विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 20, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ट्रंप की धमकी बेअसर, Apple अमेरिका में पहले दिन से बेचेगा मेड इन इंडिया iPhone 17 सीरीज

Published: Wed, 20 Aug 2025 03:30 PM (IST)

Apple भारत में अपने आगामी iPhone 17 लाइनअप के सभी मॉडलों का निर्माण करेगा जिसमें दो प्रो मॉडल भी शामिल ...और पढ़ें

भारत में Apple के हैं 5 फैक्ट्रियां
भारत में Apple के हैं 5 फैक्ट्रियां

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Apple भारत में अपने अपकमिंग iPhone 17 लाइनअप के सभी मॉडल की मैन्युफैक्चरिंग करेगा। इनमें दो प्रो मॉडल भी शामिल हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो कंपनी के नए आईफोन मॉडल सितंबर में लॉन्च होंगे। एपल लॉन्च के साथ ही अमेरिका में मेड इन इंडिया आईफोन बेचेगा। Bloomberg ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि अमेरिका और चीन के बीच चल रहे ट्रेड वार के चलते एपल ने चीन पर अपनी निर्भरता कम करने के लिए डिवाइस प्रोडक्शन के लिए भारत का रुख किया है।

भारत में एपल की 5 फैक्ट्रियां

Apple भारत में अभी अपनी 5 फैक्ट्रियों में आईफोन का प्रोडक्शन कर रहा है। इनमें से दो हाल के दिनों में खुली हैं। अमेरिका में आईफोन की मांग को पूरा करने के लिए कंपनी भारत में अपना प्रोडक्शन बढ़ाने पर काम कर रही है। टेरिफ में जोखिम और भू-राजनीतिक तनावों के चलते एपल को मौजूदा क्वार्टर में व्यापार शुल्कों से करीब 1.1 अरब डॉलर का नुकसान होने की आशंका है।

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कुछ दिनों पहले एपल से भारत में आईफोन का प्रोडक्शन न करने को कहा था। उनका कहना था कि अमेरिका में बिकने वाले आईफोन का प्रोडक्शन यूएस में ही होना चाहिए। इसके बावजूद एपल का फोकस भारत में अपना प्रोडक्शन जारी रखने के साथ बढ़ाने पर है।

Tata Group और Apple की पार्टनरशिप

भारत में आईफोन्स के प्रोडक्शन को लेकर Tata Group केंद्रीय भूमिका निभाने के लिए तैयार है। रिपोर्ट्स की मानें तो अगले दो वर्षों के अंदर भारत के अंदर अगभग आधे से ज्यादा आईफोन का उत्पादन कर लेगी। तमिलनाडु में टाटा के Hosur प्लांट और बैंगलोर एयरपोर्ट के नजदीक Foxconn के प्लांट में आईफोन का प्रोडक्शन पहले से ही हो रहा है।

एपल के चीन से भारत में प्रोडक्शन शुरू करने से भारत के निर्यात में तेजी देखने को मिली है। अप्रैल और जुलाई के बीच आईफोन की शिपमेंट बढ़कर 7.5 बिलियन डॉलर पहुंच चुकी है। यह पिछले वित्त वर्ष के ठीक आधा है। पिछले वित्त वर्ष में एपल ने 17 बिलियन डॉलर के आईफोन का निर्यात किया था। इन आकंड़ों से पता चलता है कि एपल की भारत पर निर्भरता बढ़ रही है।

वित्त वर्ष 2025 में एपल ने भारत में 22 बिलियन डॉलर के आईफोन असेंबल किए। यह आकंड़ा कंपनी के ग्लोबल आईफोन प्रोडक्शन का 20 प्रतिशत है। एपल ने चीन से भारत का रुख कोविड के दौरान किया था। इसके साथ ही हाल के दिनों में अमेरिका और चीन के बीच चल रहे ट्रेड वार के बाद एपल की निर्भरता भारत में बढ़ी है।

यह भी पढ़ें- iPhone 17 Pro की क्या होगी कीमत? लॉन्चिंग से पहले सामने आई ये बड़ी जानकारी