यात्रा की चाहत जगाने वाली Books जिन्हें पढ़कर दिल कहेगा, चलो कहीं दूर चलते हैं!

अगर आप भी अपने जीवन में यात्रा की एक नई शुरुआत करना चाहते हैं या दुनिया को नए नजरिए से देखना चाहते हैं, तो यहां मौजूद कुछ किताबों के विकल्प आपके सफर की अच्छी साथी साबित हो सकते हैं। इन्हें पढ़िए और अपने भीतर के यात्री को जगाइए।
यात्रा के शौकीन लोगों के लिए किताब

किताबें हमारे जीवन की सबसे सच्ची साथी मानी जाती हैं। वे हमें न सिर्फ नई बातें सिखाती हैं, बल्कि हमारे भीतर छिपे सपनों को जगाने की ताकत भी रखती हैं। कुछ किताबें ऐसी होती हैं जो हमें घर की दीवारों से बाहर निकलकर दुनिया को अपनी आंखों से देखने की प्रेरणा देती हैं। हर पन्ना हमें किसी नए शहर, नई संस्कृति और नए अनुभव से जोड़ सकता है। यहां कुछ ऐसे किताब दिए गए हैं जिसको पढ़ते समय आपको ऐसा महसूस हो सकता है मानो हम खुद किसी यात्रा पर हों, कभी पहाड़ों की ठंडी हवा में, तो कभी समुद्र किनारे सूरज की गर्माहट में। ये किताबें यह सिखा सकती हैं कि यात्रा सिर्फ एक जगह से दूसरी जगह जाना नहीं है, बल्कि खुद को जानने और जीवन को महसूस करने की एक खूबसूरत प्रक्रिया है। देखें 5 बेहतरीन विकल्प - 

अपने पसंदीदा किताबों के बारे में अधिक जानकारी के लिए हाउस ऑफ बुक्स की कैटेगरी पर जा सकते हैं।

  • 1,000 Places to See Before You Die

    पैट्रिशिया शुल्ट्ज द्वारा लिखित 1,000 Places to See Before You Die एक ऐसी प्रेरणादायक यात्रा गाइड है जो पाठकों को दुनिया के सबसे खूबसूरत, ऐतिहासिक और अद्भुत स्थलों की सैर करवा सकती है। यह किताब केवल एक सूची नहीं है, बल्कि हर जगह की संस्कृति, परंपरा और सौंदर्य का अनुभव करा सकती है। इसमें 1,000 से अधिक ऐसे स्थानों का वर्णन है जिन्हें जीवन में एक बार जरूर देखना चाहिए, जैसे भारत का ताजमहल, मिस्र के पिरामिड, इटली का वेनिस और पेरू का माचू पिच्चू। लेखिका ने हर स्थान के साथ वहां की खासियतें, यात्रा के सही मौसम और स्थानीय अनुभवों को खूबसूरती से जोड़ा है। यह किताब उन लोगों के लिए एक यात्रा साथी की तरह बन सकती है जो दुनिया देखने का सपना रखते हैं या नई जगहों को जानना पसंद करते हैं।

    01
  • Destinations of a Lifetime

    यह नेशनल ज्योग्राफिक द्वारा प्रकाशित एक शानदार पुस्तक है जो दुनिया के सबसे खूबसूरत और अद्भुत स्थलों की झलक दिखा सकती है। इस किताब में 225 स्थानों को शानदार फोटोग्राफी और संक्षिप्त विवरण के साथ प्रस्तुत किया गया है। पर्वतों, समुद्र तटों, ऐतिहासिक शहरों और प्राकृतिक चमत्कारों से भरी यह पुस्तक यात्रा प्रेमियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बन सकती है। प्रत्येक पृष्ठ पर नेशनल ज्योग्राफिक की उत्कृष्ट तस्वीरें पाठकों को दुनिया की विविधता और सुंदरता का अनुभव करा सकती हैं। यह 320 पन्नों की किताब है जो अंग्रेजी भाषा में लिखी गई है।

