17 सीरीज के तहत कंपनी प्रो मॉडल के दो डिवाइस - iPhone 17 Pro और iPhone 17 Pro Max लॉन्च करती है। इस बार कंपनी अपने प्रो मॉडल के डिजाइन में बदलाव करने वाली है। नए डिजाइन कंपनी के iOS 26 के लिक्विड ग्लास डिजाइन को फॉलो करेंगे।

9 Sept 20251:14:59 PM
iPhone 17 Series Launch LIVE Updates: चार मॉडल होंगे लॉन्च

Apple iPhone 17 सीरीज के चार मॉडल लॉन्च होंगे। इनमें स्टेंडर्ड iPhone 17 के साथ iPhone 17 Pro और iPhone 17 Pro Max डिवाइस लॉन्च करेगी। इन सबके साथ साथ कंपनी नया iPhone 17 Air भी लॉन्च करेगी, जो स्लिम डिजाइन के साथ पेश किया जाएगा। माना जा रहा है कि यह डिवाइस आज के इवेंट का हीरो प्रोडक्ट होगा।

9 Sept 20251:09:39 PM
LIVE Apple iPhone 17 Launch 2025: iPhone 17 सीरीज आज होगी लॉन्च

 LIVE Apple iPhone 17 Launch 2025: एपल आज अपनी एनुअल लॉन्च इवेंट Awe Dropping आयोजित करने जा रहा है। इस इवेंट में कंपनी लेटेस्ट आईफोन 17 सीरीज के मॉडल को लॉन्च करने वाला है। नए आईफोन के प्रो मॉडल के डिजाइन में कंपनी बदलाव करने वाली है।

जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us
जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us