विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 10, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

iPhone 17 Series की प्री-बुकिंग शुरू, Youtube और Instagram वीडियो बनाने के लिए कौन-सा iPhone है सबसे बेस्ट?

Published: Wed, 10 Sep 2025 10:31 AM (IST)Updated: Fri, 12 Sep 2025 05:57 PM (IST)

एपल ने हाल ही में अपनी नई iPhone 17 सीरीज लॉन्च की है जिसमें iPhone 17 iPhone 17 Pro iPhone ...और पढ़ें

iPhone 17 Series: कंटेंट क्रिएटर्स के लिए कौन-सा iPhone है सबसे बेस्ट? पैसे बर्बाद न कर देना!
iPhone 17 Series: कंटेंट क्रिएटर्स के लिए कौन-सा iPhone है सबसे बेस्ट? पैसे बर्बाद न कर देना!

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Apple ने अपनी बिल्कुल नई iPhone 17 सीरीज लॉन्च कर दी है। इस सीरीज के तहत इस बार कंपनी ने चार नए iPhone पेश किए हैं, जिनमें iPhone 17, iPhone 17 Pro और iPhone 17 Pro Max और ऑल न्यू iPhone Air भी शामिल है। हर बार की तरह इस बार भी कंपनी ने इन iPhones में क्रिएटर को ध्यान में रखते हुए कई बड़े अपग्रेड दिए हैं, लेकिन सवाल ये है कि चारों iPhone में से कौन-सा iPhone फोटोग्राफर्स और वीडियोग्राफर्स या वी-लॉग बनाने के लिए सबसे बेहतर है, तो आज हम आपको इसके बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं और साथ ही ये भी बताएंगे कि अगर आप चारों iPhone को लेकर कंफ्यूज हैं कि कौन-सा iPhone खरीदना बेहतर होगा, तो हम आखिर में इसके बारे में भी बताएंगे।

iPhone 17

सबसे पहले स्टैंडर्ड iPhone 17 की बात करें तो इस बार इसके बेस मॉडल में काफी अपग्रेड किए गए हैं। पहली बार कंपनी ने इसमें प्रोमोशन डिस्प्ले दिया है, यानी ये डिवाइस 120Hz तक का रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। इसके साथ ही डिवाइस में ऑलवेज ऑन डिस्प्ले फीचर भी दिया गया है। इसके अलावा फोन की स्क्रीन भी थोड़ी बढ़कर 6.3 इंच की हो गई है, जिसकी पीक ब्राइटनेस 3000 निट्स तक है। फोन का कैमरा भी अब पूरी तरह से 48 मेगापिक्सल यूनिट पर शिफ्ट हो गया है, जिसमें फ्यूजन सेंसर और फ्यूजन अल्ट्रा वाइड लेंस दिया गया है। ये माइक्रो शॉट और 2X ऑप्टिकल क्वालिटी का टेलीफोटो देता है।

नया 18 मेगापिक्सल का सेंटर स्टेज सेल्फी कैमरा AI फ्रेमिंग और ड्यूल कैप्चर जैसे फीचर्स को भी सपोर्ट करता है, जिससे क्रिएटर्स फ्रंट और रियर कैमरे से एक साथ फोन में रिकॉर्डिंग कर सकते हैं। ब्लॉगिंग और सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर्स के लिए iPhone 17 अब पिछले मॉडल से तो काफी ज्यादा पावरफुल हो गया है।

iPhone Air

इस बार Apple ने सबसे पतला iPhone पेश किया है जिसे कंपनी ने iPhone Air नाम दिया है। इस फोन की मोटाई मात्र 5.6 mm है। यह स्टाइलिशनेस और परफॉर्मेंस का शानदार कॉम्बो लगता है। फोन में टाइटेनियम बॉडी और 6.5 इंच का Super Retina XDR ProMotion डिस्प्ले दिया गया है। इतना ही नहीं, फोन में A19 प्रो चिपसेट दिया गया है जो इसे हल्का और पावरफुल बनाता है।

कैमरे के मामले में भी यह फोन काफी शानदार है जहां बैक में 48 मेगापिक्सल का फ्यूजन कैमरा दिया गया है और फ्रंट में 18 मेगापिक्सल का सेंटर स्टेज कैमरा दिया गया है। ऐसे में यह मॉडल उन क्रिएटर्स के लिए एक बेस्ट ऑप्शन बन सकता है जो ज्यादा ट्रेवल करते और स्टाइलिश लुक वाला शानदार फोन चाहते हैं।

iPhone 17 Pro और Pro Max

अगर आप सिर्फ कैमरे के लिए iPhone खरीद रहे हैं, तो यह कहना गलत नहीं होगा कि इस काम में iPhone 17 Pro और Pro Max काफी आगे हैं। Apple ने इन्हें बिल्कुल नए डिजाइन में पेश किया है जिसमें एल्युमीनियम बॉडी और नया कैमरा लेआउट मिलता है। बेहतर थर्मल सिस्टम की वजह से यह मॉडल लंबे समय तक बेहतर परफॉर्मेंस दे सकता है। इस बार कंपनी ने 48 मेगापिक्सल का ट्रिपल कैमरा भी दिया है, जिसमें नया फ्यूजन Telephoto लेंस 4x और 8x ऑप्टिकल क्वालिटी जूम ऑफर करता है, जबकि Pro Max मॉडल में तो डिजिटल जूम 40x तक जा सकता है।

वीडियो रिकॉर्डिंग में भी iPhone 17 Pro और Pro Max कुछ कम नहीं हैं, ये दोनों मॉडल्स अब ProRes RAW, Apple Log 2 और Genlock सपोर्ट जैसे फीचर्स भी ऑफर करते हैं, यानी इनसे आप प्रोफेशनल फिल्म मेकिंग में यूज कर सकते हैं। इतना ही नहीं iPhone 17 Pro Max तो अब तक की सबसे लंबी बैटरी लाइफ भी  दे सकता है, जिसमें 37 घंटे तक का वीडियो प्लेबैक टाइम मिल सकता है।

कौन-सा iPhone है सबसे बेस्ट?

अगर आपका फोकस सिर्फ शॉर्ट फॉर्म वीडियो जैसे रील्स और ब्लॉगिंग पर है तो ज्यादा पैसे बर्बाद करने की जरूरत नहीं है, iPhone 17 एक बेस्ट ऑप्शन है जहां यह डिवाइस 18 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा ऑफर कर रहा है, लेकिन अगर आप काफी ट्रैवल करते हैं और स्टाइल ओरिएंटेड हैं तो आप iPhone Air के साथ जा सकते हैं, लेकिन अगर बात प्रोफेशनल लेवल के वीडियो और फोटोग्राफी की हो रही है या आप अपने फोन से कोई फिल्म प्रोडक्शन का काम करना चाहते हैं तो इसके लिए iPhone 17 Pro और iPhone 17 Pro बेस्ट ऑप्शन हैं।

यह भी पढ़ें- iPhone 17, iPhone Air, iPhone 17 Pro और iPhone 17 Pro Max सस्ते में कैसे खरीदें? देखें ऑफर्स और प्री-ऑर्डर डिटेल्स