    02
  • TRAVEL THE WORLD ON YOUR OWN

    122 पन्नों की यह किताब “ट्रैवल द वर्ल्ड ऑन योर ओन : इटिनरेरी बिल्डिंग, ड्रीम डेस्टिनेशन्स, कॉस्ट सेविंग ट्रिक्स, ऑल अबाउट वीज़ाज” लेखक सुशील बाली की एक प्रेरणादायक और उपयोगी पुस्तक है, जो हर उस व्यक्ति के लिए बढ़िया विकल्प बन सकती है जो दुनिया घूमने का सपना देखता है। इस किताब में यात्रा की योजना बनाने से लेकर वीज़ा प्रक्रिया तक की हर जानकारी सरल भाषा में दी गई है। सुशील बाली ने इसमें बताया है कि कैसे सीमित बजट में भी शानदार ट्रैवल अनुभव लिया जा सकता है। किताब में ड्रीम डेस्टिनेशन्स की लिस्ट, यात्रा के दौरान पैसे बचाने के टिप्स और सुरक्षित यात्रा के सुझाव शामिल हैं। यह पुस्तक न केवल ट्रैवल लवर्स के लिए बल्कि नए यात्रियों के लिए भी एक बेहतरीन गाइड साबित हो सकती है।

    03
  • How to Travel the World on $50 a Day

    मैट केप्नेस की किताब “How to Travel the World on $50 a Day” (थर्ड एडिशन) उन लोगों के लिए प्रेरणा बन सकती है जो दुनिया घूमना चाहते हैं लेकिन बजट की वजह से रुक जाते हैं। इस किताब में लेखक अपने अनुभवों के जरिए बताते हैं कि कैसे समझदारी, योजना और सही जानकारी के साथ कम पैसे में भी लंबी यात्राएं की जा सकती हैं। वे बताते हैं कि स्थानीय लोगों के साथ रहना, सस्ते परिवहन का उपयोग करना और यात्रा के दौरान कम खर्च में खाने-रहने के उपाय अपनाकर कोई भी दुनिया की सैर कर सकता है। किताब में आधुनिक दौर के ट्रैवल ऐप्स, ऑनलाइन बुकिंग के तरीके और स्मार्ट ट्रैवल टिप्स भी दिए गए हैं।

    04
  • Ghumakkar Shastra

    ‘घुमक्कड़ शास्त्र’ हिंदी साहित्य की एक अनूठी कृति है, जिसे यायावर और लेखक राहुल सांकृत्यायन ने लिखा है। यह पुस्तक केवल यात्रा-वृत्तांत नहीं, बल्कि जीवन जीने की एक विचारधारा भी मानी जा सकती है। इसमें लेखक ने बताया है कि घुमक्कड़ी केवल घूमना नहीं, बल्कि ज्ञान, अनुभव और स्वतंत्रता की खोज है। राहुल सांकृत्यायन ने अपने अनुभवों के माध्यम से यह समझाना चाहा है कि संसार को देखने और समझने के लिए व्यक्ति को सीमाओं से बाहर निकलना चाहिए। उनकी यह रचना युवाओं को जिज्ञासा, आत्मनिर्भरता और साहस का संदेश देती है। सरल भाषा और प्रेरक विचारों से भरपूर यह किताब आज भी हर उस व्यक्ति के लिए प्रेरणा बन सकती है जो जीवन को एक यात्रा की तरह देखता है।

    05

इन्हें भी पढ़ें - 

Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • क्या यात्रा वृत्तांत पढ़ने से यात्रा करने की प्रेरणा मिल सकती है?
    +
    आमतौर पर, यात्रा वृत्तांत आपको नए स्थानों और संस्कृतियों के बारे में जानकारी देकर यात्रा करने के लिए प्रेरित कर सकते हैं।
  • क्या फिक्शन किताबें भी यात्रा के लिए प्रेरित कर सकती हैं?
    +
    बिल्कुल, फिक्शन किताबें भी आपको नई दुनिया और संस्कृतियों से परिचित करा सकती हैं, जिससे यात्रा करने की इच्छा बढ़ सकती है।
  • यात्रा के लिए प्रेरित होने के लिए किस प्रकार की किताबें पढ़नी चाहिए?
    +
    आप यात्रा वृत्तांत, ऐतिहासिक उपन्यास, सांस्कृतिक अध्ययन और व्यक्तिगत यात्रा अनुभव पढ़ सकते हैं।