विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 09, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Apple iPhone 17 लॉन्च: A19 चिपसेट, 18MP सेल्फी कैमरा के साथ मिलेगी बेहतरीन बैटरी लाइफ

Published: Tue, 09 Sep 2025 11:28 PM (IST)

Apple ने अपने नए iPhone 17 लाइनअप की घोषणा की है जिसमें बेहतर डिस्प्ले और कैमरे शामिल हैं। इस नए ...और पढ़ें

Apple iPhone 17 लॉन्च: A19 चिपसेट, 18MP सेल्फी कैमरा के साथ मिलेगी बेहतरीन बैटरी लाइफ
Apple iPhone 17 लॉन्च: A19 चिपसेट, 18MP सेल्फी कैमरा के साथ मिलेगी बेहतरीन बैटरी लाइफ

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Apple ने आज अपने नेक्स्ट Gen iPhone लाइनअप की घोषणा कर दी है जिसकी शुरुआत एंट्री-लेवल iPhone 17 से हुई। iPhone 17 में बेहतर डिस्प्ले, बेहतर फ्रंट और रियर कैमरे और कई नए फीचर्स को ऐड किया गया है। इस ऑल न्यू iPhone 17 में इस बार पिछली बार से बड़ा 6.3 इंच का बड़ा डिस्प्ले मिल रहा है। साथ ही फोन में पहली बार ProMotion हाई-रिफ्रेश रेट सपोर्ट भी दिया गया है। यह ऑलवेज-ऑन मोड को भी सपोर्ट करता है। iPhone 17 में न सिर्फ फास्ट CPU बल्कि GPU परफॉर्मेंस भी बेहतर की गई है और यह नए A19 चिप से लैस है।

iPhone 17 कैमरा फीचर्स

एप्पल के नए वाले iPhone 17 में भी इस बार डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है जिसमें 48MP का प्राइमरी कैमरा और 12MP का टेलीफोटो कैमरा शामिल है। हालांकि सामने की तरफ इस बार 18MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है जो अपने पिछले मॉडल की तुलना में काफी बेहतर है।

बेहतर बैटरी लाइफ और फास्ट चिपसेट

Apple का कहना है कि यह पिछले साल के iPhone 16 में लगे A18 चिप से 20% फास्ट है। iPhone 17 के डिस्प्ले को भी 3,000 निट्स तक की बेहतर ब्राइटनेस के साथ अपग्रेड किया गया है। कंपनी का कहना है कि वीडियो देखते टाइम प्रोमोशन डिस्प्ले के साथ एक बार चार्ज करने पर यह डिवाइस 8 घंटे तक वीडियो प्लैबैक टाइम दे सकता है। iPhone 17 को 5 नए कलर ब्लैक, वाइट, ब्लू, Sage और पर्पल में पेश किया गया है।

iPhone 17 की भारत में कीमत

iPhone 17 की भारत में शुरुआती कीमत ₹82,900 है।

यह भी पढ़ें- Apple Event Live Updates: शुरू हुआ एपल का मेगा इवेंट: iPhone 17 सीरीज, AirPods Pro 3 समेत जानें क्या-क्या होगा लॉन्च