विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 10, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Apple iPhone 17 Series Price: अमेरिका या दुबई नहीं यहां मिलेगा सबसे सस्ता आईफोन 17

Published: Wed, 10 Sep 2025 06:00 AM (IST)

Apple ने हाल ही में iPhone 17 सीरीज लॉन्च की है जिसमें iPhone 17 iPhone 17 Pro iPhone 17 Pro ...और पढ़ें

iPhone 17 कहां मिलेगा सबसे सस्ता, अमेरिका या दुबई?
iPhone 17 कहां मिलेगा सबसे सस्ता, अमेरिका या दुबई?

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Apple ने अपनी लेटेस्ट आईफोन सीरीज को लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने Awe-Dropping लॉन्च इवेंट में चार मॉडल iPhone 17, iPhone 17 Pro, iPhone 17 Pro Max, और iPhone 17 Air को लॉन्च किया है। iPhone 17 कंपनी का स्टेंडर्ड मॉडल है। भारत में इसे 82,900 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया है। यहां हम आपको बताएंगे कि दुनियाभर में इसकी क्या कीमत है। iPhone 17 को सबसे सस्ता कहां से खरीदा जा सकता है।

iPhone 17 की अमेरिका में कीमत

iPhone 17 को अमेरिका में 799 डॉलर (करीब 70,580 रुपये) की कीमत में लॉन्च किया गया है। इसके साथ ही iPhone 17 Air को 999 डॉलर (करीब 88,158 रुपये) की कीमत में पेश किया गया है। iPhone 17 Pro को 1099 डॉलर (करीब 96,982) और iPhone 17 Pro Max को 1199 डॉलर (करीब 1,05,807 रुपये) की कीमत में पेश किया गया है।

iPhone 17 की ऑस्ट्रेलिया में कीमत

iPhone 17 को ऑस्ट्रेलिया में 1,399 ऑस्ट्रेलियाई डॉलर (करीब 81,284 रुपये) की कीमत में लॉन्च किया गया है। iPhone 17 Air को A$1,799 (करीब 1,04,524 रुपये), iPhone 17 Pro को A$1,999 (करीब 1,16,145 रुपये) और iPhone 17 Pro Max को A$2,199 (करीब 1,27,765 रुपये) की कीमत में लॉन्च किया गया है।

iPhone 17 की कनाडा में कीमत

कनाडा में iPhone 17 को $1129 (करीब 76,395 रुपये) में लॉन्च किया गया है। इसके साथ ही iPhone 17 Air को $1449(करीब 92,324 रुपये), iPhone 17 Pro को $1599 (करीब 1,01,882 रुपये) और iPhone 17 Pro Max को $1749 (करीब 1,11,439 रुपये) की कीमत में खरीदा जा सकता है।

iPhone 17 की भारत में कीमत

भारत में आईफोन 17 को 82,900 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया है। iPhone Air के 256GB वेरिएंट को 119,900 रुपये, iPhone 17 Pro के 256GB वेरिएंट को 134,900 रुपये और iPhone 17 Pro Max के 256GB वेरिएंट को 149,900 रुपये की कीमत में लॉन्च किया गया है।

iPhone 17 की दुबई में कीमत

iPhone 17 को दुबई में AED 3,399 (करीब 81,639 रुपये) में लॉन्च किया गया है। iPhone Air को AED 4,299 (करीब 1,03,256 रुपये), iPhone Pro मॉडल को AED 4,699 (करीब 1,12,863 रुपये) और iPhone Pro Max को AED 5,099 (करीब 1,22,471 रुपये) में लॉन्च किया गया है।

iPhone 17 यूनाइटेड किंगडम में कीमत

iPhone 17 को यूके में £799 (करीब 95,338 रुपये) की शुरुआती कीमत में पेश किया गया है। इसके साथ ही iPhone Air को £999 (करीब 1,19,202 रुपये), iPhone 17 Pro को £1,099 (करीब 1,31,134 रुपये) और iPhone 17 Pro Max को £1,199 (करीब 1,43,067 रुपये) की कीमत में लॉन्च किया गया है।

यह भी पढ़ें- iPhone 17 Pro और iPhone 17 Pro Max हुए लॉन्च, नया है डिजाइन; जानें कीमत