विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 10, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

iPhone 17: दो साल पुराने पोस्ट से सैमसंग ने Apple को फिर किया रोस्ट, कहा था - ...हो जाए तो हमें बताना

Published: Wed, 10 Sep 2025 09:20 AM (GMT+05:30)

Apple ने हाल ही में अपना iPhone 17 लॉन्च किया है जिसके बाद सैमसंग ने 2022 का एक वीडियो शेयर ...और पढ़ें

Apple ने 2025 इवेंट में क्या क्या किया लॉन्च?
Apple ने 2025 इवेंट में क्या क्या किया लॉन्च?

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Apple iPhone 17 लॉन्च हो चुका है। कंपनी ने बीते दिन अपने Awe Dropping इवेंट में अपना लेस्टेट आईफोन मॉडल पेश किया है। एपल के लेटेस्ट आईफोन लॉन्च के बाद सैमसंग ने सोशल मीडिया पर 2022 का एक वीडियो शेयर कर रोस्ट किया है। सैमसंग ने एपल पर फोल्डेबल फोन लॉन्च न कर पाने को लेकर तंज किया है।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) में सैमसंग ने 2022 के एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा है कि उन्हें विश्वास नहीं होता कि ये अब भी प्रासंगिक है। 2022 में सैमसंग ने अपने पोस्ट पर एपल पर तंज करते हुए लिखा था कि जब यह फोल्ड हो जाए तो हमें बताना।

इसके साथ ही कैमरे को लेकर सैमसंग का कहना है कि एपल ने भले ही 48MP 3X का कैमरा दिया है, लेकिन यह उनके 200MP का मुकाबला करने के काबिल नहीं है।

iPhone 17 में क्या है नया?

Apple के लेटेस्ट iPhone 17 को कंपनी ने बड़े अपग्रेड के साथ पेश किया गया है। नए आईफोन में पहले से बड़ा और ज्यादा ब्राइट ProMotion डिस्प्ले दिया गया है। यह डिस्प्ले 3 गुना ज्यादा स्क्रैच रेजिस्टेंस है। आईफोन 16 में 6.1 इंच का डिस्प्ले दिया गया था। नए आईफोन 17 में 6.3 इंच का डिस्प्ले मिलता है।

लेटेस्ट iPhone 17 में कंपनी ने पावरफुल परफॉर्मेंस के लिए A19 चिप दिया गया है। इसके साथ ही नए मॉडल में 48MP डुअल फ्यूजन कैमरा सिस्टम दिया गया है। इसके साथ ही फ्रंट कैमरा को लेकर एपल का कहना है कि इन्होंने सेंटर स्टेज फ्रंट कैमरा दिया गया है, जो अब तक का कंपनी का सबसे बेस्ट फ्रंट कैमरा है।

Apple ने 2025 इवेंट में क्या क्या किया लॉन्च?

Apple ने 2025 लॉन्च इवेंट Awe Dropping के दौरान कई प्रोडक्ट लॉन्च किए हैं। एपल ने चार आईफोन मॉडल - iPhone 17, iPhone 17 Pro, iPhone 17 Pro Max के सा थ-साथ नया iPhone Air भी पेश किया है। इसके साथ ही कंपनी ने AirPods Pro 3, और तीन नई स्मार्टवॉच Apple Watch Series 11, Apple Watch SE 3, और Apple Watch Ultra 3 को भी मार्केट में उतारा है।

यह भी पढ़ें- Apple iPhone 17 Series Price: अमेरिका या दुबई नहीं यहां मिलेगा सबसे सस्ता आईफोन 17